*पोषण में नीमच का परचम: कुपोषण सुधार व FRS में प्रदेश में प्रथम, कलेक्टर ने दी बधाई* *जिला पोषण समिति बैठक में कलेक्टर ने की महिला एवं बाल कल्याण कार्यक्रमों की समीक्षा*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334

नीमच, 29 मई 2026 कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता एवं जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव की उपस्थिति में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक आयोजित हुई। जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री अंकिता पंड्या ने पीपीटी के माध्यम से प्रगति प्रस्तुत की।


*नीमच की उपलब्धियां:* 
कलेक्टर  चंद्रा ने FRS व आंगनवाड़ी संचालन में न्यूनतम 21 दिवस, अति गंभीर कुपोषित बच्चों के श्रेणी सुधार में प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहने पर टीम को बधाई दी। साथ ही आभा आईडी में प्रदेश में तीसरा, अपार आईडी में चौथा, गर्म पका भोजन वितरण में पांचवां, टेक होम राशन वितरण में दूसरा तथा शाला पूर्व शिक्षा में प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त करने पर सराहना की। संभाग में जिला सभी मानकों पर प्रथम रहा।

*कलेक्टर के प्रमुख निर्देश:*  
15 जून 2026 तक FRS, आभा आईडी, अपार आईडी का शेष कार्य पूर्ण करें। कोई भी बच्चा वजन से वंचित न रहे। सभी आंगनवाड़ियों में पोषण वाटिका तैयार करें व नियमित संचालन सुनिश्चित करें। सैम, मैम व अतिकम वजन के बच्चों का नामवार चिन्हांकन कर हॉट स्पॉट केंद्रों पर माह में एक बार स्वास्थ्य कैंप लगाएं।  


एडॉप्ट एन आंगनवाड़ी के तहत समुदाय के सहयोग से कुपोषण दूर करें। NRC में बच्चों की नियमित भर्ती हो। सक्षम आंगनवाड़ी केंद्रों में सुविधाओं का विस्तार करें। लापरवाह कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई करें।  गर्म पके भोजन व टेक होम राशन की नियमित निगरानी हो। वितरण न करने वाले समूहों पर कार्रवाई हो।




बैठक में सीएमएचओ डॉ. दिनेश प्रसाद, सहायक संचालक श्री वैभव बैरागी, समस्त बीएमओ, परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक एवं ब्लॉक समन्वयक उपस्थित थे l

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां