​ *राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत मंदसौर जिला चिकित्सालय से निकाली गई विशाल जन-जागरूकता रैली* ​*डॉ. गोविंद सिंह चौहान एवं सिविल सर्जन डॉ. बी. एल. रावत ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना* *28 जून को 1.57 लाख बच्चों को दवा पिलायी जाएगी*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334

​मंदसौर। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत दिनांक 27 जून 2026 को इंदिरा गांधी जिला चिकित्सालय मंदसौर के परिसर से एक विशाल जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। 


जिला चिकित्सालय परिसर से शुरू हुई इस रैली को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गोविंद सिंह चौहान एवं सिविल सर्जन डॉ. बी. एल. रावत द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली का मुख्य उद्देश्य आमजन को पल्स पोलियो अभियान के प्रति जागरूक करना और शत-प्रतिशत बच्चों को दवा पिलवाना सुनिश्चित करना हैl
​इस गरिमामयी जागरूकता कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि श्री मनोहर जी नाहटा, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सुरेश सोलंकी, डॉ. आर. के. द्विवेदी, डॉ. सौरभ मंडवारिया एवं जिला मीडिया अधिकारी डॉ. एम. एल. कश्यप, श्री जगदीश खींची स्वास्थ्य कर्मचारी एवं प्रचार सहायक विशेष रूप से उपस्थित रहे। 


जिला चिकित्सालय मंदसौर से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से रैली निकाली गई  जिसमें जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सक, विषय विशेषज्ञ, सुंदरलाल पटवा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के प्रोफेसर, शासकीय नर्सिंग कॉलेज के ट्यूटर एवं नर्सिंग स्टूडेंट, शहरी क्षेत्र से कमलेश दंडोतिया तथा बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में "दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत रहे बरकरार" की बैनर पट्टिकाएं लिए सभी सहभागियों ने गगनभेदी नारों के साथ नगरवासियों को जागरूक किया।


​जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सुरेश सोलंकी ने बताया कि दिनांक 28 जून 2026 को आयोजित होने वाले इस महाअभियान के तहत जिले के 0 से 5 वर्ष तक के कुल 1,57,194 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इसके लिए पूरे जिले में पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। कुल 1,212 बूथ बनाए गए हैं, जहाँ 2,810 वैक्सीनेटर तैनात रहेंगे।


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ गोविंद सिंह चौहान एवं ​सिविल सर्जन डॉ. बी. एल. रावत ने जिला चिकित्सालय परिसर से रैली रवानगी के अवसर पर जिले के समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को नजदीकी पोलियो बूथ पर ले जाकर 'दो बूंद जिंदगी की' अवश्य पिलवाएं, ताकि कोई भी बच्चा इस सुरक्षा कवच से वंचित न रहे।
​

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*नारायणगढ़ में दो बाइकों की भिड़ंत, तीन युवकों की जान गई*

*सोयाबीन की कटाई करने गई श्रीमती रीना बाई की खेत में हुई डिलीवरी*

*नारायणगढ़ में त्रिकुटा पर्वत बना आस्था का केंद्र, CISF की पहली तनख्वाह मां के चरणों में अर्पित*

*शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पड़दाँ में मनाया गया उमंग दिवस*

नारायणगढ़ में सेवा संकल्प लेकर 4 अक्टूबर को सरकार आपके द्वारा

*जावरा की होटल के कमरे में प्रेमिका संग रंगेहाथ पकड़ाया पति.. प्रेमिका के साथ पकड़े जाने पर पत्नी ने जड़े ताबड़तोड़ चांटे, प्रेमिका ने जहर खाया*

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु

*मोगिया आदिवासी समाज की जिला स्तरीय बैठक मोड़ी माता धाम पर संपन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित*

*सेवा सेतु अभियान शिविर का आयोजन*

*सागोद स्कूल में उमंग कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया भाग*