*3 किलो अफीम के साथ युवक गिरफ्तार, 15 लाख की मादक सामग्री जब्त*

जन जागृति संगम 9302003334

रतनगढ़। प्रदेशभर में चलाए जा रहे नशाविरोधी अभियान के तहत रतनगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को 3 किलोग्राम अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उप पुलिस महानिरीक्षक रतलाम रेंज, पुलिस अधीक्षक नीमच, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा एसडीओपी जावद के मार्गदर्शन में थाना रतनगढ़ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।
29 मई 2026 को थाना रतनगढ़ पुलिस की टीम रोड गश्त पर थी। इस दौरान रतनगढ़ घाट के ऊपर नीमच-सिंगोली मार्ग स्थित नटखट बालाजी मंदिर के सामने आम रोड पर संदिग्ध युवक की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 3 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी शांतिलाल पिता छोटूलाल भील (21 वर्ष) निवासी मोल्डियों की झोपड़िया, ग्राम गुजरों की मोरवन, थाना जावदा, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) को मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से एक वीवो कंपनी का एंड्रॉइड मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 7 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत प्रकरण दर्ज कर अफीम और मोबाइल को जब्त कर लिया है। मामले में आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा मादक पदार्थ के स्रोत और संभावित नेटवर्क के संबंध में जांच जारी है।
थाना प्रभारी निरीक्षक भूरालाल भाबर के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में रतनगढ़ पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने इसे नशे के खिलाफ अभियान की एक बड़ी सफलता बताया है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां