*पंचायत अनुमति के बिना हो रहा प्लांट का संचालन, टैक्स भी बकाया, इथेनॉल प्लांट में युवक की संदिग्ध मौत के बाद उठे सवाल, तीसरे दिन भी प्रकरण दर्ज नहीं, ग्रामीणों का आरोप, बिना पर्याप्त सुरक्षा उपकरणों के कराया जा रहा था काम*
जन जागृति संगम न्यूज जेपी तेलकार ------------------------- पिपलिया स्टेशन (जेपी तेलकार)। मल्हारगढ़ क्षेत्र के ग्राम चंगेरी में स्थापित इथेनॉल प्लांट में कार्यरत एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद अब मामला केवल हादसे तक सीमित नहीं रहा है। युवक की मौत के बाद प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था, संचालन के लिए आवश्यक अनुमतियां, पंचायत से स्वीकृति, टैक्स बकाया तथा प्लांट से निकलने वाले अपशिष्ट के निस्तारण को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों द्वारा लगाए गए आरोपों पर मंगलवार देर शाम तक प्रशासन की ओर से कोई स्पष्ट स्थिति सामने नहीं आई। रविवार को मृतक का शव रखकर ग्रामीणों द्वारा फोरलेन पर करीब साढ़े तीन घंटे तक जाम लगाने के बाद प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया था। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया था, लेकिन मंगलवार को तीसरे दिन भी देर शाम तक प्लांट संचालक अथवा अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कोई प्रकरण दर्ज नहीं होने की जानकारी सामने आई। इससे मृतक के परिजनों और ग्रामीणों में नाराजगी बनी हुई है। किसान नेता श्यामलाल जोकचंद का कहना है कि युवक ...