*वृद्धजनों के स्वास्थ्य के प्रति समर्पित पहल: जिला चिकित्सालय में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर संपन्न* *100 मरीजों ने लिया लाभ, 81 वृद्धजनों की हुई विशेष जांच* *हाई बीपी के 58, डायबिटीज के 28, अस्थि रोग के 38 एवं नेत्र रोग के 15 मरीजों का हुआ उपचार*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334

नीमच, 30 मई 2026। सिविल सर्जन डॉ.महेंद्र पाटिल के मार्गदर्शन में शनिवार को जिला चिकित्सालय नीमच के रेड क्रॉस सभागार में वृद्धजनों हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 100 मरीजों ने पहुंचकर लाभ लिया, जिनमें 81 वृद्धजन शामिल थे।


शिविर में जांच एवं उपचार: शिविर में हाई ब्लड प्रेशर के 58, डायबिटीज के 28, अस्थि रोग के 38 एवं आँखों की समस्या से ग्रसित 15 मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया गया। सभी मरीजों को निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया।
विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परीक्षण:वृद्धजन स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. मनीष यादव, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.ऋतुराज शर्मा, मेडिकल विशेषज्ञ डॉ.त्रिशान सिंह, मनोरोग विशेषज्ञ डॉ.अदिति पेंढारकर, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ.दीक्षा यादव एवं अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ.अनुराग चौधरी ने शिविर में आए मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक परामर्श व उपचार प्रदान किया।


एनसीडी क्लिनिक की भूमिका:एनसीडी क्लिनिक स्टाफ मनीष व्यास, नीलम वैद्य एवं टीना राठौर द्वारा मरीजों की बीपी एवं शुगर की जांच की गई। स्टाफ द्वारा मरीजों को मासिक फॉलोअप के लिए प्रेरित किया गया तथा वृद्धावस्था से जुड़ी स्वास्थ्य देखभाल के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां