*माध्यमिक विद्यालय बर्डिया जागीर में आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर संपन्न* *36 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधियों का किया गया वितरण*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334


नीमच,27 अक्टूबर 2026। आयुष विभाग के अंतर्गत शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय पिपलियारावजी द्वारा मंगलवार को माध्यमिक विद्यालय बर्डिया जागीर में आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में स्कूली बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यकतानुसार निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधियों का वितरण किया गया। शिविर में कुल 36 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी दिया गया।

शिविर में बच्चों में श्वास संबंधी समस्याओं,खांसी, चर्म रोग, दंत एवं मुख रोग, कान-नाक-गला संबंधी समस्याओं, अग्निमांद्य, अरुचि, उदर रोग तथा अन्य मौसमी बीमारियों की जांच की गई। साथ ही बच्चों को बदलते मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।

स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए किया प्रेरित

आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. आबिद खान ने बच्चों को व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने, संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने और नियमित दिनचर्या अपनाने के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने नशामुक्ति, तनाव प्रबंधन तथा स्वस्थ जीवनशैली से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी दीं। बच्चों द्वारा आयुर्वेद एवं स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।

शिविर में पंचायत सदस्य, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. आबिद खान, कंपाउंडर श्री गोपाल कृष्ण गंधर्व, विद्यालय के प्राचार्य तथा शिक्षकगण उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*नारायणगढ़ में दो बाइकों की भिड़ंत, तीन युवकों की जान गई*

*सोयाबीन की कटाई करने गई श्रीमती रीना बाई की खेत में हुई डिलीवरी*

*नारायणगढ़ में त्रिकुटा पर्वत बना आस्था का केंद्र, CISF की पहली तनख्वाह मां के चरणों में अर्पित*

दुर्गा नवमी पर साहू तेली समाज ने की मां वैष्णो देवी की महा आरती

नारायणगढ़ में सेवा संकल्प लेकर 4 अक्टूबर को सरकार आपके द्वारा

*जावरा की होटल के कमरे में प्रेमिका संग रंगेहाथ पकड़ाया पति.. प्रेमिका के साथ पकड़े जाने पर पत्नी ने जड़े ताबड़तोड़ चांटे, प्रेमिका ने जहर खाया*

*मोगिया आदिवासी समाज की जिला स्तरीय बैठक मोड़ी माता धाम पर संपन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित*

*सेवा सेतु अभियान शिविर का आयोजन*

*अफीम नीति 2026-27 में बढ़ा पात्रता का दायरा: उप नारकोटिक्स आयुक्त श्री नरेश बुंदेल* *4 हजार से अधिक अतिरिक्त किसानों को मिल सकेंगे लाइसेंस*

*10 दिन के नन्हे मासूम के लिए आगे आई साहू समाज समर्पण संस्था छिंदवाड़ा (टीम S4)* *रात 12 बजे उपलब्ध कराई B पॉजिटिव प्लेटलेट्स, परिजनों ने जताया आभार* *अपने लिए तो हर कोई जीता है, मज़ा तो तब है जब किसी और के लिए जिया जाए।* *किसी की मुश्किल में बन जाएँ हम सहारा, यही इंसानियत है, और यही जीवन का सच्चा किनारा।*