संदेश

*निशुल्क नेत्र शिविर संपन्न*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़  डॉ बबलू  चौधरी  21 दिसंबर 2023 को स्वामी विवेकानंद शासकिय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गोमाबाई नेत्रालय नीमच के तत्वाधान में विकसित भारत 2047 के अंतर्गत निशुल्क नेत्र परिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें एन.सी.सी. एवं रा.से.यो. स्वयंसेवकों ओर समस्त महाविद्यालय स्टॉफ ने सहभागिता की । शिविर में 360 विद्यार्थियों  का  नेत्र परीक्षण कर कार्ड बनाएं गए।

*विकसित भारत-2047 अंतर्गत शासकीय आर. वी. कॉलेज मे आयोजित हुआ कार्यक्रम*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़  *नीमच*  *डॉ. बबलु चौधरी* शासकीय रामचंद्र विश्वनाथ महाविद्यालय मनासा में "विकसित भारत 2047 " के संबंध में कार्यक्रम आयोजित किया गया l कार्यक्रम में देश के माननीय प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत 2047 विजन के बारे में विद्यार्थियों को  प्रोफेसर मुकेश मालवीय  द्वारा विस्तार से बताया गया साथ ही विद्यार्थियों से ऑनलाइन और ऑफलाइन अपने सुझाव पोर्टल पर अपलोड करवाएं।  महाविद्यालय में  इस हेतु एक सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया जोकि आकर्षक का केंद्र रहा, महाविद्यालय विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया और सेल्फी को ऑनलाइन सोशल मीडिया पर शेयर कर बाकी साथियों से भी इस अभियान में जुड़ने हेतु प्रेरित किया l  इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. एम.एल.धाकड, डॉ. अनिल जैन , कार्यक्रम प्रभारी प्रो.मुकेश मालवीय,  एनएसएस जिला संगठक प्रो. अरुण कुमार चौरसिया, कार्यक्रम अधिकारी प्रो. आशा पटेल सहित समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में एनएसएस के स्वयंसेवक एवं महाविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

*प्रश्न पूछा भारत पाक की सीमा का, छात्र ने लिखा सीमा हैदर !*

जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  धौलपुर । पाकिस्तान से अपने प्रेमी सचिन के लिए भारत आई सीमा हैदर का मामला काफी चर्चा में है. इसकी वजह लव स्टोरी नहीं, बल्कि 12वीं क्लास का एक एग्जाम पेपर है. यह एग्जाम पेपर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जिसमें एक सवाल के जवाब में सीमा हैदर का जवाब दिया गया है. दरअसल धौलपुर जिले के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक सरकारी स्कूल के एग्जाम पेपर की कॉपी वायरल है. राजनीति विज्ञान के पेपर में पूछा गया कि भारत और पाकिस्तान के बीच की कौनसी सीमा है और उसकी लंबाई कितनी है? जिसका जवाब दिया गया 'सीमा हैदर और लंबाई 5 फीट 6 इंच'. यह आंसर शीट जिले के बसेड़ी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बागथर की बताकर वायरल की जा रही है.

*पत्रकारों से सूत्र पूछने का अधिकार नहीं है - सीजेआई (सुप्रीम कोर्ट)*

जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  *नई दिल्ली। देश के सर्वोच्च न्यायालय ने एक बार फिर पुलिस प्रशासन एवं प्रशासनिक अधिकारियों को जमकर निशाना साधा और चेतवानी भी दी । मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूर्ण की बेंच ने कहा कि संविधान के आर्टिकल 19 और 22 के तहत पत्रकारों के मूल अधिकारों की स्वतंत्रता के खिलाफ पुलिस किसी भी पत्रकार के सूत्र नही पूंछ सकती है और न ही न्यायाल । तब तक जब तक कि पत्रकारों के खिलाफ बिना जांच और पुख्ता सबूत के दर्ज मुकदमे और गवाही की जांच नही हो जाती है । आज कल देखा जा रहा है कि पुलिस पत्रकारों की स्वतंत्रता हनन कर रही है क्यों कि अधिकतर मामले में पुलिस खुद को श्रेष्ठ बनाने के लिए ऐसा करती है जिस संबंध में उच्च न्यायालय ने अब अपने कड़े रुख दिखाने पर कहा है अगर पुलिस ऐसा करती पाई जाती है तो फिर कोर्ट की अवमानना का मुकदमा दर्ज किया जा सकता है ।*

*नाहरगढ़ थाना अंतर्गत के तस्कर राजस्थान पुलिस के चढ़े हत्थे* *कार की डिक्की से 28.500 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त, दो गिरफ्तार।*

जन जागृति संगम न्यूज़ 9302003334 : चित्तौड़गढ़, 21 दिसम्बर। कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने राज्य की सीमा पर लगे जलिया चैक पोस्ट पर नाकाबंदी के दौरान एक कार की डिक्की में 28 किलो 500 ग्राम अवैध अफीम डोडाचुरा जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना में प्रयुक्त वेक्सवोगन कार को भी जब्त किया गया है।              पुलिस अधीक्षक  श्री राजन दुष्यन्त ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थ की धरपकड़ कार्यवाही के तहत एएसपी बुगलाल मीना व डीएसपी निम्बाहेड़ा बेनीप्रसाद के निर्देशन में गुरुवार को थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहैडा रामसुमेर पु.नि. द्वारा अपने थाने के पुलिस जाप्ता हैड कानि हरविन्द्र सिंह, कानि रतनसिंह, अमित, हेमन्त, राकेश, चालक सरियाराम के साथ नीमच- चितौड़गढ़ हाईवे रोड जलिया चेक पोस्ट पर पहुंच नाकाबंदी की जा रही थी।      इसी दौराने एक वैक्सवोगन कार को रुकवा कर तलाशी ली गई तो कार की डिक्की में प्लास्टिक के कट्टें में 28 किलो 500 ग्राम अवैध अफीम डोडाचुरा मिला। अवैध डोडाचूरा व कार को जब्त कर आरोपी कार चालक मध्यप्रदेश के धारियाखेड़ी थाना वाईडी नगर मन्दसौर निवासी 34 वर्षीय श्याम दास पुत्र नाथू ...

*नर्स की हत्या कर उसकी लाश को जलाने वाले आरोपीयों को आजीवन कारावास*

  जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  शाजापुर। शासकीय अस्पताल आष्टा जिला सीहोर की स्टाफ नर्स की हत्या कर उसकी लाश को जलाने वाले आरोपीयों को आजीवन कारावास। जिला मीडिया प्रभारी सचिन रायकवार ने बताया कि, माननीय न्यायालय पष्ठम अतिरिक्त  जिला एवं सत्र न्या‍याधीश जिला शाजापुर म.प्र. द्वारा आरोपीगण हनीफा बी फकीर पत्नि अंसार शाह निवासी मारूपुरा मोहल्ला थाना आष्टा जिला सीहोर एवं रामचरण ऊर्फ गुड्डू निवासी मारूपुरा मोहल्ला थाना आष्टा जिला सीहोर को धारा 302/120 बी भादवि में आजीवन कारावास और 10,000-10,000 रू के अर्थदण्ड , धारा 201/120 बी भादवि में 5-5 वर्ष सश्रम कारावास और 5000-5000/- रू के अर्थदण्ड   से दण्डित किया गया । उपसंचालक अभियोजन प्रेमलता सोलंकी जिला शाजापुर ने बताया कि, घटना दिनांक 01-02-2019 को ग्राम घटिया खुर्द के चौकीदार ने जगदीश पाटीदार की खाली जगह में एक लाश जलने की थाना बैरछा पुलिस को सूचना दी। चौकीदार की उक्त सूचना पर से पुलिस द्वारा घटनास्थल पर जाकर देखा तो लाश लगभग पूरी जल चुकी थी,  हाथ की हड्डी में धातु का कडा दिखाई दिया और पैर की अगुलियों में बिछुडी जैसा दिखाई दिया जिससे यह ज्...

*कार्यालय नगर परिषद कुकड़ेश्वर जिला -नीमच म.प्र.*

चित्र
*आमंत्रण प्रारुप* https://janjagratisangamindor.blogspot.com/2023/08/blog-post_69.html जन जागृति संगम  परिचय पुस्तक मनासा दर्पण   कुल मतदाता - 8864 पु्रुष मतदाता - 4475 महिला मतदाता 4389 जनसंख्‍या 2011 की स्थिति मे 11956 *अध्यक्ष* श्रीमति  उर्मिला  महेन्द्र पटवा 9425103181 *उपाध्यक्ष* श्रीमति सोनाली उज्ज्वल पटवा 9993799946 *CMO*  कमलसिंह परमार 7987956147 *निर्वाचित परिषद सदस्यों की सुची* *पार्षद वार्ड 01* श्रीमती कलाबाई प्रेमचंद तमोली 9977292938 *पार्षद वार्ड 02* श्रीमती टिना सागर पेंन्टर 9893759736 *पार्षद वार्ड 04* श्री महेश (छोटू) टोड़ावाल 9399677323 *पार्षद वार्ड 05* श्रीमती लक्ष्मीबाई रामू कछावा 9575759176 *पार्षद वार्ड 07* श्रीमती कौशल्याबाई लीलाधर (काजू) मोदी 9993101091 *पार्षद वार्ड 08* श्री भागीरथ  मालवीय  (मामा) 9926176521 *पार्षद वार्ड 09* श्री सुनील  मोहनलाल तेजावाला 8120481487 9131219439  *पार्षद वार्ड 10* श्रीमती  संगीता प्रमोद (बाबू लाण्ड्री)  मालवीय  9926079021 *पार्षद वार्ड 11* श्री  शंभूदयाल शंकरलाल मिलन 9981194456 *पार्षद वार्ड 12* श्रीमती  बबलीबाई नन्दलाल मालवीय  94...

*कलेक्‍टर ने किसान के खेत पर ड्रोन प्रदर्शन का जायजा लिया*

चित्र
*नीमच*                      *डॉ बबलु चौधरी*        20 दिसम्‍बर 2023, कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन ने बुधवार को मनासा क्षैत्र के गॉव हतुनिया में विकसित भारत संकल्‍प यात्रा के तहत किसान सेवाराम गुर्जर के खेत पर किए गये, ड्रोन प्रदर्शन कार्य का ग्रामीणों एवं किसानो के साथ अवलोकन कर, जायजा लिया और एसडीएम,जनपद सीईओ को निर्देश दिए, कि वे महिला किसानो को ड्रोन संचालन का प्रशिक्षण दिलवाये। अग्रणी बैंक प्रबंधक को महिला समूहों का ड्रोन खरीदने के लिए ऋण प्रकरण तैयार कर, स्‍वीकृत करने के निर्देश भी दिए।       कलेक्‍टर श्री जैन ने किसान सेवाराम के खेत पर ड्रोन के माध्‍यम से फसलों का कीटनाशक छिडकाव करने के कार्य का अवलोकन किया। किसानो ने ड्रोन तकनीक का कृषि में उपयोग करने की बात कही और  इस तकनीक को काफी उपयोगी बताया। इस मौके पर एसडीएम श्री पवन बारिया, डॉ.राजेश पाटीदार एवं श्री अरविंद डामोर एवं बडी संख्‍या में ग्रामीणजन एवं किसान उपस्थित थे।

*पिस्टल से फायर कर जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार, एक मोटर साईकिल जब्त।*

जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  चित्तौड़गढ़, 19 दिसम्बर। दो माह पहले कस्बा निम्बाहेड़ा में एक व्यक्ति को जान से मारने की नियत से पिस्टल से फायर कर फरार हुए वांछित आरोपी दानिश उर्फ मोहम्मद अजमल को निम्बाहेड़ा कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। भंगार की दुकान को बंद करने की बात पर किया था पिस्टल से जानलेवा हमला। घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल को जब्त किया है।      पुलिस अधीक्षक श्री राजन दुष्यन्त ने बताया कि 19 अक्टूबर को निम्बाहेड़ा के कमधज नगर निवासी नाजीम मेव पिता रईस खान उर्फ राजू खां पर एक मोटर साईकिल पर सवार होकर आए तीन व्यक्तियों में से एक ने पिस्टल से फायर कर फरार हो जाने के मामले में निम्बाहेड़ा कोतवाली थाने पर प्रकरण दर्ज कर जांच एएसआई सूरज कुमार के जिम्मे की गई। आरोपियों ने भंगार के धन्धें को बंद करने की बात को लेकर जान से मारने की नियत से पिस्टल से फायर किया था।     थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा रामसुमेर पु.नि. के सुपरविजन में एएसआई सूरज कुमार, कानि. अमित व सुभाष द्वारा मामले मे वांछित आरोपी बडा कसाई मोहल्ला निम्बाहेडा कोतवाली निम्बाहेडा निवासी 23 वर्षीय दानिश उर्फ मोहम्मद अजम...

*जिला अस्पताल में बड़ी लापरवाही, सुबह गर्भ में हुई शिशु की मौत, शाम तक नही किया महिला का आपरेशन*

जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  मन्दसौर ।  जिला अस्पताल में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। सुवासरा निवासी गर्भवती महिला ललिताबाई पति पंकज मालवीय को मंगलवार को प्रातः मंदसौर जिला अस्पताल लाया गया। महिला के गर्भ में शिशु की मौत हो गई। लेकिन ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर नही निकाला। परिजन वहाँ पदस्थ डॉक्टर से गुहार लगाते रहे लेकिन देर शाम तक ऑपरेशन नही किया, जिससे महिला की तबियत बिगडने लगी है ओर महिला का जान जा सकती है। मामले में मल्हारगढ विधानसभा के नेता श्यामलाल जोकचंद ने कलेक्टर से चर्चा कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

*मध्य प्रदेश में 38 से ज्यादा योजनाओं पर रोक, सरकारी खजाना खाली, लोन की लिमिट खत्म-*

जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 जीतने के लिए शिवराज सरकार ने सरकारी खजाना खोल दिया था। अब खजाना खाली हो गया है। मध्य प्रदेश पर 3.31 लाख करोड़ का लोन है और अब केवल 15000 करोड़ की लिमिट बची है। नतीजा सरकार ने मध्य प्रदेश के 38 विभागों द्वारा संचालित योजनाओं पर रोक लगा दिए।  *भोपाल इंदौर की मेट्रो ट्रेन पर ब्रेक लगा* मध्य प्रदेश शासन के वित्त विभाग ने 38 विभागों की योजनाओं पर रोक लगाते हुए, निर्देशित किया है कि सभी विभाग राजस्व संग्रहण के काम को प्राथमिकता पर रखें। जिन योजनाओं पर रोक लगाई गई है, उनमें नगरीय प्रशासन विभाग की महाकाल परिसर विकास योजना, मेट्रो ट्रेन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग द्वारा संचालित तीर्थ दर्शन योजना भी शामिल है। इसके अलावा अपंजीकृत निर्माण मजदूरों को अंत्येष्टि एवं अनुग्रह राशि देने की योजना भी समाप्त कर दी गई है।  *मध्य प्रदेश में इन योजनाओं पर प्रतिबंध* गृह विभाग के अंतर्गत थानों के सुदृढ़ीकरण, परिवहन विभाग की ग्रामीण परिवहन नीति के क्रियान्वयन, खेल विभाग के खेलो इंडिया एमपी, सहकारिता विभाग की मुख्यमंत्री ऋण समाधान योजना, ...

*पीएच क्यू के निर्देश पर जिले के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई।*सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्ट्राग्राम पर रील बनाने के शौकीन पुलिस अधिकारी और कर्मचारी पर सीधी निलंबित की कार्रवाई की तैयारी, सोशल मीडिया अकाउंट पर खाकी वर्दी में फिल्मी गाना डायलॉग के कई वीडियो है अपलोड*

चित्र
*जन जागृति संगम न्यूज़*  एमपी ब्यूरो चीफ  जगदीश राठौर 94254 90641    पुलिस मुख्यालय भोपाल में पहुंची शिकायत के बाद लगातार इन सोशल मीडिया अकाउंट पर रखी जा रही थी नजर। डी जे पी सुधीर सक्सेना के निर्देश पर जल्द होगा कार्रवाई के संबध में आदेश जारी। पीएच क्यु से समस्त आईजी डीआईजी, एवं  एसपी को भी कार्रवाई करने के लिए आदेश जारी  किया जायेगा ।

*थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस ने आदतन अपराधी हिस्ट्रीशीटर गुंडा को अवैध हथियारों के साथ अवैध मादक पदार्थ डोडा चुरा, अफीम एवं एमडी की तस्करी व परिवहन करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार*

जन जागृति संगम न्यूज  एमपी ब्यूरो चीफ  जगदीश राठौर 9425 4 90641   जावरा /पुलिस अधीक्षक  जिला रतलाम द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत  पुलिस अधीक्षक  राहुल कुमार लोढा (भापुसे) के निर्देशन में  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्गदर्शन में  नगर पुलिस अधीक्षक जावरा  दुर्गेश आर्मो के नेतृत्व में थाना प्रभारी थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा निरी.ओ. पी. सिंह एंव टिम द्वारा मादक पदार्थों के परिवहन को रोकने हेतु लगातार सतत् प्रयास किये जा रहे थे, जिसमे दिनांक 18.12.2023 को सफलता प्राप्त करते हुए तस्करी कर बैचने के लिए जा रहा अवैध डोडाचुरा, अफिम, एमडी व हथियार जप्त कर अपराध क्रं. 862/2023 धारा 8/15, 18, 22 NDPS Act 25,27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । थाना प्रभारी ओ पी सिंह के अनुसार 18. दिसंबर 2023 को मुखबीर सुचना मिली कि हसनपाल्या का फजलु जिप कमान्डर से अफिम डोडाचुरा एमडी लेकर रतलाम तरफ जा रहा है। जिसके पास हथियार भी हो सकते है। मुखबीर सुचना पर उपनिरीक्षक लक्ष्मीनारायण गिरी ने अपने टिम के साथ सम्भावित स्थान खोखरा तिराहा महू निमच रोड पुलिय...

*04 वर्ष से फरार गौवंश वध के आरोपी को रतलाम पुलिस ने किया गिरफ्तार*

जन जागृति संगम न्यूज़  एमपी ब्यूरो चीफ  जगदीश राठौर 94254 90641  रतलाम/ पुलिस के अनुसार फरियादी पवन मीणा ने रिपोर्ट किया था कि एक ट्रक RJ-09-GA-3234 को सेजावता फंटा फोरलेन रोड पर ड्रायवर व क्लिनर छोडकर कर भाग गए है, जिसमे गौवंश वध के लिए दो पार्टिशन मे भरे हुए है, गौवंश ट्रक मे ठूस- ठूस कर भरे हुए है जो भूखे प्यासे है। ट्रक मे दो अलग- 2 नंबर की प्लेट दस्तावेज सहित मिली है । फरियादी की रिपोर्ट पर थाना  पर अपराध क्रमांक 04/2019 धारा 4,6,9 म.प्र.गौवंश वध प्रतिषेध अधि., 11 पशु क्रुरता अधिनियम एवं 420,482,429 भादवि., 66/192 एम.व्ही एक्ट का अपराध कायम किया गया ।   प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए  पुलिस अधीक्षक  राहुल कुमार लोढा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  राकेश खाखा, नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम अभिनव वारंगे के मार्ग दर्शन मे टीम का गठन किया गया ।  करीब 4 वर्ष में विवेचना के दौरान  19 दिसंबर 2023 को आरोपी सलीम पिता कासम अब्दुला मुसलमान उम्र 44 साल निवासी मस्जिद के पास सीमेंट फैक्ट्री चंदेरिया थाना चंदेरिया जिला चित्तौड गढ (राजस्थान) को गिरफ्तार कर पूछताछ करते बताया कि अपने साथी के साथ मिलकर नाहरगढ मं...

*थाना माणकचौक रतलाम व्दारा अवैध रुप से सट्टा करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही*

जन जागृति संगम न्यूज एमपी ब्यूरो चीफ जगदीश राठौर 9425490 641 रतलाम / पुलिस अधीक्षक जिला रतलाम  राहुल कुमार लोढा व्दारा अवैध रुप से सट्टा करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु सभी थानो को निर्देशित किया गया है । जिसके अंन्तर्गत  पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम  राहुल कुमार लोढा (भा.पु.से.) के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम  राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम  अभिनव बारंगे के मार्गदर्शन मे थाना माणकचौक रतलाम के थाना प्रभारी निरीक्षक प्रिती कटारे के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी । निरीक्षक प्रिती कटारे के नेतृत्व मे गठित टीम को मुखबीर द्वारा सुचना मिलने पर आरोपी दीप अग्रवाल की दूकान चांदनी चौक रतलाम पर दबिश दी गयी जहा दो व्यक्ति दूकान के अन्दर बैठकर लोगों से मोबाईल फोन पर व्हाट्सएप एवं लेपटॉप के जरिए बात करते हुए लेपटॉप पर कुछ टाईप करते हुए दिखे जो अवैध रूप से एम.सी.एक्स मार्केट का हिसाब किताब लिख रहे थे। दोनो व्यक्तियो का नाम पता पुछते एक ने अपना नाम दीप पिता दिनेश अग्रवाल उम्र 29 साल निवासी 16 चांदनी चौक रतलाम एवं दुसरे ने अपना नाम गोविन्द उर्फ डमरु पिता कन्हैयालाल ...

*मध्यप्रदेश नए सी एम मोहन यादव की 5 सबसे बड़ी घोषणाएं, लाड़ली बहनों को मिलेगा बड़ा लाभ*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  *(1) लक्ष्मी योजना के तहत 2 लाख रुपए* *(2) राशन कार्ड धारी बेटियों को मुफ्त शिक्षा* *(3) लाखों महिलाओं को लखपति बनाया जाएगा* *(4) महिलाओं को पक्का मकान मिलेगा* *(5) 450 रुपए में गैस सिलेंडर* *भोपाल:---मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आते ही विकसित भारत विकसित मध्य प्रदेश की राह पर चलते हुए बहुत से बड़े फैसले लिए है। विकसित भारत विकसित मध्य प्रदेश के लिए 16 दिसंबर से संकल्प यात्रा का शुभारंभ मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा किया गया। विकसित भारत विकसित मध्य प्रदेश यात्रा के दौरान बहनों को गांव-गांव जाकर जागरूक किया जाएगा और योजना में जोड़ा जाएगा।* *जैसा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने विधानसभा चुनाव से पहले अपने भाषण के दौरान कहा था मोदी की गारंटी यानी कि सभी की गारंटी  और इसी गारंटी को पूरा करने हेतू मध्य प्रदेश में 16 दिसंबर विकसित भारत विकसित मध्य प्रदेश संकल्प यात्रा शुरू हो गई है जिसके दौरान प्रदेश की जनता को गांव-गांव जाकर योजनाओं के बारे में अवगत किया जाएगा और इन योजनाओं में जोड़ा जाएगा।* *इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव और नरेंद्र मोदी जी...

*👉युवक का हाथ तलवार से काटा, 4 पर केस दर्ज* *👉पड़ोसी किसान को पीटा, 4 पर केस दर्ज* *👉मकान के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, दोनों पक्षों के 6 आरोपियों पर क्रास प्रकरण दर्ज* देखें तीनों खबरें

*तेलकार न्यूज एजेन्सी, पिपलिया स्टेशन, जिला मंदसौर, मप्र (जेपी तेलकार, 9303273037)* .............................................. (वीडियो न्यूज देखने के लिए यूट्यूब चेनल https://youtube.com/@telkarnewsmadhypradesh3740 को सब्सक्राइब करे) ------------------------------------- *युवक का हाथ तलवार से काटा, 4 पर केस दर्ज* पिपलिया स्टेशन (निप्र)। तलवार से हाथ काटने के मामले में पुलिस ने पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। जानकारी के अनुसार उदयपुर निजी अस्पताल में भर्ती जीरन (नीमच) निवासी दीपक (21) पिता कनीराम अहिरवार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह 13 दिसम्बर को गांव के सुरेश अहिरवार के लड़के की मुलतानपुरा बारात में गया था। वहां से वापस लौट रहा था। बोतलगंज के यहां लघुशंका के लिए रुका, इस दौरान मेरा पीछा कर रहे गांव जीरन के ही भेरुलाल पिता बगदीराम अहिरवार, घनश्याम पिता भेरुलाल अहिरवार, राहुल पिता भेरुलाल अहिरवार, विनोद पिता रतनलाल अहिरवार ने मुझे रोक लिए व लट्ठ से मारा, घनश्याम ने मेरे दाहिन हाथ पर तलवार की मारी, जिससे मेरा दाहिना हाथ वहीं कटकर गिर गया, घनश्याम बोला मेरी पत्नी से ...

*मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड मनासा द्वारा व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़  *नीमच - मनासा* डॉ. बबलु चौधरी        मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड मनासा द्वारा मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व विकास कार्यक्रम के  अंतर्गत व्याख्यान कार्यक्रम अध्ययन केंद्र शासकीय रामचंद्र विश्वनाथ महाविद्यालय मनासा में दोपहर 2 बजे से आयोजित किया गया।  जिसमें मुख्य अतिथि के रूप शासकीय महाविद्यालय राहु जिला इंदौर के प्राध्यापक डॉ. अनुराग सिंह राव रहे। जिन्होंने सामाजिक क्षेत्र में सामाजिक कार्यकर्ता की क्या भूमिका है इस विषय पर विस्तार से विद्यार्थियों को बताया और विद्यार्थियों को समाज का नेतृत्व करने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि   डॉ. अनुराग सिंह राव, विकासखंड समन्वयक महिंद्रपाल सिंह जी भाटी प्रो. अर्जुन धनगर, पहलाद धनगर सहित समस्त मेंटर्स एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

*मां ही दुनिया में एकमात्र इंसान है जो बेटियों की चिंता व डर खुशियों में बदल सकती है... एडवोकेट मीनू लालवानी*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़* 9302003334  आराध्या वेलफेयर सोसाइटी ने रोटरी क्लब नीमच कैंट के सहयोग से राजमाता विजयराजे सिंधिया जिला चिकित्सालय में  स्वीडन से पधारे विदेशी मेहमान के अतिथय में बेटियों को जन्म देने वाली माताओं का सम्मान मोतियों की माला पहनाकर बच्चों के कंबल, मोजे,खिलौने, बिस्किट,दलिया आदि देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आराध्या वेलफेयर सोसाइटी की संयोजिका एडवोकेट श्रीमती मीनू लालवानी ने कार्यक्रम के अवसर पर मां बेटी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सामाजिक परिवर्तन के माध्यम से लिंगानुपात मैं सुधार के उद्देश्य व अभियान के माध्यम से बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ के कार्यक्रम का आंदोलन भारत सरकार द्वारा चलाया गया इस सामाजिक अभियान की शुरुआत 22 जनवरी 2015 को देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा की गई थी जो की एक बहुत ही सराहनीय पहल के रूप में उभर कर आई है! इस कार्यक्रम मैं आराध्या संयोजिका ने कहा कि आराध्या का मुख्य उद्देश्य हर बेटियों को एक अच्छी बेटी बनने के लिए अपने माता-पिता को दिखाना होगा कि आप उनसे प्यार करते हैं और उनका सम्मान करते हैं बेटियां विवाह के बाद नए...

Happy Vivah Panchami 2023 *विवाह पंचमी 2023* आप सभी को प्रभु श्री राम-जानकी के विवाह की शुभकामनाएं

चित्र
जन जागृति संगम 9302003334 विवाह पंचमी 2023 मुहूर्त (Vivah Panchami 2023 Muhurat) पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 16 दिसंबर 2023 को रात 08 बजे से शुरू होगी और 17 दिसंबर 2023 को शाम 05 बजकर 33 मिनट पर समाप्त होगी. उदयातिथि के अनुसार 17 दिसंबर को राम-सीता के विवाह की वर्षगांठ मनाई जाएगी पूजा का मुहूर्त - सुबह 08.24 - दोपहर 12.17 दोपहर का मुहूर्त - दोपहर 01.34 - दोपहर 02.52 शाम का मुहूर्त - शाम 05.27 - रात 10.34 विवाह पंचमी पूजा विधि विवाह पंचमी पर प्रात काल उठकर स्नान करें और श्री राम और माता सीता के विवाह का संकल्प लें. व्रत रखें भगवान श्री राम और माता सीता की मूर्ति या तस्वीर की उत्तर या पूर्व दिशा में स्थापना करें. भगवान श्रीराम को पीले रंग और माता सीता को लाल रंग के कपड़े पहनाएं. अब घी का दीपक शुभम करोति कल्याणं, आरोग्यं धन संपदाम्, शत्रु बुद्धि विनाशाय, दीपं ज्योति नमोस्तुते।। इस मंत्र को बोलते हुए प्रज्वलित करें विवाह पंचमी के दिन बालकांड में विवाह प्रसंग का पाठ करना चाहिए या फिर रामचरितमानस या राम रक्षा स्त्रोत का पाठ भी कर सकते हैं. माता जानकी को सुहा...

*पासपोर्ट सेवा केंद्र नए भवन निपानिया इंदौर में स्थानांतरित*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज  एमपी ब्यूरो चीफ  जगदीश राठौर 94254 90641   इंदौर में पासपोर्ट सेवा केंद्र अब नए भवन में स्थानांतरित हो गया है।  पासपोर्ट आवेदकों को सूचित किया गया है कि पासपोर्ट सेवा केन्द्र, आनंद वन, स्कीम नं.140,आईडीए कॉम्प्लेक्स,पिपिलिहाना, इंदौर को 18 दिसम्बर,2023 से स्थानांतरित किया जा रहा है। पासपोर्ट सेवा केंद्र,इंदौर अब अपने इस नए पते से चालू होगा। नया पता पासपोर्ट सेवा केंद्र, दूसरी मंजिल,गोल्ड प्लाजा,अपोलो डीबी सिटी, निपानिया,इंदौर, एमपी पिन: 452010 होगा।   नई सुविधा पिछली सुविधा का उन्नयन है और पासपोर्ट सेवाओं की उच्च मांग को संभालने के लिए अच्छी तरह से सुसज्जित है। भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी एवं मध्यप्रदेश के रीजनल पासपोर्ट अधिकारी श्री शितांशु चौरसिया ने बताया है कि  नए पासपोर्ट सेवा केंद्र में अधिक संख्या में काउंटर और बेहतर सुविधाएं हैं, जो नागरिकों को बेहतर सेवा प्रदान करेंगी। इसमें महिलाओं और बच्चों के लिए बेहतर सुविधाएं भी होंगी। श्री चौरसिया ने बताया है कि 18 दिसंबर, 2023 को 15 आवेदनों के साथ परीक्षण होगा और 19 दिसंबर,2023 से यह केंद्र पूरी क्षमता के साथ क्रि...

जिले के 215 गांव के किसानों को मिलेंगे लाभ

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  नीमच:  जिले के 215 गांव के करीब एक लाख किसानों को खेत में सिंचाई के लिए पानी देने की तैयारी का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। इसके लिए गांधी सागर बांध से पानी मिलेगा। इसके लिए साल में एक बार किसानों को 1200 रुपए जमा करवाना होंगे। 60 हजार से अधिक हेक्टेयर पर सिंचाई का पानी डलेगा। इसके लिए पाइप लाइन डालने सहित अन्य कार्य जल संसाधन विभाग कर रहा है। इसके लिए 12 अरब रुपए का व्यय होगा। इसका सबसे अधिक लाभ ये होगा कि जहां इस पाइप लाइन को डाला जा रहा है, वहां के किसान अन्य उपज के साथ - साथ औषधियां वाली उपज का लाभ भी ले पाएंगे। पूरा काम दो एजेंसी कर रही है। पानी देने की योजना जल बोर्ड की है तो इसके लिए बिजली के सब स्टेशन से लेकर जरूरी पाइप का निर्माण जल संसाधन विभाग करेगा। इसके लिए उत्पाइन प्लांट का निर्माण तेजी से चल रहा है। जिले के मनासा, रामपुरा, जावद व नीमच क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता की परेशानी हमेशा के लिए दूर होने वाली है। इसके लिए जिले में जल संसाधन विभाग तेजी से काम कर रहा है। अब तक पाइप लाइन तो डाली ही जा रही है, इसके साथ - साथ अ...

*रतलाम: कलेक्टर एवं डीआरएम ने प्रतिनिधिमंडल से कहा - अंडर ब्रिज का काम चालू करेंगे रेलवे एवं मध्यप्रदेश शासन की सहमति बन गई*

चित्र
  *जन जागृति संगम न्यूज़*  एमपी ब्यूरो चीफ  जगदीश राठौर   94254 90641 स्टेशन रोड व्यापारी समिति जावरा का एक प्रतिनिधि मंडल रतलाम कलेक्टर भास्कर लक्ष्याकार एवं पश्चिमी रेलवे मंडल रतलाम प्रबंधक रजनीश कुमार से डीआरएम कार्यालय जाकर मिला ।  प्रतिनिधि मंडल में विधायक प्रतिनिधि महेश सोनी, सांसद प्रतिनिधि शिवेंद्र माथुर, जन चेतना मंच महामंत्री जावरा जगदीश राठौर, मनोज अग्रवाल (मामा) डॉ गौरव मंडलेचा, समाजसेवी निशांत (लखन) राठौर, न्यूज़ 24 चैनल संवाददाता शैलेंद्र कोठारी, गिरिराज उपाध्याय, महेंद्र चावला, श्यामू शर्मा, दिनेश अरोड़ा, अनिल जैन, महेश राठौर (प्रिंटिंग प्रेस) विजय सिंह (बंटी) उपस्थित रहे ।   कलेक्टर ने प्रतिनिधि मंडल को बताया कि सांसद सुधीर गुप्ता एवं जावरा विधायक डॉ राजेंद्र पांडे ने भी मुझे रेलवे फाटक क्रमांक 177 के संदर्भ को लेकर  अवगत किया है। दोनों ही प्रमुख अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि शीघ्र ही रेलवे फाटक क्रमांक 177 पर अंडर ब्रिज बिल्कुल बनेगा । रेलवे एवं मध्य प्रदेश शासन से अनुमति मिल चुकी है । डिजाइन पश्चिम रेलवे मुख्यालय से आना शेष है ।  डीआरएम ने प्रतिनिधिमंडल के सामने अध...

*राज्यसभा सदस्य धीरज साहू के आवास में “गड़े हुए खजाने” की तलाश है आयकर विभाग को*

चित्र
*जन जागृति संगम न्यूज़*  एमपी ब्यूरो चीफ  जगदीश राठौर   9425490641  रांची । आयकर विभाग को अब राज्यसभा सदस्य धीरज साहू के आवास में “गड़े हुए खजाने” की तलाश है । उनके रांची स्थित बंगले सुशीला निकेतन में जियो सर्विलांस के जरिए इसका पता लगाया जा रहा है। इनकम टैक्स की एक टीम जियो सर्विलांस की मशीन लेकर उनके आवास पहुंची। कैंपस में लगी लाइट्स को बंद करा कर मशीन से आवास के अंदर, बाहर, बगीचा, पार्किंग एरिया और सीवरेज पाइप की जांच की गई। विभाग के अफसरों को संदेह है कि आवास में जमीन के भीतर सोना, हीरा, ज्वेलरी और दूसरी कीमती चीजें छिपाकर रखी गई हैं। बुधवार को भी टीम ने सुशीला निकेतन में कोने-कोने की जांच मशीन से की है। यह पता नहीं चल पाया है कि इसका क्या नतीजा निकला है। इस बंगले में चल रही तलाशी के दौरान सीआईएसएफ की तैनाती की गई है। बताया गया है कि उनके आवास से संपत्तियों और कारोबार से जुड़े कई दस्तावेज, निवेश और अकाउंट्स के डिटेल्स हासिल हुए हैं, जिनका परीक्षण किया जा रहा है। इस बीच जानकारी मिली है कि ओडिशा में साहू की औद्योगिक इकाइयों और अलग-अलग ठिकानों से मिले 354 करोड़ रुपए कैश और जेवरात आदि ...

सीजेआई डी. वाई चंद्रचूड़ महुआ मोइत्रा की याचिका को तत्काल सूचीबद्ध करने पर विचार करने पर सहमत

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  नई दिल्ली । सीजेआई डी. वाई. चंद्रचूड़ महुआ मोइत्रा की याचिका को तत्काल सूचीबद्ध करने पर विचार करने पर सहमत हो गए । भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) डी. वाई चंद्रचूड़ ने बुधवार को लोकसभा से अपने निष्कासन के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस नेता महुआ मोइत्रा द्वारा दायर याचिका को तत्काल सूचीबद्ध करने पर विचार करने पर सहमति व्यक्त की है। महुआ मोइत्रा की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी से सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा कि कृपया एक ईमेल भेजें। मैं इस पर तुरंत गौर करूंगा। सिंघवी ने मामले को तत्काल सूचीबद्ध करने के लिए निर्देश देने की मांग की थी। इससे पहले दिन में सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति एस.के. कौल ने याचिका को सूचीबद्ध करने के संबंध में कोई भी निर्देश पारित करने से इनकार कर दिया था, और सिंघवी से संविधान पीठ की सुनवाई खत्म होने के बाद मुख्य न्यायाधीश के समक्ष मामले का जिक्र करने को कहा। महुआ मोइत्रा ने 8 दिसंबर को संसद के निचले सदन से अपने निष्कासन को चुनौती देते हुए संविधान के अनुच्छेद-32 के तहत सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। पश्चिम बंगा...

*नगर पालिका अध्यक्ष अनम कडपा ने दो चेयरमेन कन्हैयालाल हाडा और नरगिस मंसूरी को हटाया, मोहम्मद मुस्तकीम मंसूरी और आसिफ कबाड़ी को चेयरमेन बनाकर कार्यभार सोपा*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज  एमपी ब्यूरो चीफ  जगदीश राठौर 94254 90641 रतलाम जिले की सबसे बड़ी नगर पालिका परिषद जावरा में अध्यक्ष अनम कडपा ने विधानसभा चुनाव में नतीजे के बाद अपने अधिकार का उपयोग करते हुए दो चेयरमेन कन्हैयालाल हाड़ा एवं श्रीमती नरगिस मंसूरी को हटाया और मोहम्मद मुस्लिम मंसूरी तथा आसिफ कबाड़ी को नए दायित्व सोपा । इधर भाजपा में नेता प्रतिपक्ष श्रीमती रानी सोनी द्वारा विधानसभा चुनाव के पूर्व निर्दलीय उम्मीदवार को समर्थन देने के साथ ही अपना इस्तीफा देते हुए भारतीय जनता पार्टी को  राम-राम कह  दिया था। श्रीमती रानी सोनी के त्यागपत्र के बाद भाजपा के पार्षद भी नया नेता प्रतिपक्ष बनाने की जुगत में है ।   दोनों मनोनीत पार्षदों को उनके कक्ष में ले जाकर विधिवत चेयरमेन का पुष्पमाला पहनाकर और मीठा मुंह करते हुए कार्य  भार ग्रहण कराया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा, युसूफ कडपा, लोकेश विजवा, राजेंद्र कल्याण,असलम मेव एवं अन्य कार्यकर्ताओं तथा नगर पालिका कर्मचारियों उपस्थित रहे।

*नगर पालिका अध्यक्ष अनम कडपा ने दो चेयरमेन कन्हैयालाल हाडा और नरगिस *मंसूरी को हटाया, मोहम्मद मुस्तकीम मंसूरी और आसिफ कबाड़ी को चेयरमेन बनाकर कार्यभार सोपा*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज  एमपी ब्यूरो चीफ  जगदीश राठौर 94254 90641 रतलाम जिले की सबसे बड़ी नगर पालिका परिषद जावरा में अध्यक्ष अनम कडपा ने विधानसभा चुनाव में नतीजे के बाद अपने अधिकार का उपयोग करते हुए दो चेयरमेन कन्हैयालाल हाड़ा एवं श्रीमती नरगिस मंसूरी को हटाया और मोहम्मद मुस्लिम मंसूरी तथा आसिफ कबाड़ी को नए दायित्व सोपा ।  इधर भाजपा में नेता प्रतिपक्ष श्रीमती रानी सोनी द्वारा विधानसभा चुनाव के पूर्व निर्दलीय उम्मीदवार को समर्थन देने के साथ ही अपना इस्तीफा देते हुए भारतीय जनता पार्टी को  राम-राम कह  दिया था। श्रीमती रानी सोनी के त्यागपत्र के बाद भाजपा के पार्षद भी नया नेता प्रतिपक्ष बनाने की जुगत में है । दोनों मनोनीत पार्षदों को उनके कक्ष में ले जाकर विधिवत चेयरमेन का पुष्पमाला पहनाकर और मीठा मुंह करते हुए कार्य  भार ग्रहण कराया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा, युसूफ कडपा, लोकेश विजवा, राजेंद्र कल्याण,असलम मेव एवं अन्य कार्यकर्ताओं तथा नगर पालिका कर्मचारियों उपस्थित रहे।

*वर्ष 2021 मे एक लाख रुपए कीमत की इन्फिल्ड बुलेट चुराने वाला रतलाम पुलिस की गिरफ्त में*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़  एमपी ब्यूरो चीफ  जगदीश राठौर   94254 90641 पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2021 मे थाना स्टेशन रोड रतलाम के न्यु रोड से फरियादी की इन्फिल्ड बुलेट क्र. MP43EC8565 को अज्ञात व्यक्ती द्वारा चोरी कर ले गया था । थाना स्टेशन रोड रतलाम पर अप.क्र. 550/21 धारा 379 भादवि का कायम कर विवेचना मे लिया गया था । चीाता फोर्स द्वारा भ्रमण के दौरान रात्री गश्त टेंकर रोड रतलाम मे एक संदिग्ध व्यक्ती अपनी इन्फिल्ड बुलेट लेकर जाते हुए को पुछताछ हेतु रोक कर नाम पुछते उसने अपना नाम राजकुमार पंवार पिता घनश्याम पंवार उम्र 19 वर्ष निवासी टेंकर रोड रतलाम ने उससे बुलेट के बारे मे पता करते इन्फिल्ड बुलेट क्र. MP 43 EC 8565 जिसके नम्बर, ईंजिन नं. व चेचिस नं. चेक करते इन्फिल्ड बुलेट संदीग्ध अवस्था मे पायी गयी जिसे थाना लेकर आये और राजकुमार से इन्फिल्ड बुलेट के बारे मे पूछताछ करते बताया कि उसके जीजा श्रवण पिता कन्हैयालाल माली निवासी मालीकुआ रतलाम हा.मु. काकनवानी जिला झाबुआ द्वारा पाँच छः दिन पहले मेरे घर टेंकर रोड रख दी थी ।  जिस पर श्रवण पिता कन्हैयालाल माली निवासी मालीकुआ रतलाम हा.मु. क...

*भव्या जैन ने पाया टॉप 10 में स्थान*

चित्र
* जन जागृति संगम * नारायणगढ़ 11 दिसम्बर (निप्र)। निलेश जैन मंदसौर की बिटिया भव्या जैन को आर्किटेक्ट की डिग्री टॉप 10 में नंबर आया। डिग्री तमिलनाडु के राज्यपाल द्वारा प्रदान किए जाने पर परिवारजन एवं मित्रों द्वारा हार्दिक बधाई दी गई साथ ही नगर का गौरव बढ़ाने पर नगर प्रेस क्लब नगर की जनता द्वारा बहुत-बहुत बधाई दी गई । ऐसे और पोस्ट देखने के लिए और जन जागृति संगम से जुड़ने के लिए क्लिक करें 👇 https://kutumbapp.page.link/KYuEWnq8iesBz6bi6

कीर समाज की मातृ शक्ति वीरांगना पूरी बाई कीर के जन्मोत्सव पर निकाली विशाल वाहन रैली

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़ 9302003334 नीमच। कीर समाज की मातृ शक्ति वीरांगना पूरी बाई कीर ने वर्षों पूर्व ही कीर समाज का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखवा दिया था वे क्षत्रिय होकर निडर जॉबाज महिला शक्ति थी जिन्होंने अपनी क्षत्रियता के बल पर अपनी ताकत का एहसास कराया। आज उन्हीं की बदौलत मंगलवाड़ से उदयपुर मार्ग हाईवे पर ही कीर की चौकी ग्राम आता है जो वीरांगना पूरीबाई कीर की जन्म स्थली है। वर्तमान में उनकी प्रतिमा वहां विराजित है और प्रतिवर्ष 11 दिसंबर को उनकी जयंती पर कीर समाज बड़ा आयोजन करता है। 11 दिसंबर गर्व का दिन है। हम ये चाहते है कि यह आयोजन एक दिवसीय ना होकर 5 दिवसीय आयोजन हो और जिसका प्रारंभ 7 दिसंबर से प्रारंभ होकर 11 दिसंबर तक विभिन्न कार्यक्रम के साथ समापन हो। साथ ही राजस्थान सहित मध्यप्रदेश व अन्य जगहों पर जहां भी जयंती समाजजन मनाये वहां 11 दिसंबर के पूर्व ही आयोजन मनाये और 11 दिसंबर को देशभर से कीर समाज बंधु कीर की चौकी में एकत्रित हो जिससे एक बड़ा मेसेज समाज में जायेगा। उक्त विचार कीर की चौकी (उदयपुर) में वीरांगना मॉ पूरीबाई कीर के जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में कीर युवा महासभा के...