*लाडली बहना योजना क्रियान्वयन से महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर पर सरकार ने क्या सुधार किये?* *राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे के आंकड़े सार्वजनिक करने की मांग।* *आम आदमी पार्टी के पेंशनर प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष श्री बालचंद वर्मा ने मध्यप्रदेश सरकार को पत्र लिखकर मांग की।*




भोपाल/नीमच। आम आदमी पार्टी के पेंशनर प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष श्री बालचंद वर्मा ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखा है कि मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना 2023 की स्वीकृति के अंतर्गत प्रमुख सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग के पत्र क्रमांक 383 दिनांक 23 फरवरी 2023 एवं पत्र क्रमांक 581/ 1134838/ 2023/ 50-2, दिनांक 1 मार्च 2023, उक्त पत्र के संदर्भ में राष्ट्रीय परिवार सर्वे 2020-2021 की कंडिका 1.1 में उल्लेख किया गया है कि 23.0 प्रतिशत महिलाएं मानक बॉडी मास इंडेक्स से भी कम स्तर पर दर्ज थी, कंडिका 1.2 में यह उल्लेख है कि 15 से 49 वर्ष की आयु की महिलाओं में एनीमिया का स्तर 54.7 प्रतिशत परिलक्षित किया था जैसा कि कंडिका 1.3 में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में पुरुषों एवं महिलाओं के श्रम बल में भागीदारी का उल्लेख किया है और ग्रामीण क्षेत्र में पुरुषों की 57.7 तथा महिलाओं की 23.3 प्रतिशत श्रम बल में भागीदारी थी इसी प्रकार शहरी क्षेत्र में पुरुषों की श्रम शक्ति में भागीदारी 55.9 तथा महिलाओं की 13.6 प्रतिशत की श्रम बल में भागीदारी रही थी। 
आप के श्री वर्मा ने मध्यप्रदेश सरकार से लाडली बहना योजना 2023 जारी करने के पूर्व महिलाओं के स्वास्थ्य पोषण पूर्ति के लक्ष्यों में राष्ट्रीय परिवार सर्वे-5 यानि कि वर्ष 2020-2021 के आधार पर आपकी सरकार ने महिलाओ के हित में क्या विशेष प्रबंधन के उपाय किए थे तथा किए गए उपाय एवं रुपरेखा का विस्तृत विवरण देश की जनता के सामने सार्वजनिक क्यों नहीं किया गया, आपकी सरकार द्वारा 5 मार्च 2023 से मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का शुभारंभ किया था, जो कि निरंतर जारी है और 3 वर्षों से लागू हैं इन तीन वर्षों के दौरान आपकी सरकार द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य पोषण में सुधार करने के यह उपाय कितने कारगर साबित हुए हैं और किस प्रकार राज्य के आर्थिक व्यय की सार्थक समीक्षाएं की गई है उपरोक्त योजना अनुसार कंडिका 3.1 एवं 3.2 अनुसार पात्र हितग्राहियों को ही क्या योजना का लाभ प्राप्त हुआ होगा, श्री वर्मा ने सरकार से यह स्पष्ट करने के लिए पत्र में कहा कि मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना 2023 लागू करने के बाद पैरा 1 में उल्लेखित किए गए आंकड़ों के वर्तमान में कितने प्रतिशत राष्ट्रीय परिवार सर्वे में वृद्धि हो पाई है।
 उपरोक्त आशय में योजना के लगातार 3 साल बीतने पर राष्ट्रीय परिवार सर्वे के अनुसार कितने प्रतिशत वर्तमान आंकड़े महिलाओं के स्वास्थ्य अनुसार जीवन स्तर पर सकारात्मक वृद्धि में सफलता सरकार को मिल पाई है।
मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के क्रियान्वयन के 3 साल गुजरने के बाद आज वर्तमान में महिलाओं के स्वास्थ्य पोषण के मामले में कितना बदलाव आया है एवं उनके स्तर पर कितने प्रतिशत सफलता मिल पाई है उक्त आंकड़े सार्वजनिक करने के साथ-साथ अवगत कराने की मांग श्री वर्मा ने मध्यप्रदेश सरकार से की है।
यह जानकारी जोन मीडिया प्रभारी प्रकाश दोसावत ने दी।


प्रकाश दोसावत
जोन मीडिया प्रभारी 
(प्रिंट एंड इलेक्ट्रॉनिक)
आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश
 मोबाइल 9424812095

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*क्षत्रिय खटीक समाज का पांचवा प्रतिभा सम्मान समारोह आवर मे सम्पन्न*

*पहले पति को दिए बिजली के झटके, फिर तड़पते हुए उसके सामने ही प्रेमी संग बनाए संबंध*

*नारायणगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस पर फायर कर भागने वाले अंतरराजीय डोडाचूरा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से बड़ी मात्रा मे डोडाचूरा व एक देशी पिस्टल मय राउंड के जम्न किया गया।* *आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से कुल 252 किलोग्राम डोडाचूरा कीमत 5,10,000 रुपये जम्न किया गया।*

*मंदसौर में 5 किलो वजनी ओवेरियन ट्यूमर की सफल सर्जरी, आयुष्मान योजना से मिला लाभ*

*खटीक समाज करेगा प्रतिभाओं को सम्मानित*

*शंभू प्रसाद शर्मा सारथी विश्वकर्मा समाज के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर व्याप्त* ,,,,,,,,,,,,,,,,,

*गांधी चौराहे पर देर रात तक डटे रहे खड़पल्या के ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर जारी रखा धरना!*💥

*//सफलता की कहानी//* *आजीविका मिशन से बदली खानखेड़ी की तस्वीर: राधा बैरागी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल* *खानखेडी में 24 महिला समूह गठित , राधा बैरागी ने साड़ी दुकान व जनरल स्टोर से प्रतिदिन ₹540 की आय अर्जित की*

*निर्माणाधीन फोरलेन सड़क की जाँच कर वैधानिक कार्यवाही की जावे - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल* *आप ने जिला कलेक्टर , मुख़्यमंत्री , प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर की जांच की मांग*

*राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ जिला नीमच की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*