संदेश

*नीमच में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ* *“हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी” थीम पर एक माह तक होंगी पोषण एवं जन-जागरूकता गतिविधियां*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 नीमच कलेक्टर  हिमांशु चंद्रा के निर्देशन में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के शुभारंभ अवसर पर बुधवार को कलेक्टर परिसर स्थित आयुष हॉल में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी  राजेश गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में जिले के सभी परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शामिल हुए। जिला कार्यक्रम अधिकारी  राजेश गुप्ता ने पोषण माह के दौरान आयोजित होने वाली दिवसवार गतिविधियों की जानकारी देते हुए विभागीय अमले को अधिकाधिक हितग्राहियों एवं समुदाय को जोड़ने तथा पोषण संबंधी संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए। 9वें राष्ट्रीय पोषण माह की केंद्रीय थीम “हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी ” रखी गई है। इसका उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्रों को पोषण, स्वास्थ्य, देखभाल एवं प्रारंभिक बाल्यावस्था विकास के लिए सामुदायिक सहभागिता के केंद्र के रूप में सशक्त करना है। इस वर्ष पोषण के क्षेत्र में सामुदायिक स्वामित्व एवं जवाबदेही पर विशेष जोर दिया जा रहा है। पोषण माह के दौरान विविध एवं संतुलित आहार, पर्याप्त प्रोटीन, स्थानीय एवं पौष्ट...

// सफलता की कहानी // *आजीविका मिशन से बदली कारी बाई की जिंदगी, किराना दुकान और फोटोकॉपी केंद्र से बनीं आत्मनिर्भर* *स्व-सहायता समूह से जुड़कर शुरू किया स्वरोजगार*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 नीमच,कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत अमन वैष्णव की सक्रिय भूमिका एवं ग्रामीण आजीविका मिशन के सतत प्रयासों से जिले में महिलाओं को स्व-सहायता समूहों के माध्यम से आत्मनिर्भर एवं स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। मनासा विकासखंड के ग्राम सुंडी की श्रीमती कारी बाई कछावा इसकी प्रेरक मिसाल हैं। आज वे स्वयं का व्यवसाय संचालित कर परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के साथ अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित कर रही हैं। ग्राम सुंडी, ग्राम पंचायत भेरपुरा, मनासा में वर्ष 2018 से गांव की महिलाओं को स्व-सहायता समूहों से जोड़ने की शुरुआत हुई। वर्तमान में ग्राम पंचायत क्षेत्र में 20 महिला स्व-सहायता समूह गठित हो चुके हैं। समूह से मिला संबल,शुरू किया अपना व्यवसाय श्रीमती कारी बाई कछावा चारभुजा स्व-सहायता समूह सुंडी से 1 फरवरी 2023 को जुड़ीं। समूह से प्राप्त वित्तीय सहयोग और आजीविका गतिविधियों से जुड़कर उन्होंने वर्ष 2024 में किराना दुकान एवं फोटोकॉपी का कार्य शुरू किया। इस व्यवसाय से वर...

*शासकीय एवं श्मशान भूमि से हटाया गया अतिक्रमण*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में शासकीय भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने की कार्यवाही निरंतर जारी है। इसी क्रम में तहसील जावद के ग्राम बरखेड़ा चौहान में शासकीय एवं श्मशान भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाकर भूमि खाली कराई गई। ग्रामीणों द्वारा शासकीय एवं श्मशान भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की मांग को लेकर अनुविभागीय अधिकारी, जावद के समक्ष जनसुनवाई में आवेदन प्रस्तुत किया गया था। आवेदन पर मौजा पटवारी से प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद न्यायालय नायब तहसीलदार, तहसील जावद में प्रकरण क्रमांक 0024/अ-68/2026-27जी दर्ज किया गया।  प्रकरण में ग्राम बरखेड़ा चौहान की शासकीय भूमि सर्वे क्रमांक 253/1, कुल रकबा 2.260 हेक्टेयर में से 0.300 हेक्टेयर भूमि पर किए गए अतिक्रमण के संबंध में बेदखली आदेश पारित किया गया। आदेश के पालन में 9 सितम्बर को मौजा पटवारी एवं कोटवारों के दल द्वारा कार्यवाही करते हुए श्मशान भूमि से अतिक्रमण हटाया गया तथा भूमि खाली कराई गई।

*9वें राष्ट्रीय पोषण माह 2026 का शुभारंभ 9 सितंबर से* *“हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी” थीम पर जिलेभर में होंगे जागरूकता कार्यक्रम*

चित्र
*जन जागृति संगम न्यूज* 9302003334 नीमच, 8 सितंबर 2026। 9वें राष्ट्रीय पोषण माह 2026 का शुभारंभ 9 सितंबर से होगा। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले के आंगनवाड़ी केन्द्रों, ग्राम पंचायतों, विद्यालयों एवं समुदाय स्तर पर विभिन्न पोषण जागरूकता एवं जनभागीदारी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री राजेश गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष की थीम *“हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी”* है। इसके तहत आंगनवाड़ी केन्द्रों को बच्चों एवं महिलाओं के पोषण, स्वास्थ्य, देखभाल और प्रारंभिक बाल विकास के प्रमुख केन्द्र के रूप में सुदृढ़ करने पर जोर दिया जाएगा। पोषण माह के दौरान संतुलित एवं पोषण विविधता वाले आहार के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाएगी। स्थानीय खाद्य पदार्थों, मोटे अनाज, दाल, हरी सब्जियों, मौसमी फलों एवं प्रोटीनयुक्त आहार के उपयोग को प्रोत्साहित किया जाएगा। आंगनवाड़ी केन्द्रों पर पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शन, पोषण मेले तथा गर्म पके भोजन की गुणवत्ता एवं विविधता संबंधी गतिविधियां होंगी। 0 से 3 वर्ष के बच्चों के विकासात्मक पड़ावों की पहचान तथा 3 स...

*जिले की 35 पंजीकृत शासकीय एवं अशासकीय गौशालाओं के निरीक्षण हेतु अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित* *विकासखंडवार जिम्मेदारी तय,सात दिवस में निर्धारित प्रारूप में प्रस्तुत करना होगा निरीक्षण प्रतिवेदन*

चित्र
*जन जागृति संगम न्यूज* 9302003334 नीमच,कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के आदेशानुसार जिले में संचालित पंजीकृत शासकीय एवं अशासकीय गौशालाओं के निरीक्षण हेतु विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है। संबंधित अधिकारियों को निर्धारित प्रारूप में निरीक्षण कर सात दिवस में प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण व्यवस्था के प्रमुख बिंदु— •जिले की कुल 35 पंजीकृत गौशालाओं का निरीक्षण किया जाएगा। •विकासखंड नीमच में 14, मनासा में 13 तथा जावद में 8 गौशालाओं का निरीक्षण किया जाएगा। •अधिकारियों को संबंधित गौशालाओं का निरीक्षण संलग्न निर्धारित प्रपत्र के अनुसार करने के निर्देश दिए गए हैं। •निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से गोवंश की संख्या एवं स्थिति, चारा-पानी की उपलब्धता, साफ-सफाई, शेड एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया जाएगा। •पशु स्वास्थ्य, उपचार एवं पशु चिकित्सा संबंधी व्यवस्थाओं का भी परीक्षण किया जाएगा। •गौशाला के संचालन से संबंधित आवश्यक अभिलेख एवं उपलब्ध संसाधनों का सत्यापन किया जाएगा। •निरीक्षण में पाई गई कमियों एवं आवश्यक सुधारात्मक कार्यों का स्पष्ट उल्...

*शिक्षक दिवस पर प्राचार्य युवराज चंदेल हुए सम्मानित*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 मनसा शिक्षा विकासखंड के अंतर्गत आने वाले शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अत्री माता विद्यालय के प्राचार्य युवराज चंदेल उत्कृष्ट कार्य के लिए 5 सितंबर शिक्षक दिवस के अवसर जिला स्तरीय हुआ शिक्षक सम्मान संदीपनी विद्यालय मनासा में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया  इनके द्वारा किए गए सम्मानित कार्य जिसमें  संकुल के अंतर्गत सेवानिवृत होने वाले शिक्षकों का शाला में प्राचार्य द्वारा सम्मान किया गया 15 अगस्त पर उनके विद्यालय के अंतर्गत कक्षा दसवीं एवं 12वीं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यालय विद्यार्थी राहुल गुर्जर एवं पूनम राठौर के अभिभावक को द्वारा नवाचार के रूप में ध्वजारोहण किया गया प्राचार्य चंदेल के द्वारा पूर्व में की गई घोषणा अनुसार वर्ष 2025। 26 मैं कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थी जो 75% से अधिक अंक एवं पांच विषय शिक्षकों को शत प्रतिशत अपने विषय का रिजल्ट देने पर चांदी का सिक्का एवं प्रशासनिक पत्र से सम्मानित किया गया  प्राचार्य चंदेल के द्वारा मात्र विहीन पितृ विहीन छात्र-छात्राओं को भी शिक्षण सामग्री हेतु गोद लिय...

*खरगोन राठौर समाज द्वारा समाज के सभी शिक्षकों का किया गया सम्मान*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 खरगौन श्रीराम साहू मध्य प्रदेश के खरगोन राठौड समाज द्वारा समाज के सभी शिक्षकों का सम्मान किया गया। बड़े उत्साह का वातावरण था पहली बार शिक्षक समान सम्मान का आयोजन समाज के द्वारा किया गया। जिसमें विशेष अतिथि राष्ट्रीय अखिल भारतीय क्षत्रिय राठौर महासभा की कोषाध्यक्ष श्रीमती सीमा, संजय संजय, खरगोन नगर अध्यक्ष श्री रामचंद्र , युवा टीम में अंकित गोविंद अंतिम कपिल श्री राम , रिटायर्ड रेंजर सेवक राम लाइनमैन और अनेक गणमान्य समाज जन सम्मिलित हुए। समाज द्वारा ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर होते रहे जिससे समाज में नया उत्साह उमंग और एक दूसरे का मिलन होता रहे। वरिष्ठ समाजसेवी श्री श्याम राठौर शिक्षक समाज सेवक पर्यावरण प्रेमी एवं राष्ट्रीय सह मंत्री अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा को श्रीफल साल से सम्मानित किया गया। सभी वरिष्ठों द्वारा बधाई शिक्षकों को दी गई। कार्यक्रम का संचालन सुंदरलाल राठौड़ ने किया। राठौर समाज के उपाध्यक्ष श्री रामलाल जी पत्रकार बमनाला वाले विशेष रूप से उपस्थित रहे।इस अवसर पर अखिल भारतीय तेली महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम अस्तोलिया साहू, अशोक साहू होम...

*जन्माष्टमी पर 504 बच्चे बने राधा-कृष्ण, सजा पूरा पंडाल द्वारिका नगरी जैसा* *कुमुदलता जी ने बताया श्रीकृष्ण का जैन धर्म में महत्व, 11 श्रेष्ठ कान्हा और 11 श्रेष्ठ राधा को किया पुरस्कृत*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़ एमपी ब्यूरो चीफ जगदीश राठौर 9425490641 इंदौर। संकल्पमय चातुर्मास-2026 के अंतर्गत जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आज धर्मसभा में भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति, बाल प्रतिभा और आध्यात्मिक संदेश का अद्भुत संगम देखने को मिला। साध्वी डॉ. श्री कुमुदलताजी महाराज साहब** ने श्रीकृष्ण के जीवन चरित्र एवं जन्माष्टमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि श्रीकृष्ण केवल भारतीय संस्कृति के महान पुरुष ही नहीं, बल्कि जैन धर्म की परंपरा में भी उनका विशेष स्थान रहा है। उन्होंने बताया कि श्रीकृष्ण ने धर्म और समाज की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा अनेक प्रसंगों में तीर्थंकर भगवान नेमिनाथ से उनका संबंध भी वर्णित है। साध्वीजी ने श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े प्रसंग सुनाते हुए कहा कि **जैसे विशाल वृक्ष की छाया में अनेक लोग आश्रय पाते हैं, वैसे ही श्रीकृष्ण का व्यक्तित्व अपने समय में असंख्य लोगों के लिए आशा, साहस और संरक्षण का आधार बना।** उनके जीवन से हमें परिस्थितियां कितनी भी कठिन क्यों न हों, धर्म और कर्तव्य के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।  *504 बच्चे बने राधा-कृष्ण, पंडाल बना द्वा...

हर्षोल्लास के साथ शिक्षक दिवस मनाया गया

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 रतलाम  शा.एकीकृत मा.वि.धराड़ मे बच्चे एक दिन के लिए शिक्षक  बने विद्यालय का किया विधिवत संचालन। उसके पश्चात बड़े ही हर्षोल्लास के साथ शिक्षक दिवस मनाया गया। मां सरस्वती व पूर्व राष्ट्रपति डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण से कार्यक्रम शुरू हुआ।  विद्यार्थियों ने समस्त गुरुजन का पुष्पहार से स्वागत कर पुष्प गुच्छ व पेन भेंट कर सम्मानित किया।  विद्यार्थियों द्वारा गुरु-शिष्य परंपरा पर आधारित समूह गीत, प्रेरक प्रसंग, कविता, भाषण आदि प्रस्तुत किए।  संस्था प्रधान कविता डामोर ने कहा कि  प्रकृति, जीव जंतु या मनुष्य जिनसे हमें शिक्षा मिलती वह सभी हमारे गुरु है। इनका हमें सम्मान करना चाहिए। हरिराम जाटवा ने गुरु की महत्ता बताते हुए डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन के प्रेरक प्रसंग पर प्रकाश डाला और बताया कि विद्यार्थी अच्छी पढ़ाई कर बड़े पदों पर आसीन हो अच्छे नागरिक बने।  इस अवसर पर प्र.अ.कविता डामोर, हरिराम जाटवा, प्रियंका चौरसिया, कविता आटेड़िया, ऐश्वर्या सोलंकी, माया सिन्हा, सविता परमार, मंगला व्यास, मनीष शर्मा उपस्थित थे।  क...

*डंपर की टक्कर से पति की मौत, पत्नी गंभीर घायल 50 लाख मुआवजा व डम्पर मालिक को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े ग्रामीण*

जन जागृति संगम न्यूज जेपी तेलकार पिपलियामंडी थाना क्षेत्र के ग्राम उमरिया में रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। डंपर चालक ने पिल्लू निवासी बाइक सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया और मृतक के परिवार को 50 लाख रुपए का मुआवजा देने तथा डंपर मालिक को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। सूचना मिलते ही पिपलियामंडी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों से चर्चा कर स्थिति को संभालने का प्रयास किया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना के बाद मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। मामले का निराकरण नही होने पर घेर सकते है पुलिस थाना ----

*श्री नागेश्वर पार्श्वनाथ तीर्थ में श्री सुरिया एवं श्री कोचट्टा का बहुमान*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़  एमपी ब्यूरो चीफ जगदीश राठौर 9425490641 राजस्थान प्रांत के उन्हेल स्थित -  श्री नागेश्वर पार्श्वनाथ तीर्थ ट्रस्ट के सचिव धर्मनिष्ठ  समाजसेवी धरमचंद  जैन  भीलवाड़ा (राजस्थान) से पधारे  शांति भवन वर्धमान स्थानकवासी श्रावक संघ के पूर्व अध्यक्ष धर्म निष्ठ समाज सेवी  मनोहरलाल सूरिया एवं आल इंडिया जैन कांन्फ्रेंस दिल्ली के वरिष्ठ मार्ग दर्शक सुजानमल कोचट्टा का भी नागेश्वर पेढ़ी ट्रस्ट द्वारा  अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर जैन कांन्फ्रेंस युवा शाखा संगठन मंत्री  दीपक सुरिया एवं श्रीमती सिम्पल सुरिया का भी श्री जैन ने स्वागत किया। ट्रस्ट सचिव धरमचंद  जैन ने श्री सुरिया  को श्री नागेश्वर पार्श्वनाथ तीर्थ के बारे में जानकारी देते हुए चल रहे निर्माण कार्यों का अवलोकन भी कराया ।इस अवसर  पर आयोजित श्री पार्श्वनाथ भगवान व माता पद्मावती की महाआरती में उत्साह पूर्वक  बोली लगाकर महाआरती का लाभ भी लिया। सहयोग के प्रति आश्वस्त धरमचंद जैन ने  आभार माना।

*मल्हारगढ़ के लाल अजीत सिंह ने शूटिंग में किया कमाल, उज्जैन संभाग में प्रथम* *उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दी अजीत सिंह राठौड़ को बधाई*

चित्र
* जन जागृति संगम न्यूज * 9302003334 मल्हारगढ़ विधानसभा मैं संदीपनी विद्यालय मल्हारगढ़ के छात्र अजीत सिंह राठौड़ कुम्हारी के द्वारा  10 मीटर ओपन साइट एयर राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में उज्जैन संभाग में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर आज मध्य प्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक जगदीश जी देवड़ा ने बालक अजीत सिंह राठौड़ को बधाई और शुभकामनाएं दी   अजीत सिंह राठौड़  ने बताया कि इंदौर में दि. 7 सितंबर 2026  से  आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में उज्जैन संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे इस उपलब्धि पर उपमुख्यमंत्री जगदीश जी देवड़ा नेअजित सिंह राठौड़ को शाबाशी देते हुए कहां की निरंतर प्रयास करते रहो और जिस प्रकार उज्जैन संभाग का नाम रोशन हुआ है उसी प्रकार मध्य प्रदेश का नाम भी रोशन करो  जनहित में जारी। ज्ञानेश प्रजापत

*शिक्षक दिवस पर जिले में 415 प्राचार्य एवं शिक्षक सम्मानित* *उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम, श्रेष्ठ प्रदर्शन एवं शैक्षणिक नवाचार के लिए किया गया सम्मान*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 नीमच । शिक्षक दिवस के अवसर पर जिले के नीमच, जावद एवं मनासा विकासखंड में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किए गए। सांदीपनि विद्यालय नीमच, सांदीपनि विद्यालय जावद एवं सांदीपनि विद्यालय मनासा में आयोजित समारोहों में बोर्ड परीक्षा सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले प्राचार्यों एवं विषय शिक्षकों तथा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। समारोह में शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम प्राप्त करने वाले विद्यालयों के प्राचार्य एवं संबंधित विषय शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही 90 से 100 प्रतिशत के मध्य परीक्षा परिणाम प्राप्त करने वाले प्राचार्यों, कक्षा 5वीं एवं 8वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तथा शैक्षणिक क्षेत्र में नवाचार करने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। *राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान 2026 से नीमच का गौरव बढ़ा* *शा.मा. वि. बिसलवास बामनिया के शिक्षक श्री महेंद्र सिंह पंवार राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित* पुरी पोस्ट 👇🏻 https://janjagratisangamindor.blogspot.com/2026/09/2026.html    💌▪️💌▪️💌▪️💌 *...

*राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान 2026 से नीमच का गौरव बढ़ा* *शा.मा. वि. बिसलवास बामनिया के शिक्षक श्री महेंद्र सिंह पंवार राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 नीमच । शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान 2026 में चयनित नीमच जिले के शासकीय माध्यमिक विद्यालय बिसलवास बामनिया के माध्यमिक शिक्षक श्री महेंद्र सिंह पंवार को भोपाल में आयोजित समारोह में राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।  श्री पंवार को यह सम्मान विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने तथा विद्यार्थियों के लिए बहुआयामी, आनंदमय एवं बाल-केंद्रित शैक्षिक वातावरण विकसित करने में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। श्री पंवार ने शिक्षा को केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रखते हुए विद्यार्थियों को खेल-खेल में, गतिविधियों के माध्यम से और स्वयं करके सीखने के अवसर उपलब्ध कराए। कक्षा-कक्ष में विभिन्न प्रकार के टी.एल.एम. (टीचिंग लर्निंग मटेरियल) का निर्माण एवं उपयोग कर उन्होंने कठिन विषयों और अवधारणाओं को सरल, रोचक एवं प्रभावी ढंग से समझाने का प्रयास किया। चार्ट, वर्कशीट, मॉडल, विषयवार शिक्षण सामग्री तथा गतिविधि आधारित शैक्षिक उपकरणों के माध्यम से गणित, विज्ञान सहित विभिन्न विषयों को क्रियात्मक एवं अनुभव आधारित बनाया गया। विद्यार्...

*शा माध्यमिक विद्यालय देवरी खवासा में आज शिक्षक दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया।* ~~~~~~~~~~~~~~ *बच्चों ने किया आज विद्यालय का संचालन किया* *कोई हिंदी, गणित, अंग्रेजी का शिक्षक बन पढ़ाया* *तो कोई खेल शिक्षक बना* *कोई कोई डांस टीचर बन भरतनाट्यम नृत्य सिखाया।*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 मनासा  आज 5सितंबर शनिवार को विद्यालय में सर्वप्रथम बच्चों ने कक्ष को शानदार सजाया और शिक्षक शैलेन्द्र जोशी एवं ईश्वरलाल प्रजापति को मुख्य अतिथि बनाकर शानदार स्वागत किया। माँ सरस्वती एवम डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के फोटो पर माल्यापर्ण कर कार्यक्रम की शुरुआत की जोशी एवं प्रजापति सर ने देश के प्रथम उपराष्ट्रपति डॉ राधाकृष्णन के जीवन, उनके सिद्धांत, और कर्तव्यपरायणता के बारे में बताया फिर बच्चों में से कु साधना, कु खुशी, कु हर्षिता, कु दिव्या, एवं कु अंजलि ने शिक्षक बन बच्चों को हिंदी, गणित, अंग्रेजी विषय पढ़ाया और ओलम्पियाड परीक्षा की तैयारी भी करवाई। खेल शिक्षक के रूप ऋषभ,मनीष, यशवंत और अमन ने बच्चों को खेलों की जानकारी दी। कु भूमिका ने डांस टीचर बनकर बच्चों को भरतनाट्यम नृत्य सिखाया। आज का आयोजन शानदार रहा।शैलेन्द्र जोशी एवं ईश्वरलाल प्रजापति ने बच्चों की तैयारी की खूब सराहना की।और सभी को शिक्षक दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी आज के आयोजन में सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे। शाला की प्रधानाध्यापक श्रीमती प्रियंका देवड़ा को आज शिक्षक दिवस पर ला...

*समाजसेवा और शिक्षा के संकल्प के साथ मनाया जे. एल. गुप्ता का 71वां जन्मदिवस* *इंडियन कॉफी हाउस में समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन, समाज के जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए सहयोग राशि की घोषणा*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 भोपाल। मध्यप्रदेश भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के सह-संयोजक, वरिष्ठ समाजसेवी, समाज गौरव एवं मार्गदर्शक श्री जे. एल. गुप्ता जी का 71वां जन्मदिवस न्यू मार्केट स्थित प्रसिद्ध इंडियन कॉफी हाउस में समाजसेवियों, सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थितजनों ने श्री गुप्ता जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की। कार्यक्रम के दौरान श्री जे. एल. गुप्ता जी को माता कर्मा का दुपट्टा पहनाकर, मोतियों की माला एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।  इसके पश्चात केक काटकर जन्मदिवस मनाया गया। इस अवसर पर नमो नमो मोर्चा भारत के राष्ट्रीय विधि सलाहकार अधिवक्ता पुरुषोत्तम गुप्ता जी, राष्ट्रीय समन्वयक किशोर कुमार लहरपुरे जी, समाजसेवी एवं ने करो पुस्तक के लेखक श्री सत्येंद्र साहू जी, प्रदेश अध्यक्ष अ.भा.ते.म श्री राधेश्याम अस्तोंलिया जी, वरिष्ठ समाजसेवी सीए प्रवीण साहू जी, शोधार्थी लेखक एवं स्तंभकार श्री डॉ बृजेश कुमार साहू जी,...

*सागर जिला साहू समाज द्बारा मध्य प्रदेश तैलिक सभा के स्थापना दिवस एवं शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान समारोह*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज सागर श्रीराम साहू म, प्र साहू तैलिक सभा के आव्हान पर सागर जिला साहू समाज द्बारा तैलिक सभा के स्थापना दिवस एवं शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान समारोह साहू समाज मंदिर बड़ा बाजार में आयोजित किया गया ।कार्यक्रम का आयोजन म प्र साहू तैलिक सभा के संभागीय अध्यक्ष संजय साहू प्रदेश उपाध्यक्ष विजय साहू महेश दाल मिल घासीराम साहू प्रदेश सचिव मनोहर साहू इंजीनियरिंग विभाग अध्यक्ष राजेश साहू राजनैतिक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष बलराम साहू जिला अध्यक्ष नरेंद्र साहू गोल्डन मसाला मुकेश साहू भीतर बाजार सुशील साहू महेश साहू भास्कर नरेंद्र साहू मेडीकल महिला विंग अध्यक्ष श्रीमती शशि साहू नगर अध्यक्ष श्रीमती रोहणी साहू महासचिव श्रीमती अनीता साहू ने आयोजित किया ।इस अवसर पर मास्टर श्री रामप्रकाश साहू राकेश साहू जगदीश साहू उमेश साहू राजेश साहू दिनेश साहू श्रीमती। गीता साहू श्रीमती रश्मि साहू श्रीमती विमला साहू नंद गोपाल साहू प्रकाश साहू का साल श्रीफल मेमोंटो एवं पुष्प माला पहनाकर उनका सम्मान किया गया इस अवसर पर समाज के पार्षद अशोक साहू चकिया का भी साल श्रीफल से सम्मान किया गया । इस अवस...

*उज्जैन में आज गूंजेगा तेली साहू समाज की एकता और संगठन का शंखनाद* *राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन, दिल्ली का भव्य राष्ट्रीय अधिवेशन एवं वार्षिक समारोह होगा आयोजित* *केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू होंगे मुख्य अतिथि, महासंगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरारी गुप्ता के कुशल नेतृत्व में देशभर से जुटेंगे समाज के पदाधिकारी व प्रतिनिधि*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 उज्जैन, 6 सितंबर 2026। महाकाल की पावन नगरी उज्जैन आज रविवार, 6 सितंबर 2026 को सामाजिक एकता, संगठनात्मक शक्ति और समाज के उज्ज्वल भविष्य के संकल्प की एक ऐतिहासिक गवाह बनने जा रही है। राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन, दिल्ली के तत्वावधान में राष्ट्रीय अधिवेशन एवं वार्षिक समारोह 2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को लेकर समाजजनों में खासा उत्साह है और देश के विभिन्न क्षेत्रों से समाज के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं प्रतिनिधियों के उज्जैन पहुंचने का सिलसिला जारी है। यह महत्वपूर्ण आयोजन माधव सेवा न्यास, श्री महाकालेश्वर भक्त निवास, भारत माता मंदिर के पास, उज्जैन (मध्यप्रदेश) में आयोजित होगा। धर्म, आस्था, संस्कृति और इतिहास के लिए प्रसिद्ध उज्जैन में आयोजित होने वाला यह राष्ट्रीय अधिवेशन समाज की एकता और संगठन को नई दिशा देने के साथ-साथ सामाजिक उत्थान के लिए महत्वपूर्ण मंच साबित होगा। आयोयक सहयोगी मध्यप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक साहू ने बताया कि अधिवेशन का उद्देश्य समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत प्रतिनिधियों को एक मंच पर लाना, संगठन को और अधिक म...

*ऐथेलेटिक्स में देवरी खवासा छा गया* *संभागस्तरीय प्रतियोगिता में रहेगा दबदबा

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 विगत दिनों मनासा खेल स्टेडियम में आयोजित हुई जिला स्तरीय शालेय क्रीड़ा ऐथेलेटिक्स प्रतियोगिता में शा.उ.मा.वि. देवरी खवासा के खिलाड़ी छात्र/छात्राओं ने अपने सर्वश्रेष्ठ खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए शाला को गौरवान्वित कर मेडल जीते। योग्यता गुर्जर ने यादगार प्रदर्शन करते हुए ट्रिपल जम्प, क्रॉस कण्ट्री रेस व हेमर थ्रो में तीन स्वर्ण पदक प्राप्त किए ; वहीं रुकमण गुर्जर ने जेवलिन थ्रो व हेमर थ्रो में दो स्वर्ण पदक,  देवेंद्रसिंह देवेंद्रसिंह ने ट्रिपल जंप व जेवलिन थ्रो में क्रमशः एक रजत व एक स्वर्ण पदक, निशा- कैलाश धनगर ने 1500 मी. रेस व ट्रिपल जंप में दो गोल्ड मेडल तथा अनुष्का- वीरेन्द्रसिंह तँवर (सर) हाईस्कूल नलखेड़ा ने लांगजम्प व 100 मी. बाधा दौड़ में क्रमशः एक गोल्ड व एक सिल्वर मेडल जीता;  इस प्रकार शा हायर सेकेण्डरी स्कूल देवरी के कुल 25+1=26 खिलाड़ी छात्र/छात्राएँ 19 गोल्ड व 18 सिल्वर मेडल प्राप्त कर ऐथेलेटिक्स जैसी व्यक्तिगत खेल स्पर्धा में ऐतिहासिक प्रदर्शन कर आगामी दिनों में उज्जैन में आयोजित होने वाली संभाग स्तरीय शालेय क्रीड़ा ऐथेलेटिक्स प्रतियोगि...

*ऐथेलेटिक्स में देवरी खवासा छा गया* *संभागस्तरीय प्रतियोगिता में रहेगा दबदबा*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 विगत दिनों मनासा खेल स्टेडियम में आयोजित हुई जिला स्तरीय शालेय क्रीड़ा ऐथेलेटिक्स प्रतियोगिता में शा.उ.मा.वि. देवरी खवासा के खिलाड़ी छात्र/छात्राओं ने अपने सर्वश्रेष्ठ खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए शाला को गौरवान्वित कर मेडल जीते।  योग्यता गुर्जर ने यादगार प्रदर्शन करते हुए ट्रिपल जम्प, क्रॉस कण्ट्री रेस व हेमर थ्रो में तीन स्वर्ण पदक प्राप्त किए ; वहीं रुकमण गुर्जर ने जेवलिन थ्रो व हेमर थ्रो में दो स्वर्ण पदक,  देवेंद्रसिंह ने ट्रिपल जंप व जेवलिन थ्रो में क्रमशः एक रजत व एक स्वर्ण पदक, निशा- कैलाश धनगर ने 1500 मी. रेस व ट्रिपल जंप में दो गोल्ड मेडल तथा अनुष्का- वीरेन्द्रसिंह तँवर (सर) हाईस्कूल नलखेड़ा ने लांगजम्प व 100 मी. बाधा दौड़ में क्रमशः एक गोल्ड व एक सिल्वर मेडल जीता;  इस प्रकार शा हायर सेकेण्डरी स्कूल देवरी के कुल 25+1=26 खिलाड़ी छात्र/छात्राएँ 19 गोल्ड व 18 सिल्वर मेडल प्राप्त कर ऐथेलेटिक्स जैसी व्यक्तिगत खेल स्पर्धा में ऐतिहासिक प्रदर्शन कर आगामी दिनों में उज्जैन में आयोजित होने वाली संभाग स्तरीय शालेय क्रीड़ा ऐथेलेटिक्स प्रतियोगिता हेतु चयनि...