*विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मानसिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 100 से अधिक मरीजों का उपचार एवं परामर्श*


*जन जागृति संगम न्यूज*
9302003334


नीमच, नेशनल मेंटल हेल्थ प्रोग्राम के तहत विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर रेडक्रॉस हॉल में मानसिक स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 100 से 110 मरीजों का उपचार एवं परामर्श किया गया। साथ ही मरीजों के साथ आए परिजनों एवं विद्यार्थियों को गेटकीपर के रूप में प्रशिक्षित किया गया, ताकि वे अपने आसपास मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों की पहचान कर उन्हें जागरूक कर सकें और उपचार एवं परामर्श के लिए मनकक्ष तक पहुंचाने में सहयोग कर सकें।


कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं, टेली-मानस हेल्पलाइन नंबर 14416 एवं 1800-891-4416 तथा मनहित ऐप के बारे में जानकारी दी गई। इसका उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंद लोगों को समय पर सहायता उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री सज्जन सिंह, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. आदित्य बैराड़, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी. प्रसाद, सिविल सर्जन डॉ. महेंद्र पाटील, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. विजय भारती, मनोरोग विभाग से डॉ. कृष्ण कुमार कारपेंटर एवं डॉ. अदिति पेंढारकर, एसआर मनकक्ष से नितेश कुमावत, उमंग संस्था से नेहा जी सहित उमंग के सभी साथी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*नारायणगढ़ में दो बाइकों की भिड़ंत, तीन युवकों की जान गई*

*सोयाबीन की कटाई करने गई श्रीमती रीना बाई की खेत में हुई डिलीवरी*

*शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पड़दाँ में मनाया गया उमंग दिवस*

नारायणगढ़ में सेवा संकल्प लेकर 4 अक्टूबर को सरकार आपके द्वारा

*जावरा की होटल के कमरे में प्रेमिका संग रंगेहाथ पकड़ाया पति.. प्रेमिका के साथ पकड़े जाने पर पत्नी ने जड़े ताबड़तोड़ चांटे, प्रेमिका ने जहर खाया*

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु

*नारायणगढ़ में त्रिकुटा पर्वत बना आस्था का केंद्र, CISF की पहली तनख्वाह मां के चरणों में अर्पित*

*सेवा सेतु अभियान शिविर का आयोजन*

*मोगिया आदिवासी समाज की जिला स्तरीय बैठक मोड़ी माता धाम पर संपन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित*

*सागोद स्कूल में उमंग कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया भाग*