*जिला न्यायालय नीमच में उल्लास कार्यक्रम संपन्न* *न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों, अधिवक्ताओं एवं परिवारजनों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334


नीमच, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के एडवाइजरी फ्रेमवर्क के अंतर्गत शनिवार को नवीन जिला न्यायालय परिसर, नीमच में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री वीरेंद्र सिंह राजपूत की अध्यक्षता में उल्लास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिला मुख्यालय के साथ जावद एवं मनासा के न्यायिक परिवार के सदस्यों ने सहभागिता की।


कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री वीरेंद्र सिंह राजपूत, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय श्री विजय सिंह कावछा, विशेष न्यायाधीश (एट्रोसिटी एक्ट) श्री आलोक कुमार सक्सेना एवं जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष श्री मनीष जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।


इस अवसर पर श्री राजपूत ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों, अधिवक्ताओं एवं उनके परिवारजनों के बीच आपसी सौहार्द, सहयोग और पारिवारिक सहभागिता को बढ़ावा देना है। साथ ही शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य तथा रचनात्मक गतिविधियों को प्रोत्साहित करना भी इसका उद्देश्य है।

कार्यक्रम में न्यायिक परिवार के सदस्यों ने भजन, गीत एवं कविताओं की प्रस्तुतियां दीं। बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, नाटक एवं नृत्य सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में जिला न्यायाधीश श्री जितेन्द्र कुमार बाजोलिया, श्रीमती रश्मि मिश्रा, श्री दिनेश कुमार प्रजापति, श्री जैनुल आबिदीन, श्री आशुतोष यादव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री रवि कुमार बौरासी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती शोभना मीणा, न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती पूजा पाठक बौरासी, श्री विशाल खाड़े, श्रीमती अंकिता गुप्ता खाड़े, श्री भूपेन्द्र आर्य, श्री अमित नगायच, श्रीमती शुभा रिछारिया दीक्षित, सुश्री रूपल गुप्ता, सुश्री राजेश्वरी जर्मन, श्री विष्णु दुबे, श्री रौनक पाटीदार एवं सुश्री रिया मंधान्या सहित न्यायालयीन कर्मचारी, अधिवक्तागण एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*नारायणगढ़ में दो बाइकों की भिड़ंत, तीन युवकों की जान गई*

*सोयाबीन की कटाई करने गई श्रीमती रीना बाई की खेत में हुई डिलीवरी*

*शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पड़दाँ में मनाया गया उमंग दिवस*

नारायणगढ़ में सेवा संकल्प लेकर 4 अक्टूबर को सरकार आपके द्वारा

*जावरा की होटल के कमरे में प्रेमिका संग रंगेहाथ पकड़ाया पति.. प्रेमिका के साथ पकड़े जाने पर पत्नी ने जड़े ताबड़तोड़ चांटे, प्रेमिका ने जहर खाया*

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु

*नारायणगढ़ में त्रिकुटा पर्वत बना आस्था का केंद्र, CISF की पहली तनख्वाह मां के चरणों में अर्पित*

*सेवा सेतु अभियान शिविर का आयोजन*

*मोगिया आदिवासी समाज की जिला स्तरीय बैठक मोड़ी माता धाम पर संपन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित*

*सागोद स्कूल में उमंग कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया भाग*