*युवा नेता शशांक (शालू) पांडे का जन्मदिन धूमधाम से मनाया, कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं*
जन जागृति संगम न्यूज
मकरोनिया (सागर)।
मकरोनिया भाजपा मंडल महामंत्री एवं युवा नेता श्री शशांक (शालू) पांडे जी का जन्मदिन उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित होकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
जन्मदिन समारोह में मंडल अध्यक्ष श्री अशोक सिंह ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री दिलीप नायक, मंडल उपाध्यक्ष श्री हरीश दुबे, श्री राज परसोरिया सहित मकरोनिया मंडल एवं ग्रामीण क्षेत्र के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने युवा नेता शशांक (शालू) पांडे के प्रति अपनी आत्मीयता व्यक्त करते हुए उनके सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन में निरंतर प्रगति की कामना की। कार्यक्रम में आपसी सौहार्द, उत्साह और संगठनात्मक एकजुटता का वातावरण देखने को मिला।
कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं, उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें