*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 नारायणगढ़। नगर परिषद नारायणगढ़ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक एवं मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री * जगदीश देवड़ा * के प्रयासों से *मनासा-पिपलिया मंडी रोड, प्रताप चौराहा से समिति चौराहा एवं मल्हारगढ़ रोड से बस स्टैंड तक* 1 करोड़ 90 लाख रुपए की लागत से लगी सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ किया गया। लाइटों के शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष * राजेश दीक्षित* मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती ममता कुंवर जयराज सिंह चौहान ने की। इस अवसर पर *अनीता सौरभ कोठारी, पिंकी विनोद खिंचावत, पपीता पाटीदार, पूर्व मंडल अध्यक्ष जितेंद्र जाट, वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कृषि मंडी अध्यक्ष सुरेश रूपरा* सहित कई वरिष्ठजन उपस्थित रहे। अतिथियों का सम्मान नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती ममता कुंवर जयराज सिंह चौहान द्वारा किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने 2003 से लेकर अब तक हुए विकास कार्यों पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर नगर परिषद प्रभारी सीएमओ *प्रवीण सेन* सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन *किश...