*नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित*
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 नीमच । नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष विभाग तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिरों द्वारा पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में गर्भवती एवं धात्री माताओं, किशोरी बालिकाओं, बच्चों एवं अभिभावकों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार, प्रोटीन एवं फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों तथा स्वस्थ जीवनशैली के महत्व की जानकारी दी गई। मनासा क्षेत्र के ग्राम शेषपुर स्थित आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 एवं माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में 82 हितग्राहियों को पोषण संबंधी जानकारी दी गई। आयुर्वेद के दृष्टिकोण से उचित मात्रा में गर्म, सुपाच्य एवं हितकर आहार लेने तथा भोजन में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, वसा, विटामिन एवं खनिज पदार्थों का संतुलित समावेश रखने के लिए प्रेरित किया गया। दाल, चना, मूंग, सोयाबीन, दूध-दही एवं मूंगफली जैसे स्थानीय एवं आसानी से उपलब्ध प्रोटीनयुक्त खाद्य पदार्थों को आहार में शामिल करने की सलाह दी गई। माध्यमिक विद्यालय शेषपुर में विद्यार्थियों को नशा मुक्ति के प्रति भी जागरूक किया गया। तंबाकू, ग...