*जब सुर मिले तो तस्वीर बदली गंगा दशहरा पर श्रमदान की सुखद बयार से संवर गई सावन कुण्‍ड की प्राचीन बावड़ी* *सांसद गुर्जर की अगुआई में कलेक्टर चंद्रा से लेकर आम नागरिकों ने श्रमदान कर दिया जल स्त्रोतों के संरक्षण का संदेश*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334

नीमच 25 मई 2026, गंगा दशहरा के पावन अवसर पर नीमच में एक अनूठा और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। 


ग्राम सावनकुण्‍ड स्थित ऐतिहासिक बावडी नीमच पर राज्‍य सभा सांसद  बंशीलाल गुर्जर की अगुआई एवं कलेक्टर  हिमांशु चंद्रा की प्रेरणादायक मौजूदगी में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और आमजन एक साथ उतरे। 


किसी ने झाडू, तसला थामा, किसी ने फावड़ा उठाया और किसी ने कुदाल संभाली। सब कतारबद्ध होकर बावडी की सफाई में जुट गए। 


यह दृश्य "मिले सुर मेरा तुम्हारा, तो सुर बने हमारा" की भावना को साकार कर रहा था। प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत इस सामूहिक श्रमदान कार्यक्रम का जिला प्रशासन ने आयोजन किया गया था। 
जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने दिखाया जज्बा, मैदान में उतरकर थामा फावड़ा व तसला


इस सामूहिक श्रमदान में  सांसद  गुर्जर, जनपद अध्‍यक्ष श्रीमती शारदा बाई धनगर,  प्रेमसिह परिहार, व जनअभियान परिषद के वालिन्टियर्स, जनप्रतिनिधियों ने कंधे से कंधा मिलाकर बढ़-चढ़कर श्रमदान किया। वहीं प्रशासनिक मोर्चे पर कलेक्टर हिमांशु चंद्रा, जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव, जनपद सीईओ  आरिफ खान,जन अभियान परिषद के जिला समन्‍वयक विरेन्‍द्र सिह ठाकुर, सहित अनेक अधिकारी भी पूरे जोश के साथ श्रमदान की इस कतार में शामिल हुए। 


इनके साथ आम नागरिक भी इस पुनीत कार्य में सहभागी बने।
सामूहिक श्रमदान ने दिया जल संरक्षण का सशक्त संदेश


इस आयोजन ने एक बड़ा संदेश दिया। जब शासन और समाज मिलकर चलते हैं, तो बदलाव जरूर आता है। प्राचीन बावड़ी की यह सफाई केवल एक बावड़ी को स्वच्छ करने का प्रयास नहीं था। यह आने वाली पीढ़ियों के लिए जल धरोहरों को सहेजने का संकल्प था। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ऐसे आयोजन समाज में जल संरक्षण की अलख जगा रहे हैं। साथ ही सहभागिता, एकजुटता और पर्यावरण चेतना को भी नई ऊर्जा दे रहे हैं।





टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*क्षत्रिय खटीक समाज का पांचवा प्रतिभा सम्मान समारोह आवर मे सम्पन्न*

*पहले पति को दिए बिजली के झटके, फिर तड़पते हुए उसके सामने ही प्रेमी संग बनाए संबंध*

*मंदसौर में 5 किलो वजनी ओवेरियन ट्यूमर की सफल सर्जरी, आयुष्मान योजना से मिला लाभ*

*नारायणगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस पर फायर कर भागने वाले अंतरराजीय डोडाचूरा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से बड़ी मात्रा मे डोडाचूरा व एक देशी पिस्टल मय राउंड के जम्न किया गया।* *आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से कुल 252 किलोग्राम डोडाचूरा कीमत 5,10,000 रुपये जम्न किया गया।*

*खटीक समाज करेगा प्रतिभाओं को सम्मानित*

*शंभू प्रसाद शर्मा सारथी विश्वकर्मा समाज के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर व्याप्त* ,,,,,,,,,,,,,,,,,

*//सफलता की कहानी//* *आजीविका मिशन से बदली खानखेड़ी की तस्वीर: राधा बैरागी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल* *खानखेडी में 24 महिला समूह गठित , राधा बैरागी ने साड़ी दुकान व जनरल स्टोर से प्रतिदिन ₹540 की आय अर्जित की*

*निर्माणाधीन फोरलेन सड़क की जाँच कर वैधानिक कार्यवाही की जावे - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल* *आप ने जिला कलेक्टर , मुख़्यमंत्री , प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर की जांच की मांग*

*भव्य कलश यात्रा से शुभारंभ हुआ भगवान जगन्नाथ स्वामी एवं भक्त शिरोमणि माता कर्मा देवी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम*

*भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा, इंदौर संभाग* *18 वा एक दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन दिनांक 24 मई 2026 को अहिल्या परिसर गार्डन हवा बंगला द्वारकापुरी इन्दौर में सम्पन्न होगा*