*माँगलिक भवन निर्माण को लेकर सरपंच को जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज*

जन जागृति संगम 9302003334

पिपलिया स्टेशन (निप्र)। नारायणगढ़ ग्राम कित्तुखेड़ी में शासकीय भूमि पर प्रस्तावित माँगलिक भवन निर्माण को लेकर विवाद मामले में पुलिस ने आरोपी कानसिंह राजपूत के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया ।
ग्राम पंचायत कित्तुखेड़ी के सरपंच विनोदसिंह सौंधिया राजपूत ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि गांव के सरकारी कुएं के पास दक्षिण दिशा में स्थित शासकीय भूमि पर माँगलिक भवन के लिए जगह आवंटित हुई है, जहां निर्माण कार्य की प्रक्रिया चल रही है। उक्त स्थान के समीप आरोपी कानसिंह राजपूत का खेत स्थित है।
फरियादी के अनुसार 27 मई को वह तहसील मल्हारगढ़ गए हुए थे। इसी दौरान घर पर उनकी पत्नी देवकुंवर अकेली थीं। आरोप है कि दोपहर करीब 3:30 से 4 बजे के बीच कान सिंह उनके घर पहुंचा और घर के सामने खड़े होकर जोर-जोर से अभद्र गालियां देने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। मौके पर मौजूद भगत सिंह सौंधिया राजपूत एवं कमल दामा ने आरोपी को समझाने का प्रयास किया। रिपोर्ट में बताया गया कि जाते समय आरोपी ने सरपंच को माँगलिक भवन निर्माण कार्य बंद कराने तथा जमीन के पास भवन बनने पर जान से खत्म करने की धमकी दी। घटना के बाद फरियादी थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की।
-----------


टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां