*अवकाश के दिन भी नहीं थम रही कलम - जनसेवा में तत्पर मंदसौर कलेक्टर*
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
नारायणगढ़ आज दिनांक 26 अक्टूबर, वाल्मीकि जयंती के शासकीय अवकाश के दिन भी मंदसौर कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह सुशासन भवन स्थित अपने कार्यालय में विभागीय कार्यों का निपटारा करते नजर आए।
जिले के प्रथम अधिकारी के रूप में अपने दायित्व और कर्तव्य के प्रति उनकी तत्परता देखते ही बनती है। अवकाश के दिन भी कार्यालय खुला रखकर जनसेवा और प्रशासनिक कार्यों को प्राथमिकता देना उनके समर्पण को दर्शाता है।
मंदसौर कलेक्टर दिव्यांक सिंह अपनी सरल, सहज और सुलझी हुई कार्यशैली के लिए पूरे जिले में लोकप्रिय हैं। पद की गरिमा के साथ जमीन से जुड़े रहना उनकी सबसे बड़ी पहचान है। जनसुनवाई हो, फील्ड विजिट हो या प्रशासनिक फैसले - वे हमेशा आम जनता से सीधे जुड़कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हैं और त्वरित समाधान करते हैं।
इसी क्रम में आज अवकाश के दिन भी ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश भाना ने उनसे कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। यह मुलाकात इस बात का प्रमाण है कि कलेक्टर साहब अवकाश के दिन भी जनता के लिए उपलब्ध हैं।
उनकी इस कार्यशैली से न सिर्फ प्रशासन में पारदर्शिता आई है, बल्कि आम लोगों का प्रशासन के प्रति विश्वास भी लगातार बढ़ा है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें