*रतलाम में चालान काटने को लेकर विवाद, ग्रामीणों ने फोरलेन हाईवे पर किया चक्काजाम, भाजपा नेता से बदसलूकी करने वाले 2 सब इंस्पेक्टर लाइन अटैच*
जन जागृति संगम 9302003334: रतलाम जिले के जावरा में ग्रामीणों ने शुक्रवार रात को महू-नीमच फोरलेन हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान करीब ढाई घंटे तक हाईवे के दोनों ओर सैकड़ों की संख्या में वाहन फंसे रहे। ग्रामीणों ने पुलिस पर बीजेपी नेता देवी सिंह गुर्जर के साथ मारपीट का आरोप लगाया और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। देर रात एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने जावरा सिटी थाने के दो सब इंस्पेक्टर को लाइन अटैच कर दिया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद रात करीब 10 बजे जाम खुलवाया। *बीजेपी नेता का चालान काटने को लेकर हुआ विवाद* दरअसल, रतलाम जिले के पिपलौदा के भाजपा मंडल के कार्यसमिति सदस्य देवी सिंह गुर्जर शुक्रवार शाम करीब 7 बजे बाइक से रतलाम नाका से होकर गुजर रहे थे। यहां जावरा सिटी पुलिस वाहनों की जांच कर चालानी कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान देवी सिंह गुर्जर को रोका गया। बताया जा रहा है कि पुलिस के रोकने पर वे नहीं रुके और अपनी बाइक भगाने की कोशिश की। उनके साथ परिवार की महिला भी थी। पुलिस ने उन्हें पकड़ा और चालान काट दिया . लेकिन देवी सिंह गुर्जर ने चालान नहीं भरा। इसे लेकर विवाद हुआ। जिसके...