*बालाजी मावा भंडार सुजानपुर का निरीक्षण, मावे में मिलावट के दो नमूने लिए गए*
जन जागृति संगम न्यूज़
जावरा ब्यूरो चीफ मधुबाला राठौर 8989670223
जावरा - मंगलवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती ज्योति बघेल खाद्य एवं औषधि प्रशासन रतलाम द्वारा बालाजी मावा भंडार सुजानपुर तहसील जावरा रतलाम का निरीक्षण किया गया ।मौके पर दिनेश पिता रामबरन यादव प्रोपराइटर उपस्थित मिले ।मौके पर मिलावट की शंका के आधार पर मावा के दो नमूने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत जांच हेतु लिए मौके पर विक्रय के लिए मावा का निर्माण करते पाया गया ।
मौके पर प्रोपराइटर को साफ सफाई के लिए निर्देशित कर खाद्य रजिस्ट्रेशन डिस्प्ले करने के निर्देश दिए गए लिए गए। दोनों नमूने राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए । जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी ।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें