*राष्ट्रीय तेली पिछड़ा वैश्य महासभा में रवि शाहजी बने राष्ट्रीय महासचिव* *राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, संगठन विस्तार और समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का लिया संकल्प&*


जन जागृति संगम न्यूज

*दमोह मध्य प्रदेश*
*श्रीराम साहू*


राष्ट्रीय तेली पिछड़ा वैश्य महासभा संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन करते हुए विभिन्न राज्यों के पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए हैं। इनमें मध्यप्रदेश के दमोह निवासी श्री रवि शाहजी को राष्ट्रीय महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रामकृष्ण (आर.के.) शाहवाल ने बताया कि संगठन के मुख्य संरक्षक एवं सांसद श्री विवेक बंटी साहू, संस्थापक श्री स्वदेशी तेली, मुख्य सलाहकार अधिवक्ता श्री पुरुषोत्तम गुप्ता एवं संरक्षक श्री जगदीश शरण साहू की सहमति तथा राष्ट्रीय कोर समिति के अनुमोदन के बाद राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया है।

नई कार्यकारिणी में श्री रवि शाहजी
 को राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने को संगठन के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी माना जा रहा है। राष्ट्रीय महासचिव के रूप में वे संगठन के विस्तार, समन्वय, विभिन्न राज्यों की इकाइयों को मजबूत करने तथा समाजहित के कार्यों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आर.के. शाहवाल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए 15 दिनों के भीतर अपनी-अपनी कमेटी एवं संगठन के विस्तार का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज की एकता, शिक्षा, स्वाभिमान, सामाजिक उत्थान और सकारात्मक राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करना है।

रवि साहू ने जताया हार्दिक आभार

राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किए जाने पर श्री रवि शाहजी ने राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा उन्हें जो विश्वास और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है।

उन्होंने कहा, “मैं राष्ट्रीय तेली पिछड़ा वैश्य महासभा के मुख्य संरक्षक आदरणीय श्री विवेक बंटी साहू जी, संस्थापक श्री स्वदेशी तेली जी, मुख्य सलाहकार अधिवक्ता श्री पुरुषोत्तम गुप्ता जी, संरक्षक श्री जगदीश शरण साहू जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आर.के. शाहवाल जी तथा राष्ट्रीय कोर समिति के सभी सम्माननीय सदस्यों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। मैं विश्वास दिलाता हूं कि संगठन ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उस पर पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करूंगा।”

उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूत बनाया जाए तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर एकता, शिक्षा, स्वाभिमान और सामाजिक विकास के लिए प्रभावी ढंग से कार्य किया जाए।

यह जानकारी माँ कर्मा संदेश पत्रिका के प्रधान संपादक एवं पत्रकार श्रीराम साहू को राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आर.के. शाहवाल द्वारा प्रदान की गई।

श्रीराम साहू (पत्रकार) ने श्री रवि शाहजी
 को राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व एवं संगठनात्मक अनुभव से महासभा को नई मजबूती और गति मिलेगी।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*नारायणगढ़ में दो बाइकों की भिड़ंत, तीन युवकों की जान गई*

*सोयाबीन की कटाई करने गई श्रीमती रीना बाई की खेत में हुई डिलीवरी*

*शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पड़दाँ में मनाया गया उमंग दिवस*

नारायणगढ़ में सेवा संकल्प लेकर 4 अक्टूबर को सरकार आपके द्वारा

*जावरा की होटल के कमरे में प्रेमिका संग रंगेहाथ पकड़ाया पति.. प्रेमिका के साथ पकड़े जाने पर पत्नी ने जड़े ताबड़तोड़ चांटे, प्रेमिका ने जहर खाया*

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु

*सेवा सेतु अभियान शिविर का आयोजन*

*सागोद स्कूल में उमंग कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया भाग*

//सफलता की कहानी// *छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान* *93.4 प्रतिशत अंक हासिल कर बढ़ाया परिवार और क्षेत्र का गौरव*

*मोगिया आदिवासी समाज की जिला स्तरीय बैठक मोड़ी माता धाम पर संपन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित*