संदेश

*जिला पंचायत मंदसौर अध्यक्ष पद पर डाॅ दुर्गा विजय पाटीदार निर्विरोध निर्वाचित*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज जेपी तेलकार पिपलिया मंडी 29 जुलाई 2022 जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर दुर्गा विजय पाटीदार निर्विरोध निर्वाचित। 8 नंबर से निर्वाचित सदस्य का फार्म भी पहुंचा था, लेकिन समय सीमा समाप्त हो गई थी।

*चुनाव आयोग का बड़ा कदम, अब 17 साल की उम्र में ही Voter ID के लिए अप्लाई कर सकेंगे युवा*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज  नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. अब 17 साल की उम्र होने के बाद ही युवा मतदाता सूची के लिए आवेदन कर सकते हैं. चुनाव आयोग ने कहा है कि 17 साल के युवाओं को जरूरी नहीं कि पहली जनवरी को 18 साल की आयु होने के लिए पूर्व-आवश्यक मानदंड का इंतजार करना पड़े. इस संबंध में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे के नेतृत्व में आयोग ने सभी राज्यों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को तकनीकी समाधान तैयार करने का निर्देश दिया है ताकि युवाओं साल में तीन बार अग्रिम आवेदन दाखिल करने की सुविधा मिल सके. आयोग ने कहा कि अब युवा साल में तीन बार यानि 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर से अप्लाई कर सकते हैं. इसके लिए 1 जनवरी का इंतजार नहीं करना होगा. इसके बाद वोटर लिस्ट को हर तिमाही में अपडेट किया जाएगा और पात्र युवाओं को उस साल की अगली तिमाही में रजिस्टर किया जा सकता है जिसमें उन्होंने 18 साल पूरे किए हैं।

*बैंकिंग कियोस्क लेने के लिये उत्तीर्ण करना होगी आईआईबीएफ परीक्षा*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज  इंदौर। बैंकिंग कियोस्क लेने के लिये आईआईबीएफ (इंडियन इंस्टीट्यूट आफ बैंकिंग एंड फाइनेंस) परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगी। इस संबंध में बैंक ऑफ बडौदा स्वरोजगार विकास संस्थान, भेसलाय, इंदौर द्वारा भारत सरकार ग्रामीण विकास मंत्रालय के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट एक ग्राम पंचायत एक व्यापार प्रतिनिधि के तहत प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस सिलसिले में गत दिनों छह दिवसीय बैंक मित्र प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण के अंत में आईआईबीएफ (इंडियन इंस्टीट्यूट आफ बैंकिंग एंड फाइनेंस) द्वारा आयोजित ऑनलाइन परीक्षा में इंदौर जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों के स्वसहायता समूहों की 25 महिलाओं ने परीक्षा में सफलता प्राप्त की। अब यह महिलाएं इंदौर जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में स्वयं का बैंकिंग कियोस्क संचालित कर विभिन्न बैंकिंग सुविधाएं जिले के सुदूर ग्रामों में उपलब्ध करा सकेंगी। इन कियोस्क संचालकों का सबसे अधिक लाभ सुदूर ग्रामों में बैठे वृद्धावस्था पेंशन हितग्राहियों को होगा एवं स्व सहायता समूह सदस्यों को उन्ही के बीच से स्व सहायता समूह सदस्य दीदी द्वारा बैंकिंग सुविधाएं उपलब...

*स्थाई वारंटी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में थाना नीमचकेंट पुलिस ने 04-05 साल से फरार चल रहे 02 स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज  थाना नीमचकेंट पर आज श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सुरज कुमार वर्मा व श्रीमान अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सुन्दर सिंह कनेश एवं श्रीमान नपुअ महोदय नीमच श्री फुल सिंह परस्ते के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नीमचकेंट निरीक्षक श्री राजेन्द्र नरवरिया एवं टीम द्वारा आज मुखबिर सुचना पर कार्यवाही करते 05 साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी शेर मोहम्मद पिता एहमदनुर उम्र 36 साल नि बगला नम्बर 32 नीमच अपराध क्र 414/17 धारा 25 आर्म्स एक्ट व 04 साल से फरार आरोपी इस्माईल पिता जेबुदिन बोहरा उम्र 33 साल नि 441 हुडको कालोनी नीमच प्रकरण क्र 492/18 धारा 138 एनआई एक्ट मे फरार आरोपी को को गिरफतार किया कर माननीय न्यायालय नीमच पेश किया गया।                उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी नीमच केंट श्री राजेन्द्र नरवरिया, सउनि बी एल चौहान, आर मोहिद नुर, आर विकास साखला का योगदान सराहनीय व प्रशंसनीय रहा

*🍾जहरीली शराब🍾*अब तक 57 की मौत, पांच पुलिस अधिकारी निलंबित, दो एसपी का तबादला*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज  अहमदाबाद: गुजरात के बोटाद जिले में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या बढ़कर 57 हो गई है. बताया जा रहा है कि अब भी मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है. वहीं, जहरीली शराब त्रासदी को लेकर गुजरात सरकार के गृह विभाग की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई है. विभाग ने पांच पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है और दो एसपी के तबादले किए गए हैं. जिसमें अहमदाबाद ग्रामीण एसपी वीरेंद्र सिंह यादव और बोटाद एसपी करनराज वाघेला शामिल हैं. वहीं, बोटाद डीएसपी एसके त्रिवेदी, ढोलका डीएसपी एनवी पटेल, धंधुका पीआई केपी जडेजा, बरवाला पीएसआई बीजी वाला के साथ रानपुर पीएसआई राणा को निलंबित कर दिया गया है.

*केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी एक अगस्त को इंदौर में...*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज:  इंदौर। केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी एक दिवसीय भ्रमण पर एक अगस्त को पूर्वान्ह साढ़े 11 बजे इंदौर आएंगे। श्री गडकरी यहां आयोजित विभिन्न कार्य्रकमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर 12 बजे ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसी तरह वे दोपहर 1.15 बजे इंदौर के मेरियट होटल पहुंचेंगे। श्री गडकरी दोपहर 3 बजे रविन्द्र नाट्यगृह में आयोजित जन आक्रोश संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 4 बजे स्नेहलतागंज गणेश मंडल के पीछे स्थित श्री नाना महाराज तारणेकर संस्थान का भ्रमण करेंगे। इसके बाद वे शाम 5 बजे बास्केटबाल काम्पलेक्स में आयोजित श्री नाना महाराज तारणेकर समारोह में शामिल होंगे। श्री गडकरी शाम 7 बजे इंदौर से दिल्ली के लिये रवाना होंगे

*केजरीवाल ने गुजरात पर बढ़ाया अपना फोकस*

चित्र
  जन जागृति संगम न्यूज:   नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल  ने गुजरात पर अपना फोकस बढ़ा दिया है । दिल्ली और पंजाब फतह के बाद उत्साहित अरविंद केजरीवाल पीएम मोदी के गृहराज्य में भाजपा को चुनौती देने की कोशिश में जुटे हैं। हाल ही में कई बार दौरा कर चुके अरविंद केजरीवाल 1 अगस्त को फिर गुजरात जाएंगे और अगले महीने के पहले 10 दिन में से चार दिन वहां बिताएंगे।  दिल्ली के मुख्यमंत्री 1 अगस्त को सोमनाथ में एक जनसभा करेंगे। इसके बाद वह 3, 7 और 10 अगस्त को भी गुजरात का दौरा करेंगे। गौरतलब है कि पिछले गुरुवार को केजरीवाल ने सूरत में 'पहली गारंटी' का ऐलान करते हुए कहा कि राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो हर परिवार को प्रति महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी। उन्होंने 31 दिसंबर 2021 तक के सभी पुराने लंबित बिलों को भी माफ करने का वादा किया।  इसके बाद 26 जुलाई को भी अरविंद केजरीवाल गुजरात पहुंचे। उन्होंने सोमनाथ में पूजा अर्चना के बाद राजकोट में व्यापारियों बातचीत की। उन्होंने आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर राज्य में व्यापारियों के लिए क...

*ओपन स्कूल की कक्षा 𝟱वीं, 𝟴वीं 𝟭𝟬वीं और 𝟭𝟮 वीं का परीक्षा परिणाम घोषित*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज  भोपाल। ओपन स्कूल परम्परागत की कक्षा 𝟓वीं, 𝟖वीं 𝟏𝟎वीं और 𝟏𝟐 वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। गत माह जून में हुई परीक्षा में कक्षा 𝟏𝟐वीं का परिणाम 𝟐𝟐.𝟏𝟎%, 𝟏𝟎वीं का 𝟐𝟐.𝟏𝟎%, 𝟓वीं का 𝟏𝟎.𝟕𝟎% और कक्षा 𝟖वीं का परीक्षा परिणाम 𝟐𝟕.𝟎𝟑% रहा है। परीक्षार्थी अपना परीक्षाफल म.प्र. राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट 𝐰𝐰𝐰.𝐦𝐩𝐬𝐨𝐬.𝐧𝐢𝐜.𝐢𝐧 तथा मोबाइल एप 𝐦𝐩𝐬𝐨𝐬 पर अनुक्रमांक के आधार पर देख सकते हैं। कक्षा 𝟏𝟐वीं की परीक्षा में 𝟒𝟒𝟔𝟏 विद्यार्थी पंजीकृत किये गये थे। परीक्षा में 𝟗𝟖𝟔 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। इसमें से 𝟑𝟑 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी, 𝟒𝟑𝟖 परीक्षार्थी द्वितीय श्रेणी और 𝟓𝟏𝟓 परीक्षार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण घोषित किये गये। कक्षा 𝟏𝟎वीं में 𝟒𝟓𝟐𝟒 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 𝟏𝟒𝟓𝟎 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित किये गये। इसमें से 𝟏𝟎𝟏 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी, 𝟕𝟒𝟔 परीक्षार्थी द्वितीय श्रेणी और 𝟔𝟎𝟑 परीक्षार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण घोषित किये गये।  परीक्षा में जो भी विद्यार्थी सफल नहीं हो प...

*हरियाली अमावस के शुभ अवसर पर सामाजिक संस्था बि.आर. फाउंडेशन द्वारा लगाए गए पौधे*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज  *मनासा* डॉ बबलु चौधरी* प्रकृति हमें बहुत कुछ देती हैं। हमें भी प्रकृति के लिए कुछ करना चाहिए। इसी उद्देश्य को लेकर सामाजिक संस्था बी.आर. फाउंडेशन द्वारा हर साल मेरा पौधा मेरी कक्षा जिम्मेदारी अभियान चलाती है।   इस साल भी संस्था का सीजन-4 अभियान चल रहा है इस अभियान के अंतर्गत प्रतिदिन वृक्षारोपण किया जा रहा है। आज हरियाली अमावस के शुभ अवसर पर कंजार्डा पुलिस चौकी परिसर, चमलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में 11-11 पौधों का वृक्षारोपण किया गया। जिसमें नीम, जामुन, गुलाब, शीशम के पौधे लगाए गए। वहीं संस्था आम लोगों से भी अपील करती है की अपने घर, आंगन खेत खलियान पर प्रकृति के नाम एक पौधा अवश्य लगाएं  उक्त कार्यक्रम में पुलिस आरक्षक के.एल. खान, संस्था के संस्थापक कृष्णा परिहार, नीमच जिला उपाध्यक्ष समीर मंसूरी, मंदसौर जिला सचिव बालमुकुंद मालवीय, पूर्व जिला अध्यक्ष बंटू परिहार, संस्था की आपदा प्रबंधन समिति से कमलेश मालवीय, मनोहर मालवीय सदस्य चिना सुतार, अनीता सुथार आदि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे उक्त कार्यक्रम की जानकारी मनासा तहसील मीडिया प्रभारी हेमंत चौहान द्वारा दी गई

*संस्था रक्त सेवा हिंदुस्तान के तत्वावधान मे मानपूरा में रखा गया स्वैच्छिक 🩸रक्तदान शिविर*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज  नागेश्वर मालवीय  सीतामऊ/मंदसौर जिले में रक्त की कमी ना हो, सभी को पर्याप्त मात्रा में रक्त उपलब्ध हो। इसी उद्देश्य को लेकर संस्था रक्त सेवा हिंदुस्तान द्वारा ग्राम मानपूरा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम शुरुआती तौर पर संस्था के पदाधिकारियों द्वारा भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया।  ग्राम मानपूरा मे यह रक्तदान शिविर दुसरी बार रखा गया। जिसमें युवाओं व महिलाओं  ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। और 35 यूनिट रक्तदान करवाया गया, जो कि सभी युवाओं ने अपने जीवन काल में दूसरी बार रक्तदान किया वही संस्था द्वारा सभी रक्त वीरों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया रक्त दान शिविर मे सबसे पहले रक्तदान करने वाले रक्तदाता शिक्षक योगेश रावत निवासी लदूना, नन्दू कुशवाह निवासी मानपूरा ने रक्तदान कर शिविर का शुभारम्भ किया रक्तदान शिविर मे रक्त वीरांगना शोभा गोस्वामी निवासी मानपूरा ने भी रक्तदान किया शिविर मे सबसे आखरी मे रक्तदान करने वाले रक्तदाता राजू कुशवाह निवासी मानपूरा,संजय कुशवाह निवासी मानपूरा ने रक्तदान कर शिविर का समापन किया रक्तदान शिविर मे संस्था...

*काचरिया में बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने के विरोध में पुलिस चोकी पहुँचे ग्रामीणजन व अनुयायी, ज्ञापन सौंप की सख्त कार्रवाई की मांग*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज  पिपलिया स्टेशन (निप्र)। गांव काचरिया चन्द्रावत में संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा का खंडित करने के विरोध में बुधवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणजन व बाबा साहब के अनुयायी पुलिस चोकी पिपलिया पहंुचे, नारेबाजी की, बाद में चोकी प्रभारी राकेश चोधरी को सौंपे ज्ञापन का वाचन प्रदेश कांग्रेस महामंत्री श्यामलाल जोकचन्द्र ने करते हुए बताया गांव काचरिया चंद्रावत में 15 अप्रेल 2022 को संविधान निर्माता दलितों गरीबों वंचितों के मसीहा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति की स्थापना की गई थी, लेकिन बीती रात्रि कुछ शरारतीतत्वों, समाज कंटको ने  रात के अंधेरे में बाबा साहब की मूर्ति की अंगुली व संविधान किताब को भी खंडित किया। ज्ञापन में आगे बताया शराबी शरारती तत्व स्कूल परिसर में भी देर रात्रि तक बैठते हैं और शराब पीकर झगड़ा करते रहते हैं। 25 जुलाई 2022 को रात्रि में असामाजिक तत्वों ने रात्रि में मूर्ति को खंडित कर अशांति की स्थिति निर्मित करने का प्रयास किया है। गांव में अशांति निर्मित करने वाले इन आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर इन्हें तत्काल गिरफ्तार किया जाए, ताकि...

इंदौर के तीन पुलिसकर्मी रिश्वत लेते पकड़ाए:पति को छोड़ने के एवज में महिला से मांगे दो लाख, लोकायुक्त ने किया सस्पेंड इंदौर में एमआईजी थाने के तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया। पुलिसकर्मियों पर रिश्वत में दो लाख रुपए मांगने का आरोप है। दरअसल, सोमवार को एमआईजी पुलिस ने एक युवक को धोखाधड़ी के मामले में हिरासत में लिया था। उसे छोड़ने के एवज में तीन पुलिसकर्मियों ने उसकी पत्नी से दो लाख रुपए की मांग कर डाली। महिला ने इसकी शिकायत लोकायुक्त में की। जिसके बाद लोकायुक्त ने थाने के केस के जांच अधिकारी एएसआई राम शाक्य सहित तीन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करते हुए सस्पेंड कर दिया। एएसआई राम शाक्य, श्याम जाट और नरेंद्र डांगी आयशर वाहन की खरीदी में धोखाधड़ी और अमानत में खयानत के मामले में कमल टेटवाल को पकड़ कर थाने ले आए थे। पुलिसकर्मी कमल को छोड़ने के एवज में उसकी पत्नी टीना से दो लाख रुपए की मांग करने लगे। फिर बात 1 लाख रुपए और आखिर में 50 हजार रुपए में तय हुई। सोमवार को ही पुलिसकर्मियों ने टीना से पहली किश्त ले ली। मंगलवार को 10 हजार और 15 हजार रुपए बुधवार को देने की बात हुई। दूसरी किश्त के पहले दी लोकायुक्त को सूचना दूसरी किश्त देने के पहले ही टीना ने लोकायुक्त में शिकायत कर दी। रुपए देने के लिए पुलिसकर्मियों ने टीना को थाने के पीछे बुलाया। सूचना पर लोकायुक्त की टीम पहले ही थाने के पीछे तैनात हो गई। श्याम जाट और नरेन्द्र डांगी रुपए लेने पहुंचे। पुलिसकर्मियों को पास की एक बिल्डिंग में सीसीटीवी कैमरे लगे होने की जानकारी नहीं थी। टीम घेराबंदी करती उसके पहले ही श्याम जाट वहां से निकल गया। लोकायुक्त की टीम ने अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। सीसीटीवी फुटेज निकाले

जन जागृति संगम न्यूज  इंदौर के तीन पुलिसकर्मी रिश्वत लेते पकड़ाए:पति को छोड़ने के एवज में महिला से मांगे दो लाख, लोकायुक्त ने किया सस्पेंड*इंदौर में एमआईजी थाने के तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया। पुलिसकर्मियों पर रिश्वत में दो लाख रुपए मांगने का आरोप है। दरअसल, सोमवार को एमआईजी पुलिस ने एक युवक को धोखाधड़ी के मामले में हिरासत में लिया था। उसे छोड़ने के एवज में तीन पुलिसकर्मियों ने उसकी पत्नी से दो लाख रुपए की मांग कर डाली। महिला ने इसकी शिकायत लोकायुक्त में की। जिसके बाद लोकायुक्त ने थाने के केस के जांच अधिकारी एएसआई राम शाक्य सहित तीन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करते हुए सस्पेंड कर दिया। एएसआई राम शाक्य, श्याम जाट और नरेंद्र डांगी आयशर वाहन की खरीदी में धोखाधड़ी और अमानत में खयानत के मामले में कमल टेटवाल को पकड़ कर थाने ले आए थे। पुलिसकर्मी कमल को छोड़ने के एवज में उसकी पत्नी टीना से दो लाख रुपए की मांग करने लगे। फिर बात 1 लाख रुपए और आखिर में 50 हजार रुपए में तय हुई। सोमवार को ही पुलिसकर्मियों ने टीना से पहली किश्त ले ली। मंगलवार को 10 हजार और 15 हजार रुपए बुधवार को देने की बात ह...

*3 बहनों ने एक साथ लगाई फांसी: मंत्री विजय शाह ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, कमलनाथ बोले- इस घटना के पीछे सामने आ रहे अलग-अलग कारण, निष्पक्ष जांच हो*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज  Raju Jaiswal . जुलाई 27, 2022 इमरान खान, खंडवा। खंडवा के जावर थाना क्षेत्र में तीन बहनों ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिवार से मिलने कैबिनेट मंत्री विजय शाह पहुंचे। मंत्री विजय शाह ने परिजनों से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और परिवार को इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया। मंत्री शाह ने कहा कि घटना दुखद है, लेकिन हम आपके साथ हैं। मंत्री शाह परिवार के सदस्यों के साथ जाकर घटना स्थल भी देखा। इधर , इस घटना को लेकर कमलनाथ ने सरकार को घेरा है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा कि मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के जावर थाना क्षेत्र में 3 आदिवासी बहनों के शव पेड़ से लटके मिले है। यह घटना दिल को झकझोर देने वाली है इस घटना के पीछे अलग- अलग कारण सामने आ रहे हैं। मैं सरकार से माँग करता हूं कि इसकी निष्पक्ष जांच हो और सच्चाई सामने आए।साथ ही पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए, परिवार की हर संभव मदद भी की जाए। बता दें कि खंडवा जिले के भाम...

*ग्राम पंचायत भाटखेड़ी में बिजली विभाग द्वारा उज्जवल भारत उज्जवल भविष्य के तहत अमृत महोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज  *नीमच*     *डॉ बबलु चौधरी*                 नीमच जिले की मनासा तहसील की ग्राम ग्राम पंचायत भाटखेड़ी में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत देश के प्रत्येक जिले में उज्जवल भारत उज्जवल भविष्य उर्जा योजना के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम पंचायत परिसर पर आयोजित किया गया    कार्य क्रम के मुख्य अतिथि मनासा विधायक माधव मारू नीमच जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद, एसडीएम पवन बारिया, मानव अधिकार आयोग मित्र कमला शंकर विश्वकर्मा जनपद सदस्य कैलाश कारपेंटर, पड़दा सरपंच सुभाष श्रीमाल, भाटखेड़ी सरपंच मनोज पुरोहित, उपसरपंच सुंदर प्रजापत आदि की उपस्थित में मां सरस्वती एवं कन्या पुजन कार्यक्रम की शुरूआत की।  इस अवसर पर आजादी का 75 वां महोत्सव अंतर्गत स्वतंत्रता पखवाड़ा अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान की जानकारी दी।  उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने बढ़चढकर आजादी के इस महोत्सव में भाग लेने  और घर घर तिरंगा लगाने की अपील की।  इस अवसर पर जनपद सी.ई.ओ डी.एस. मेशराम, बिजली कंपनी के  केके. मालवीय, अर के जोशी, नितिन श्रीमाल, अभिषेक जोशी, रमेश कारपेंटर सहित ग्रामीण एवं बिजली कंपनी एवं प...

*आग से झुलसी महिला, उक्त मामले में गरोठ पुलिस ने 307 ने किया मामला दर्ज*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज                   गरोठ।  मंगलवार को गरोठ थाना अंतर्गत बरखेड़ा लोया निवासी ज्योति पति मोहनलाल उम्र 35 वर्ष आग से झुलसने पर शासकीय अस्पताल गरोठ लाया गया।हालत गंभीर होने पर झालावाड़ रैफर किया गया। वही पूरे मामले में तुल पकड़ता हुआ नजर आया  आज बड़ी संख्या में बरखेड़ा लोया के ग्रामीण पहुंचे गरोठ थाने  और पूरे मामले में आरोपी पर मामला दर्ज कराने की मांग की है। हालांकि महिला के ऊपर केरोसिन डालकर उसे जलाने की कोशिश की गई थी जिस पर गरोठ थाना पुलिस द्वारा शांतिलाल पाटीदार पर धारा  307,  452 ने पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।गरोठ पुलिस ने बताया कि मंगलवार को एक महिला को अस्पताल लाया गया था जिसका उपचार कर झालावाड़ रेफर किया था जहां से महिला  को सुधा हॉस्पिटल कोटा में इलाज चल रहा है, एक आरोपी द्वारा उक्त महिला पर केरोसिन डालकर जलाने की कोशिश की थी जिस पर मामला दर्ज किया है

*आज विधायक अनिरूद्ध (माधव) मारू ने ग्राम पंचायत भाटखेड़ी में उज्जवल भारत उज्जवल भविष्य के आयोजित बिजली महोत्सव कार्यक्रम में भाग लिया*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज  जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद, एसडीएम पवन बारिया, जनपद सदस्य कैलाश कारपेंटर, पड़दा सरपंच सुभाष श्रीमाल, भाटखेड़ी सरपंच मनोज पुरोहित, उपसरपंच सुंदर प्रजापत आदि की उपस्थित में मां सरस्वती एवं कन्या पुजन कार्यक्रम की शुरूआत की। इस अवसर पर आजादी का 75 वां महोत्सव अंतर्गत स्वतंत्रता पखवाड़ा अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान की जानकारी दी।  उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने बढ़चढकर आजादी के इस महोत्सव में भाग लेने  और घर घर तिरंगा लगाने की अपील की। इस अवसर पर जनपद सी.ई.ओ डी.एस. मेशराम, बिजली कंपनी के के.के मालवीय, रामेश्वर जोशी, नितिन श्रीमाल, अभिषेक जोशी, रमेश कारपेंटर सहित ग्रामीण एवं बिजली कंपनी एवं पंचायत के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा के माध्यम से देशभक्ति से ओतप्रोत गीत गाकर कलाकारों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए । शासकीय स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा  पोस्टर के माध्यम से बिजली की बचत एवं सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने एवं लघु फिल्मों एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बिजली के कारण आम लोगों के जीवन में आए सुधार को प्रदर्शित किया गया साथ...

*जिले में सभी त्यौहारों पर शांति एवं सद्भाव की परम्परा कायम रहे कलेक्टर श्री अग्रवाल*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज जिला जनसम्पर्क कार्यालय नीमच (म.प्र.)  समाचार-कलेक्टर एवं एस.पी. की उपस्थिति में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न नीमच 27 जुलाई 2022 जिले में आगामी दिवसों में धार्मिक पर्व यथा 9 अगस्त को मोहर्रम पर्व 11 अगस्त को रक्षाबंधन 19 अगस्त को जन्माष्टमी, 31 अगस्त 2022 को गणेशचतुर्थी, 6 सितम्बर को डोल ग्यारस एवं 9 सितम्बर 2022 को अनंत चतुर्दशी का त्यौहार मनाया जाना है। उक्त सभी त्यौहारों को शांति एवं सदभाव के साथ सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं जाने की परम्परा कायम रहे यह बात कलेक्टर श्री मयंक अग्रवाल ने जिला स्तरीय शान्ति समिति की बैठक में कही। उक्त बैठक बुधवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में कलेक्टर श्री मयंक अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस मौके पर एस.पी. श्री सूरजकुमार वर्मा, एडीएम सुश्री नेहा मीना, अतिरिक् त पुलिस अधीक्षक श्री एस. एस. कनेश, एसडीएम सहित समिति के सभी सदस्यगण एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे।  बैठक में कलेक्टर श्री अग्रवाल ने निर्देश दिए कि उक्त त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए, नगर के मुख्य मार्गों पर साफ-सफाई, गढढों की मरम्मत व मुरम डालकर भराई अतिरि...

*इंदौर लोकायुक्त ने रिश्वत लेते हातोद पटवारी को पकड़ा दो दिन में दूसरी कार्यवाई*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज  इंदौर - लोकायुक्त की टीम ने अभी अभी डीएसपी प्रवीण सिंह बघेल की टीम हातोद के पटवारी दीपक मिश्रा को रिश्वत लेते पकड़ा है । किसान  धर्मेंद्र सिंह निवासी ग्राम अरण्या , तहसील हातोद से पटवारी दीपक मिश्रा से जमीन नामांतरण के लिए 10 हजार की मांग की थी । दो हजार पटवारी ले चुका था । बचे हुए आठ हजार रुपये लेते हुए आज लोकायुक्त की टीम ने पकड़ा है और आरोपी के विरूद्ध भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा-7 के तहत कार्यवाही जारी है ।

*थाना नीमच केंट को मिली सफलता मंदसोर जिले बिल्लोद के आस पास से हुई वाहन चोरी का खुलासा मोटर सायकल MP-09-MR 9629 को किया जप्त*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज  पुलिस अधीक्षक श्री सुरज कुमार वर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुन्दर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री फुल सिंह परस्ते के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी नीमच केंट श्री राजेन्द्र नरवारिया के नेतृत्व में नीमच केंट पुलिस टीम द्वारा एक बजाज प्लेटिना मोटर सायकल बरामद की गई  मुखबीर द्वारा सूचना मिली की दशरहा मैदान पराग होटल के पास एक व्यीक्ति जिसने चौकडी की शर्ट पहन रखी है और मोटर सायकल बजाज प्लेटिना जिसका नंबर एम.पी.09 एम.आर.9629 को बेचने की बात कर रहा था मुखबीर द्वारा बताये स्था न पराग होटल के पास पहूंचा जहां मुखबीर द्वारा बताये हुलिया का व्य2क्ति पराग होटल पर दिखा जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा,जिसे फोर्स की मदद से पकडा नाम पता पूछते उसने अपना नाम गोपाल पिता भेरूलाल  नायक उम्र 35 साल नि.गादोला थाना रठाजना जिला प्रतापगढ राजस्था न हाल मुकाम मुरारी लाल का मकान धनेरिया रोड बघाना का बताया उसके पास से एक बजाज प्लेटिना मोटर सायकल MP-09-MR 9629  जप्त की गई और आरोपी ने बताया की यह मोटर सायकल मेने 5 माह पहले मंदसोर जिले के बिल्लोद के पास से चोरीकी थी...

*थाना गांधीसागर पुलिस को मिली सफलता विगत 07 वर्षों से फरार 500/- रूपये ईनामी स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज  संक्षिप्त विवरणः-          श्रीमान अनुराग सुजानिया (भा.पु.से) पुलिस अधीक्षक जिला मन्दसौर द्वारा फरार ईनामी आरोपियों की धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत निर्देशों पर कार्यवाही करते हुए दिनांक 27.07.2022 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ श्री महेन्द्र तारणेकर एवं प्रभारी SDOP गरोठ श्रीमती निकिता सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गांधीसागर उनि लाखनसिंह राजपूत व टीम ने ईनामी स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार ।  दिनांक 27.07.2022 को मिली मुखबिर सूचना के आधार पर थाना गांधीसागर के अप0क्र0 08/2015 धारा 379 मत्स्य अधिनियम में 500/- रूपये का ईनामी स्थाई वारंटी दुलेसिंह पिता शिवलाल बंजारा उम्र 35 साल नि0 भूतिया बाग देथली बुजुर्ग थाना गरोठ जिला मंदसौर जो चुस्त व चालाक होकर विगत 07 वर्षों से पुलिस को चकमा देकर फरार चल था को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की जिसे मान0 न्यायालय भानुपरा पेश किया जावेगा। नाम गिरफ्तार आरोपीः-  दुलेसिंह पिता शिवलाल बंजारा उम्र 35 साल नि0 भूतिया बाग देथली बुजुर्ग थाना गरोठ जिला मंदसौर सराहनीय कार्यः-         उक्त कार्यवाही में उनि लाखनसिंह राजप...

*12 क्विंटल डोडाचूरा की तस्करी करने वाले 02 आरोपियों को 14-14 वर्ष का सश्रम कारावास।*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज  नीमच। श्रीमान अरविन्द दरिया, विशेष न्यायाधीश (एन.डी.पी.एस. एक्ट, 1985) नीमच* के द्वारा 12 क्विंटल अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा की तस्करी करने वाले 2 आरोपीगण (1) कमलेश पिता जगदीशचंद्र नागदा, उम्र-43 वर्ष तथा (2) बालकिशन पिता परमानंद शर्मा, उम्र-36 वर्ष, दोनों निवासी-ग्राम घसुण्डी, जिला नीमच को एन.डी.पी.एस. एक्ट, 1985 की धारा 8/15(सी) के अंतर्गत 14-14 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 1,00,000-1,00,000रू. जुर्माने से दण्डित किया। श्री चंचल बाहेती, लोक अभियोजक द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटना लगभग 6 वर्ष पूर्व दिनांक 29.05.2016 को सुबह के समय की होकर थाना नीमच केंट क्षैत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम घसुण्डी बामनी स्थित घनश्याम नागदा के खेत के पास की हैं। थाना नीमच केंट में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक कैलाश सोलंकी को मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम घसुण्डी में 2 व्यक्ति मशीन लगाकर डोडाचूरा पीस रहे हैं, जिसको वह ट्रेक्टर में भरकर हाईवे रोड़ पर किसी तस्कर को देने जाने वाले हैं। मुखबिर सूचना के आधार पर एएसआई कैलाश सोलंकी पुलिस फोर्स सहित मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहु...

*उज्जैन में जिला युवा कांग्रेस ने पीएम और गृहमंत्री का पुतला फूंका*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज  🔸जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष भरत शंकर जोशी ने बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओ की मौजूदगी में आज हमने पीएम मोदी और ग्रह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका है,,, 🔸आगे कहा ईडी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को पीएम और गृहमंत्री के इशारे पर जबरन परेशान कर रही है झूठे आरोप में फंसाने की कोशिश की जा रही है,इसलिए आज हमने पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया है

*नीमच। नीमच शहर में कुछ मार्गों पर सड़के इतनी खस्ता हाल हो चुकी है कि बारिश का पानी भरा होने की वजह से आए दिन राहगीर दुर्घटना का शिकार होते जा रहे हैं*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज                   डाॅ बबलू चौधरी    समस्या यहां पर भी थमने का नाम नहीं ले रही पूर्व में भी कुछ स्कूली बच्चे तो कई ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले व्यक्तियों को दुर्घटना का शिकार होना पड़ा। आज लगभग 11:00 बजे नीमच के पटेल प्लाजा के ठीक पीछे बालू रेत से भरा ट्रैक्टर जा रहा था कि बारिश की वजह से सड़क पोली होने पर ट्राली का पहिया अंदर धंस कर ट्राली पलटी खा गई। गनीमत यह रही कि उस समय आवागमन ज्यादा नहीं होने की वजह से एक बड़ी दुर्घटना होते हुए बच्ची। आपको बता दें कि नीमच के बाजार में पटेल प्लाजा का यह मार्ग काफी व्यस्ततम रहता है ऐसे में ट्रैक्टर की ट्राली का पलट जाना बहुत ही गंभीर मामला है। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक ट्रैक्टर ट्राली को सीधा कर हटाने का प्रयास किया जा रहा है।

राशिफल 27 जुलाई 2022 बुधवार**

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 27  जुलाई  2022 राशिफल:   वाहन चलाते समय सावधान रहें, ऑफिस में बॉस का सहयोग मिलेगा मीन राशि वालों के लिए दिन सामान्य है। आज आपको काम के बारे में गंभीरता से सोचने की जरूरत है। *मेष*  वाहन चलाते समय सावधान रहें, खासकर यदि आप रात में यात्रा कर रहे हैं। अनुमान अशुभ साबित हो सकते हैं, इसलिए सभी प्रकार के निवेश करते समय बहुत सावधान रहें। परिवार के सदस्यों की जरूरतों को प्राथमिकता दें। उनके सुख-दुःख का हिस्सा बनें, ताकि उन्हें लगे कि आप वास्तव में उनकी परवाह करते हैं। रोमांस - यात्रा और पार्टियां रोमांचक होंगी, लेकिन साथ ही साथ थकान भी। आज का दिन आपके लिए काफी सक्रिय और मैत्रीपूर्ण रहेगा। लोग आपसे आपकी राय पूछेंगे और आप जो भी कहेंगे वो बिना सोचे समझे मान लेंगे। समस्याओं से शीघ्रता से निपटने की आपकी क्षमता आपको सबसे अलग बनाएगी। *वृष* आज का दिन अच्छा रहने वाला है. आपको अपने प्रदर्शन के लिए बॉस का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आज लोग आपकी ईमानदारी और काम के प्रति समर्पण को देखेंगे, जिसके लिए आपको सम्मानित किया जाएगा। इस राशि के छात्रों को आज कहीं से करियर संबंधी अच्छी जानका...

*वृद्ध महिला की कुल्हाड़ी से पैर काट हत्या करने की घटना में पुलिस एक व्यक्ति को डिटेन किया।*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज  चित्तौड़गढ़ । शहर के दिवाकर नगर में दिनदहाड़े एक मकान में घुसकर एक वृद्ध महिला की कुल्हाड़ी से दोनों पैर काट कर हत्या कर दी गई। हत्या के मामले में संदिग्ध एक व्यक्ति को पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए डिटेन किया है। संदिग्ध से घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक  राजन दुष्यंत ने बताया कि वृद्ध महिला की हत्या की घटना की शहर में  जानकारी मिलने पर लोगों के बीच सनसनी फैल गई, जिससे यह विषय काफी चर्चा में आ गया। उक्त घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया एवं कोतवाली थानाधिकारी  जाब्ते के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे।  मृतका के पुत्र के अनुसार उसके घर पर पहुंचने के समय एक संदिग्ध व्यक्ति उसके घर से भागकर निकला, जो उसकी मां के पैरों में पहने चांदी के कड़ो को फेंककर भागने लगा, जिसे उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह धक्का देकर घर से भाग निकला। उसने घर के अंदर जाकर देखा तो उसकी मां खून में लथपथ पड़ी थी, जिनके दोनो पैर कटे हुए थे। जिस पर पुलिस ने घटनास्थल व आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। सीसीटीवी फुटेज में घटना करने वाले व्यक्ति को गली में एक म...

*मनासा*बरड़िया केन्ट व दुरगपुरा मे बने निर्विरोध उपसरपंच*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज प्रभुलाल सिहार बरडिया केंट :- ग्राम पंचायत बरडिया में उप सरपंच के चुनाव में पीठासीन अधिकारी-प्रवीण परमार, सहायक पीठासीन अधिकारी- बंशीदास बैरागी, कननसिह आर्य व सरपंच एवं पंचो की उपस्थिति में पंच -श्री मति माया पति सिकंदर को निर्विरोध उप सरपंच बनाया गया! साथ ही समीप ग्राम पंचायत - दुरगपुरा में भी पीठासीन अधिकारी-अर्जुन पाटीदार, सहायक पीठासीन अधिकारी-विष्णु मालवी, राजेन्द्र पंवार एवं सरपंच व पंचो की उपस्थिति में पंच मौजम बाई पति तुफान बगाड़ा को निर्विरोध उप सरपंच बनाया गया! दोनों पंचायतों में निर्विरोध उप सरपंच बनने पर आशिश बाजी के साथ गुलाल लगाकर मिठाई वितरण की गई!

*न्यायालय बाबू के साथ मारपीट करने वाले को न्यायालय ने भेजा जेल*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज  गरोठ:- शामगढ़ निवासी आरोपी राकेश कोरी पिता रामनाथ कोरी द्वारा 6 जुलाई को गरोठ न्यायालय में पदस्थ लिपिक घनश्याम बसेर के साथ अभद्रता की गई थी जिसको लेकर लिपिक की शिकायत पर दिनांक 6 जुलाई को गरोठ थाने में शासकीय काम में बाधा सहित 6 अलग-अलग धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया था वही आज मंगलवार को गरोठ पुलिस द्वारा आरोपी राकेश कोरी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से न्यायालय द्वारा राकेश कोरी द्वारा किए गए अपराध में धारा 477 को बढ़ाकर आरोपी की जमानत खारिज करते हुए जेल भेजा गया

*कारगिल विजय दिवस पर भारत माता का पूजन किया*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज  *उदयपुर*              *मदन चौधरी*         उदयपुर में बजरंग सेना मेवाड़ द्वारा कारगिल विजय दिवस के शुभ अवसर पर झूलेलाल भवन शक्तिनगर में भारत माता पूजन कर आरती की गई, इस अवसर पर बजरंग सेना मेवाड़ के प्रमुख कमलेंद्र सिंह पंवार ने संबोधित करते हुए बताया कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना द्वारा अदम्य साहस का परिचय देते हुए पाकिस्तान के नापाक इरादों को ध्वस्त कर दिया गया था, सेना ने अपनी देशभक्ति का परिचय देते हुए पाकिस्तानी घुसपैठियों को घुटनों पर ला दिया था, आज का यह दिन हमारे लिए  बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है, कार्यक्रम में बजरंग सेना के संभागीय प्रभारी करणवीर सिंह राठौड़ ,संभागीय अध्यक्ष सुनील कालरा ,संभागीय वरिष्ठ अध्यक्ष पुखराज सिंह राजपुरोहित, चिकित्सा मंत्री रमेश वसीटा, कानूनी सलाहकार एडवोकेट उदय सिंह देवड़ा, महानगर अध्यक्ष बसंती देवी वैष्णव, मुकेश रावत ,सोनू साधवानी ,कमल असनानी, जितेंद्र जैन, सुरेश टहलरामानी, ओम सिंह चौहान, भीष्म पुरुषवाणी, वीणा राजगुरु, कंचन राजपूत, कुसुमलता सुहालका, कंचन टाक, प्रमिला खटीक, ज्योति सालवी, जमुना सांवरिया, दिव्यम कुमावत, अशोक सोनी, खु...

*🌴🦜🦚🦆🐒🦧🐈🦤🐦🐤🕊🐥🌿🐿🐿 ईश्वर ने आपको बहुत कुछ दिया कुछ इनको भी दे*

जन जागृति संगम (संदेश) 🌴🦜🦚🦆🐒🦧🐈🦤🐦🐤🕊🐣🐦🐿 पशु पक्षियों को एक मुट्ठी दाना डालिए क्योंकि बारिश में इन पशु पक्षियों के पास खाने का कुछ भी नहीं होता इसलिए अपने घर से सिर्फ एक मुट्ठी अनाज डालिए या अपने घर में बचा हुआ खाना दाल चावल रोटी के समोसे नमकीन कुछ भी 🙏🏻👉🏽🦜🦚🐒🐕🦜🦤🐦🐤🕊🐣🐦🐿 अभी कुछ भी अनाज डाल दो पर डाल दो प्लीज🙏🏻🙏🏻 http://idndor.blogspot.com/

MP Crime: गर्लफ्रेंड को मारी गोली और फिर नदी मे कूद गया...लव ट्रायंगल में Paytm एम्प्लाई का मर्डर

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज  ये वारदात 23 जुलाई की है जब जबलपुर  की नर्मदा नदी  के पुलिस पर खड़ी एक कार  में पेटीएम कर्मचारी अनिभा की लहुलुहान लाश  (Deadbody)  मिली थी। कार में अनिभा की लाश के पास एक पिस्तौल  और एक चैनल की माइक  आईडी भी मिली थी। http://idndor.blogspot.com/2022/07/id.html अभी पुलिस अनिभा की लाश का पंचनामा कर ही रही थी कि पता चला कत्ल की इस वारदात को अनिभा के प्रेमी बादल ने अजाम दिया है। पुलिस ने बादल की तलाश शुरु ही की ही थी कि उसकी लाश भी नर्मदा नदी से बरामद हो गई। अब केस का आलम ये था कि कातिल खुद मक्तूल बन चुका था। लिहाजा पुलिस ने जैसे जैसे जांच आगे बढ़ाई बेहद चौंकाने वाले खुलासे सामने आने लगे। सबसे बड़ा खुलासा ये हुआ कि बादल ने ही अपनी प्रेमिका को पहले कार में गोली मारी और फिर खुद नदी में कूद गया था। अब सवाल ये था कि आखिर बादल ने ये कदम क्यों उठाया? जबलपुर पुलिस के अनुसार बादल और अनिभा का कई साल से लव अफेयर था। इसी बीच बादल​​​​ किसी ब्लैकमेलिंग के मामले​ में जब जेल चला गया, तब अनिभा की नजदीकी आईटी पार्क में ही एक कंपनी के मैनेजर से बढ़ गई। दोनों एक दूसरे से मिलने जुलने लगे। ...

*MP: राजस्व विभाग में कार्यवाहक पदोन्नति की तैयारी, 236 तहसीलदारों को मिलेगा डिप्टी कलेक्टर का चार्ज, नायब तहसीलदार और राजस्व निरीक्षकों को भी मिलेगा प्रमोशन*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज  सी.पी.यादव,भोपाल। मध्यप्रदेश में सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है. गृह विभाग की तर्ज पर राजस्व विभाग में कार्यवाहक पदोन्नति की तैयारी की जा रही है. प्रमोशन में आरक्षण का मामला अटकने के बीच कार्यवाहक पदोन्नति की तैयारी चल रही है. गृह और जेल विभाग में अधिकारियों और कर्मचारियों को पहले ही उच्च प्रभार दिए जा चुके हैं. ऐसे में 236 तहसीलदारों को डिप्टी कलेक्टर का चार्ज मिलेगा. जीएडी तहसीलदारों को डिप्टी कलेक्टर का चार्ज देगा. जीएडी के आदेश पर राजस्व विभाग जानकारी जुटा रहा है. जीएडी ने तहसीलदारों की पांच साल की सीआर मांगी है. प्रदेश में तहसीलदार से डिप्टी कलेक्टर के 436 पद पदोन्नति के हैं. वर्तमान में 236 से अधिक पद रिक्त हैं. रिक्त पदों पर चार्ज दिया जाएगा. तहसीलदारों के खाली हुए पद नायब तहसीलदारों से भरे जाएंगे. नायब तहसीलदारों के पदों का चार्ज राजस्व निरीक्षकों को दिया जाएगा. नायब तहसीलदार के 62 पदों के लिए विभागीय परीक्षा भी होगी. राजस्व निरीक्षक, पटवारी और लिपिक परीक्षा दे सकेंगे. इस तरह राज्य के अधिकारियों को प्रमोशन का फायदा मिलेगा. जल्द ही इसे लेकर ...

*सरपंच पति ने पीएम और सीएम से किया निवेदन, शहरी क्षेत्रों की तरह गांवों में भी दें एक समान PM आवास राशि*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज मोसीम तड़वी, बुरहानपुर। जिले की सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लोग पसंद भी कर रहे हैं। इस वीडियो को नवनिर्वाचित सरपंच के पति ने बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। नवनिर्वाचित सरपंच पति हेमंत पाटिल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम शिवराज सिंह चौहान से निवेदन किया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहरी क्षेत्र में जब ढाई लाख रुपए मिलते हैं तो ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भी ढाई लाख दिये जाए। फिलहाल ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को डेढ़ लाख ही मिलते है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के मकान नहीं बन पाते हैं। सरपंच पति ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की जनता ने बड़े विश्वास के साथ हमें जिताया है। शहरी क्षेत्र की जनता को जब ढाई लाख राशि मिल रही तो ग्रामीण क्षेत्र में भी ढाई लाख देंगे तो एक सुंदर और सपनों का घर बन सकेगा। । वीडियो वायरल होने के बाद प्रदेश की विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने बीजेपी पर हमला बोला है। कांग्रेस ने ग्रामीण क्षेत्र के लोगों से भेदभाव का आरोप लगाया है। अजय रघुवंशी, जिला कांंग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि बीजेपी सरकार...

*शिवराज सरकार यदि ईमानदार है तो बतायें पुल-पुलिया,नहरें और सड़कें ध्वस्त क्यों हो रही हैं ? *एक साल पहले ही बने मंडीदीप के एमपीआरडीसी द्वारा निर्मित पुल के ध्वस्त होने पर मुख्यमंत्री दें इस्तीफा, क्योंकि वे एमपीआरडीसी के चेयरमेन हैं* *कांग्रेस मिडिया अध्यक्ष के.के.मिश्रा*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज  भोपाल-प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के.के. मिश्रा ने भोपाल-जबलपुर हाईवे मार्ग पर मंडीदीप के समीप कलियासोत पर एक साल पहले ही बने और एमपीआरडीसी द्वारा निर्मित 529 करोड़ के पुल के ध्वस्त हो जाने पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से इस्तीफा मांगा है, क्योंकि वे ही एमपीआरडीसी के चेयरमेन हैं! उन्होंने कहा कि चेयरमेन होने के नाते मुख्यमंत्री को यह भी बताना चाहिए कि भ्रष्टाचार को लेकर उनके जीरो टॉलरेंस का क्या यही प्रमाण है? क्या मात्र एक मैनेजर को सस्पेंड कर देने से वास्तविक दोषियों को बचाया जा रहा है? क्या इस पुल के निर्माण के वक्त एमपीआरडीसी के समूचे बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स, एमडी, चीफ इंजीनियर और निर्माण को सर्टिफाई करने वाले अधिकारियों के नाम और उनकी भूमिका को सरकार सार्वजनिक करेगी ? क्या मुख्यमंत्री इससे जुड़े अधिकारियों को अब जमीन में गाड़ेगें ? क्या इससे जुड़े सभी लोगों पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम- 1988 की धारा 13 के तहत सरकार प्रकरण दर्ज करायेगी या ईओडब्ल्यू स्वतः संज्ञान लेकर प्रकरण दर्ज करेगा ? श्री मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री यह भी बतायें कि गत वर्ष  दतिया ...