*सांप्रदायिक सौहार्द एवं पुलिस के प्रति विश्वास बना रहे यही मेरी प्राथमिकता - नवागत टीआई मनोज कटारिया*
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
जावरा ( नि प्र) जावरा नगर में सांप्रदायिक सौहार्द बना रहे अपराधियों पर अंकुश लगाना एवं पुलिस के प्रति जनता में विश्वास बना रहे यही मेरा लक्ष्य है नवागत पुलिस शहर जावरा नगर निरीक्षक पुलिस मनोज कटारिया ने एक भेंट के दौरान बातचीत करते हुए कहा कि यातायात व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के प्रयास किए जाएंगे शराब पीकर वाहन चलाने वाले टू व्हीलर एवं फोर व्हीलर वाहन चालकों की जांच ब्रिज एनेलाइजर से करते हुए तत्काल चालान बनाए जाएंगे । 41 वर्षीय श्री कटारिया इंदौर के खजराना, आजाद नगर, छतरीपुरा, सांवेर मानपुर पुलिस थाना एवं पुलिस प्रशिक्षण केंद्र इंदौर में अपनी सेवाएं देने के उपरांत रक्षित केंद्र रतलाम से जावरा थाने पर पदस्थ हुए हैं। श्री कटारिया ने कहा कि मुझे पता लगा कि जावरा की मीडिया में सिनियर पत्रकार ज्यादा है,यह जानकारी देने पर बहुत अच्छा लगा इसलिए मेरी कोशिश रहेगी कि पॉजिटिव सुझाव पर पुलिस बराबर ध्यान देगी ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें