*विश्वविद्यालय स्तरीय NSS शिविर में शिल्पा सेठिया का कोर टीम में चयन, महाविद्यालय का बढ़ाया गौरव*
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 मनासा। सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, उज्जैन में आयोजित विश्वविद्यालय स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) शिविर में शासकीय रामचंद्र विश्वनाथ महाविद्यालय, मनासा की स्वयंसेविका शिल्पा सेठिया, पिता श्री लक्ष्मीनारायण जी ने सहभागिता कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। शिविर के दौरान शिल्पा सेठिया का चयन कोर टीम (Core Team) के लिए किया गया। उनका यह चयन उनकी सक्रियता, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं समाजसेवा के प्रति समर्पण को दर्शाता है। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर बारीवाल ने शिल्पा सेठिया को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही महाविद्यालय परिवार एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने भी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं।