संदेश

*सीएम हेल्पलाइन से ब्लैकमेलिंग करने वालों की सूची बना रहा प्रशासन, एक व्यक्ति ने की 800 शिकायत*

जन जागृति संगम न्यूज़  ब्लैकमेलर्स की सूची बन रही, जांच के बाद कार्रवाई करेगा प्रशासन, 224 ऐसे आवेदकों की सूची तैयार की गई है, जो आदतन शिकायतकर्ता माने जा रहे हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से शिकायत करने वाले आवेदकों की गहन जांच की जा रही है। इस प्रक्रिया का उद्देश्य उन आवेदकों की पहचान करना है, जो बार-बार शिकायत करके विभागीय अधिकारियों और प्रशासन को ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके तहत 224 ऐसे आवेदकों की सूची तैयार की गई है, जो आदतन शिकायतकर्ता माने जा रहे हैं। इन आवेदकों की लगातार शिकायतें और प्रशासनिक अधिकारियों पर दबाव बनाने की कोशिशों को लेकर मुख्यमंत्री ने सभी जिलों को सतर्क किया है।

*पिता ने दूसरी बीवी के साथ मिलकर पहली पत्नी के बच्चो को पीटा*

जन जागृति संगम न्यूज़  जावद थाना क्षेत्र में एक पिता ने दूसरी बीवी के साथ मिलकर पहली बीवी के बच्चोंं के साथ मारपीट की। इस पर पहली बीवी के बच्चोंa ने पिता के खिलाफ जावद थाने पर शिकायत की। पुलिस ने पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी अनुसार गांव मोरका निवासी रोहित (18) पिता घीसालाल भील ने थाने पर शिकायत दर्ज करवाई है। इसमें बताया कि पिता घीसालाल भील ने दूसरी पत्‍‌नी मधू बाई के साथ मिलकर शाम 6 बजे मां डालीबाई, बहन पायल और रसीला के साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। इस दौरान रोहित बीच बचाव करने गया तो घीसालाल बोला कि मेरा घर खाली कर देना नहीं तो दोनों को जान से खत्मम कर दूंगा। मधू बाई ने भी पत्थकर फेंके जिससे रोहित को चोट आई। पुलिस ने घीसालाल के खिलाफ मामला दर्ज किया।

*छात्रावास में बच्चों को चादर, तकिए और शुद्ध पेयजल नहीं मिल रहा है*

जन जागृति संगम न्यूज़  नीमच I जिले में अधिकांश छात्रावास में सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। मंगलवार को भोलियावास के शासकीय पोस्टु मैट्रिक बालक पिछड़ा वर्ग छात्रावास के बच्चे कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टलर को शिकायती आवेदन दिया। इसमें बताया कि छात्रावास के कमरे और बेड खराब हालत में हैं। यहां चादर व तकिए भी नहीं दिए जाते। साथ ही शुद्ध पेयजल भी नहीं मिलता है। इससे छात्र बीमार हो रहे हैं। शासन द्वारा निर्धारित सुविधाएं अधीक्षक उपलब्ध करवा पा रहे हैं। छात्रों ने बताया कि शिकायत करने पर अधीक्षक शासन से रुपए नहीं आने की बात कहते हैं। कई सालों से छात्रावास में रंगाई-पुताई नहीं करवाई। भवन क्षतिग्रस्त हो रहा है। छात्रावास की बाउंड्रीवॉल नहीं होने से लोग गंदगी फैला रहे हैं। छात्राओं ने कलेक्टर से निरीक्षण कर समस्या का समाधान करने की मांग की। पर्याप्त  सुविधाएं देने की कोशिश करते हैं ^बच्चोंत को कुछ समस्या होगी, तो वह कलेक्टतर से मिलने गए होंगे, लेकिन हम अपने स्तंर पर सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास करते है। कभी कभार शासन से बजट नहीं आ पाता उस वजह से कुछ परेशानी हो सकती है। फिर भी बच्चोंल को निर्धा...

*इंदौर में सड़कों पर घूमती रही रेप पीड़ित:CCTV फुटेज में मानसिक दिव्यांग महिला को ले जाता दिखा युवक; वारदात कर भाग गया*

जन जागृति संगम न्यूज़  इंदौर में मानसिक रूप से विक्षिप्त एक महिला से रेप का मामला सामने आया है। इसके बाद वह अर्धनग्न हालत में सड़कों पर घूमती नजर आई। इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मंगलवार देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ये घटना सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब 2.30 से 3 बजे के बीच की सदर बाजार थाना क्षेत्र की नीलकंठ कॉलोनी की है। एडीसीपी जोन-1 आलोक शर्मा ने बताया कि सोमवार रात को 40 वर्षीय मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला नीलकंठ कॉलोनी में घूम रही थी। अकेले घूमते देख यहां से गुजर रहा सोनू उर्फ साहिल सोनी (उम्र 20 साल) निवासी जनता कॉलोनी महिला को अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद वह महिला को अकेला छोड़कर भाग गया। एडीसीपी ने बताया कि सोनू पेशे से हम्माल है। वह मूल रूप से सागर का रहने वाला है। रेप की वारदात के बाद महिला अर्धनग्न हालत में सड़कों पर घूमती नजर आई। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस को कुछ नहीं बता पाई महिला दुष्कर्म के बाद महिला कॉलोनी में अर्द्धनग्न हालत में ही निकल गई। वह पूछताछ में पुलिस को भी जवाब नहीं दे पाई। पुल...

*जमीन अधिग्रहण के विरोध में किसान पहुंचे महाकाल मंदिर:ज्ञापन सौंपकर जमीन बचाने की लगाई गुहार, कहा- अब तो भगवान से ही आस*

जन जागृति संगम  उज्जैन । विक्रम उद्योगपुरी योजना से प्रभावित 7 गांव के किसान बुधवार को भगवान महाकाल को ज्ञापन देने पहुंचे। कहा कि सरकार और प्रशासन सुन नहीं रहा है। अब तो भगवान से ही आस है। वे हमें बेरोजगार होने से बचा सकते हैं। किसानों का कहना है कि विक्रम उद्योगपुरी में लगातार नए-नए उद्योगों के लगने से जगह कम पड़ने लगी। सरकार उद्योग क्षेत्र डेवलपमेंट के लिए आसपास की 7 गांव की 2500 बीघा जमीन को अधिग्रहण करने जा रही है। आदेश मिलने के बाद यहां रहने वाले किसानों के सामने उनकी पुश्तैनी जमीन छीन जाने और उन्हें बेरोजगार होने का खतरा मंडराने लगा है। इससे पहले 9 अक्टूबर को भी किसानों ने विरोध प्रदर्शन कर ट्रेक्टर रैली निकाली, और संकुल भवन के सामने प्रदर्शन किया था। 15 हजार किसानों के बेघर होने का खतरा जब मांगे नहीं मानी गई तो बुधवार को एक बार फिर किसान कल्याण समिति के किसानों ने प्रदर्शन करते हुए बाबा महाकाल को ज्ञापन सौंप दिया। किसान दिलीप चौधरी ने बताया कि उज्जैन प्रशासन उद्योगपुरी द्वारा सात गांव की जमीन सिंचित 2500 बीघा जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है। इससे पहले हमने 9 अक्टूबर को ट्रैक्टर र...

*उज्जैन में मिला दुर्लभ इंडियन पेंटेड मेंढक:विशेषज्ञों ने कहा- ये कभी भी मालवा क्षेत्र में नहीं मिला, वन विभाग की नर्सरी में छोड़ा*

जन जागृति संगम  उज्जैन में एक ऐसा दुर्लभ मेंढक मिला है जो आज तक मालवा की धरती पर नहीं देखा गया है। इंडियन पेंटेड या श्रीलंका फ्रॉग के नाम से पहचाने जाने वाले दुर्लभ मेंढक को वन मंडल अधिकारियों के घर के बाहर से पकड़ा है। वन्य जीव विशेषज्ञ विवेक पगारे ने बताया कि मंगलवार को वन मंडल क्वार्टर में सांप पकड़ने के लिए कॉल आया था। जब में सांप को निकाल रहा था, उस दौरान मुझे इंडियन पेंटेड फ्रॉग मिला। ये मेंढक मालवा में कभी भी नहीं मिला है। यह पहली बार था जब इस प्रजाति का मेंढक मिला हो। इसकी सूचना तत्काल हमने वन मंडल अधिकारी को दी। जिसके बाद वन विभाग की नर्सरी में इस मेंढक को छोड़ दिया गया। विवेक पगारे ने बताया कि इंडियन पेंटेड मेंढक साउथ में अधिक वर्षा वाली जगह पर पाया जाता है। मालवा में नहीं मिलता है। मध्य प्रदेश के रीवा में जरूर देखा गया है। उज्जैन में पहली बार मिला है। यह जमीन में गड्डा करके रहता है। जहां हवा पानी अच्छा हो वहीं पर पाया जाता है। दुर्लभ मेंढक कान्हा किसली और सतपुड़ा के जंगलों में पाया जाता है। दक्षिण भारत में भी रेन फारेस्ट में ज्यादा मिलता।

*पटवारी 7000/-रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथ लोकायुक्त उज्जैन द्वारा पकड़ा गया*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़  नीमच । ग्राम घासुंडी जिला नीमच निवासी आवेदक पारसमल शर्मा ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन संभाग श्री अनिल विश्वकर्मा को दिनांक 16/10/24 को उपस्थित होकर आवेदन दिया कि हम 3 भाई हैं। हमारे पिताजी हम तीनों भाइयों के मध्य भूमि का बंटवारा करना चाहते हैं,इसके लिए जब हल्का नम्बर 5 के पटवारी दिनेश कुमार चोरड़िया से संपर्क किया तो उन्होंने तत्काल ही आवेदन करने के 2000/-रूपये ले लिए और भाइयों से 11000/- और ले लिए हैं। कुल 25000/-की मांग की। शिकायत की तसदीक डीएसपी लोकायुक्त सुनील तालान से कराई तो शिकायत सही पाई गईं। और चर्चा करने पर पटवारी ने 7000/-रूपये और मांगे। आज दिनांक को आवेदक ने जैसे ही 7000/-रूपये घसुंडी के पंचायत कार्यालय में पटवारी को दिए, आसपास तैनात लोकायुक्त टीम ने उसको रंगे हाथ पकड़ लिया। लोकायुक्त दल में निरीक्षक दीपक शेजवार, प्रधान आरक्षक हितेश लालावत, आरक्षक गण शिव शर्मा, श्याम शर्मा, उमेश जाटव आदी सम्मिलित हैं।

*विवादित मामलों में फैसले देकर हड़पी 100 एकड़ भूमि गुजरात में पकड़ाया नकली जज, गांधीनगर में चला रहा था कोर्ट*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़  अहमदाबाद | गुजरात में नकली ने सीएमओ अधिकारी (विराज पटेल) न और नकली पीएमओ अधिकारी (किरण पटेल) के बाद अब नकली जज पकड़ाया है। इसका नाम है- मॉरिस सैम्युअल। राजधानी नकली जज । गांधीनगर के सेक्टर-24 में आरोपी न ने नकली कोर्ट बनाकर बतौर न ऑर्बिट्रेटर जज अरबों रुपए की करीब 100 एकड़ सरकारी जमीन न अपने नाम कर ऑर्डर पारित किए। जालसाजी कर खुद ही दस्तावेज तैयार कर जाली कोर्ट में पेश करता था और सरकारी जमीन को पक्ष में करने का आदेश दे देता था। सरकारी जमीनों की जानकारी जुटाने के लिए चाय की दुकानों पर ग्राहकों और पक्षकारों के साथ बैठकें करता था। मामला तब खुला, जब सिटी सिविल के रजिस्ट्रार ने अहमदाबाद के कारंज थाने में शिकायत की। मॉरिस के खिलाफ सिटी सिविल कोर्ट में 10 मामले लंबित हैं। *नकली स्टाफ और वकील, वही कोर्ट में रहते थे* आरोपी मॉरिस ने गांधीनगर में हूबहू कोर्ट जैसा माहौल बना रखा था। खुद ऑर्बिट्रेटर जज बनता था और नकली स्टाफ और वकील रखता था। इस तरकीब से आरोपी 11 से अधिक मामलों में अपने पक्ष में ऑर्डर पारित कर चुका था।

*आगरा में पति-पत्नी के झगड़े में घुटता रहा बेटा, फिर उठाया खौफनाक कदम.. जिसे देख सिहर गए लोग*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़  मम्मी लड़ाई ख़त्म करो और आ जाओ.. करवा चौथ भी चली गई? नहीं पसीजा माँ का दिल.. बेटे ने जान दे दी.. मरने के बाद भी बेटे की लाश पर नहीं आई माँ  यह ह्रदय विदारक खबर UP के आगरा से है। सिल्वर स्टेट कॉलोनी निवासी मनोज शुक्ल के अपनी पत्नी शकुंतला से मतभेद चल रहे थे। जिसके चलते शकुंतला डेढ़ साल पहले मायके चली गई थी। तभी से 18 साल का बेटा पारस मम्मी- पापा के बीच का विवाद खत्म कराने में जुटा था। पिता- पुत्र मनाने उसके घर गए थे। तब शकुंतला ने करवा चौथ पर घर लौटने का वादा कर लिया था। मगर नहीं आई। पारस ने कॉल करके माँ को आने को कहा? मगर माँ नही लौटी। युवक पारस ने डिप्रेशन में आकर अपने घर में ही फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। बेटे पारस की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर थाना पुलिस पहुंची।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों का आरोप है कि बेटे की मौत के बाद भी उसकी मां शकुंतला उसको देखने तक नहीं आई।

*MP के सभी सरकारी अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों को निजी हाथों पर देने की तैयारी, डॉक्टर से लेकर सभी कर्मचारी आउटसोर्स के होंगे*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  मध्यप्रदेश  सरकार ने सभी सिविल अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) को आउटसोर्स करने की योजना बनाई है, जिसमें अस्पतालों का प्रबंधन निजी कंपनियों द्वारा किया जाएगा।* *उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने चिकित्सा संस्थानों में भर्ती और मेडिकल कॉलेजों के वेतन संरक्षण पर भी चर्चा की।* भोपाल। मध्य प्रदेश के सभी सिविल अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) को आउटसोर्स पर देने की तैयारी है। इसमें डॉक्टर से लेकर सभी कर्मचारी आउटसोर्स कंपनी और अन्य संसाधन सरकार के होंगे। अस्पताल का प्रबंधन कंपनी करेगी। हालांकि, उसके ऊपर नियंत्रण प्रशासन खंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) का रहेगा। शुल्क और सुविधाओं का निर्धारण सरकार के अधीन ही रहेगा। प्रदेश में कुल 161 सिविल अस्पताल और 348 सीएचसी हैं। *54 चिकित्सकीय संस्थानों में पदों पर भर्ती* उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने सोमवार को इसके साथ ही अन्य बड़े विषयों को लेकर मुख्य सचिव अनुराग जैन से चर्चा की है। अंतर्विभागीय समन्वय नहीं होने से उलझे मामलों को लेकर चर्चा की गई। इसमें ऐसे मामले भी बातचीत हुई जो बज...

*MP के सभी सरकारी अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों को निजी हाथों पर देने की तैयारी, डॉक्टर से लेकर सभी कर्मचारी आउटसोर्स के होंगे*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334   *मध्य प्र देश सरकार ने सभी सिविल अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) को आउटसोर्स करने की योजना बनाई है, जिसमें अस्पतालों का प्रबंधन निजी कंपनियों द्वारा किया जाएगा।* *उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने चिकित्सा संस्थानों में भर्ती और मेडिकल कॉलेजों के वेतन संरक्षण पर भी चर्चा की।* भोपाल। मध्य प्रदेश के सभी सिविल अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) को आउटसोर्स पर देने की तैयारी है। इसमें डॉक्टर से लेकर सभी कर्मचारी आउटसोर्स कंपनी और अन्य संसाधन सरकार के होंगे। अस्पताल का प्रबंधन कंपनी करेगी। हालांकि, उसके ऊपर नियंत्रण प्रशासन खंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) का रहेगा। शुल्क और सुविधाओं का निर्धारण सरकार के अधीन ही रहेगा। प्रदेश में कुल 161 सिविल अस्पताल और 348 सीएचसी हैं। *54 चिकित्सकीय संस्थानों में पदों पर भर्ती* उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने सोमवार को इसके साथ ही अन्य बड़े विषयों को लेकर मुख्य सचिव अनुराग जैन से चर्चा की है। अंतर्विभागीय समन्वय नहीं होने से उलझे मामलों को लेकर चर्चा की गई। इसमें ऐसे मामले भी बातचीत हुई जो...

*कार टोल पर युवक को उड़ाते हुए निकली स्पीड में, टोलकर्मी को घसीटते ले गई, चचेरे भाई के साथ ड्यूटी पर था*

जन जागृति संगम न्यूज़  जोधपुर में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। कार सवार टोल पर तैनात कर्मचारी को उड़ाते हुए निकली। कार इतनी स्पीड में थी कि मौके पर मौजूद दूसरे टोलकर्मी नंबर तक देख नहीं पाए। मामला जोधपुर के डांगियावास टोल प्लाजा पर सोमवार देर रात 1 बजे का है। हादसे में टोलकर्मी बुरी तरह से घायल हो गया। हादसे के बाद युवक खड़ा भी नहीं हो पाया। टोलकर्मियों ने घायल को हॉस्पिटल पहुंचाया। हादसे के बाद युवक खड़ा भी नहीं हो पाया। टोलकर्मियों ने घायल को हॉस्पिटल पहुंचाया। चंद सेकेंड में टोल से गायब हो गई कार इस मामले में घायल टोलकर्मी के ताऊ के लड़के एकोलासी सुरोठ (करौली) निवासी सुखवीर सिंह जाट की ओर से डांगियावास थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। रिपोर्ट में सुखवीर सिंह ने बताया कि वह और घायल उसके चाचा का लड़का दोनों डांगियावास टोल पर काम करते है। पिछले 6 महीने से वे इसी टोल पर तैनात है। सोमवार की रात दोनों टोल पर ड्यूटी दे रहे थे। इसी बीच स्पीड में कार टोल के बैरिकेड को तोड़ती हुई आई और उसके भाई को चपेट में ले लिया है। सुखवीर ने बताया कि कार इतनी स्पीड में थी कि चंद सेकेंड में ही वह टोल...

*नौकर ने की थी मालिक की हत्या:सिर पर लाठी से 8 वार किए, हत्या के बाद जेब से रुपए चुराए, सीसीटीवी की मदद से पकड़ाया*

जन जागृति संगम न्यूज़  जे पी तेलकार पिपलिया मंडी नारायणगढ़ थाना क्षेत्र में सिंदपन गांव में 16 अक्टूबर को गुमटी संचालक मांगीलाल बावरी (60) की हत्या के मामले में फरार आरोपी राजू उर्फ सुखराम पिता रामलाल भील (25) निवासी ग्राम टकरावद को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।  पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसी के आधार पर आरोपी की पहचान हुई। सीसीटीवी फुटेज को पुलिस ने इन्वेस्टिगेशन पार्ट के रूप में कब्जे में लिया था। आरोपी मृतक की दुकान पर काम करता था और 40 हजार रुपए के लिए उसने मालिक की हत्या कर दी। सीसीटीवी में आरोपी सो रहे वृद्ध पर लकड़ी से करीब 8 वार करता है। इसके बाद मृतक की जेब से 40 हजार रुपए निकालकर फरार हो जाता है । पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जिस पर भरोसा किया उसी ने मौत दी जानकारी के अनुसार मृतक मांगीलाल बावरी की सिंदपन गांव में संजीत रोड पर चाय व किराना की दुकान है। मृतक के बेटे ने बताया कि पिता दुकान पर ही रहते थे, और चाय दुकान के साथ ही आय बढ़ाने के लिए कम्प्रेशर भी लगाना चाहते थे। इसके लिए वो पुराने कम्प्रेशर खरीदने के लिए तलाश कर रह...

*पुजारी सहित 3 पर महिला ने लगाया योन उत्पीड़न का आरोप, केस दर्ज*

जन जागृति संगम न्यूज़  राजस्थान के सीकर की एक महिला ने मंदिर के पुजारी बाबा बालकनाथ और उसके दो साथियों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। महिला ने पुलिस को दिए अपने बयान में आरोप लगाया है कि धार्मिक अनुष्ठान के बहाने बाबा ने उसे नशीला पदार्थ पिला दिया, जिसके बाद यह घटना हुई। उसने यह भी दावा किया कि पुजारी और उसके साथियों ने उसे धमकी दी कि अगर उसने कुछ कहने की हिम्मत की तो वह उसके साथ मारपीट और ब्लैकमेल करेगा। सीकर के उद्योग नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है।

*मंदसौर में रात के तापमान में गिरावट:दो दिन बाद सिस्टम की एक्टिविटी से बादल छाए रहने का अनुमान*

जन जागृति संगम न्यूज़  सोमवार को जिले से सटी राजस्थान सीमा के चितौड़गढ़, निम्बाहेड़ा क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। मंदसौर शहर सहित जिले के कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहे। जिले में सर्दी दस्तक होने लगी है। इससे तापमान में भी गिरावट आई है। रात का तापमान 20 डिग्री और दिन का तापमान 31 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मौसम जानकारों के अनुसार प्रदेश से मानसून की विदाई हो चुकी है वहीं एक्टिव सिस्टम की एक्टिविटी की कमजोर हो गई है। इधर मौसम विभाग के अनुसार सिस्टम की एक्टिविटी कमजोर होने के बाद अगले 3 दिन तक बारिश होने का अनुमान नहीं है। एक सिस्टम बंगाल की खाड़ी में एक्टिव हुआ है। इसका असर 24 अक्टूबर के बाद देखने को मिल सकता है। खासकर राज्य के पूर्वी हिस्से के जिलों में गरज-चमक और बादल की स्थिति बन सकती है।

*देश का पहला लोककला गुरुकुल तैयार होगा खजुराहो में:गुरुकुल में विलुप्त होती लोककलाओं के कलाकार तैयार किए जाएंगे, 200 लोगों की क्षमता*

जन जागृति संगम न्यूज़  हस्तशिल्प के केंद्र खजुराहो में देश का पहला लोककला गुरुकुल तैयार किया जा रहा है। खजुराहो में आदिवर्त जनजातीय लोक कला राज्य संग्रहालय के ठीक सामने 5 करोड़ रुपए की लागत से गुरुकुल का निर्माण किया जा रहा है। लोककलाओं के गुरुकुल का निर्माण मध्य प्रदेश के संस्कृति विभाग द्वारा किया जा रहा है। यह देश का पहला गुरुकुल होगा जहां लोककला परंपराओं, काष्ट शिल्प, हस्त शिल्प, लोह शिल्प, लोक नृत्य, लोकगीत, लोक संगीत सहित विभिन्न लोककलाओं को सिखाया जाएगा। अभी पारंपरिक तौर पर कलाकार प्रस्तुत करते हैं। कई लोककलाएं विलुप्त होने की कगार पर हैं। गुरुकुल के माध्यम से नए कलाकारों तैयार करके लोककलाओं का संरक्षण किया जाएगा। इस गुरुकुल में 250 कलाकार एक साथ, अलग अलग विधाओं को गुरुओं के माध्यम से सीख सकेंगे। यह गुरुकुल पांच करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है। मध्य प्रदेश के संस्कृति विभाग ने लोककला गुरुकुल का निर्माण मुख्यमंत्री मोहन यादव की घोषणा के बाद किया है। लोकसभा चुनाव से पहले खजुराहो में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री लोककला गुरुकुल के निर्माण का ऐलान किया था। मुख्यमंत्री ने यह घोषण...

*इंडिया सेलिब्रेटी @ धर्मेंद्र, कद 8 फुट ने छोड़ी शादी की आस:गिनीज और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम; मुकेश खन्ना ने दिया फिल्म का ऑफर*

जन जागृति संगम  उत्तरप्रदेश के धर्मेंद्र प्रताप सिंह के कद 8 फुट 2 इंच ने इंडिया के साथ ही एशिया का सेलिब्रेटी बना दिया है। गिनीज और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी नाम दर्ज है, लेकिन आज भी उनके मन में एक कसक है तो वह शादी की। वे कहते हैं कि मैं शादी करना चाहता था। मुझे लड़की की तलाश भी थी, लेकिन हाइट की वजह से मुझे कोई लड़की नहीं मिल पाई। अब मैंने शादी की उम्मीद छोड़ दी है और अकेले ही खुश रहना सीख लिया है। सोमवार को धर्मेंद्र प्रताप सिंह रीवा में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए आए थे। भास्कर टीम से धर्मेंद्र ने चर्चा के दौरान निजी जिंदगी के साथ अपना दर्द और आने वाले प्रोजेक्ट के बारे में भी जानकारी साझा की। धर्मेंद्र ने कहा-शादी नहीं होने से निराश था धर्मेंद्र ने बताया कि मैं एशिया का पहला और विश्व का दूसरा सबसे बड़ा लंबा आदमी बन गया हूं। शादी करना चाहता था। लड़की की भी तलाश थी, लेकिन हाइट की वजह से शादी के लिए लड़की नहीं मिल पाई। मेरी जैसी हाइट है, उस हिसाब से लड़की मिलना नामुमकिन है। इस बात को लेकर मैं काफी समय तक निराश रहा। बाद में मैंने शादी का ख्याल ही अपने मन से निकाल दि...

*महंत ने किया दिव्यांग छात्रा से दुष्कर्म*

जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  मध्यप्रदेश के शिवपुरी में एक महंत ने मंदिर परिसर में 11 वीं की दिव्यांग छात्रा से रेप किया। इसका खुलासा तब हुआ, जब छात्रा प्रेग्नेंट हो गई। महंत का नाम रामकिशोर दास है। वो कोलारस क्षेत्र के लुकवासा के इसी भाटी सरकार हनुमान मंदिर में दरबार भी लगाता था। पुलिस ने केस दर्ज कर रामकिशोर की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को पता चला है कि बाबा भेष में मंदिर में रहने वाला ये शख्स शादीशुदा है। उसने खुद को सीआरपीएफ जवान बताकर पांच साल पहले उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक युवती से शादी की थी। फिर वहां से भाग आया था। पुलिस मध्यप्रदेश ही नहीं, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी उसकी तलाश कर रही है।

जयपुर में करवा चौथ पर पति-पत्नी ने किया सुसाइड:ट्रेन के आगे कूदी महिला, बॉडी के टुकड़े-टुकड़े हुए; युवक ने घर आकर लगाया फंदा

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  जयपुर जयपुर में करवा चौथ की रात पति-पत्नी ने सुसाइड कर लिया। पत्नी ट्रेन के आगे कूद गई। उसके बॉडी के टुकड़े-टुकड़े हो गए। पटरियों पर पत्नी की लाश के टुकड़े देख पति खुद को संभाल नहीं पाया। घर जाकर वह भी फंदे पर झूल गया। रात को पति के घर लेट आने पर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। उधर, सुसाइड से पहले युवक ने अपने भाई को वॉट्सऐप मैसेज कर लिखा था- भाई मैं हार गया, सॉरी। हरमाड़ा थाना पुलिस ने सूचना के बाद सबूत जुटाए। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए दोनों शवों को कांवटिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में भिजवाया। मार्केटिंग कंपनी में काम करता था पति  SHO (हरमाड़ा) उदयभान ने बताया- नांगल सिरस गांव हरमाड़ा निवासी घनश्याम बुनकर (38) पुत्र रामलाल और उसकी पत्नी मोनिका उर्फ मोना (35) ने सुसाइड किया है। दंपती अपने बेटे आयुष (13) और निक्की (8) के साथ यहां रहते थे। घनश्याम बुनकर नेटवर्किंग मार्केटिंग कंपनी में जॉब करता था। कहासुनी के बाद हुआ था झगड़ा करवा चौथ (20 अक्टूबर) की रात को घनश्याम और मोनिका के बीच कहासुनी हो गई थी। रविवार रात करीब 12:30 बजे गुस्से में मोनिका घर से निकल गई। मोन...

*🔯सोने के भाव सातवें आसमान पर, चांदी एक ही दिन में 4884 रुपये उछली*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  एमसीएक्स के बाद सर्राफा बाजारों में भी सोने-चांदी के भाव में आज आसमान छू रहे हैं। दिवाली से पहले सोना नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। आज सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 558 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा होकर 77968 रुपये पर पहुंच गया है। *जबकि, सर्राफा बाजारों में चांदी के भाव में 4884 रुपये प्रति किलो की भारी उछाल के साथ 97167 रुपये प्रति किलो के रेट से खुली।बता दें सोने-चांदी के ये रेट आईबीजेए द्वारा जारी किए गए हैं। इस पर जीएसटी और ज्वेलरी मेकिंग चार्ज नहीं लगे हैं। बहुत हद तक संभव है कि आपके शहर में सोने-चांदी के भाव में 1000 से 2000 का अंतर आ रहा हो।*

*जयपुर: झालरापाटन कान्हा जी से मिलने और संन्यास लेने घर से निकली 12 साल की खुशी, मां को मिली चिट्ठी*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  *जयपुर:* राजस्थान के झालरापाटन शहर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 12 वर्षीय किशोरी अपने से घर से निकल गई. वहीं उसने अपनी मां को बताया है कि वह कान्हा जी से मिलने और संन्यास लेने जा रही है. बताया जाता है कि 12 वर्षीय खुशी अत्यधिक धार्मिक प्रवृत्ति की है. लेकिन उसकी यह अध्यात्म अब परिवार के लिए परेशानी का सबब बन गया है. खुशी अपनी मां को छोड़कर घर से चली गई है. उसने बताया है कि वह मथुरा जा रही है और वह वहां राधा-कृष्ण के पूजा में मगन हो जाएगी. *खुशी ने मां के लिए लिखी चिट्ठी:* झालरापाटन के सेटेलाइट अस्पताल में कार्य करने वाली हेमकंवर पर उस वक्त पहाड़ टूट पड़ा. जब उनकी 12 वर्षीय बेटी खुशी की चिट्ठी घर में रखी हुई देखी. इसमें लिखा है कि उनकी बेटी संन्यास ले रही है. हेम कंवर का पति से तलाक हो चुका है तथा वह अपनी 12 वर्षीय बेटी खुशी के साथ झालरापाटन शहर में रहती हैं, हेम कंवर ने बताया कि उनकी 12 वर्षीय बेटी अत्यधिक धार्मिक प्रवृत्ति की है तथा सोमवार का व्रत होने के कारण वह स्कूल नहीं गई थी. जिसको घर पर छोड़कर हेमकंवर अपनी ड्यूटी पर चली गई...

*मातारुंडी में जोगणिया माता मंदिर का ताला तोड़ चोरों ने चांदी के आभूषण और दानपेटी पर किया हाथ साफ ।पुलिस जुटी जांच में*

जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  मनासा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम माता रुंडी में शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि में अज्ञात चोरों ने जोगणिया माता मंदिर का ताला तोड़कर माता जी को पहनाए  गए के चांदी के आभूषण और छत्र व दान पेटी चोरी कर ले गए। जैसे ही रविवार को सुबह ग्रामीण जनों को इसकी जानकारी मिली तो बड़ी संख्या में ग्रामीण जन मंदिर पर एकत्रित हुए साथी मनासा थाना पुलिस को सूचना दी । मौके पर पहुंची मनासा थाना पुलिस ने मर्ग काम करते हुए अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई ।ग्रामीणों ने बताया कि लगातार 15 दिन से पडदा ओर मातारुंडी में चोरी की वारदाते होती आ रही है।तीन दिन पूर्व अज्ञात चोरों ने एक घर में घुसकर घर में सो रहे एक परिवार के साथ मारपीट करते हुए सोने चांदी के जेवरात और नगदी चुरा ले गए ।

पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने सोमवार को तीन चौकी प्रभारी बदले हैं I

जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  एस पी अंकित जायसवाल ने बताया हैं कि डीकैन चोकी प्रभारी उप निरीक्षक विपिन मसीह को नीमच सिटी थाने, कैंट थाने में पदस्थ उप निरीक्षक शिशुपाल सिंह गौड को जाट चौकी प्रभारी, कंजार्डा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह सिसोदिया को थाना कैंट एवं मनासा थाने में पदस्थ उप निरीक्षक नीलेश सोलंकी को कंजार्डा चौकी प्रभारी , तथा नीमच सिटी थाने में पदस्थ उप निरीक्षक मंगल सिंह राठौड  को डीकैन चौकी प्रभारी प्रभारी बनाया गया हैं I

*राजस्थान में बारिश के साथ ओले गिरे:जयपुर-भरतपुर समेत 4 जिलों में बरसात; जालोर में सड़कों पर नदी के जैसे बहने लगा पानी..!!*

जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  *जयपुर* जयपुर, भरतपुर और जालोर में दोपहर बाद मौसम ने करवट ली। इसके बाद बारिश शुरू हो गई। जयपुर, भरतपुर, जालोर और बाड़मेर में सोमवार दोपहर अचानक मौसम बदला। भरतपुर में दोपहर 2:45 बजे तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। कहीं-कहीं छोटे आकार के ओले भी गिरे। तेज गरज के साथ करीब 20 मिनट तक बरसात हुई। जयपुर शहर के कई इलाकों में दोपहर करीब 3 बजे से हवा और गरज के साथ 15 मिनट तक बारिश हुई। जयपुर समेत कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। जालोर शहर सहित जिले के कई हिस्सों में दोपहर 3 बजे से 30 मिनट तक हवा के साथ तेज बारिश हुई। इससे सड़कों पर पानी भर गया। जालोर में 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल रही है। बाड़मेर शहर में दोपहर में बूंदाबादी हुई तो ग्रामीण इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। कई जगह पेड़ टूट कर गिर गए। मौसम में यह बदलाव स्थानीय स्तर पर वेदर सिस्टम बनने से हुआ है। मौसम विशेषज्ञों ने बताया- प्रदेश के कई जिलों में आज भी बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है। जालोर शहर में दोपहर 3 बजे हुई तेज बारिश के बाद कलेक्ट्रेट के सामने रोड पर पानी भर गय...

*"सैयां भये कोतवाल, अब डर काहे का" मामला फर्जी लोन का* *थाना प्रभारी बोले मुझे फरियादी का आवेदन प्राप्त नही हुआ*

जन जागृति संगम न्यूज़  *मल्हारगढ/ गोपाल मालेचा/*  मंदसौर जिले का सबसे चर्चित रहने वाला थाना पिपलीया मंडी आये दिन सुर्खियों में बना रहता है । गौरतलब है कि थडोद निवासी फरियादी परवीन बी बाबू खां ने फर्जी लोन को लेकर पिपलीया मंडी थाने में आवेदन दिया था जिस पर कार्यवाही करने तो दूर थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने यह कह कर पल्ला झाड़ लिया कि फरियादी न मुझसे मिला और न ही मेरे पास आवेदन पहुँचा में कार्यवाही कैसे करूँ । अब बात आती है परवीन बी ने जो आवेदन दिया वो थाने में लिया किसने आवेदन पर हस्ताक्षर किसके है और लिया तो थाना प्रभारी विक्रम सिंह को आवेदन के विषय मे अवगत क्यो नही कराया । अजब मंदसौर जिले की गजब कहानी जनता के बीच कार्यवाही को लेकर प्रश्न खड़ा करती और आम जनता भी कहते देर नही करती की *"सैयां भये कोतवाल, अब डर काहे का"* । फरियादी थडोद निवासी महिला परवीन बी की शिकायत पर कार्यवाही होना संभव भी नही क्योकि जिस महिला के नाम पर फर्जी तरीके से लोन हुआ उस पर धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज होना चाहिए क्योंकि उसने धोखाधड़ी तो की है । लेकिन पुलिस उस महिला पर प्रकरण दर्ज करने की बजाय पूरे मामले को दबा...

*मक्का उपज की नीलामी सोमवार से नई मंडी में नहीं होगी, अब 4 तक करना होगा इंतजार*

जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  नीमच l अधूरी तैयारी के बीच मंडी प्रशासन द्वारा चंगेरा-डूंगलावदा स्थित नई कृषि उपज मंडी परिसर में 21 अक्टूबर सोमवार से मक्का उपज की नीलामी शुरू करने का निर्णय लिया था। इसके लिए प्रचार-प्रसार भी किया लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बैंकिंग सुविधा शुरू नहीं होने से व्यापारियों ने जाने से मना कर। दिया। ऐसे मंडी प्रशासन को फिर से निर्णय वापस लेना पड़ा। मंडी प्रशासन का कहना है कि 4 नवंबर तक लहसुन व सोयाबीन के साथ मक्का की नीलामी शुरू करेंगे। तब तक किसान मुख्य मंडी में ही मक्का विक्रय के लिए लाएं। मुख्य मंडी में जगह कम पड़ने के कारण स्टेशन रोड पर अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। विशेषकर फसल कटाई के बाद सीजन के दौरान तो आवागमन सबसे ज्यादा बाधित हो जाता है। ऐसे में करीब डेढ़ साल पहले गेहूं मंडी कोपरिसर में नीलामी शुरू की गई। बाद में प्याज की नीलामी भी नवीन मंडी में की जा रही है जिससे स्टेशन रोड पर भारी जाम से काफी राहत मिली

*मप्र में 7500 पदों पर पुलिस आरक्षकों की भर्ती, जनवरी में आएगा विज्ञापन*

जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  भोपाल। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पांच वर्ष पहले अपने कार्यकाल के दौरान प्रतिवर्ष 5000 पुलिस आरक्षकों की भर्ती करने की बात कही थी, पर उसके बाद मात्र एक बार 6000 आरक्षकों की भर्ती ही हो पाई। अब मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव (उनके पास गृह विभाग भी है) का जोर पुलिस आरक्षकों की नियमित भर्ती करने पर है। *कर्मचारी चयन मंडल को भर्ती का प्रस्ताव* अभी लगभग 7500 पुलिस आरक्षकों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है, जिसमें शारीरिक दक्षता परीक्षा ली जा रही है। इसी वर्ष इनकी चयन सूची जारी होने की आशा है। इसके बाद लगभग इतने ही पदों के लिए और भर्ती की तैयारी पुलिस मुख्यालय ने शुरू कर दी है। इसी वर्ष कर्मचारी चयन मंडल को भर्ती का प्रस्ताव भेजा जाएगा, जिससे मंडल अगले वर्ष मार्च के पहले भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर सके।अगले वर्ष होने वाली भर्ती में भी लिखित परीक्षा के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। 50 प्रतिशत अंक लिखित परीक्षा के और इतने ही शारीरिक दक्षता परीक्षा के होंगे। भर्ती प्रक्रिया पूरी होने में लगभग डेढ़ वर्ष लग जाएंगे। यानी 2025 में विज्ञापन जारी ह...

*मध्य प्रदेश के पुलिस थानों में हर स्थान पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का आदेश*

जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  जबलपुर। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति गुरपाल सिंह अहलूवालिया की एकलपीठ ने प्रदेश के सभी पुलिस थानों के प्रत्येक कमरे में ऑडियो सुविधा के साथ सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का महत्वपूर्ण आदेश पारित किया है। हाई कोर्ट ने साफ किया कि आदेश तिथि से तीन माह की अवधि के भीतर पुलिस स्टेशनों के भीतर हर कमरे और हर स्थान पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिए हैं कि वह राज्य के सभी पुलिस अधीक्षकों से अनुपालन की रिपोर्ट भी प्राप्त करें कि उनके जिले में स्थित पुलिस स्टेशनों के भीतर कोई कमरा या स्थान ब्लैक स्पाट यानि सीसीटीवी कैमरा के बिना नहीं है। *चूक हुई तो अवमानना की कार्रवाई होगी* हाई कोर्ट ने चेतावनी दी है कि इस मामले में किसी भी तरह की चूक पर संबंधित जिले के पुलिस अधीक्षक और संबंधित पुलिस स्टेशन के एसएचओ के विरुद्ध न्यायालय की अवमानना के लिए कार्रवाई की जाएगी। हाई कोर्ट ने इस निर्देश के साथ तल्ख टिप्पणी में नाराजगी जताते हुए कहा है कि पूर्व में ग्वालियर के पुलिस अधीक्षक को दिए निर्देश का ठीक से पालन न होना चिंताज...

*एक लाख महिलाओं को नहीं मिली मातृ वंदना योजना की राशि, CM helpline में 25 हजार शिकायतें*

जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  भोपाल। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की राशि प्रसूताओं को एक वर्ष से नहीं मिली है। लगभग एक लाख महिलाएं राशि की प्रतीक्षा कर रही हैं। राशि नहीं मिलने की 25 हजार से अधिक शिकायतें सीएम हेल्पलाइन में पहुंच चुकी हैं। हर दिन 70 से 100 शिकायतें हो रही हैं। योजना के अंतर्गत महिलाओं को पहले प्रसव में पांच हजार रुपये तीन किस्तों में देने का प्रविधान है। *तकनीकी समस्या से नहीं मिली राशि* बताया जा रहा है कि योजना में कुछ बदलाव के साथ ही एनआईसी को इसका साफ्टवेयर संचालन करने के लिए दिया गया था। एनआइसी ने नया साफ्टवेयर तैयार किया, जिसमें नए हितग्राहियों को जोड़कर उन्हें लाभ दिया जा रहा है, लेकिन तकनीकी दिक्कत के चलते पुराने हितग्राहियों को पहले संचालित साफ्टवेयर से एनआइसी में शिफ्ट नहीं किया जा सका है। इस कारण उन्हें राशि नहीं मिल पा रही है। *पुराने हितग्राहियों की किस्तें रुकीं* पुराने हितग्राहियों में कुछ की एक, कुछ को दोनों या फिर तीनों किस्त रुकी हुई हैं। दरअसल, भारत सरकार ने योजना में पात्रता की शर्तों में कुछ बदलाव किया था। पूर्व में यह प्रविधा...

*सूतक में महालक्ष्मी की पूजा की, पुजारी को हटाया:रतलाम में प्रशासन ने 11 घंटे बाद खोला ताला; करोड़ों रुपए से सजता है ये मंदिर*

जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  रतलाम के प्रसिद्ध महालक्ष्मी मंदिर में पंडित संजय पुजारी ने सूतक में पूजा की। इसका श्रीमाली ब्राह्मण समाज ने विरोध जताया। विवाद बढ़ता देख रविवार रात को प्रशासन ने मंदिर में ताला लगा दिया। सोमवार सुबह 11 घंटे बाद ताला खोला गया और पंडित संजय को हटाकर सत्यनारायण व्यास को अस्थायी पुजारी नियुक्त कर दिया गया।शहर के माणक चौक स्थित महालक्ष्मी मंदिर को दिवाली पर करोड़ों रुपए के नोटों और जेवरों से सजाया जाता है। सजावट के लिए नोटों के आने का सिलसिला शुरू हो चुका है। इसी बीच ये विवाद खड़ा हो गया है। पंडित संजय पुजारी से मंदिर में सजावट के लिए आने वाले रुपयों और जेवरों की प्रतिदिन की जानकारी मांगी है। प्रतिदिन सुबह 6 बजे तक खुलने वाले मंदिर के ताले सोमवार सुबह 8 बजे तक भी नहीं खुले। मंदिर के बाहर श्रीमाली समाज के लोग दर्शन के लिए इंतजार करते रहे। इसके बाद नायब तहसीलदार आशीष उपाध्याय की मौजूदगी में मंदिर का ताला सुबह 8.15 बजे खुला। इसके पहले लोगों ने मंदिर के बाहर पूजा-अर्चना की। पंडित संजय दवे ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा कराई। श्रीमाली समाज ने गोमूत्र से शुद्धिक...

*कुएं में मिला तीन दिन पुराना शव:चार दिन से था लापता*

जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  रतलाम के बड़ावदा थाना अंतर्गत बड़ावदा गांव में सोमवार दोपहर कुएं में एक व्यक्ति का तीन दिन पुराना शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जावरा अस्पताल भेजा। मृतक की शिनाख्त लाला (40) पिता हरिराम चंद्रवंशी के रूप में हई है। वह उसी गांव का रहने वाला था। जिस कुएं में शव मिला वह गांव के ही जगदीश चौधरी का है। मृतक के पांच बच्चे जानकारी के अनुसार, लाला चंद्रवंशी के पांच बच्चे हैं। वह चार दिनों से लापता था। पुलिस ने बताया, परिजनों के बयान लिए जाएंगे।

*मध्‍य प्रदेश के मंदिरों में वीआइपी संस्कृति, नेताओं पर कृपा बरसे, आम श्रद्धालु दर्शन को तरसे* *प्रतिबंध के बावजूद महाकाल मंदिर के गर्भगृह में जाकर पूजन करते श्रीकांत शिंदे।*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  उज्जैन। वीआइपी संस्कृति के नाम पर भले ही लाल-पीली बत्ती का चलन कम हो गया हो, मगर मंदिरों में इसका अच्छा-खासा प्रभाव आज भी देखने को मिल जाता है। मंदिरों में वीआइपी दर्शन की व्यवस्था ने धार्मिक और सामाजिक हलकों में बहस को जन्म दिया है। *कई लोग हिंदू धर्म की समावेशी आध्यात्मिक परंपराओं से अलग मानते हैं* वीआइपी दर्शन, एक ऐसी प्रणाली है, जो प्रभावशाली व्यक्तियों और दानदाताओं को भगवान के लिए प्राथमिकता प्रदान करती है जबकि इसे कई लोग हिंदू धर्म की समावेशी आध्यात्मिक परंपराओं से अलग मानते हैं। *गर्भगृह में प्रतिबंध के बावजूद प्रवेश देने का सामने आया* वीआइपी दर्शन का हालिया मामला महाकाल मंदिर के गर्भगृह में प्रतिबंध के बावजूद प्रवेश देने का सामने आया है। इस बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पुत्र सांसद श्रीकांत शिंदे, उनकी पत्नी व दो अन्य लोगों ने गर्भगृह में प्रवेश कर पूजा-अर्चना की। *महाकाल मंदिर में वीआइपी द्वारा नियम तोड़ने का यह पहला मामला नहीं* गर्भगृह में चारों करीब छह मिनट रहे। महाकाल मंदिर में वीआइपी द्वारा नियम तोड़ने का यह पहला मामला नहीं...

*प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों का बढ़ेगा महंगाई भत्ता, एक नवंबर को CM कर सकते हैं घोषणा*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  भोपाल। भारत सरकार ने अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 50 से बढ़ाकर 53 प्रतिशत कर दिया है। प्रदेश के कर्मचारियों को अभी 46 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा है। इसे बढ़ाने की मांग सभी कर्मचारी संगठन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव प्रदेश के स्थापना दिवस (एक नवंबर) पर इसे बढ़ाने की घोषणा कर सकते हैं। वित्त विभाग ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। *अभी 46 प्रतिशत महंगाई भत्ता* प्रदेश में सात लाख से अधिक नियमित के साथ निगम, मंडल के कर्मचारियों को जुलाई 2023 से 46 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। पांचवें और छठवें वेतनमान वाले कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में भी इसी दर से वृद्धि की गई। जुलाई 2023 से फरवरी 2024 के बीच का एरियर तीन समान किस्तों में दिया गया। जबकि, पेंशनरों की महंगाई राहत मार्च 2024 से बढ़ाई गई। एरियर भी नहीं दिया गया। *53 प्रतिशत महंगाई भत्ता* उधर, भारत सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत की वृद्धि जनवरी 2024 में ही कर दी थी। प्रदेश में पदस्थ अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को भी इसका लाभ जनवरी से ह...

*जिस महिला की हत्या के केस में पति-ससुर ने काटी जेल, वो 4 साल बाद जिंदा मिली, कर ली थी दूसरी शादी*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  बिहार के आरा में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां चार साल पहले दहेज हत्या के केस में मृत घोषित की गई महिला अचानक जिंदा पाई गई. हैरानी की बात यह है कि यह महिला अब किसी और व्यक्ति के साथ शादी कर दूसरी जिंदगी बसा चुकी है, जबकि उसका पहला पति और ससुराल वाले उसकी हत्या के आरोप में चार साल जेल में काट चुके हैं।

*एक माह तक 999 रुपये में रीवा से भोपाल तक हवाई सफर, एयरपोर्ट लोकार्पण पर बड़ी घोषणा*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  रीवा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के छठवे रीवा एयरपोर्ट का लोकार्पण रविवार को वर्चुअल रूप से किया। एयरपोर्ट परिसर में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कहा कि एक माह तक रीवा से भोपाल तक का हवाई सफर 999 रुपये में कराएंगे।  भोपाल-रीवा के बीच नया फोरलेन भी बनेगा। वाराणसी से वर्चुअल जुड़े पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में हमारे देश में सिर्फ 70 एयरपोर्ट थे, अब 150 से ज्यादा एयरपोर्ट हैं। पुराने एयरपोर्ट भी हम समृद्ध कर रहे हैं। *999 रुपये में हवाई सफर* मुख्यमंत्री ने कहा कि रीवा एयरपोर्ट संभाग के विकास की धुरी साबित होगा। आज का दिन रीवा के लिए ऐतिहासिक है। यह न केवल हवाई सेवा उपलब्ध कराएगा, बल्कि यहां रोजगार के अवसर भी पैदा करेगा। हम मात्र 999 रुपये में लोगों को हवाई यात्रा कराएंगे। अब गरीब आदमी भी हवाई सफर करेगा। आने वाले समय में रीवा में माल वाहक वाणिज्यक विमान भी चलेगा। *युवाओं को रोजगार* सीएम ने कहा कि उद्योगपतियों से आज ही संवाद किया है। युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए 23 अक्टूबर को रीवा में इंडस्ट्रियल कान्क्लेव की स...

*क्यो मनाया जाता पुलिस स्मृति दिवस*

चित्र
जन जागृति संगम  Police Commemoration Day 2024: पुलिस स्मृति दिवस पर आज पुलिस लाईन ज्ञानसू उत्तरकाशी स्थित शहीद स्मारक में शहीद हुए पुलिस के जवानों को उत्तरकाशी पुलिस परिवार द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। अमित श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा शहीद हुए पुलिस के जवानों को याद कर उन्हें नमन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा शहीद स्मारक पर वीरगति को प्राप्त हुए जवानों को रीत व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई, इसके उपरान्त पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी श्री प्रशान्त कुमार, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन श्री शिव कुमार सहित पुलिस/फायर/वायरलेस/एलआईयू/ के अधिकारी/कर्मचारी गणों द्वारा शहीद स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। तदोपरान्त शहीद हुये जवानों को सलामी देकर 02 मिनट का मौन धारण किया गया। इस अवसर पर जनपद के सभी कोतवाली/थाना चौकी पर सम्बन्धित प्रभारियों की मौजुदगी में शहीद जवानों को याद कर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी। विगत वर्ष देशभर में 216 पुलिस एवं अर्ध्दसैनिक बल के जवानों ने कर्तव्य के दौरान अपना सर्वोच्च बलिदान दिया, जिसमें उत्तराखण्ड...