*युवक नहीं मिला तो पिता का अपहरण कर ले गए बदमाश, पुलिस के डर से गांव में छोड़कर भागे, छह नामजद सहित 10 पर केस दर्ज*
जन जागृति संगम 9302003334
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम तलाव पिपलिया में शुक्रवार सुबह पुरानी रंजिश को लेकर बदमाशों द्वारा युवक के पिता का अपहरण कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण थाने पहुंच गए। पुलिस ने छह नामजद आरोपियों सहित अन्य लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 9.30 बजे दौरवाड़ी निवासी विजयसिंह व जसवंतसिंह, बोरदियाखुर्द (नीमच सिटी) निवासी राजपालसिंह, रंजीतसिंह व मंगलसिंह तथा बादपुर निवासी अजयसिंह राजपूत सहित चार-पांच अन्य लोग तीन-चार वाहनों में सवार होकर ग्राम तलाव पिपलिया पहुंचे। आरोपी गांव तलाव पिपलिया निवासी अजयसिंह की तलाश में आए थे, लेकिन वह घर पर नहीं मिला। इस दौरान घर पर मौजूद उसके पिता इंदरसिंह पिता रामसिंह सौंधिया राजपूत को आरोपियों ने पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने इंदरसिंह के साथ मारपीट की तथा बीच-बचाव करने आई महिलाओं के साथ भी धक्का-मुक्की की। इसके बाद आरोपी इंदरसिंह को जबरन कार में डालकर अपने साथ ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, वहीं घटना की जानकारी सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई। पुलिस की सक्रियता बढ़ने और मामला फैलने के बाद आरोपी इंदरसिंह को ग्राम बोरदिया खुर्द में छोड़कर फरार हो गए। बाद में इंदरसिंह अन्य व्यक्ति के साथ दोपहर करीब 1 बजे नारायणगढ़ थाने पहुंचे और मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी राजेन्द्रकुमार पंवार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी विजयसिंह की पत्नी का इंदरसिंह के पुत्र अजयसिंह से संपर्क था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में पहले भी विवाद हुआ था। आरोप है कि अजयसिंह द्वारा महिला के फोटो व वीडियो वायरल किए गए थे, जिसके चलते दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से तनाव बना हुआ था। बाद में समाज के पंचों द्वारा दोनों पक्षों में समझौता भी कराया गया था, लेकिन विजयसिंह अपनी पत्नी को तलाक देने के बाद अजयसिंह से रंजिश रखने लगा था। पुलिस ने मामले में छह नामजद आरोपियों सहित चार-पांच अन्य लोगों के खिलाफ अपहरण, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।
https://kutumb.app/jan-jagriti-sangam?ref=ND97M&screen=settings_share
[30/5, 11:50 AM] जन जागृति संगम 9302003334: *तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, किसान की मौके पर मौत, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता गंभीर घायल*
पिपलिया स्टेशन (निप्र) । पिपलियामंडी थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में किसान की मौत हो गई, जबकि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा बेलारा और पलेवना गांव के बीच हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार किसान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार ग्राम कामलिया निवासी 45 वर्षीय पर्वतलाल पिता भंवर लाल नायक खेती-किसानी का कार्य करते थे। वहीं 55 वर्षीय वंदना पति जगदीश चंद्र गोड़ ग्राम देवरी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के रूप में पदस्थ हैं। शुक्रवार को ड्यूटी समाप्त होने के बाद वंदना मंदसौर जाने के लिए निकली थीं। इसी दौरान रास्ते में उनकी मुलाकात पर्वत लाल से हुई। वंदना ने उनसे मंदसौर तक छोड़ने की बात कही, जिस पर पर्वत लाल उन्हें बाइक पर बैठाकर मंदसौर के लिए रवाना हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों जैसे ही बेलारा और पलेवना गांव के बीच पहुंचे, तभी पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। पर्वत लाल सड़क पर गिरते ही ट्रक की चपेट में आ गए और ट्रक का पहिया उनके चेहरे के ऊपर से गुजर गया। इससे उनका चेहरा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सिर में गंभीर चोट आने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे का दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोग दहल उठे।
वहीं बाइक पर पीछे बैठी वंदना भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे तथा पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस की सहायता से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने पर्वत लाल को मृत घोषित कर दिया। घायल वंदना का अस्पताल में उपचार जारी है। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ट्रक चालक लापरवाहीपूर्वक तेज गति से वाहन चला रहा था। साथ ही उसके शराब के नशे में होने की भी आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने पर पिपलियामंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। वहीं मृतक पर्वत लाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई है तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से फरार चालक को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। इधर पिपलिया मंडी पुलिस ने मर्ग कायम किया है।
----------------
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें