*जावरा में तीन जगह हुआ रावण दहन, सेजावता दशहरा समिति को 3 घंटे पूर्व रावण दहन की अनुमति मिली*


जन जागृति संगम न्यूज 
एमपी ब्यूरो चीफ जगदीश राठौर
 9425490641  


रतलाम ( जगदीश राठौर) मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी तहसील जावरा में  अलग-अलग तीन स्थान इकबाल गंज मेला मैदान, सेजावता दशहरा मैदान व श्री त्रिमूर्ति स्कूल परिसर में श्री मारुति नंदन ग्रुप द्वारा रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इकबाल गंज  मेला मैदान पर कई वर्ष पुरानी  परंपरा के अनुसार ठाकुर नीति राज सिंह , सेजावता दशहरा मैदान में ठाकुर पवन सिंह गेहलोत व मारुति नंदन ग्रुप द्वारा आयोजित दशहरा उत्सव में भाटखेड़ी निवासी ठाकुर प्रेम सिंह सोलंकी ने रावण के पुतले पर तलवार से प्रहार किया । मारुति नंदन ग्रुप द्वारा करीब ढाई घंटे तक धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने के साथ ही विशिष्ट खिलाड़ियों , प्रतिभावान छात्र-छात्राओं एवं नागरिकों का सम्मान किया गया । 


करीब 3 घंटे तक चले कार्यक्रम की लोगों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की। मारुति नंदन ग्रुप द्वारा रात्रि 11: 00 बजे रावण दहन किया गया । कार्यक्रम का संचालन पार्षद शिवेंद्र माथुर एवं लोकेश शर्मा ने किया।  सेजावता  रावण दहन समिति प्रमुख पिंकेश मेहरा ने बताया कि सेजावता में रावण दहन की केवल 4 घंटे पूर्व ही अनुमति मिली तथा पुलिस व्यवस्था नाम मात्र की थी। करीब पांच  हजारसे अधिक लोगों ने रावण दहन कार्यक्रम देखा। कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध कवि राजेंद्र श्रोत्रिय व पुखराज बिड़वान ने किया । अध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल ने  सहयोगियों के प्रति आभार प्रकट किया।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*नारायणगढ़ में दो बाइकों की भिड़ंत, तीन युवकों की जान गई*

*सोयाबीन की कटाई करने गई श्रीमती रीना बाई की खेत में हुई डिलीवरी*

*नारायणगढ़ में त्रिकुटा पर्वत बना आस्था का केंद्र, CISF की पहली तनख्वाह मां के चरणों में अर्पित*

दुर्गा नवमी पर साहू तेली समाज ने की मां वैष्णो देवी की महा आरती

नारायणगढ़ में सेवा संकल्प लेकर 4 अक्टूबर को सरकार आपके द्वारा

*जावरा की होटल के कमरे में प्रेमिका संग रंगेहाथ पकड़ाया पति.. प्रेमिका के साथ पकड़े जाने पर पत्नी ने जड़े ताबड़तोड़ चांटे, प्रेमिका ने जहर खाया*

*मोगिया आदिवासी समाज की जिला स्तरीय बैठक मोड़ी माता धाम पर संपन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित*

*सेवा सेतु अभियान शिविर का आयोजन*

*10 दिन के नन्हे मासूम के लिए आगे आई साहू समाज समर्पण संस्था छिंदवाड़ा (टीम S4)* *रात 12 बजे उपलब्ध कराई B पॉजिटिव प्लेटलेट्स, परिजनों ने जताया आभार* *अपने लिए तो हर कोई जीता है, मज़ा तो तब है जब किसी और के लिए जिया जाए।* *किसी की मुश्किल में बन जाएँ हम सहारा, यही इंसानियत है, और यही जीवन का सच्चा किनारा।*