*डोडाचूरा तस्करी के आरोपी 4 दिन रिमांड पर, मास्टरमाइंड दिनेश की तलाश तेज, राजस्थान जाएगी पुलिस टीम*

जन जागृति संगम 9302003334



पिपलिया स्टेशन (निप्र)  नारायणगढ़ क्षेत्र में फिल्मी स्टाइल में हुई मुठभेड़ और 252 किलो डोडाचूरा जब्ती मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मामले में मास्टरमाइंड बताए जा रहे राजस्थान के सांचोर जिले के  निवासी दिनेश पिता कृष्णाराम विश्नोई की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम राजस्थान रवाना की जा रही है। वहीं गिरफ्तार दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। थाना प्रभारी राजेंद्रकुमार पंवार ने बताया कि सांचौर निवासी दिनेश पिता कृष्णराम विश्नोई ने ही दोनों आरोपियों को डोडाचूरा लेने के लिए मंदसौर जिले में भेजा था। वाहन की व्यवस्था भी उसी ने की थी। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि साबाखेड़ा फंटे पर दिनेश द्वारा एक तस्कर को भेजा था, जो दोनों आरोपियों से मिला था। वहां उसने आरोपियों को रोककर वाहन अपने कब्जे में लिया और डोडाचूरा भरवाने के बाद कार वापस देकर चला गया। गिरफ्तार आरोपी माल भरने वाले व्यक्ति को नहीं पहचानते, क्योंकि संपर्क केवल दिनेश के माध्यम से ही था। टीआई पंवार ने बताया कि करीब छह माह पूर्व भी नारायणगढ़ क्षेत्र में डोडाचूरा तस्करी के एक अन्य मामले में दिनेश और भजनलाल के खिलाफ प्रकरण दर्ज हुआ था। उस मामले में भी दिनेश पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस अब आरोपियों की कॉल डिटेल खंगाल रही है और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों का पूर्व में कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं रहा है।
पुलिस जांच में यह भी बड़ा खुलासा हुआ है कि तस्करी में प्रयुक्त क्रेटा कार पर लगी नंबर प्लेट फर्जी थी। वाहन पर एमपी-04-केआर-1543 नंबर अंकित था, जो जांच में यह नंबर फर्जी पाया गया। कार से गुजरात रजिस्ट्रेशन के तीन अलग-अलग नंबरों की कुल छह नंबर प्लेटें भी बरामद हुई हैं। इसके अलावा वाहन के इंजन और चेसिस नंबर भी घिसे हुए मिले हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि वाहन का उपयोग लंबे समय से अवैध गतिविधियों में किया जा रहा था। टीआई पंवार ने बताया कि दिनेश ने ही राजूराम और सूरज को 15-15 हजार रुपए देकर डोडाचूरा लेने के लिए भेजा था। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि मादक पदार्थ उपलब्ध कराने वाली पार्टी भी सीधे दिनेश के संपर्क में थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि खेप कहां पहुंचाई जानी थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। गौरतलब है कि बुधवार को नारायणगढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि डोडाचूरा से भरी एक कार क्षेत्र से गुजरने वाली है। बरखेड़ा वीरपुरिया फंटा स्थित सगस बावजी मंदिर के पास पुलिस ने क्रेटा कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक वाहन लेकर भाग निकला। कुछ दूरी पर कार असंतुलित होकर यात्री प्रतीक्षालय की दीवार और पेड़ से टकरा गई। इसके बाद कार में सवार दोनों आरोपी भागने लगे और पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से चार राउंड फायर किए। हालांकि किसी पुलिसकर्मी को गोली नहीं लगी। पुलिस ने घेराबंदी कर राजस्थान के जालोर जिले के थाना बागोड़ा क्षेत्र निवासी राजूराम विश्नोई और सांचौर जिले के सूरज विश्नोई को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सूरज के पास से देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया था।  कार की तलाशी लेने पर 12 प्लास्टिक कट्टों में भरा 252 किलो डोडाचूरा जब्त किया था।
-----------


टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां