*ईमानदारी आज भी जिन्दा है* 🌹💌🌹🌹💌🌹 *चाय बेचने वली महिला बनी ईमानदारी की मिसाल लाखों की सोने चांदी की ज्वेलरी से भरा बैग असली मालिक को लौटाया*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334

नीमच मिली जानकारी के अनुसार नीमच बस स्टैंड पर चाय विक्रेता महिला ने दिखाई ईमानदारी की मिसाल,लाखों के गहनों से भरा बैग लौटाकर बचाई परिवार की खुशियां नीमच से एक बेहद दिलचस्प प्रेरणादायक मामला सामने आया है।जहां एक चाय विक्रेता महिला ने ईमानदारी और मानवता की मिसाल पेश करते हुए लाखों रुपये के गहनों से भरा बैग उसके असली मालिक को सुरक्षित लौटा दिया महिला की सजगता और नेकदिली के कारण एक परिवार की मायरे (भात) की खुशियां सुरक्षित बच गईं


जानकारी के अनुसार राजस्थान के अजमेर जिले के हियालिया निवासी लादूराम गुर्जर अपने 13 परिजनों के साथ अपनी बहन के यहां गांधी सागर में मायरा लेकर जा रहे थे। वे ट्रेन से नीमच पहुंचे और सुबह करीब 5 बजे बस स्टैंड आए। यहां चाय पीने के दौरान जल्दबाजी में वे गहनों से भरा अपना बैग वहीं भूल गए और 5:30 बजे गांधी सागर के लिए रवाना हो गए गांधी सागर पहुंचने के बाद जब लादूराम गुर्जर को बैग गायब होने का पता चला तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत नीमच में अपने रिश्तेदारों को सूचना दी और बैग की तलाश शुरू हुई, लेकिन शुरुआती खोज में बैग नहीं मिला इसी बीच नीमच बस स्टैंड पर चाय का ठेला लगाने वाली *बामन बर्डी निवासी रेखा नायक* को उनके ठेले से कुछ दूरी पर एक लावारिस बैग पड़ा मिला। काफी देर तक किसी के नहीं आने पर उन्होंने सुरक्षा के लिहाज से बैग को सुरक्षित अपने पास रख लिया। खास बात यह रही कि रेखा नायक और उनके परिवार ने बैग को खोलकर भी नहीं देखा जब पीड़ित परिवार ने आसपास पूछताछ करते हुए रेखा नायक से संपर्क किया,तब उन्होंने तुरंत बैग सुरक्षित होने की जानकारी दी दोपहर करीब 12 बजे लादूराम गुर्जर अपने पुत्र के साथ वापस नीमच पहुंचे इसके बाद कैंट थाने में पुलिस की मौजूदगी में चाय विक्रेता रेखा नायक ने गहनों से भरा बैग उसके असली मालिक को सौंप दिया लादूराम गुर्जर ने बताया कि बैग में उनकी पत्नी और बहन के मायरे की रकम रखी हुई थी। इसमें करीब *5 तोला सोना—दो नथ दो रखड़ी,दो कूंचा और दो मांडलिया सहित लगभग आधा किलो चांदी के जेवर रखे हुए थे।* बैग की कुल कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।रेखा नायक के पुत्र अशोक नायक ने बताया कि बैग सुबह करीब 5 बजे से वहीं पड़ा था। सुबह 7 बजे तक जब कोई लेने नहीं आया तो उनकी मां ने सुरक्षा के उद्देश्य से उसे संभालकर रख लिया। उन्हें बैग में इतने कीमती गहने होने की जानकारी तब हुई जब पीड़ित परिवार का फोन आया।इस सराहनीय कार्य के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने रेखा नायक की जमकर प्रशंसा की। आज के दौर में जहां आए दिन चोरी और धोखाधड़ी की खबरें सामने आती हैं।वहीं रेखा नायक जैसी ईमानदार महिलाएं समाज के लिए प्रेरणा बन रही हैं।*✍🏼💫🎒💸👰🏽‍♂️💫🎒💸🙏🏽👍🏼
🙏 *रेखा नायक की ईमानदारी को सलाम* 🙏
*ऐसी खबरें समाज में भरोसा और इंसानियत को जिंदा रखती*

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*नारायणगढ़ में दो बाइकों की भिड़ंत, तीन युवकों की जान गई*

*सोयाबीन की कटाई करने गई श्रीमती रीना बाई की खेत में हुई डिलीवरी*

*नारायणगढ़ में त्रिकुटा पर्वत बना आस्था का केंद्र, CISF की पहली तनख्वाह मां के चरणों में अर्पित*

*शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पड़दाँ में मनाया गया उमंग दिवस*

नारायणगढ़ में सेवा संकल्प लेकर 4 अक्टूबर को सरकार आपके द्वारा

*जावरा की होटल के कमरे में प्रेमिका संग रंगेहाथ पकड़ाया पति.. प्रेमिका के साथ पकड़े जाने पर पत्नी ने जड़े ताबड़तोड़ चांटे, प्रेमिका ने जहर खाया*

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु

*मोगिया आदिवासी समाज की जिला स्तरीय बैठक मोड़ी माता धाम पर संपन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित*

*सेवा सेतु अभियान शिविर का आयोजन*

*सागोद स्कूल में उमंग कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया भाग*