*विधायक रामनिवास शाह ने अखिल भारतीय तेली महासभा के प्रदेश कार्यालय के लिए दिए ₹50 हजार* **प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम अस्तोलिया के प्रयासों को मिली सराहना, समाजसेवियों के लिए भोपाल में निःशुल्क आवास एवं भोजन की सुविधा उपलब्ध करा रहा महासभा का कार्यालय**
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
**भोपाल।** मध्यप्रदेश में साहू, तेली, राठौर, गुप्ता, मोदी सहित विभिन्न समाजों के संगठनों के बीच अखिल भारतीय तेली महासभा ने भोपाल में अपना प्रादेशिक कार्यालय स्थापित कर समाजसेवा की एक सराहनीय मिसाल पेश की है। यह कार्यालय केवल संगठनात्मक गतिविधियों का केंद्र ही नहीं, बल्कि प्रदेश के विभिन्न जिलों से भोपाल आने वाले समाजबंधुओं के लिए सुरक्षित, निःशुल्क ठहरने, विश्राम एवं भोजन की सुविधा उपलब्ध कराने वाला आत्मीय आश्रय भी बन गया है।
प्रदेश अध्यक्ष श्री राधेश्याम अस्तोलिया (साहू) के कुशल मार्गदर्शन में महासभा लगातार नए नवाचारों के माध्यम से समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। संगठन की इसी पहल को आगे बढ़ाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सिंगरौली विधायक श्री रामनिवास शाह से पत्र के माध्यम से प्रदेश कार्यालय की आवश्यक सामग्री एवं व्यवस्थाओं के लिए आर्थिक सहयोग का अनुरोध किया गया था।
समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए विधायक श्री रामनिवास शाह ने तत्काल **₹50,000 की सहयोग राशि प्रदान कर समाज का मान-सम्मान बढ़ाया।** उनके इस सहयोग से महासभा के पदाधिकारियों एवं समाजजनों में हर्ष का वातावरण है। शेष सहयोग राशि भी आगामी समय में उपलब्ध कराने की बात कही गई है।
## कार्यालय की आवश्यक व्यवस्थाओं पर खर्च होगी सहयोग राशि
महासभा के कार्यालय प्रभारी, वरिष्ठ समाजसेवी एवं पत्रकार श्री संतोष राज साहू, भोपाल ने विधायक श्री रामनिवास शाह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्राप्त अनुदान की प्रत्येक राशि का उपयोग समाज के प्रदेश कार्यालय की आवश्यकताओं को पूरा करने में किया जाएगा। इसमें पत्र एवं ज्ञापन आदि के मुद्रण के लिए प्रिंटर, स्टेशनरी, कार्यालयीन सामग्री तथा प्रदेश और देश के विभिन्न क्षेत्रों से भोपाल आने वाले समाजसेवियों के विश्राम के लिए गद्दे, बिस्तर एवं अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था शामिल है।
उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग से कार्यालय को और अधिक सुविधाजनक बनाया जाएगा, ताकि भोपाल आने वाले प्रत्येक समाजबंधु को अपनत्व, सम्मान और आवश्यक सुविधाएं मिल सकें।
##समाजबंधुओं से सहयोग की अपील
श्री संतोष राज साहू ने प्रदेशभर के समाजजनों से अपील की कि जब भी वे भोपाल आएं, महासभा के प्रदेश कार्यालय में अवश्य पधारें, वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का अवलोकन करें और आवश्यकता के अनुसार तन, मन एवं धन से सहयोग प्रदान करें।
महासभा की ओर से विधायक श्री रामनिवास शाह सहित सभी सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया। संगठन का उद्देश्य समाज में एकता, सहयोग और सेवा की भावना को मजबूत करते हुए प्रदेश कार्यालय को समाजबंधुओं के लिए उपयोगी एवं सुविधाजनक केंद्र के रूप में विकसित करना है। इस अवसर पर प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमती रानी साहू, प्रदेश युवा अध्यक्ष श्री अमित राठौर ने भी आभार व्यक्त कियाम



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें