संदेश

*25 दिसंबर को आम आदमी पार्टी का प्रदेशव्यापी आंदोलन*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़ 9302003334  मंदसौर । प्रदेश नेतृत्व रानी अग्रवाल जी के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष श्री गंगाराम पाटीदार जी के आह्वान पर आम आदमी पार्टी के समस्त कार्यकर्ता साथीगणों को सूचित किया जाता है कि संविधान निर्माता बाबा साहब  अंबेडकर जी पर गृहमंत्री अमित शाह द्वारा अशोभनीय टिप्पणी करने के विरोध में उनका त्यागपत्र की मांग को लेकर एवं 25 दिसंबर को भाजपा के महान नेता अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्मदिवस के उपलक्ष पर भाजपा सुशासन दिवस मनाती है लेकिन भाजपा के संरक्षण में सौ सौ करोड़ का सोना भ्रष्टाचार के तहत बरामद हो रहा है... सुशासन दिवस मनाना मात्र जनता को भरमाना है दिखावा करना है वर्तमान में सर्वत्र कुशासन विद्यमान है।... आम आदमी पार्टी 25 दिसंबर को मंदसौर के गांधी चौराहे पर दोपहर 1:00 बजे *विरोध प्रदर्शन करेगी … इसके अंतर्गत आम आदमी पार्टी मंदसौर के सभी कार्यकर्ता आमजन सभी साथियों से निवेदन है कि सभी इस कार्यक्रम को जिला स्तर पर अधिक से अधिक संख्या बल में एकत्रित होकर भाजपा के कुशासन के खिलाफ एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन करना है। इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को दोपहर 1:00 बजे गांधी चौराह...

*ट्राई ने टेलीकॉम कंपनियों को दिया बड़ा झटका, अब केवल वॉइस कॉलिंग और SMS के टैरिफ प्लान भी करवाने होंगे उपलब्ध*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़ 9302003334  ट्राई द्वारा टेलीकॉम कंपनियों को आदेश दिया गया है, कि अब कंपनियों को वॉइस कॉलिंग और एसएमएस के टैरिफ प्लान भी उपलब्ध कराने होंगे। जिससे बिना जरूरत यूजर्स को डेटा प्लान पर अपना पैसा खर्च नहीं करना पड़े। महंगे रिचार्ज प्लान को लेकर यूजर्स द्वारा लंबे समय से शिकायत की जा रही है। वहीं अब इन शिकायतों को ध्यान में रखते हुए ट्राई ने एक बड़ा निर्णय लिया है। अब ट्राई द्वारा कंपनियों को आदेश दिया गया है, कि केवल वॉइस कॉलिंग और एसएमएस के टैरिफ प्लान भी यूजर्स को उपलब्ध कराने होंगे। यानी अब कंपनियां अपने यूजर्स को मोबाइल डेटा देकर अतिरिक्त पैसे नहीं ले सकेगी। बता दें कि फिलहाल यूजर्स को डेटा का अतिरिक्त पैसा अदा करना पड़ता है, जिसमें उसे अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलती है। लेकिन अब नए आदेश के अनुसार यूजर्स को कंपनियों द्वारा सिर्फ वॉइस कॉलिंग और एसएमएस का टैरिफ प्लान भी उपलब्ध हो जाएगा। ट्राई ने टेलीकॉम कंपनियों को दिया बड़ा झटका, अब केवल वॉइस कॉलिंग और SMS के टैरिफ प्लान भी करवाने होंगे उपलब्ध *अगले 30 दिनों में लागू हो सकता है यह नियम* ट्राई द्वारा लिए गए इस निर्णय का असर...

"नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली" कहावत को चरितार्थ करती कांग्रेस जीतू भाई 20 साल नहीं 30 साल के कांग्रेस भाजपा शासन की जांच हो

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़ 9302003334  भोपाल ,मध्य प्रदेश।  आयकर और लोकायुक्त की कार्रवाई में करोड़ो रूपये, सोना, चांदी  के रूप में काला धन मिलने पर जंहा भाजपा निरुत्तर हो गई है वही पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भाजपा के 20 साल के शासन की  जाँच की मांग कर रहे  है लेकिन वो भूल जाते है की इन   20 सालो में कमलनाथ की डेढ़ साल की सरकार भी रही है , जिसमे भी परिवहन विभाग का भ्रश्टाचार  अनवरत चलता रहा था जैसा शिवराज सरकार  में चलता था और इसे संयोग कहे या परिवहन विभाग की काली कमाई की  डेढ़ साल की कमलनाथ सरकार में और सादे तीन साल की शिवराज सरकार  में परिवहन मंत्री एक ही व्यक्ति रहा जिनका  नाम गोविंदसिंह राजपूत है और शिवराज सरकार  से  पूर्व 1993 से 2003 तक  दिग्विजय सिंह सरकार थी जिसमे भी परिवहन विभाग का भ्रस्टाचार  चरम पर था इसलिए माननीय जीतू भाई  20 साल के भाजपा शासन की जाँचका हम   समर्थन करते है लेकिन जाँच 20 साल के   स्थान पर दिग्विजयसिंह के 10  साल, कमलनाथ सरकार के डेढ़ साल  के साथ अर्थात 30 सालो  का कांग्रेस भाजपा   शासन की जाँच होना चाहिए  तभी तो  आपके कहे अनुसार की कौन कौन मंत्री अधिका...

बंद घर में भूख-प्यास से मर गई 80 वर्ष की मां,बेटे पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया और इस मामले की गहराई से झांक चल रही है।:::!!

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़ 9302003334  भोपाल मध्य प्रदेश पुलिस ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मानवीय संवेदना को झकझोर देने वाली एक घटना में वृद्धा की मौत के दो महीने बाद पुलिस ने मृतका के एक बेटे के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। बीमार मां ललिता दुबे को घर में बंद कर बेटा अरुण पत्नी और बेटे को लेकर उज्जैन चला गया था। दो दिन तक भूखी-प्यासी रही वृद्धा ने दम तोड़ दिया था दुर्गंध से खुला मामला घटना की जानकारी भी घर से दुर्गंध आने पर तब मिली जब पड़ोसियों ने पुलिस को बुलाया घटना का दर्दनाक पहलू यह भी है। कि पति की मृत्यु के बाद मिलने वाली पेंशन से मां इस बेटे का भी भरण-पोषण कर रही थी। घटना 19 अक्टूबर को निशातपुरा थाना क्षेत्र की गोया कालोनी में हुई थी गैर इरादतन हत्या पुलिस ने जांच में पाया गया कि अरुण दुबे की लापरवाही की वजह से ही ललिता देवी की मौत हुई है। इस आधार पर उसके विरुद्ध गैर इरादतन हत्या और भरण-पोषण कानून की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। सब इंस्पेक्टर रामसिंह ठाकुर ने बताया कि 80 वर्षीय ललिता दुबे अपने मकान में छोटे बेटे अरुण के साथ रहती थीं घर का ताला तोड...

*बिजली कंपनी के DGM रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार, कलेक्शन एजेंट नियुक्त किया था* *बर्थडे गिफ्ट समझकर दे दो 40 हजार रुपए*

जन जागृति संगम न्यूज़ 9302003334  मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारी अपने बयानों में बड़ी ईमानदारी की बात करते हैं परंतु असलियत इससे बिल्कुल उल्टी है। जबलपुर में मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी की सोलर शाखा में पदस्थ DGM हिमांशु अग्रवाल इतनी ज्यादा रिश्वत लेते थे कि उन्होंने रिश्वत की रकम के कलेक्शन के लिए एक प्राइवेट ऑफिसर नियुक्त किया था। लोकायुक्त पुलिस ने एक छापवर कार्रवाई के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया।  *DGM हिमांशु अग्रवाल ठेकेदारों को दिल्ली की धमकी देते थे* यह कार्रवाई नागपुर की रोशनी सोलर कंपनी के मैनेजर विष्णु लोधी की शिकायत पर की गई थी। बताया क्या है कि, हिमांशु अग्रवाल ने रिश्वत के लिए सहयोगी ठेकेदार हिमांशु यादव को बतौर असिस्टेंट नियुक्त किया था। वह क्यूआर कोड के जरिए रिश्वत का लेन-देन करता था। यही नहीं डीजीएम ने अपने रिश्तेदारों के नाम पर कंपनियां खोल रखी थीं। विभाग का अधिकतर काम वे अपनी ही कंपनियों से करवाते थे। जो भी वेंडर इसका विरोध करता, उसे धमकी दी जाती कि ‘मिनिस्ट्री ऑफ पावर, भारत सरकार तक मेरी पहुंच है।’ *बर्थडे गिफ्ट समझकर दे दो 40 हजार रुपए* नागपुर की रो...

*महिला तांत्रिक के कहने पर किया सौतेली मां का मर्डर:उदयपुर में 2 साल बाद गड्‌ढे से बॉडी निकाली तो मिलीं हड्डियां*

जन जागृति संगम न्यूज़ 9302003334  उदयपुर, परिवार के सदस्य बीमार न पड़ें, इसके लिए सौतेले बेटे ने महिला तांत्रिक के कहने पर मां की निर्मम हत्या कर दी। बेटे ने मां को पहले किडनैप किया, फिर उसकी हत्या कर शव को नदी किनारे एक गड्‌ढे में गाढ़ दिया। मामले का खुलासा करीब सवा दो साल बाद हुआ। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने महिला के शव को गड्ढा खोदकर बाहर निकाला तो सिर्फ हड्डियां मिलीं। हत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार को सौतेले बेटे, महिला तांत्रिक समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला उदयपुर के ऋषभदेव थाना क्षेत्र का है। एसपी योगेश गोयल ने बताया- 8 सितंबर 2022 को घटना हुई थी, अगले दिन 9 सितंबर को ऋषभदेव थाने में हत्या करने वाला सौतेला बेटा अपने पिता के साथ पहुंचा और रिपोर्ट दर्ज कराई। करीब सवा दो साल तक किसी को इसकी खबर नहीं लगी। आरोपियों की निशानदेही पर शनिवार को महिला के गढ़े हुए शव को बाहर निकाला गया तो शव के रूप में सिर्फ हड्डियां मिलीं। पुलिस ने महिला तांत्रिक रोडकी पत्नी मानाराम अहारी, सौतेले बेटे कन्हैयालाल पिता सुखलाल अहारी और उसके साथी जीवा पिता भैरा अहारी को गिरफ्तार किया है। फि...

*राजस्थान में ओले गिरने की चेतावनी:जयपुर सहित 11 जिलों में तेज बारिश होगी, पिछले 24 घंटे में 4 डिग्री गिरा पारा*

जन जागृति संगम न्यूज़ 9302003334  राज्य के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने और उत्तरी हवा के कमजोर होने से रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। इससे लोगों को आज से कड़ाके की सर्दी से राहत मिलनी शुरू होगी उधर, राजस्थान में शनिवार को शीतलहर और कोहरे से कई शहरों का तापमान गिर गया। सीकर, जयपुर, पिलानी, अजमेर के न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हुई 23 दिसंबर से भरतपुर, जयपुर संभाग के 11 जिलों में बादल छा सकते हैं। कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है। 26-27 दिसंबर को बारिश और ज्यादा तेज हो सकती है। इस दौरान कहीं-कहीं ओले गिरने की भी आशंका है माैसम विशेषज्ञों के मुताबिक आज राज्य में सर्द हवा का प्रभाव कम होगा। सुबह-शाम कड़ाके की सर्दी से लोगों को राहत मिलेगी। अगले एक सप्ताह में कई शहरों में रात के मिनिमम तापमान में बढ़ोतरी होगी अधिकांश जगहों पर न्यूनतम तापमान 8 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हो सकते हैं पिछले 24 घंटे में दिन का अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा 26.2 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में दर्ज हुआ। जोधपुर में 25.8 डिग्री सेल्सियस, चित्तौड़गढ़ में 24.8,...

*सरवानिया महाराज पुलिस चौकी पर सुचना, फिर टीम की बड़ी कार्यवाही, ट्रक में 11 क्विंटल 20 किलो डोडाचुरा छुपा कर ले जा रहे थे सरवानिया महाराज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नीमच-सिंगोली मार्ग पर घेराबंदी कर 2 आरोपियों कोकिया गिरफ्तार*

चित्र
  जन जागृति संगम न्यूज़ 9302003334  नीमच  पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अंकित जायसवाल के कुशल निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थ कि धरपकड हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवल सिंह सिसोदिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावद थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा के मार्गदर्शन एवं चौकी सरवानिया महाराज उनि असलम पठान के नेतृत्व में पुलिस चौकी सरवानिया महाराज की टीम द्वारा अशोक लीलैंड कंपनी की ट्रक क्रमांक एमपी 09 जीएच 3086 से परिवहन किया जा रहा 011 क्विटल 20 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा जप्त कर 02 तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है पुलिस चौकी सरवानिया महाराज को दिनांक 21.12.2024 को अवैध मादक पदार्थ अफीम के परिवहन के संबंध में मुखबिर सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सुचना पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुए नीमच सिंगोली रोड पर नाकाबन्दी कर अशोक लीलैंड कंपनी की ट्रक क्रमांक एमपी 09 जीएच 3086 से परिवहन किया जा रहा अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा काले रंग के कढटो में भरा कुल वजनी 11 क्विंटल 20 किलोग्राम ...

*MP में जन विश्‍वास बिल पारित, अब बिना परमिशन के घर बनाया तो लगेगा 5 हजार का जुर्माना*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़ 9302003334  भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए जन विश्वास (उपबंधों का संशोधन) विधेयक-2024 पेश किया है। इस विधेयक का उद्देश्य आम जनता और उद्यमियों के लिए जीवन और व्यवसाय को आसान बनाना है। सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि न्याय की प्रक्रिया इतनी सरल हों कि आम नागरिक और व्यापारी बिना किसी परेशानी के अपने काम कर सकें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस विधेयक को एक नई सोच के साथ आगे बढ़ाया है। उनका मानना है कि इससे न केवल शासन में पारदर्शिता आएगी, बल्कि मध्यप्रदेश में निवेश और रोजगार के अवसरों में भी तेजी से बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कहा कि इस विधेयक के जरिए राज्य में विकास और सुशासन के नए अध्याय की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस विधेयक को राज्य की ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और ईज ऑफ लिविंग रैंकिंग को और मजबूत करने की दिशा में एक ठोस कदम बताया। उन्होंने कहा, यह विधेयक मध्यप्रदेश में शासन और विकास का नया अध्याय लिखेगा, जिससे निवेश बढ़ेगा और रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी। सरकार ने विधेयक में कई महत्वपूर्ण सुधार किए हैं। अब छोटे अपराधों के...

*इंदौर में 24 घंटे में 5 युवाओं ने की आत्महत्या:गेम डिजाइनिंग के छात्र ने लगाई फांसी, सट्टे के कर्ज में डूबे युवक ने भी दी जान*

जन जागृति संगम न्यूज़  इंदौर, शहर में 24 घंटे के अंदर 5 युवाओं ने आत्महत्या कर ली। इसमें 11वीं की छात्रा, सेना के लांस नायक का बेटा, एक किशोरी, एक नर्स और एक युवक शामिल है। गेम डिजाइनिंग की पढ़ाई करने आए सेना के अफसर के बेटे की आत्महत्या का कारण समझ नहीं आ रहा है। विजय नगर पुलिस के मुताबिक स्कीम-74 स्थित एक होस्टल में रहने वाले ओम (20) पिता घनश्याम विश्वकर्मा ने शुक्रवार रात फांसी लगा ली। उसका परिवार भोपाल की इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में रहता है, वहीं पिता सिकंदराबाद में फौज में लांस नायक हैं। वे अगले दिन इंदौर पहुंचे। 18 दिसंबर को ही उनकी बेटे से वीडियो कॉल पर बात हुई थी तब उसने कोई परेशानी नहीं बताई। बेटा एक निजी कॉलेज में गेम डिजाइनिंग की पढ़ाई के थर्ड ईयर में था। शुक्रवार को उसने रूम नहीं खोला तो वार्डन ने पुलिस को सूचना दी। उसके पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उधर, भंवरकुआं इलाके के कौशल्यापुरी ​निवासी स्टाफ नर्स साइना (28) पिता अश्फाक खान ने इंजेक्शन लगाकर अपनी जान दे दी। शाम को साइन ने फोन नहीं उठाया तो बहन घर पहुंची। साइना कमरे में कंबल में​ मृत मिली। मोबाइल पर होमवर्क आने का बोल स्कू...

*DSP पर भाभी से दुष्कर्म का आरोप*

जन जागृति संगम न्यूज़ 9302003334  छत्तीसगढ़/ भिलाई। मोहन नगर पुलिस ने सुकमा जिले में पदस्थ डीएसपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। डीएसपी की भाभी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मोहन नगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार, सुकमा जिले में पदस्थ आरोपी डीएसपी की मौसी का घर दुर्ग में है। इस कारण से आरोपी डीएसपी का दुर्ग आना जाना लगा रहता है। इसी दौरान डीएसपी की अपनी मौसी की बहू यानी अपनी भाभी से भी परिचय गहरा हुआ। दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई थी। वहीं पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी डीएसपी ने उसे जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर मोहन नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी डीएसपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। अभी इस प्रकरण की जांच की जा रही है।

*मप्र सरकार गैर लाभकारी संस्था प्राइवेट स्कूलों से 300 करोड़ से अधिक राजस्व वसूलेगी*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़ 9302003334  मप्र के इतिहास में पहली बार सरकार मान्यता शुल्क , सुरक्षा निधि और रजिस्टर्ड किराया नामा अन्य शुल्क अर्थदंड की आड़ पर 300 करोड़ का लगभग राजस्व वसूलेगी। एक स्कूल पर 80 हजार से 1 लाख से ऊपर का दबाव बनेगा।  मप्र 30600 स्कूलों में सिर्फ 50 से 100 स्कूलों की गलती की आड़ पर मप्र के 30600 स्कूलों पर सख्त नियमों को लागू करना सरकार के लिए कहां तक न्याय संगत है।  40 सालों से अधिक समय से शिक्षा के क्षेत्रों में सेवा देने वाले स्कूलों पर अस्तित्व का संकट छा गया है।  आर टी ई की राशि दो दो साल विलंब से देने पर स्कूलों पर पहले आर्थिक संकट गहराया है।  2016 से 2022 तक तकनीकी समस्याओं के कारण कितने बच्चों की आर टी ई राशि का भुगतान नहीं किया है इस विषय पर कोई संज्ञान नहीं लेना न कोई कार्यवाही करना। और राज्य शिक्षा केंद्र के अधिकारी इन पैसा को भूल जाने की बात करते है।  पुस्तक ड्रेस में जो स्कूल अभिभावकों पर दबाव बना रहे है उन पर सख्त कार्यवाही करें। हम ऐसे स्कूलों का साथ प्राईवेट स्कूल वेलफेयर संचालक मंच मप्र रजिस्टर्ड संस्था कभी साथ नहीं देगी।  पालक संघ पूरे मप्र एक सिलेब...

लाड़ली बहना योजना में कब जुड़ेगें नए नाम, मंत्री ने कर दिया साफ

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़ 9302003334  Ladli Behna Yojana: मप्र विधानसभा के शीतकालीन सत्र में कांग्रेस विधायक ने लाड़ली बहना योजना से जुड़े चार सवाल पूछे। जिनका जवाब महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री निर्मला भूरिया ने दिया मध्यप्रदेश  में लाड़ली बहना योजना से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। लाड़ली बहना योजना को लेकर विधानसभा के शीतकालीन सत्र में कांग्रेस विधायक ने चार सवाल पूछे थे जिनके जवाब देते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने बहुत सी बातें साफ कर दी हैं। मंत्री के इस जवाब से लाड़ली बहना योजना में नाम जुड़वाने के लिए इंतजार कर रही महिलाओं को बड़ा झटका लगा है। लाड़ली बहना योजना में नहीं जोड़े जाएंगे नए नाम महिला बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने साफ किया है कि फिलहाल लाड़ली बहना योजना में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा और न ही नए नामों का रजिस्ट्रेशन होगा। इतना ही नहीं मंत्री निर्मला भूरिया ने ये भी कहा है कि फिलहाल लाड़ली बहनों को हर महीने वाली राशि को भी नहीं बढ़ाया जाएगा और हर महीने लाड़ली बहनों को 1250 रूपए ही योजना के तहत दिए जाएंगे। बता दें कि लाड़ली बहना योजना में ...

*ग्वालियर-चंबल में सर्दी का सितम, बदलते मौसम में लोगों की सेहत पर पड़ रहा असर, हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक के मरीजों की बढ़ी संख्या*,

जन जागृति संगम न्यूज़ 9302003334  ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर चंबल अंचल में लगातार तापमान गिरता जा रहा है। खासकर रात के समय अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। वहीं दिन के समय इसके उलट धूप निकलने से तापमान 24 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड हो रहा है। दिन में धूप और रात को तापमान में गिरावट के वजह से बदलते मौसम लोगों की सेहत पर असर पड़ रहा है। विशेष कर लोगों के दिल और दिमाग पर इसका विशेष प्रभाव पड़ रहा है। आलम यह है कि सर्दी के कारण हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। जयारोग्य अस्पताल के कार्डियोलॉजी और न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट में एक सप्ताह के भीतर ब्रेन स्ट्रोक और हार्ट अटैक के 300 से अधिक मामले रिकॉर्ड हुए हैं। इनमें लगभग 40 से अधिक मरीजों की हार्ट अटैक से मौत हुई। जबकि लगभग 35 से अधिक मरीज ने ब्रेन स्ट्रोक से अपनी जान गवा दी है। जेएएच अस्पताल के कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट के एचओडी डॉ पुनीत रस्तोगी के मुताबिक उनके पास सर्दी के इस मौसम में हार्ट अटैक के अधिकतर ऐसे मरीज आ रहे हैं। जो अस्पताल में भर्ती होने से पहले ही दम तोड़ रहे ...

*लाड़ली बहना योजना का विस्तार नहीं करेगी सरकार, 60 से अधिक उम्र की महिलाएं रहेंगी वंचित*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़ 9302003334  भोपाल। लाड़ली बहना योजना का सरकार विस्तार नहीं करेगी। 60 वर्ष से अधिक की महिलाओं को इसमें शामिल करने का कोई विचार नहीं है। योजना 21 से 60 वर्ष तक की महिलाओं को ध्यान में रखकर बनाई गई है। इसमें एक करोड़ 28 लाख हितग्राही हैं और इन्हें जून 2023 से दिसंबर 2024 तक 29 हजार 218 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। यह जानकारी भाजपा विधायक डा.चिंतामणि मालवीय के ध्यानाकर्षण के लिखित उत्तर में महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने दी। *60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को शामिल करने का तर्क* डा. मालवीय ने 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को योजना में शामिल करने की बात उठाई। उन्होंने ध्यानाकर्षण में कहा कि 60 वर्ष या उससे अधिक आयु की माताओं तथा वरिष्ठ नागरिकों को राहत राशि की अधिक आवश्यकता होती है, इसलिए योजना का विस्तार किया जाना चाहिए। *21 वर्ष से 60 वर्ष की महिलाएं शामिल* इसके उत्तर में विभागीय मंत्री ने बताया कि योजना में 21 वर्ष से 60 वर्ष की आयु पूरी होने तक महिलाएं शामिल हैं। पहले आयु 23 वर्ष थी, जिसे घटकार 21 वर्ष किया गया। ट्रैक्टर रखने वाले परिवार की विवाहित म...

*अधिकारी को थप्पड़ मारना BJP पूर्व विधायक भवानी सिंह राजावत को पड़ा महंगा, हुई 3 साल की सजा, मंदिर से जुड़ा है मामला, वन विभाग के ऑफिस में जाकर अफसर को मारा था थप्पड़*..!!*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़ 9302003334 *कोटा* कोटा में ढाई साल पुराने थप्पड़कांड मामले में बीजेपी के पूर्व विधायक को 3 साल की जेल हुई है। एससी/एसटी कोर्ट ने गुरुवार को पूर्व विधायक भवानी सिंह राजावत और बीजेपी कार्यकर्ता महावीर सुमन को उप वन संरक्षक (डीसीएफ) को थप्पड़ मारने का दोषी माना। दोनों को 3-3 साल के साधारण कारावास की सजा सुनाई। फैसले के बाद मीडिया से बातचीत में राजावत ने कहा- वे हाईकोर्ट में अपील करेंगे। मामला मार्च 2022 का है। तब दाढ़ देवी माता मंदिर रोड पर यूआईटी की ओर से करवाए जा रहे पैचवर्क को वन विभाग ने रुकवाया था। इस बात से नाराज होकर 31 मार्च 2022 की दोपहर 3:30 बजे पूर्व विधायक भवानी सिंह राजावत समर्थकों के साथ राजभवन रोड स्थित वन विभाग के ऑफिस में गए थे। तत्कालीन डीसीएफ रविकुमार मीणा राजावत को कुर्सी पर बैठने और चाय पीने का आग्रह करते रहे। बातचीत के दौरान राजावत ने डीसीएफ रविकुमार को थप्पड़ मार दिया था। फैसले के बाद कोर्ट से बाहर आते बीजेपी के पूर्व विधायक भवानी राजावत और महावीर सुमन। रविकुमार ने कोटा के नयापुरा थाने में भवानी सिंह राजावत, भाजपा कार्यकर्ता महावीर सुमन सहित 10-15 ...

*महाकाल को जल चढ़ाने के नाम पर लिए 9,900 रुपये, फिर खुलता गया पाप और सामने आ गया तीन करोड़ का लेन-देन*

  जन जागृति संगम न्यूज़ 9302003334  उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर के दो कर्मचारियों के बैंक खातों में करीब तीन करोड़ रुपये के संदिग्ध लेनदेन का रिकॉर्ड मिला है। महाकाल पुलिस ने मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल की शिकायत पर दर्शन प्रभारी व सफाई निरीक्षक के खिलाफ अमानत में खयानत व धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज किया है। यह पूरा मामला गुरुवार को जलाभिषेक के नाम पर उत्तर प्रदेश व गुजरात से आए 10 श्रद्धालुओं से ठगी की पड़ताल के दौरान सामने आया है। कलेक्टर और मंदिर प्रबंध समिति अध्यक्ष नीरज सिंह ने खुद यह मामला पकड़ा था। बता दें कि कलेक्टर नीरज कुमार सिंह गुरुवार सुबह श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कई दर्शनार्थियों को नंदी हाल में देखा था। पूछताछ में पता चला कि यूपी और गुजरात से आए श्रद्धालुओं को रुपये लेकर जलाभिषेक करवाने का झांसा दिया गया था। कलेक्टर के आदेश पर जांच की गई थी। पता चला कि श्रद्धालुओं के साथ 9900 रुपये की ठगी हुई है। इसके बाद महाकाल पुलिस ने धोखाधड़ी की धारा में दो केस दर्ज किए थे। इनमें पुरोहित अजय शर्मा, पुरोहित प्रतिनिधि राजेश भट्ट और सेवादार कुण...

*लोकायुक्त ने नायब तहसीलदार को 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार*

जन जागृति संगम न्यूज़ 9302003334  सीधी जिले के मझौला नायब तहसीलदार बाल्मीकि साकेत को किया है गिरफ्तार। आरोपी नायब तहसीलदार ने फरियादी प्रवेश शुक्ला से मांगी थी 50 हजार रुपए की रिश्वत। आरोपी ने जमीन नामांतरण के एवज में मांगी थी 50 हजार रुपए की रिश्वत। रीवा लोकायुक्त टीम ने नायब तहसीलदार को रिश्वत की पहली किश्त 25 हजार लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार। लोकायुक्त रीवा की टीम आरोपी नायाब तहसीलदार को लेकर मझौली से सीधी के लिए हुई रवाना। कार्रवाई में DSP परमेंद्र सिंह के नेतृत्व में लोकायुक्त की 12 सदस्यीय टीम ने निभाई अहम भूमिका।

*शामगढ़ पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 100 किलो डोडाचूरा और मारुति स्विफ्ट कार जब्त, आरोपी फरार*

जन जागृति संगम न्यूज़ 9302003334  मंदसौर- शामगढ़ थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थों की तस्करी का बड़ा मामला पकड़ा , सिल्वर रंग की मारुति स्विफ्ट वीडीआई कार (क्रमांक MP09 CL 9604) से 100 किलोग्राम डोडाचूरा जब्त किया गया है *घटना का विवरण* 20 दिसंबर 2024 को शामगढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक मारुति स्विफ्ट कार में अवैध डोडाचूरा लाया जा रहा है , पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी की, लेकिन आरोपी पुलिस को देखकर कार छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए *पुलिस कार्रवाई* मौके पर गाड़ी की तलाशी लेने पर कार में 5 प्लास्टिक के कट्टों में कुल 100 किलोग्राम डोडाचूरा मिला , मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत ₹2 लाख है , जबकि गाड़ी की कीमत लगभग ₹5 लाख बताई गई

*जुआ खेलते बीजेपी पार्षद सहित पांच गिरफ्तार, ढाई लाख रुपए जब्त*

जन जागृति संगम न्यूज़ 9302003334  इंदौर में पुलिस ने भाजपा पार्षद और उसके साथियों को जुआं खेलते पकड़ा है। आरोपियों के पास से ढाई लाख रुपए और ताश पत्ती जब्त की गई।रात में सभी को थाने लाकर जुआं एक्ट में कार्रवाई कर सभी को जमानत दे दी।इस दौरान पार्षद के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने के लिए पुलिस के पास कई फोन आए।      गुरुवार देर रात कनाड़िया पुलिस ने खजराना इलाके के बरसाना गार्डन बायपास रोड से वार्ड-40 से भाजपा पार्षद पुष्पेन्द्र पाटीदार और उसके 4 साथियों को जुआं खेलते पकड़ा है।पार्षद के अलावा पुलिस ने प्रदीप यशोदा नंद गुप्ता, निवासी गणेशपुरी, दीपक गोकुलदास मोहनवाने, निवासी अनुराग नगर, भरत केदारमल अग्रवाल, निवासी शालीमार टाउनशिप तिलक नगर और धीरज प्रकाश जैन, निवासी खजराना को पकड़ा। आरोपियों के पास से करीब 2 लाख 54 हजार रुपए जब्त किए गए।इस दौरान पार्षद पर कारवाही ना हो इसके लिए कई नेताओं ने पुलिस अधिकारियों को कॉल किए थे।

*एमपी के पन्ना में प्रतिबंधित चाइना मांझे की चपेट में आई सात साल की बच्ची, लगाए गए 44 टांके*

जन जागृति संगम न्यूज़ 9302003334  मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां प्रतिबंधित चाइना मांझे के इस्तेमाल ने एक मासूम बच्ची की जिंदगी को संकट में डाल दिया. 7 साल की बच्ची इस खतरनाक मांझे की चपेट में आ गई. पन्ना की गहरा निवासी श्रद्धा कुशवाहा के दोनों हाथ और पैर बुरी तरह जख्मी हो गए. हालत इतनी गंभीर हो गई कि डॉक्टरों को दोनों पैरों में 44 टांके लगाने पड़े. जिला चिकित्सालय में प्राथमिक इलाज के बाद बच्ची को बेहतर उपचार के लिए जबलपुर रेफर कर दिया गया है. वहीं जिला अस्पताल के सिविल सर्जन आलोक गुप्ता का कहना है कि बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हुई है. प्राथमिक तौर पर इलाज पन्ना जिला चिकित्सालय में कर दिया गया है लेकिन स्थिति गंभीर होने के चलते उसे जबलपुर रेफर किया गया है. इस घटना ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है कि प्रतिबंध के बावजूद खतरनाक चाइनीज मांझा बाजार में कैसे पहुंच रहा है. प्रशासन को ऐसे मामलों को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं ताकि कोई और मासूम इस तरह की दर्दनाक घटना का शिकार न हो.

*ताश के पत्तों पर दांव लगाकर जुआं खेलते 19 गिरफ्तार।* *जुआं राशि 32 हजार रूपये से अधिक नगद जब्त।* *निम्बाहेड़ा कस्बे में सी के होटल पर पुलिस का छापा।*

जन जागृति संगम न्यूज़ 9302003334  चित्तौड़गढ़, 21 दिसम्बर। कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने कस्बा निम्बाहेड़ा में सी के होटल में जुआरियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए होटल के कमरे में जुआ खेल रहे 19 लोगों को गिरफ्तार कर जुआ दाव पर लगी राशि 32 हजार 80 रूपये नगद जप्त की है। पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी ने बताया कि शनिवार को एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन एवं डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के पर्यवेक्षण में थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा राम सुमेर मीणा पु.नि. के नेतृत्व में गोकुल लाल डांगी उ.नि., एएसआई जुल्फकार खां, हैडकानि. लेहरीलाल , कानि. बृजमोहन, प्रदीप कुमार, तेजपाल, कान्तीलाल, रामचन्द्र, प्रमोद कुमार, ज्ञानप्रकाश, विजयसिंह, हेमन्त, अमित, राजुसिह, राजेश व सरियाराम द्वारा निम्बाहेड़ा कस्बे में सी के होटल पर दबिश देकर होटल के कमरे में ताश के पत्तों पर जुआं खेल रहे 19 लोगों को गिरफ्तार किया हैं, जिनसे जुआं की राशि 32 हजार 80 रुपये जब्त किए हैं। *गिरफ्तार आरोपी-* 01 कमल जैन पुत्र पुरन मल जैन उम्र 35 साल निवासी एल-37 इन्दिरा नगर नीमच थाना नीमच सीटी जिला नीमच एमपी, 02 सकेब खान पुत्र उबेद खान उम्...

*दिनदहाड़े 22 वर्षीय युवती का अपहरण, सगाई टूटने के बाद पूर्व मंगेतर ने दिया वारदात को अंजाम*

जन जागृति संगम न्यूज़ 9302003334  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दिनदहाड़े 22 वर्षीय युवती का अपहरण होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि सगाई टूटने के बाद पूर्व मंगेतर ने दिया वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि लड़की को जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा. घटना छोला थाना क्षेत्र के भानपुरा इलाके की है. यहां शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के बाद इमरान नाम का युवक अपने साथियों के साथ युवती के घर पहुंचा और उसे जबरदस्ती ऑटो में बैठाकर ले गया. इस घटना की पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. वहीं, लड़की के परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है. जानकारी के मुताबिक, युवती की तीन महीने पहले इमरान से सगाई हुई थी, लेकिन इमरान के आपराधिक रिकॉर्ड का पता चलने के बाद परिजनों ने सगाई तोड़ दी थी. इस घटना की पूरी वारदात पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. पुलिस ने युवती के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और युवती की तलाश जारी है.

*देवगढ़ में झाड़ियों में मिला सेल्समैन का शव:सुबह 8 बजे घर से निकलता था, परिजनों ने दर्ज कराया हत्या का मामला*

जन जागृति संगम  प्रतापगढ़ जिले के देवगढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर को युवक का शव मिला। शव की पहचान केसर सिंह (40) के रूप में हुई, जो धरियावद का रहने वाला था और शराब की दुकान पर सेल्समैन का काम करता था। शुक्रवार सुबह 10 बजे के करीब ग्यासपुर के पास सड़क किनारे से 20 फीट दूर झाड़ियों में युवक का शव मिला। राहगीरों ने देवगढ़ थाना पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद थाना अधिकारी मिश्रीलाल चौहान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जब शव की शिनाख्त की, तो पता चला कि युवक केसर सिंह धरियावद का रहने वाला था। परिजनों ने बताया-केसर सिंह हर रोज सुबह घर से 8 बजे शराब की दुकान पर सेल्समैन का काम करने के लिए निकलता था और रात्रि तक घर पहुंचता था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि केसर सिंह की हत्या हुई है, न कि एक्सीडेंट। उन्होंने बताया कि जहां से उसका शव मिला, वहां से सड़क से करीब 20 फीट की दूरी पर शव और कुछ दूरी पर क्षतिग्रस्त बाइक भी मिली। यदि एक्सीडेंट होता, तो उसके हाथ, पैर में और भी कई जगह पर चोट होती, लेकिन चोट सिर्फ उसके सिर पर ही है, बाकी और किसी जगह गंभीर घाव नहीं है। परिजनों ने अज्ञात लोगों के...

*सब्जी काटने की मशीन में दुपट्टा फंसा, महिला की मौत:महाकाल अन्न क्षेत्र के किचन में हादसा; हालत देखकर 3 कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ी*

जन जागृति संगम  उज्जैन, आलू छीलने के लिए डालते वक्त रजनी का दुपट्‌टा मशीन में फंस गया था।  आलू छीलने के लिए डालते वक्त रजनी का दुपट्‌टा मशीन में फंस गया था। उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर के अन्न क्षेत्र में एक हादसे में महिला कर्मचारी की मौत हो गई। महिला यहां आलू-प्याज छीलने वाली मशीन पर काम कर रही थी। इसी दौरान मशीन में दुपट्‌टा फंसने से उसके गले में फंदा कस गया। महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसा शनिवार सुबह करीब 6 बजे हुआ। महिला की पहचान रजनी खत्री (30) के रूप में हुई है। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत मशीन बंद की। रजनी के गले से फंदा निकालकर उसे अवंतिका अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही तहसीलदार रुपाली जैन और एसडीएम एलएन गर्ग जिला अस्पताल की मर्चुरी पहुंचे। महाकाल थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अन्न क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए जा रहे हैं। आज महाकाल मंदिर अन्न क्षेत्र बंद रहेगा हादसे को देखकर अन्न क्षेत्र में काम कर रहे तीन लोगों की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के चलते आज महाकाल मंदिर अन्न...

*गृहमंत्री अमित शाह का पुतला जलाने वाले 14 कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर नीमच कैंट थाने पर मामला दर्ज*

जन जागृति संगम  नीमच ।  20 दिसंबर 2024 जानकारी के अनुसार गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दिनांक 19 दिसंबर 2024 को नीमच शहर के प्रमुख विजय टॉकीज चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा पुतला जलाया गया था! जिसे लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरुद्ध केंट थाना नीमच पर 14, कार्यकर्ताओं के नाम धारा 223 बीएनएस 3(5) के तहत दण्डनीय होने से आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया!पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया, राकेश सोनकर, तरुण बाहेती, इकबाल कुरैशी, इकराम पहलवान, जावेद दुर्रानी, शराफत, बृजेश मित्तल, आशा सांवर, बाबू सलीम, मोनू लॉक्स, हरगोविंद दीवान पार्षद, राकेश अहीर, गजेंद्र यादव (ठेकेदार) व अन्य लोगों के द्वारा जिला दणडाधिकारी के आदेश आगामी त्योहारों के दौरान धार्मिक, आयोजन, जुलूस, रैली आदि की अनुमति संबंधी अनुविभागीय दंडाधिकारी से लेना अनिवार्य होता है!  कलेक्टर के आदेश के बिना अनुमति लिए एकत्र एवं पुतला दहेन के आदेश का उल्लंघन करना पाया गया! जो आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 223 बीएनएस 3(5) के तहत् दण्डनीय होने से आरोपियों के विरुद्ध अपराध प...

*छात्राएं बोलीं- जींस-टॉप पहनकर आने को कहते हैं कॉलेज प्राचार्य* *गीता पढ़ने से रोकते हैं,मंदसौर में ABVP ने जलाया पुतला, चक्काजाम भी किया*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़ 9302003334   *मंदसौर* में पीएम एक्सीलेंस पीजी कॉलेज के प्राचार्य राजकपूर वर्मा के खिलाफ एबीवीपी से जुड़े स्टूडेंट्स ने आज (शनिवार) प्रदर्शन कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने राजमार्ग पर करीब तीन घंटे चक्काजाम भी किया। इस वजह से एक तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर अपर कलेक्टर एकता जायसवाल, एडिशनल एसपी गौतम सोलंकी और पुलिस बल तैनात किया गया। समझाइश के बाद प्रदर्शनकारी छात्र माने और चक्का जाम खुलवाया गया। छात्रों ने लीड कॉलेज के प्राचार्य आर सी वर्मा का पुतला भी दहन किया। कॉलेज की एक छात्रा ने प्राचार्य के खिलाफ वाईडी नगर थाने में एफआईआर भी दर्ज करवाई है।  *आरोप- छात्राओं से जींस-टॉप में आने का कहते हैं*  स्टूडेंट्स ने आरोप लगाया कि प्राचार्य आर.सी. वर्मा छात्राओं से जींस-टॉप में आने और और साथ में रील्स बनाने का भी कहते हैं। इसके साथ ही वे गीता पढ़ने से रोकते हैं। एबीवीपी छात्र संयोजक विजय ने कहा कि लीड कॉलेज के प्राचार्य अपनी मर्यादा भूल गए हैं। छात्राओं से नृत्य करवाना चाहते हैं। वे हिंदू धर्म के पवित्र ग्रंथ गीता को पढ़ने के लिए मना करते हैं। ड्रेस कोड लागू करने की ...

25 दिसंबर को आम आदमी पार्टी का प्रदेशव्यापी आंदोलन

चित्र
जन जागृति संगम  भोपाल, मध्य प्रदेश। 25 दिसंबर को भाजपा महान नेता अटल बिहारी वाजपेयी  जी के जन्मदिन  के उपलक्ष में सुशासन दिवस मनाती हैं, लेकिन वर्तमान में भाजपा का   सर्वत्र  कुशासन विद्यमान है जो की वाजपेयी जी के सपनों को चकनाचूर कर रहा है।   "भाजपा का यह कैसा सुशासन या  कुशासन "   की थीम पर  एवं संविधान निर्माता बाबा साहब  अंबेडकर जी के ऊपर गृहमंत्री अमित शाह द्वारा  अशोभनीय  टिप्पणी करने के विरोध में उनके त्यागपत्र की मांग  को लेकर  आम आदमी पार्टी 25 दिसंबर को   प्रदेशव्यापी आंदोलन के अंतर्गत सभी जिलों पर  विरोध प्रदर्शन करेगी।         आप के प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ भूपेंद्र शर्मा  विकल  ने जानकारी देते हुए बताया की उक्त कार्यक्रम सभी जिलों  में प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल के मार्गदर्शन में "भाजपा का यह कैसा सुशासन या  कुशासन " की थीम पर होगा जिसमे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह  से त्यागपत्र की मांग भी की जावेंगी।    इंजी नवीन कुमार अग्रवाल  प्रदेश प्रवक्ता  आम आदमी पार्टी ,मध्यप्रदेश   9826270178

*स्टार्स परियोजना में स्किल एक्सपोजर विजिट के तहत नीमच जिले के विद्यार्थी छः दिवसीय भ्रमण पर रवाना*

चित्र
जन जागृति संगम 9302003334  *श्री राजेश कुमार मलिक (डी वी सी )जिला शिक्षा कार्यालय नीमच एवं अर्पित जोशी(व्यावसायिक प्रशिक्षक)शा उ मा वि पड़दा के मार्गदर्शन में नीमच जिले के उ मा वि पड़दा स्कूल के छात्र रोहित राठौर एवं उ मा वि अठाना स्कूल के छात्र फरहान रंगरेज छः दिवसीय व्यावसायिक भ्रमण के तहत अहमदाबाद जा रहे हैं।जहाँ वे इलेक्ट्रॉनिक प्लांट(सेमसंग),अक्षरधाम मंदिर, अमूल प्लांट आणन्द,साबरमती रिवर फ्रंट, स्टेच्यू ऑफ यूनिटी, टेक्सटाइल इंडस्ट्री, एन.आई. एफ. टी., रेल नीर फेक्ट्री,एन. आई.टी. तथा ग्लोबल स्किल पार्क भोपाल का विजिट करने जा रहे हैं* *इन दोनो छात्रों ने पिछले दिनों भोपाल में मॉडल की बहुत ही अच्छी प्रस्तुति दी थी* *श्री सी के शर्माजी(जिला शिक्षा अधिकारी), श्री प्रलय जी उपाध्याय(ए डी पी सी), श्री हेमेंद्र जी श्रीवास्तव(प्राचार्य ), श्री धर्मेश जी दुबे(प्राचार्य), गरिमा जोशी(व्यावसायिक प्रशिक्षक) सहित शिक्षक साथियों ने भ्रमण के लिए शुभकामनाएं दी है।*

*ऑफिस में काम करने वाली दो लड़कियों को पति से अफेयर के शक में पत्नी ने चाकू मारा, एक की हो गई मौत*

चित्र
जन जागृति संगम 9302003334  जबलपुर ।  जबलपुर में एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक की पत्नी ने पति के ऑफिस में काम करने वाली एक युवती पर चाकू से हमला कर दिया। उसे शक था कि इसका पति के साथ चक्कर चल रहा है। बचाने पहुंची दूसरी युवती को भी चाकू मार दिया। मौके पर ही पहले से घायल पड़ी युवती की मौत हो गई। माढ़ोताल थाना क्षेत्र में पति से प्रेम संबंध के संदेह पर एक महिला ने एक युवती की हत्या कर दी। घटना में युवती की सहेली भी घायल है। दोनों युवतियां, आरोपित महिला के पति के कंसट्रक्शन कंपनी में काम करती थी। घटना के बाद आरोपित महिला शिखा मिश्रा फरार है। पुलिस उसे गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। माढ़ोताल के बजरंग नगर निवासी अनिका मिश्रा (33) का शव पीएम के बाद स्वजन को सौंप दिया गया है। उसकी घायल सहेली करमेता प्रोफेसर कॉलोनी निवासी सोनम रजक (26) गंभीर रूप से घायल है। वह निजी अस्पताल भर्ती है।  मंगलवार को विवाद, बुधवार को फोन बंद हुआ तो गहराया संदेह अमखेरा निवासी ब्रजेश मिश्रा एक कंसट्रक्शन कंपनी के संचालक हैं। उसकी कंपनी में बजरंग नगर निवासी अनिका मिश्रा और...

*आत्महत्याओं की रोकथाम के लिए एसपी बना रहे साझा कार्यक्रमरूएनआईएमएचआर, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग मिलकर करेंगे काम, बोले- सोशल मीडिया तनाव पैदा करता है*

जन जागृति संगम 9302003334  *सीहोर।* जिले में आए दिन आत्महत्या के अनेकों मामले सामने आ रहे हैं। बढ़ते प्रकरण परेशान करने वाले हैं ऐसे में पुलिस इनकी रोकथाम की दिशा में ठोस कदम उठाने जा रही है। शैक्षणिक, व्यापारिक संस्थाएं और आमजन के बीच पहुंचकर पुलिस अब मेंटल हेल्थ को लेकर जन जागरूकता चलाएगी। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने इसको लेकर इस योजना भी तैयार की है। गौरतलब है कि पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और अपराधों के रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाए हैं। सायबर फ्राड से बचाव, महिला एवं बाल अपराध रोकथाम, यातायात सुरक्षा और नशा मुक्ति को लेकर निरंतर जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अब बढ़ते आत्महत्या के मामलों की रोकथाम के लिए भी एसपी की पहल पर विभाग एक साझा कार्यक्रम तैयार कर रहा है। जिसके तहत राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास संस्थान, महिला बाल विभाग और हेल्थ डिर्पाटमेंट और समाजसेवी सस्थाएं मिलकर काम करेंगे। *सोशल मीडिया से बच्चों को रखे दूर*! बातचीत में एसपी दीपक शुक्ला ने बताया कि हम कई विभाग को साथ लेकर आत्महत्याओं को रोकने के प्रयास की दिशा में काम कर ...

*पुलिस ने कंजर मोहल्ले में दबिश दे 162 बाइक की जब्त*

जन जागृति संगम न्यूज़  *उज्जैन।* उज्जैन पुलिस ने चोरी के 162 दोपहिया वाहन जब्त किए हैं। पुलिस ने 15 दिनों से बाइक चोरों के खिलाफ विशेष अभियान चला रखा था। वाहन चेकिंग के अलावा देवास व रतलाम जिलों के कंजर डेरों पर भी दबिश दी थी। पुलिस ने 15 आरोपितों को गिरफ्तार भी किया है। 37 वाहन मालिकों का पता भी लगा लिया है। *एसपी प्रदीप शर्मा* ने बताया कि जिले में दोपहिया वाहन चोरी की वारदातों में लगातार इजाफा हो रहा था। जिसको देखते हुए एक विशेष कार्ययोजना बनाई थी। पुलिस ने जिले में जिन स्थानों से वाहन चोरी की वारदात अधिक हुई थी वहां जांच की थी। वारदात के समय, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज व पूर्व दोपहिया चाेरों से सख्ती से पूछताछ की गई थी। इसके अलावा दोपहिया वाहन सुधारने वाले मैकेनिक व मुखबीरों की सूचना के आधार पर कंजर गिरोहों के बारे में जानकारी जुटाई थी। जिसके बाद पुलिस ने देवास के सांमगी, टोंककला एवं पांदा तथा रतलाम जिले के ग्राम ताल के समीप स्थित पंथ पिपलोदा तथा जावरा के ग्राम उकेरिया, टांडा, राजाखेडी, ग्राम भूतेडा तथा राजस्थान के जिला झालावाड़ के बाड, ग्राम बामन देवरिया थाना उन्हेल नागेश्वर में कंजर...