*बेटे ने अपने 60 वर्षीय पिता को बेरहमी से पीटा, तड़प-तड़पकर मौत*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334

सिंगरौली। सुदा गांव में पिता-पुत्र के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है मामूली बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे ने अपने 60 वर्षीय पिता की पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद गांव में सनसनी फैल गई। कुछ ग्रामीणों ने इसकी सूचना चितरंगी पुलिस थाना को दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जरूरी साक्ष्य जुटाकर मामले की जांच शुरू कर दी हत्या के आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

*मामूली बहस के बाद युवक ने पीटा*
हत्या की वारदात चितरंगी थाना क्षेत्र के ग्राम सुदा में मंगलवार सुबह हुई। सुखदेव कोल का अपने बेटे दयाराम कोल से किसी बात को लेकर बहस होने लगी इस बीच ग्रामीणों ने बाप-बेटे के झगड़े को सामान्य घटना समझा लेकिन कुछ ही देर में सुखदेव कोल के चीखने की आवाजें आने लगी इससे ग्रामीणों को कुछ शंका हुई। जब उसकी चीखने की आवाज बंद हो गई तो लोगों का शक और बढ़ गया।

*पुलिस ने घर से बरामद की डेडबॉडी*
इसके बाद ग्रामीणों ने सुखदेव कोल के घर का दरवाजा
खटखटाया लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जबरन गेट खुलवाया तो देखा कि सुखदेव कोल मृत अवस्था में पड़ा है। पुलिस ने तुरंत मौका मुआयना किया और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। FSL टीम को बुलाकर पुलिस ने घटना की जांच शुरू की।

*पुलिस ने परिजनों के अलावा ग्रामीणों के बयान लिए*
इसी दौरान घर में छिपे पिता की हत्या के आरोपी दयाराम कोल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया आरोपी से पूछताछ की थाना प्रभारी चितरंगी निरीक्षक सुधेश तिवारी ने बताया "मामूली बात पर हुए विवाद में बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी पीएम रिपोर्ट आने के बाद तस्वीर और साफ होगी। पुलिस ने परिजनों के अलावा मोहल्ले वालों और ग्रामीणों के बयान लिए हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हत्या की वारदात में प्रयुक्त हथियार तलाश रही है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*नारायणगढ़ में दो बाइकों की भिड़ंत, तीन युवकों की जान गई*

*सोयाबीन की कटाई करने गई श्रीमती रीना बाई की खेत में हुई डिलीवरी*

*नारायणगढ़ में त्रिकुटा पर्वत बना आस्था का केंद्र, CISF की पहली तनख्वाह मां के चरणों में अर्पित*

*शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पड़दाँ में मनाया गया उमंग दिवस*

नारायणगढ़ में सेवा संकल्प लेकर 4 अक्टूबर को सरकार आपके द्वारा

*जावरा की होटल के कमरे में प्रेमिका संग रंगेहाथ पकड़ाया पति.. प्रेमिका के साथ पकड़े जाने पर पत्नी ने जड़े ताबड़तोड़ चांटे, प्रेमिका ने जहर खाया*

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु

*मोगिया आदिवासी समाज की जिला स्तरीय बैठक मोड़ी माता धाम पर संपन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित*

*सेवा सेतु अभियान शिविर का आयोजन*

*सागोद स्कूल में उमंग कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया भाग*