*ऑपरेशन क्लीन के तहत रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई — कांबिंग गश्त कर गुंडे-बदमाशों, वारंटियों एवं असामाजिक तत्वों पर कसा शिकंजा, अभियान के तहत मई माह में 201 स्थाई वारंटी एवं 1201 गिरफ्तारी वारंट तामील*

जन जागृति संगम न्यूज

एमपी ब्यूरो चिफ जगदीश राठौर 
9238344171  *  9425490641


रतलाम जिले में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा विभिन्न प्रकरणों में लंबे समय से फरार आरोपियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के नेतृत्व में जिलेभर में *“ऑपरेशन क्लीन”* अभियान सतत रूप से संचालित किया जा रहा है।



इसी क्रम में  30-31 मई 2026 की दरमियानी रात्रि से प्रातःकाल तक रतलाम जिले के सभी अनुभागों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में व्यापक कांबिंग गश्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान प्रशिक्षु आईपीएस  वैभव प्रिय, प्रभारी नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम  अजय सारवान, एसडीओपी रतलाम  किशोर पाटनवाला, नगर पुलिस अधीक्षक जावरा  युवराज सिंह चौहान, एसडीओपी जावरा  संदीप मालवीय, एसडीओपी सैलाना सुश्री नीलम बघेल, एसडीओपी आलोट सुश्री पल्लवी गौर एवं उप पुलिस अधीक्षक यातायात  आनंद स्वरूप सोनी के नेतृत्व में संबंधित थाना प्रभारियों एवं पुलिस बल की विशेष टीमें गठित कर कार्रवाई की गई।
*79 स्थाई वारंट एवं 103 गिरफ्तारी वारंट तामील–*
कांबिंग गश्त के दौरान जिलेभर में पुलिस टीमों द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए विभिन्न प्रकरणों में लंबे समय से फरार चल रहे कुल 79 स्थाई वारंटियों एवं 103 गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। अभियान के दौरान कई फरार आरोपियों एवं वारंटियों को उनके संभावित ठिकानों पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया।
*मई माह में ऑपरेशन क्लीन के तहत उल्लेखनीय सफलता–*
पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशन में संचालित ऑपरेशन क्लीन अभियान के तहत रतलाम पुलिस द्वारा मई माह में अपराधियों एवं फरार वारंटियों के विरुद्ध व्यापक कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान रतलाम जिले में कुल 201 स्थाई वारंट एवं 1201 गिरफ्तारी वारंट तामील कराए गए। 
*गुंडे-बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों की सघन चेकिंग–*
अभियान के दौरान सभी अनुभागों में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पुलिस बल की ब्रीफिंग कर टीमों को रवाना किया गया। पुलिस अधिकारियों द्वारा स्वयं पुलिस बल के साथ पैदल भ्रमण कर विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय गुंडे-बदमाशों, हिस्ट्रीशीटरों, निगरानी बदमाशों, जिला बदर अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों की सघन चेकिंग एवं सत्यापन किया गया। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त तत्वों पर विशेष निगरानी रखी गई।
पुलिस अधीक्षक  अमित कुमार ने कहा कि जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु ऑपरेशन क्लीन के अंतर्गत इस प्रकार की कांबिंग गश्त, निगरानी एवं धरपकड़ की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। असामाजिक तत्वों, आदतन अपराधियों एवं कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर एवं वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। विभिन्न प्रकरणों में फरार आरोपियों एवं स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है।रतलाम पुलिस आमजन से भी अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, आपराधिक गतिविधि अथवा कानून व्यवस्था से संबंधित सूचना तत्काल नजदीकी थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को प्रदान करें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां