*जिला कांग्रेस सेवादल नीमच ने- जावद बस स्टैंड पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज, किया महापुरुषों को याद* *संगठन को मजबूत करने की दृष्टि से निरंतर हो रहा है यह आयोजन- यादव*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334


नीमच। कांग्रेस सेवादल जिला नीमच द्वारा राष्ट्रस्तरीय कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को राष्ट्रीय ध्वज फहराने का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है‌ ।


इसी कड़ी में कल 29 मार्च को सेवादल के कार्यकर्ताओं द्वारा जिला अध्यक्ष गजेंद्रसिंह यादव (ठेकेदार) के नेतृत्व में जावद तहसील मुख्यालय के बस स्टैंड परिसर में झंडा वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी एवं सेवादल के वरिष्ठ पदाधिकारीयों की विशेष उपस्थिति में सर्वप्रथम बस स्टैंड परिसर जावद में विराजमान लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी एवं स्वर्गीय घनश्यामजी पाटीदार की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई और उन्हें याद किया गया। 



उसके पश्चात पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की प्रतिमा के सम्मुख संगठन द्वारा निर्धारित समय प्रातः10:30 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। झड़ा वंदन कर राष्ट्रीय गान गाया गया और सभी कांग्रेसजन ने ध्वज को सलामी दी।


कार्यक्रम के दौरान सेवादल जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह यादव, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत कांठेड़ व अनिल चौरसिया ने अपना उद्बोधन दिया और कहां की कांग्रेस पार्टी को मजबूत और एकजुट करने की दृष्टि से यह ध्वजारोहण कार्यक्रम प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को देश के प्रत्येक जिला मुख्यालय पर आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई, सेवादल के महाराष्ट्र प्रभारी योगेश यादव एवं सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अवनीश भार्गव के आदेश पर प्रत्येक जिले में आयोजित हो रहा है। अब तक यह कार्यक्रम जिला मुख्यालय पर गांधी भवन कार्यालय में आयोजित हो रहा था, लेकिन अब संगठन के दिशा निर्देश पर तहसील मुख्यालय पर यह कार्यक्रम आयोजित होगा। सर्वप्रथम यह कार्यक्रम जावद तहसील मुख्यालय पर आयोजित हो रहा है। इस कार्यक्रम में कांग्रेस सेवादल के जिला संगठन मंत्री जावेद दुर्रानी, शिव हरे, भुवान सिंह राजपूत, बृजेश सक्सेना, शंभू दान, मदन सिंह धानका, संजय जोशी, सतीश नागला, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र सिसोदिया, सेवादल जिला प्रवक्ता पंकज ऐरन, पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष ओम राव, भूपेंद्र बाबा बोहरा, मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर, सेक्टर अध्यक्ष विजय तिवारी, पार्षद पुराण चंदेल, रमेश ग्वाला, कंवरलाल पाल, मधुसूदन पांडे, घनश्याम बगड़, गोविंद राठौड़, कोमल भटेवरा, राजेंद्र ऐरन, महेश धाकड़, शौकीन धाकड़, लाभचंद सांवलिया, रघु भाई सोलंकी, बनवारी सोनी, फजल नबी, दिनेश वेध, देवेंद्र हंसवाला, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश पाटीदार सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन सेवादल जिला कोषाध्यक्ष इलियास कुरैशी ने किया, वहीं अंत मे ओम प्रकाश राव ने आभार माना।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व अमर शहीदो की याद मे बड़ी धूमधाम हर्षोल्लास से मनाया गया* *भील समाज की प्राचीन ऐतिहासिक सामाजिक धरोहर भील विश्रांति गृह (भील धर्मशाला) को बचाने के लिए, पूर्वजों का इतिहास मिटने नहीं देंगे, प्राण तक नन्यछावर देंगे मरते दम तक इसका संरक्षण करेंग*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

* : राहुल पाटीदार के जन्मदिन पर 60 यूनिट रक्तदान* *यस प्रॉपर्टी मित्र मंडल ने किया शिविर, टीबी पीड़ितों को 10 किट वितरित*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*नारायणगढ़ में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस* *नगर परिषद, थाना, न्यायालय सहित कई कार्यालयों पर ध्वजारोहण*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*विश्व आदिवासी दिवस पर विशाल जन जागृति रैली निकली जाएगी*