*बेगलेस डे के तहत बच्चों ने बैंकिंग प्रणाली समझी*
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
मनासा / शा माध्यमिक विद्यालय देवरी खवासा के विद्यार्थियों ने 24 अक्टूबर सोमवार को प्रधानाध्यापक श्रीमती प्रियंका देवड़ा, शिक्षक शैलेन्द्र जोशी, ईश्वरलाल प्रजापति के साथ जाकर देवरी खवासा में स्थित बैंक ऑफ इंडिया के कियोस्क सेंटर पर उपस्थित होकर बैंकिंग प्रणाली को विस्तृत रूप से समझा।
बैंक में कार्यरत कैशियर संध्या सेन ने बच्चों को बताया कि सर्वप्रथम हमें अपना खाता खोलने के लिए आधार कार्ड,2 फोटो के साथ एक आवेदन पत्र देना होता है।
फिर बैंक द्वारा आपको एक पासबुक दी जाती है जिसमें आपके पैसे के लेनदेन का हिसाब रहता है। ग्रामीण क्षेत्र में आम लोगों को छोटे छोटे लेनदेन के लिए यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
यहाँ दस हजार रुपये तक का लेनदेन की सुविधा है। विद्यार्थियों के जीरो बेलेंस के खाते भी खुलते है। इससे ज्यादा राशि के लिए आपको मुख्य शाखा में जाना पड़ेगा। जहाँ आपको पेन कार्ड जमा करने पर चेकबुक, ए टी एम की सुविधा भी मिलेगी। चालू खाता एवं बचत खाते के साथ ही यदि आप निश्चित अवधि के लिए राशि फिक्स करते हैं तो बैंक ब्याज भी प्रदान करती है*
विद्यार्थियों को बैंकिंग जानकारी देने के लिए संध्या सेन एवं संचालक श्री पिंकेश पाटीदार के प्रति विद्यालय परिवार ने आभार प्रकट किया है।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें