*शासकीय स्कूल परिसर में युवक ने सल्फास खाकर दी जान, इलाज के दौरान मौत*

जन जागृति संगम 
9302003334

नीमच। जिले के समीप स्थित ग्राम जमुनियाकला के शासकीय स्कूल परिसर में एक 35 वर्षीय युवक द्वारा कथित रूप से सल्फास का सेवन कर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाए गए युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान लक्ष्मीलाल उर्फ लाला सेन (35 वर्ष) निवासी जमुनियाकला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक ने सल्फास खाने के बाद अपने एक दोस्त को फोन कर इसकी जानकारी दी। दोस्त की सूचना पर परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लेकर गए, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।
फिलहाल युवक द्वारा आत्मघाती कदम उठाने के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस परिजनों एवं संबंधित लोगों से पूछताछ कर आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*नारायणगढ़ में दो बाइकों की भिड़ंत, तीन युवकों की जान गई*

*सोयाबीन की कटाई करने गई श्रीमती रीना बाई की खेत में हुई डिलीवरी*

*नारायणगढ़ में त्रिकुटा पर्वत बना आस्था का केंद्र, CISF की पहली तनख्वाह मां के चरणों में अर्पित*

*शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पड़दाँ में मनाया गया उमंग दिवस*

नारायणगढ़ में सेवा संकल्प लेकर 4 अक्टूबर को सरकार आपके द्वारा

*जावरा की होटल के कमरे में प्रेमिका संग रंगेहाथ पकड़ाया पति.. प्रेमिका के साथ पकड़े जाने पर पत्नी ने जड़े ताबड़तोड़ चांटे, प्रेमिका ने जहर खाया*

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु

*मोगिया आदिवासी समाज की जिला स्तरीय बैठक मोड़ी माता धाम पर संपन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित*

*सेवा सेतु अभियान शिविर का आयोजन*

*सागोद स्कूल में उमंग कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया भाग*