*ज्योतिरादित्य सिंधिया हो सकते हैं भारतीय जनता पार्टी से अगले मुख्यमंत्री उम्मीदवार*
जन जागृति संगम न्यूज नीमच *डॉ.बी.चौधरी* सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को अगले विधानसभा चुनाव में सीएम के रूप में प्रोजेक्ट करने की संभावना है। जनआशीर्वाद यात्रा के पूर्व ही इस विचार पर भाजपा का मंथन हो चुका है। सूत्रों का कहना है कि प्रदेश में शिवराज सरकार के प्रति लोगों के मन में फैली नाराजगी को दबाने के लिए सिंधिया को आगे करना जरूरी है। वैसे, जनआशीर्वाद यात्रा पिछले दो विधानसभा चुनाव में ऐन पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान उज्जैन से निकालते रहे हैं। सिंधिया भाजपा को मिले ऐसे नेता हैं, जिनकी जितनी अच्छी छवि कार्यकर्ताओं में है, उससे ज्यादा जनता में है। जनता उनके रूप में एक कुशल प्रशासक, सौम्य राजनीतिज्ञ की छवि देखती है, जिसके पास अपना एक बेहतरीन विजन है, जो प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में सक्षम है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने अगले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सिंधिया को बतौर सीएम प्रोजेक्ट करने की रूपरेखा बनाई है। सूत्रों का कहना है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता इस पर मंथन कर चुके हैं और जनआशीर्वाद यात्रा इसी का आगाज है। दरअसल, वर्तमा...