*अंतरराष्ट्रीय हिंदी परिषद का स्थापना दिवस एवं जन्मदिन समारोह 6 नवंबर को*
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
कोलकाता। अंतरराष्ट्रीय हिंदी परिषद द्वारा आगामी 6 नवंबर, शुक्रवार को धनतेरस के अवसर पर गौरलहा स्ट्रीट स्थित प्रधान कार्यालय में विशेष समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक हृदय नारायण मिश्रा का जन्मदिन तथा संस्था का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। साथ ही सुशांत कुमार शर्मा का राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में सम्मान किया जाएगा।
इस अवसर पर परिषद के लोकप्रिय कोलकाता जिला अध्यक्ष दीपक मिश्रा के योगदान की भी सराहना की जाएगी। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक हृदय नारायण मिश्रा ने सभी राष्ट्रीय, प्रादेशिक एवं स्थानीय पदाधिकारियों से शाम 4 बजे समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
यह जानकारी प्रदेश मीडिया प्रमुख पत्रकार श्रीराम साहू को प्रदान की गईं

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें