संदेश

दिसंबर, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

*मंत्री सुश्री भूरिया ने तीन नवीन सड़क मार्गों का भूमिपूजन किया* *मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने क्षेत्रवासियों को दी बधाई*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 नीमच 31 दिसम्बर 2025, महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने बुधवार को ग्राम दोतड़ में वर्ष 2025–26 में प्रस्तावित तीन महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इन सड़क मार्गों के निर्माण से क्षेत्र में आवागमन की सुविधा सुदृढ़ होगी तथा ग्रामीणों को बेहतर संपर्क मार्ग उपलब्ध होंगे।          भूमिपूजन कार्यक्रम के अंतर्गत राणापुर–कुंदनपुर रोड से दोतड़ से नाड तक 4 किलोमीटर लंबाई के मार्ग का निर्माण 4.52 करोड़ रुपये की लागत से, राणापुर–कुंदनपुर रोड से बुधाशाला से सासापुरा तक 3 किलोमीटर लंबाई के मार्ग का निर्माण 3.53 करोड़ रुपये की लागत से तथा मेन रोड से खंडाला सीमा तक 3.6 किलोमीटर लंबाई के मार्ग का निर्माण 4.01 करोड़ रुपये की लागत के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया।।           इस अवसर पर मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इन सड़क मार्गों के निर्माण से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और रोजगार के अवसरो...

*प्रशासन गांव की ओर अभियान तहत नीमच जिले में 5 हजार से अधिक हितग्राही लाभांवित*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334   नीमच 31 दिसम्‍बर 2025, नीमच जिले में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में सुशासन की दिशा में अभिनव पहल प्रशासन गांव की और  अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले में 22 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2026 तक  ग्राम पंचायत कलस्‍टर मुख्यालयों पर विशेष शिविर आयोजित किए जाकर, हितग्राहियों को लाभांवित किया जा रहा है। बुधवार को आयोजित शिविरों में स्‍वास्‍थ्‍य विभाग,  शिक्षा, राजस्‍व एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा  5 हजार से अधिक हितग्राहियों को सेवाएं प्रदान कर लाभांवित किया गया है। विशेष राजस्‍व शिविरों में 2606 आवेदन प्राप्‍त -471 निराकृत प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत बुधवार को जिले में आयोजित विशेष राजस्‍व शिविरों में कुल 2606 आवेदन प्राप्‍त हुए। इनमें से 471 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष 2135 आवेदन लंबित रखे जाकर, संबंधित तहसीलदार द्वारा उनका समय सीमा में निराकरण करने की कार्यवाही की जा रही है। अभियान के तहत नामांतरण के 579, बंटवारा के 250, सीमांकन के 51, कब्‍जा विवाद के 21, रास्‍ता विवाद के 72, खसरे नक्‍क्षे में बटांक...

*दुर्गा शंकर दशाणा अखिल भारतीय वनवासी कृषि ग्रामीण मजदूर संघ जिला संयोजक नियुक्त*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334   नीमच - अखिल भारतीय वनवासी कृषि ग्रामीण मजदूर संघ के राष्ट्रीय पदाधिकारीयों ने नीमच प्रवास के दोरान भारतीय मजदूर संघ कार्यालय नीमच पर कार्यकारणी विस्तार को लेकर एक मिटींग का आयोजन किया जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष राधुसिंह भाभर की अनुशंसा व राष्ट्रीय मंत्री भैरुलाल खदेड़ा की सहमति पर जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर जायसवार ने अखिल भारतीय वनवासी कृषि ग्रामीण मजदूर संघ के नीमच जिले के जिला संयोजक पद पर दुर्गा शंकर दशाणा निर्दलीय पार्षद नगर पालिका नीमच की नियुक्ति की है ! उक्त जानकारी अखिल भारतीय वनवासी कृषि ग्रामीण मजदूर संघ जिला सचिव मोहन यादव ने दी !
चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334   नीमच - अखिल भारतीय वनवासी कृषि ग्रामीण मजदूर संघ के राष्ट्रीय पदाधिकारीयों ने नीमच प्रवास के दोरान भारतीय मजदूर संघ कार्यालय नीमच पर कार्यकारणी विस्तार को लेकर एक मिटींग का आयोजन किया जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष राधुसिंह भाभर की अनुशंसा व राष्ट्रीय मंत्री भैरुलाल खदेड़ा की सहमति पर जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर जायसवार ने अखिल भारतीय वनवासी कृषि ग्रामीण मजदूर संघ के नीमच जिले के जिला संयोजक पद पर दुर्गा शंकर दशाणा निर्दलीय पार्षद नगर पालिका नीमच की नियुक्ति की है ! उक्त जानकारी अखिल भारतीय वनवासी कृषि ग्रामीण मजदूर संघ जिला सचिव मोहन यादव ने दी !

*“पुत्रदा एकादशी” के पावन अवसर पर मनासा के प्रसिद्ध श्री नरसिंह मंदिर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज नीमच मनासा डॉ बबलु चौधरी  श्री नरसिंह मंदिर स्थित मनासा नरेश श्री खाटू श्याम जी तथा श्री नरसिंह भगवान को सवा क्विंटल (1.25 क्विंटल) फलाहारी खिचड़ी का महाभोग अर्पित किया गया। इस अवसर पर दिव्यज्योत प्रज्वलित कर भगवान का विशेष श्रृंगार किया गया। समारोह के अंत में सायं 7:30 बजे ढोल‑धमाकों के साथ महा आरती का आयोजन हुआ। इस दौरान पश्चिम मुखी हनुमान जी महाराज तथा महाकाल महाराज का भी विशेष श्रृंगार एवं दिव्यज्योत प्रज्वलित की गई। पुत्रदा एकादशी के इस महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भगवान के दर्शन लाभ कर प्रसादी प्राप्त की

//सफलता की कहानी// *पी.एम.एफ.एम.ई.योजना का लाभ लेकर पूजादेवी ने लगाया गेहूं प्रसंस्‍करण उद्योग* *पूजादेवी प्रति वर्ष 30 से 35 लाख रूपये की कर रही है कमाई* *पांच से सात बेरोजगार युवाओं को प्रदान कर रही है रोजगार*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 930200334 नीमच 30 दिसम्‍बर 2025,  प्रधानमंत्री सूक्ष्‍म, खाद्य उद्योग उन्‍नयन योजना (पी.एम.एफ.ई.एम.ई.) योजना का लाभ लेकर नीमच जिले के मनासा विकासखण्‍ड के ग्राम हांसपुर निवासी श्रीमती पूजादेवी कुशवाह आज सफल उद्यमी बन गई है। पी.एम.एफ.एम.ई. योजना के तहत पूजादेवी ने सेंट्रल बैंक आफ इंडिया मनासा शाखा से 50 लाख रूपये का ऋण प्राप्‍त कर, सेठ श्री फुड प्रोसेसिंग उद्योग स्‍थापित किया।  इस पर शासन की ओर से पूजादेवी को 10 लाख रूपये का अनुदान भी मिला है।       हासपुर निवासी पूजादेवी कुशवाह पति डालूराम कुशवाह, शिक्षित गृहणी है। खेतीबाडी का पुस्‍तैनी कार्य होने के कारण उसे व्‍यवसायिक रूप देने की इच्‍छा उनके मन में हमेशा से रही है।  पारिवारिक पृष्‍ठभूमि  और आर्थिक रूप से असक्षम होने से वे अपनी इस इच्‍छा को पूरा नहीं कर पा रही थी, ऐसे में उन्‍हें पी.एम.एफ.एम.ई. योजना के बारे में पता चला। उन्‍होने उद्यानिकी विभाग नीमच से संपर्क कर, गेहूं प्रसंस्‍करण उद्योग लगाने की इच्‍छा जताई। इस पर विभाग ने श्रीमती पूजा कुशवाह को पी.एम.एफ.एम.ई. योजना के तहत गेहूं प्रसंस्‍करण उद्योग लगाने के लिए प्...

//सफलता की कहानी// *दुग्‍ध उत्‍पादन कर समृद्धि की राह चुनी भाटखेड़ी के जितेन्‍द्र ने गौपालन कर हर माह कमा रहे है 60 हजार रूपये*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 नीमच 30 दिसम्‍बर 2025, नीमच जिले के विकास खण्ड मनासा के ग्राम भाटखेड़ी के युवा जितेन्द्र पिता रामेश्वर पाटीदार के पास कोई कृषि भूमि नहीं है। उनकी आजीविका का एक मात्र साधन पशुपालन है। वर्तमान में जितेन्द्र के पास 10 गायें एवं तीन बछड़ियाँ है इनमे से 5 गाये दूध दे रही है तथा 5 गर्भवती है। जितेन्द्र गोपालन कर प्रतिमाह 60 हजार रुपये का दूध विक्रय करते है। जितेन्द्र गायों का प्रजनन प्रबन्धन इस प्रकार करते हैं कि वे प्रतिवर्ष गायो से बछीयाँ प्राप्त कर लेते हैं, प्रजनन हेतु वे अपनी गायों को सेक्स सार्टेड सीमन लगवाते है ताकि उन्हें उन्नत नस्ल की बछिया प्राप्त हो सके। गायो से प्रतिवर्ष बछिया प्राप्त करने से जहाँ मादावंश की संख्या बढ़ रही है, वहीं गायों की शुष्क अवधि कम होने से अधिक आर्थिक लाभ प्राप्‍त कर रहे है। पशुपालक जितेन्‍द्र हरा चारा उगाते है तथा उसकी कुट्टी कर पशुओं को खिलाते हैं। पशुशाला में चारा खाने की मेंजर तथा आटोमेटिक पानी की व्यवस्था कर रखी है साथ ही मिल्कीगं मशीन भी लगा रखी है। इस तरह उन्‍नत नस्‍ल का गौपालन कर, जितेन्‍द्र आर्थिक रूप से आत्‍मनिर्भर ...

*नीमच जिले की मनासा तहसील में 25वीं अखिल भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़ नीमच डॉ. बबलू चौधरी नीमच जिले की मनासा तहसील की ग्राम पंचायत *भाटखेड़ी बुजुर्ग* में जागृति क्लब द्वारा आयोजित *25वीं अखिल भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता* का फाइनल मुकाबला 28 दिसंबर को देर रात संपन्न हुआ। फाइनल में मुख्य अतिथि *विधायक माधव मारू* उपस्थित रहे। फाइनल मुकाबले की विशेषताएं फाइनल के पूर्व सामूहिक राष्ट्रगान हुआ, जिसके बाद देर रात 11 बजे तक रोमांचक मुकाबला खेला गया। फाइनल में *आरसी सी भोपाल* और *डीपीयू पुणे* के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला, जिसमें *डीपीयू पुणे* ने एक प्वाइंट से जीत दर्ज कर ट्रॉफी और पुरस्कार अपने नाम किया। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता *क्षेत्रीय विधायक अनिरुद्ध माधव मारू* ने की। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया तथा जागृति क्लब को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। - *प्रथम पुरस्कार:* ₹1 लाख (स्व.) – मदनलाल पुरोहित, स्व. राजेन्द्र पुरोहित, स्व. भानु प्रताप पुरोहित एवं स्व. मनीष पुरोहित की स्मृति में। - *द्वितीय पुरस्कार:* ₹62 हजार (स्व.) – संजय जी पुरोहित की स्मृति में पुत्र शुभम पुरोहित द्वारा प...

*जीरन व सिंगोली में नवीन पोषण पुर्नवास केंद्र बनाने का प्रस्‍ताव तैयार कर शासन को भिजवाए-श्री चंद्रा* *रतनगढ़ व मनासा एन.आर.सी. की क्षमता वृद्धि करें- कलेक्‍टर* *सभी एन.आर.सी.में शतप्रतिशत सीटों पर बच्‍चों को भर्ती करवाएं जिला स्‍वास्‍थ्‍य समिति की बैठक में कलेक्‍टर ने दिए निर्देश* *आयुष्‍मान जिला समन्‍वयक के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 नीमच 29 दिसम्‍बर 2025, जिले के जीरन व सिंगोली में नवीन पोषण पुर्नवास केंद्र स्‍थापित करने के लिए प्रस्‍ताव, तैयार कर शासन को भेजे। साथ ही रतनगढ़ के एन.आर.सी.में सीटे 10 से बढ़ाकर 15 करें और मनासा एन.आर.सी.की क्षमता 10 से बढ़ाकर 20 करें। सभी पोषण पुर्नवास केंद्रों में निर्धारित सीटों पर शतप्रतिशत बच्‍चों को भर्ती किया जाए। कोई भी सीट रिक्‍त ना रहे। यह निर्देश कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने सोमवार को जिला स्‍वास्‍थ्‍य समिति की मासिक बैठक में स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्‍णव, नोडल अधिकारी स्‍वास्‍थ्‍य श्री पराग जैन, मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी डॉ.आर.के.खद्योत, सिविल सर्जन डॉ.महेन्‍द्र पाटील सहित जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री अंकिता पंड्या सहित सभी बी.एम.ओ., शासकीय चिकित्‍सक, सेक्‍टर मेडिकल आफीसर एवं सेक्‍टर सुपरवाईजर उपस्थित थे। कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने बैठक में राष्‍ट्रीय परिवार कल्‍याण कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा दौरान सभी चिकित्‍सकों को निर्देश दिए, कि विशेष परिवार क...

*सांसद श्री गुप्‍ता एवं विधायक श्री परिहार की उपस्थि‍ति में जीरन में अनुभूति शिविर सम्‍पन्‍न*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 नीमच 29 दिसम्‍बर 2025, सामान्य वनमंडल नीमच अंतर्गत परिक्षेत्र नीमच में अनुभूति शिविर सबरेंज जीरन बीट जीरन में आयोजित किया गया। शिविर में सांसद श्री सुधीर गुप्ता, विधायक नीमच श्री दिलीपसिंह परिहार, श्री मदन गुर्जर, श्री मधुसूदन राजोरा, श्री किशन अहिरवार, श्रीमती ऊषा सोनी, शुभम शर्मा, उप वनमंडलाधिकारी नीमच दशरथ अखण्ड, वनपरिक्षेत्र अधिकारी नीमच पी.एल.गहलोत, एवं जनप्रति‍निधिगण उपस्थि‍त थे। अनुभूति शिविर में शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय जीरन में शिक्षकगण एवं 130 विद्यार्थी उपस्थित थे। शिविर में विद्यार्थियों को वन एवं वन्यप्राणी सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया। सभी विद्यार्थियों को किट (अनुभूति पुस्तिका, केप, पेन, पेंसील) वितरित की। अनुभूति प्रकृति पथ भ्रमण एवं जंगल सचित्र के दौरान विभिन्न वृक्षों की पहचान, वन्य जीव साक्षों की पहचान, जडमृदा तंत्र, नदियों का महत्व, पक्षी दर्शन आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। मिशन लाइफ के तहत पर्यावरण के संरक्षण शिविर अंतर्ग खाद, जल, जंगल की पुकार, एवं कर्तव्य के महत्व को पूरा करने के लिए बच्चों को समझाया। प्...

*अत्याचार निवारण अधिनियम के प्रकरणों का त्वरित निराकरण करें:- श्री कलेश* *जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक संपन्न*

चित्र
जन जागृति संगम 9302003334 नीमच 29 दिसंबर 2025, जिले में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के पीड़ितों के पुलिस थाना अजाक एवं अन्य थानों पर दर्ज होने वाले प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया जाए और पीड़ित को शासन प्रदत्त सहायता समय-सीमा में प्रदान की जाए। यह बात एडीएम श्री बी.एस. कलेश ने जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति, नीमच की बैठक में कही।        उन्‍होने निर्देश दिए, कि अजा, अजजा एक्त में दर्ज प्रकरणों में पीड़ितों को तत्काल राहत राशि उपलब्ध कराने के लिये आवश्यक विभिन्न दस्तावेजों की पूर्ति संबंधित विभाग आपस में समन्वय स्थापित कर शीघ्रातिशीघ्र करें, ताकि पीड़ित को समय-सीमा में राहत राशि भुगतान की जा सके।       समिति सदस्य श्री हेमंत हरित ने बैठक में अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों के स्वामित्व की भूमि के हस्तांतरण की प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की। श्री हरित ने अजा एवं अजजा वर्ग के हितग्राहियों को स्वरोजगार से जोड़ने का भी सुझाव दिया।       समिति सदस्य श्री रतनलाल मालावत द्वारा ग्राम बड़ी में सीएसआर मद से स्कूल भवन निर्माण हेतु सोलर प्लांट के माध्यम से आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने...

*जनकपुर में नि:शुल्‍क आयुर्वेद चिकित्‍सा शिविर सम्‍पन्‍न*

चित्र
जन जागृति संगम 9302003334: नीमच 29 दिसम्‍बर 2025, शासकीय आयुर्वेद औषधालय जनकपुर द्वारा सोमवार को निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर आंगनवाड़ी एवं शासकीय माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया। शिविर में आमवात, संधिवात, त्वचा रोग, उदर रोग,विबंध, श्वास, कास, प्रतिश्याय, रक्त अल्पता, रक्तचाप, अर्श गैस अम्लपित साइटीका, त्वक रोग, ह्दय, प्रमेह, आदि बीमारियों की जांच कर नि:शुल्क औषधियां वितरित की।       शिविर में बीपी, शुगर की निशुल्क जांच कर, आवश्यक परामर्श के साथ औषधियां उपलब्ध कराई गई। शिविर में कुल 93 रोगियों ने स्वास्थ्य लाभ लिया।    शिविर में डॉ.नाथूसिंह मौर्य, डॉ.विवेक शर्मा, डॉ.धीरज डावर, श्री हरिश दास बैरागी, श्री हेमंत व्यास, श्रीमति सुधा भदौरिया श्री सोनू एंव आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ ने शिविर में अपनी सेवाएं दी।

*कालेज चलो अभियान के तहत जीरन कॉलेज में स्कूल के विद्यार्थियों ने आठ विद्यालयों का किया भ्रमण*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़ 930200334 नीमच 29 दिसम्‍बर 2025, उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार सत्र 2026-27 में शासकीय महाविद्यालयों में अधिक से अधिक प्रवेश सुनिश्चित करने हेतु जीरन परिक्षेत्र में आने वाले सभी आठ विद्यालयों का कॉलेज भ्रमण अभियान जारी है। इसी के तहत गत दिनों शासकीय बालक हायर सेकेंडरी विद्यालय जीरन, शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी विद्यालय जीरन, टैलेंट एकेडमी जीरन, स्वामी विवेकानंद एकेडमी जीरन आदि विद्यालयों के 12वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों को उनके स्कूल प्रतिनिधियों द्वारा कॉलेज भ्रमण करवाया गया। विद्यार्थियों ने कॉलेज भ्रमण कर विभिन्न प्रयोगशालाओं, खेल सुविधाओं, शैक्षणिक वातावरण आदि का अवलोकन किया। महाविद्यालयीन स्टाफ ने विद्यार्थियों को पीपीटी के माध्यम से शासन की विभिन्न योजनाओं, एनईपी-2020 के तहत कॉर्सेस एवं परीक्षा योजनाओं की जानकारी दी और महाविद्यालय की अब तक की उपलब्धियों से परिचय करवाया।          प्राचार्य डॉ.दीपा कुमावत एवं कालेज चलो अभियान के नोडल अधिकारी श्री गजेन्द्र आर्य ने कॉलेज की टीम श्री आशीष सोनी, रवीना दशोरा, सोनम घोटा, अंकिता खरे, सीमा चौहान एवं समस्त महाव...

*भव्य हिंदू सम्मेलन की तैयारियां बड़े उत्साह के साथ शुरू, सांदीपनि विद्यालय में हुआ भूमि पूजन*

जन जागृति संगम न्यूज़   ज्ञानेश प्रजापति  मल्हारगढ़  मल्हारगढ़ आगामी 11 जनवरी को नगर में आयोजित होने जा रहे विशाल 'हिंदू सम्मेलन' को लेकर उत्साह का माहौल है। इस भव्य आयोजन की औपचारिक शुरुआत आज स्थानीय सांदीपनि विद्यालय परिसर में विधिवत भूमि पूजन के साथ हुई। धार्मिक विधि-विधान से हुआ पूजन आयोजन स्थल पर विद्वान पंडितों के सानिध्य में मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। आयोजन समिति के सदस्यों और प्रबुद्ध जनों ने आयोजन की निर्विघ्न संपन्नता के लिए प्रार्थना की। इस दौरान धर्म ध्वजा भी स्थापित की गई, जो आगामी कार्यक्रम की भव्यता का प्रतीक है।11 जनवरी को होगा बड़ा समागम बता दें कि 11 जनवरी को होने वाले इस सम्मेलन में मल्हारगढ़ नगर से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं और हिंदू समाज के लोगों के जुटने की संभावना है। आयोजन का मुख्य उद्देश्य सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना को जागृत करना है। तैयारियों में जुटा समिति भूमि पूजन के बाद अब आयोजन स्थल पर बैठक व्यवस्था, मंच निर्माण और अन्य बुनियादी सुविधाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि: सम...

*बाल विवाह रोकथाम के लिए हरगांव, पंचायतों में एक-एक सेल्‍फ मोटिवेटेट एम्‍बेसेडर बनाए-श्री चंद्रा* *सभी सीडीपीओं हर माह 40-40 आंगनवाडी केद्रों का निरीक्षण करें- कलेक्‍टर* *जिला पोषण समिति की बैठक में कलेक्‍टर ने की महिला एवं बाल कल्‍याण कार्यक्रमों की समीक्षा*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़ 9302003334 नीमच 29 दिसम्‍बर 2025, जिले में बाल विवाह रोकथाम के लिए जनजागरूकता एवं वातावरण तैयार करने के लिए सभी गांवों, स्‍कूलों, कॉलेजों, पंचायतों में सेल्‍फ मोटिवेटेट एम्‍बेसेडर का चयन कर, तैनात करें और बाल विवाह रोकथाम में जनजागरूकता के कार्य में उनका सहयोग प्राप्‍त करें। यह निर्देश कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने सोमवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में जिला स्‍तरीय पोषण समिति की बैठक में महिला एवं बाल कल्‍याण योजनाओं व कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिए।     बैठक में जि.प.सी.ई.ओ.श्री अमन वैष्‍णव, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री अंकिता पंड्या, सहायक संचालक श्री वैभव बैरागी सहित सभी सीडीपीओ, सेक्‍टर सुपरवाईजर एवं अन्‍य अधिकारी, समिति के सदस्‍यगण उपस्थित थे।       बैठक में बताया गया, कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा निर्धारित पैरामीटर्स के आधार पर जिले की 40 ग्राम पंचायतों को बाल हितैषी एवं महिला हितेषी ग्राम पंचायत घोषित करने की कार्यवाही की जा रही है। बैठक में कलेक्‍टर ने सभी सीडीपीओ के आंगनवाडी केंद्र भ्रमण की समीक्षा क...

*जिला शिक्षा विभाग मंदसौर की सुस्तकार्य प्रणाली। नहीं हो पा रहा शिकायतों का समय पर निराकरण*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज ज्ञानेश प्रजापति     पूरा मामला👇  जिला शिक्षा अधिकार क्षेत्र में संचालित हो रहा आर्य बाल मंदिर बुडॉ अपर्याप्त सुविधाओं के संचालित। नातो। विद्यालय में साफ सफाई मिलेगी ना ही पर्याप्त बच्चों के खेलने का मैदान ना ही अनुभवी शिक्षा जो सीखिए पढ़ रहे हैं बच्चों को ज्ञान का पाठ पढ़ाई के नाम पर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ ना तो शिक्षा विभाग के माफ दंड मानक का कोई असर। 25% बच्चों की फीस कोरोना कल में आरटीई के तहत माफ की या नहीं इसका कोई प्रमाण नहीं 25% कोरोना कल में जो बच्चों की फीस माफ की गई उनकी रसीदे गायब। आखिर कौन है वहां का सूत्रधार इसी संबंध में इसी विद्यालय आर्य बल मंदिर बुध की शिकायत कुछ समय पहले जिला शिक्षा अधिकारी मंदसौर मैडम को लिखित प्रतिवेदन देकर की गई थी पर शायद इस प्रतिवेदन पर मैडम ने संज्ञान नहीं लिया कहीं ऐसा तो नहीं जिला शिक्षा अधिकारी मैडम के यहां भी झोलमाल गोलमाल होने लगा है जबकि शिकायत होने के बाद तो सात दिवस के भीतर कार्रवाई करना होती है। पर क्या करें जिला शिक्षा अधिकारी की कार्यप्रणाली ही सुस्त ह बहुत जल्द इन प्रतिवेदनों की कॉपी को जिला कल...

*जिला पंचायत सीईओ श्री वैष्‍णव ने किया छात्रावासों का निरीक्षण*

चित्र
जन जागृति संगम 9302003334 नीमच 27 दिसम्‍बर 2025, जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्‍णव ने शनिवार को सीडब्‍ल्‍यूएसएन नीमच, नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालक छात्रावास नीमच सिटी एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालिका छात्रावास नीमच सिटी एवं कस्‍तुरबा बालिका छात्रावास,  हरवार का निरीक्षण कर व्‍यवस्‍थाओं और उपलब्‍ध सुविधाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए, कि सभी बच्‍चों को नहाने हेतु गरम पानी, गुणवत्‍ता युक्‍त भोजन उपलब्‍ध करवाए। साथ ही छात्राओं के स्‍वास्‍थ्‍य तथा उनकी पढाई पर विशेष ध्‍यान देने के भी निर्देश दिए। इस मौके पर डीपीसी श्री दिलीप व्‍यास भी उपस्थित थे। *

*कलेक्‍टर ने आमलीभाट के स्‍कूल में आठवीं के बच्‍चों को गणित पढ़ाया* *सवाल हल करवाकर विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्‍तर को परखा*

चित्र
जन जागृति संगम 9302003334 नीमच 27 दिसम्‍बर 2025, जिले में प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों को उच्‍च गुणवत्‍तापूर्ण शिक्षा उपलब्‍ध कराने एवं परीक्षा परिणाम में सुधार के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा समय-समय पर विद्यालयों का निरीक्षण कर कक्षाओं में विद्यार्थियों से संवाद कर, उन्‍हें लगन, मेहनत के साथ पढ़ाई करने और अच्‍छे अंक हासिल करने के लिए प्रेरित कर रहे है। इसी क्रम में कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत जावद तहसील के गांव आमलीभाट की माध्‍यमिक शाला में पहुंचे और कक्षा 8वीं के विद्यार्थियों को गणित के सवाल हल करवाए। कलेक्‍टर ने कक्षा 8वीं में विद्यार्थियों से गणित की पुस्‍तक लेकर ब्‍लेक बोर्ड पर गणित के कुछ सवाल खिले और फिर छात्रों से उनको हल करना सिखाया।      कलेक्‍टर ने विद्यालय में विद्यार्थियों की उपस्थिति कम पाए जाने और पाठ्यक्रम पूरा नहीं करवाने पर प्रधानाध्‍यापक एवं उपस्थित शिक्षक के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश डीपीसी एवं जिला शिक्षा अधिकारी को दिए। इस मौके पर एसडीएम सुश्री प्रीति संघवी, तहसीलदार श्री नवीन ग...

*कलेक्‍टर ने किया जावद चिकित्‍सालय का निरीक्षण स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं का लिया जायजा*

चित्र
जन जागृति संगम 9302003334 नीमच 27 दिसम्‍बर 2025, कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने शनिवार को शासकीय सामुदायिक चिकित्‍सालय जावद का निरीक्षण कर उपलब्‍ध स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं का जायजा लिया। कलेक्‍टर ने जावद चिकित्‍सालय के निरीक्षण दौरान पदस्‍थ चिकित्‍सक एवं स्‍टाफ की जानकारी ली। उन्‍होने प्रसूति वार्ड, प्रसूति कक्ष, ओपीडी में आने वाले मरीजों, स्‍टाफ आदि की जानकारी ली। स्‍त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.भायल ने बताया, कि जावद में प्रतिमाह 20 से 25 प्रसूति होती है। महिलाओं के लिए पृथक से वार्ड की आवश्‍यकता है। साथ ही किचन की भी आवश्‍यकता है। कलेक्‍टर ने टी.बी.जांच कक्ष का भी निरीक्षण किया और प्रतिदिन एक्‍सरे एवं टी.बी.जाचं की संख्‍या की जानकारी ली। उन्‍होने टी.बी. संभावित मरीजों की जांच संख्‍या बढाने और मरीजों को मोबिलाईज कर जांच के लिए लाने के निर्देश दिए। इसके लिए सीएमओ को आवश्‍यक व्‍यवस्‍था करने के निर्देश भी दिए। जावद व सरवानिया महाराज में टीकाकरण शिविर का निरीक्षण कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने शनिवार को जावद के वार्ड नं.6 में संचालित आंगनवाडी केंद्र पर टीकाकरण शिविर का जायजा लिया। उन्‍होने कार्यकर्ताओं...

*प्रशासन गांव की ओर अभियान* *अरनिया मामादेव के राजस्‍व शिविर में कलेक्‍टर ने सुनी ग्रामीणों की समस्‍याएं, निराकरण के दिए निर्देश*

चित्र
जन जागृति संगम 9302003334 नीमच 27 दिसम्‍बर 2025, जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत जिले के गांवो में ग्रामीणों की राजस्‍व संबंधी समस्‍याओं के त्‍वरित निराकरण के लिए विशेष राजस्‍व शिविर आयोजित किए जा रहे है। कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने शनिवार को जावद तहसील के ग्राम अरनिया मामादेव में आयोजित विशेष राजस्‍व शिविर का निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्‍होने ग्रामीणों की समस्‍याएं सुनी और उनका निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए है। कलेक्‍टर ने जल निगम की क्रियान्‍वयन एजेंसी डी.बी.एल.द्वारा पाईप लाईन डालने के दौरान गांव की पुलिया क्षतिग्रस्‍त हो जाने पर, ग्रामीणों की मांग पर पुलिया की तत्‍काल मरम्‍मत करवाने के निर्देश जल निगम को दिए। बांगरेड के मोहनलाल द्वारा गांव के ही किशन भावसिह बंजारा व उनके परिजनों द्वारा अवरूद्ध किया गया रास्‍ता खुलवाने की मांग पर कलेक्‍टर ने तहसीलदार को मौके पर जाकर रास्‍ता विवाद का समाधान करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों की मांग पर कलेक्‍टर ने गांव के पुराने स्‍कूल के भवन को डिस्‍मेटल करने के प्राप्‍त प्रस्‍ताव पर त्‍वरित कार्यव...

*विद्यार्थियों के लिए 12वीं कक्षा जीवन का महत्‍वपूर्ण पड़ाव है-श्री चंद्रा* *कलेक्‍टर ने किया सांदीपनी विद्यालय जावद में विद्यार्थियों से संवाद* *कलेक्‍टर ने विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा में 95 प्रतिशत से अधिक अंक लाने के लिए प्रेरित किया*

चित्र
जन जागृति संगम 9302003334 नीमच 27 दिसम्‍बर 2025, सभी विद्यार्थियों के लिए कक्षा 12वीं जीवन का महत्‍वपूर्ण पड़ाव है। इस पड़ाव को पार कर, वे अपने केरियर में लक्ष्‍य प्राप्ति की ओर अग्रसर होते है। अत: सभी विद्यार्थी लगन, मेहनत से पढ़ाई करें और 95 प्रतिशत से अधिक अंक लाने का भरसक प्रयास करें।  यह बात कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने शनिवार को सांदीपनी उ.मा.वि.जावद में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कही। कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने विद्यार्थियों से बोर्ड परीक्षाओं में अच्‍छे अंक हासिल करने के टिप्‍स दिए और उन्‍हें आगामी परीक्षा तक प्रतिदिन तीन-तीन विषयों की नियमित रूप से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। कलेक्‍टर ने प्राचार्य एवं जिला शिक्षा अधिकारी को विद्यार्थियों को उच्‍च गुणवत्‍तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने, परिणाम सुधार के लिए माडल आंसर की तैयारी करवाने, अतिरिक्‍त कक्षाएं संचालित करने और मेटर्न टीचर की व्‍यवस्‍था करने के निर्देश दिए।       कलेक्‍टर ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा, कि उनकी प्रति स्‍पर्धा अपने विद्यालय एवं कक्षा के विद्यार्थियों से नहीं है, बल्कि ...

*मत्था टेका, अरदास की व खुशहाली की कामना की* *दिनभर गूंजायमान रहा, वाहे गुरू, वाहे गुरू... सतनाम वाहे गुरू* *शेर ए हिन्द का 360 वॉ प्रकाश पर्व धूमधाम से मना*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़ 9302003334 नीमच। सिक्खों के धर्मगुरू, करोड़ो धर्मालुओं के श्रृद्धा के केन्द्र, शेर ए हिन्द गुरू गोबिंद सिंह का 360 वॉ प्रकाश पर्व हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मना। ब्रह्म वैला से गुरू के दरबार में मत्था टेंकने वालों का आना-जाना चलता रहा। वाहे गुरू, वाहे गुरू.... सतनाम वाहे गुरू का उद्घोष दिनभर चलता रहा। सिक्ख समाजजनों के अलावा अन्य धर्मावलंबियों ने भी नपा कार्यालय के सामने स्थित गुरूद्वारे में श्रृद्धा के साथ मत्था टेका व विश्व कल्याण की कामना की। सिख्ख समाज विकास समिति के अध्यक्ष हरभजन सिंह सलूजा, सचिव सतपाल सिंह छाबडा, कोषाध्यक्ष संदीप सिंह सलूजा, उपाध्यक्ष रघुवीरसिंह अरोरा, सह-सचिव गगनदीप सिंह सलूजा, कार्यकारिणी सदस्य जोगेन्दर सिंह सलूजा, हरजीत सिंह छाबड़ा, मीडिया प्रभारी मनदीप सिंह गौत्रा ने बताया कि दिनभर धार्मिक आयोजन होते रहे, महिलाओं व बच्चों के चहरे खिले हुए थे। ये हुए कार्यक्रम- श्री सलूजा व श्री गौत्रा ने बताया कि प्रात: 10 बजे अखण्ड पाठ साहिब जी की समाप्ति के अवसर पर अधिकांश समाजजन उपस्थित थे। दिनभर लोग एक-दूसरे को बधाई देते रहे। रात्रि में 7:30 बजे से ...

*खनिज विभाग मंदसौर की निष्क्रियता के चलते खोदा जा रहा है रितम नदी का सीना निकली जा रही है कीमती जड़ी बूटियां नीमच मंडी में बिकती, 5 हजार से 20 हजार रुपए क्विंटल*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334   मल्हारगढ़ काका गाडगिल सागर रेतम बैराज नदी में इन दोनों बिना खनिज विभाग और बिना प्रशासन विभाग की अनुमति के नदी के अंदर से बेश कीमती पौधों की जड़े सामाजिक तत्वों के द्वारा खोज कर निकली जा रही है जिसे नीमच कृषि मंडी में बड़ी आसानी से 5000  से 20000 रुपए क्विंटल के भाव बेच दिया जाता हैl इन जड़ों को निकालने में 7 से 8 मजदूर प्रतिदिन लग रहे हैं यह लोग कौन है इन्हें मजदूरी कौन देता है प्रत्येक मजदूर की मजदूरी 400 रुपए प्रति दिन के मन से निर्धारित की गई है l इसी से आप अंदाजा लगा सकते हो कि 8 मजदूर ₹400 प्रति दिन के हिसाब से ₹3200 प्रतिदिन मजदूरी तो मुनाफा भी कितना मोटा होगा  लगता यह सब प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है इसीलिए अधिकारी खामोश पता ही नहीं क्या चल रहा है l जानकारी अनुसार यह जड़े नागर मौथ के नाम से जानी जाती है जो एक औषधि के रूप में काम आती है इसकी खोजबीन और खुदाई लगातार की जा रही है l  क्या होगा असर 👇 इन जड़ों को खोदने के लिए नदी के अंदर खड़े छोटे-मोटे पौधों को काट दिया जाता हैl जो पानी के बहाव को कंट्रोल करते इनके कटने से पानी का बहाव तेज होगा जो आस...