संदेश

प्रोजेक्ट पवित्रा के तहत आर्ट ऑफ लिविंग का शिविर संपन्न #जन जागृति संगम न्यूज़ जगदीश राठौर

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज  जगदीश राठौर  रतलाम /योग भगाए रोग उक्ति को चरितार्थ करते हुए स्थानीय सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल जावरा में प्रोजेक्ट पवित्रा के अंतर्गत आर्ट ऑफ लिविंग जावरा शाखा द्वारा तीन दिवसीय शिविर का समापन हुआ। इस शिविर में कक्षा 9 से 12वीं तक की बालिकाएं सम्मिलित हुई। वर्तमान समय में खानपान एवं शुद्ध पर्यावरण के अभाव में बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो गई है। बढ़ती उम्र में बालिकाएं किस प्रकार योग प्रक्रिया को अपनाकर उत्तम स्वास्थ्य अर्जित कर सकती है, इन सब बिंदुओं को इस शिविर में सीखा। शिविर के समापन पर बालिकाओं ने तीन दिवसीय शिविर में सीखी बातों को उल्लेखित किया । प्राचार्य  देवेंद्र मूणत से ऐसे कार्यक्रम आयोजित करते रहने के लिए आभार माना। शिविर के समापन पर संस्था के प्राचार्य देवेंद्र मूणत ने शिविर की सफलता के लिए प्रशिक्षिका श्रीमती प्रिया लालवानी एवं बच्चों को बधाई प्रेषित करते हुए बताया की संस्था प्रारंभ से ही ऐसे आयोजन में विश्वास रखती है जिनसे विद्यार्थियों का मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य उच्च स्तर का हो सके ।

*बाबा रामदेव के मेले के अवसर पर अखाड़ों का सम्मान किया गया* 🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज  रामप्रसाद राठौर नारायणगढ़ *नारायणगढ*प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भीबाबा रामदेव जी के जन्मोत्सव भादवा बीज पर बाबा रामदेव जी की शोभायात्रा अखाड़ों के साथ निकाली गई देवरा चौक में एक सम्मान समारोह में मल्हारगढ़ और मंदसौर के अखाड़ों के उस्तादों एवं देवनारायण मंदिर और जोड़ा बाबू जी के मंदिर के पुजारियों का सम्मान किया गया* *इस अवसर पर प्रदेश के वित्त मंत्री श्री जगदीश जी देवड़ा ने कहा कि रुणीजा के बाद मल्हारगढ़ में बाबा रामदेव जी का दूसरा स्थान माना जाता है और यह मेला और अधिक भव्यता से मनाया जाए इसके प्रयास होना चाहिए  श्री देवड़ा ने कहा कि आप सभी लोगों के आशीर्वाद से मुझे इस विधानसभा की सेवा करने का अवसर मिला है और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान ने भी आपके ऊपर भरोसा करके मध्यप्रदेश के खजाने की चाबी मल्हारगढ़ विधानसभा को सौंप दी है और उसके बाद मध्यप्रदेश के साथ साथ मल्हारगढ़ में भी अनेक विकास के कार्य किए जा रहे हैं और आगे भी किए जाएंगे*  *इस अवसर पर श्री देवड़ा ने महाकालेश्वर अखाड़ा मंदसौर ओ बजरंग अखाड़ा मल्हारगढ़ को 11:00 ₹11 हजार की राशि प्रदान की उन्होंने कहा कि...

*अनुसूचित जाति की अवयस्क बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को आजीवन कारावास एवं अर्थदण्ड#जन*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़# जगदीश राठौर रतलाम / विशेष न्यायालय पॉक्सो एक्ट रतलाम योगेंद्र कुमार त्यागी द्वारा पारित निर्णय के अनुसार अभियुक्त नंदलाल उर्फ नंदु पिता पर्वत लाल नायक उम्र 25 साल निवासी ग्राम बापचा जिला रतलाम को भा.द.सं. की धारा 376(2)(झ) सहपठित धारा 3(2)(वी) एससी एसटी एक्ट में आजीवन कारावास एवं 1000रू. अर्थदण्ड, भादसं. की धारा 366 सहपठित धारा 3(2)(वी) एससी एसटी एक्ट में आजीवन कारावास एवं 1000रू. अर्थदण्ड, भादसं. की धारा 376(2)(ढ) सहपठित धारा 5एल/6 पॉक्सो एक्ट में में 10 वर्ष कठोर कारावास एवं 1000रू. अर्थदण्ड एवं धारा 363 सहपठित धारा 3(2)(वीए) एससी एसटी एक्ट में 03 वर्ष कठोर कारावास एवं 1000रू. अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। प्रकरण में प्रभारी पैरवीकर्ता विशेष लोक अभियोजक श्रीमती गौतम परमार ने बताया कि 20. फरवरी 2016 को अभियोक्त्री के पिता ने थाना बिलपांक पर उपस्थित होकर बताया कि मेरी लडकी (अभियोक्त्री) उम्र 14 साल 9 माह 11 दिन साल कक्षा 7वीं में पढती है। कल मेरी लडकी स्कूल नहीं गई। हम दोनों पति-पत्नी खेत पर गेहूं काटने गये थे। शाम को वापस घर आये तो देखा कि मेरी लडकी अभियोक्...

*शासकीय आर वी कॉलेज मनासा एनएसएस इकाई द्वारा मनाया गया खेल दिवस आयोजित हुई प्रतियोगिता*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़ मनासा/- डॉ बबलू चौधरी शासकीय रामचंद्र विश्वनाथ महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई मनासा द्वारा खेल दिवस मनाया गया  एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अरुण कुमार चौरसिया ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल दिवस हॉकी के जादूगर नाम से विख्यात महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जन्म जयंती के उपलक्ष में मनाया जाता है।  साथ ही महाविद्यालय में "महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल मध्य प्रदेश" विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें विद्यार्थियों स्वयं सेवकों ने बढ़ चढ़कर निबंध प्रतियोगिता में भाग लिया। डॉ. अनिल जैन ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि "आज के परिवेश में  छात्राओं व महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सीखना होगा ताकि वह स्वयं सुरक्षित रह सके  खुद का बचाव भी कर सकें"। सहा.प्राध्यापक पंकज रसानिया, सुमित मेडा, स्मिता रावत ,प्रेरणा शर्मा ने भी एनएसएस स्वयंसेवक  एवं विद्यार्थियों को संबोधित किया। मंच संचालन एवं आभार व्यक्त आशा पटेल ने किया। उपरोक्त कार्यक्रमों में स्वयं सेवकों एवंं विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

बड़े चारभुजा के लिए पैदल यात्री रवाना *मनासा*

चित्र
जान जाग्रति संघम न्यूज़                        डॉ बबलू चौधरी  *मनासा*                     नीमच जिले के मनासा तहसील में प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी मनासा से चारभुजार नाथ मंदिर कपड़ा बाजार से सोमवार को सुबह 8 बजे से शुरू हुई विशाल पैदल यात्रा चारभुजा राजस्थान के लिए प्रमुख मार्गों से निकली, डीजे ढोल धमाकों के साथ सफेद पोशाक पहने हुए कतार बध सभी पैदल यात्रियों ने भगवान लड्डू गोपाल को माथे पर रख यात्रा की शुरुआत की जिनका नगर के प्रमुख मार्गो से फूलो से भव्य स्वागत किया गया,पैदल यात्रा के  प्रमुख आयोजन कर्ता मदन जी झवर ओर जगदीश जी तोषनिवाल ने बताया के यह 28 वी पैदल यात्रा है जिसमे करीब 400 पैदल यात्रिओ ने भाग लिया यह यात्रा  10 दिवसीय पैदल यात्रा हैं जो मनासा से शुरू होती हैं जिसमे मनासा आंचल के आसपास क्षेत्र के कई गाँवो से पैदल यात्री शामिल होते है मनासा से शुरू हुई पैदल यात्रा 280 किलोमीटर   करीब सफर तय कर 10 दिन में  राजस्थान के राजसमंद जिले के  गड़बोर स्थित बड़े चारभुजाजी में एकादशी ग्यारस के दिन  पंहुचेंगी ओर पैदल यात्री भगवान चारभुजा नाथ के दर्शन करेंगे व  महाआरती के साथ यात्रा का समापन...

नारायणगढ़ नगर में बाबा रामदेव जाने वाले यात्रियों के लिए निशुल्क छलवाले सगस बावजी के यहां नगर वासियों एवं समिति द्वारा भोजन की व्यवस्था चल रही थी भादवी बीज के अवसर पर बाबा रामदेव जी चल समारोह निकला जोकि नगर में प्रमुख मार्ग से नगर में सभी धर्मों द्वारा एवं राजनीतिक पार्टियों द्वारा चल समारोह का स्वागत किया जिसमें नगर की महिला पुरुषों ने चल समारोह में भाग लिया इस अवसर पर

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज  रामप्रसाद राठौर  नारायणगढ़ नारायणगढ़ नगर में बाबा रामदेव जाने वाले यात्रियों के लिए निशुल्क छलवाले सगस बावजी के यहां नगर वासियों एवं समिति द्वारा भोजन की व्यवस्था चल रही थी नारायणगढ़ नगर में बाबा रामदेव जाने वाले यात्रियों के लिए निशुल्क छलवाले सगस बावजी के यहां नगर वासियों एवं समिति द्वारा भोजन की व्यवस्था चल रही थी  भादवी बीज के अवसर पर बाबा रामदेव जी चल समारोह निकला जोकि नगर में प्रमुख मार्ग से नगर में सभी धर्मों द्वारा एवं राजनीतिक पार्टियों द्वारा चल समारोह का स्वागत किया जिसमें नगर की महिला पुरुषों ने चल समारोह में भाग लिया  इस अवसर पर  जोकि नगर में प्रमुख मार्ग से नगर में सभी धर्मों द्वारा एवं राजनीतिक पार्टियों द्वारा चल समारोह का स्वागत किया जिसमें नगर की महिला पुरुषों ने चल समारोह में भाग लिया इस अवसर पर 

*राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ के प्रतिनिधि मंडल ने किया सम्मान *

चित्र
* जन जागृति संगम न्यूज़* जगदीश राठौर** जावरा /राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जावरा नगर पालिका अध्यक्ष अनम कडपा के प्रतिनिधि मोहम्मद यूसुफ कड़पा, नगर पालिका उपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा का पुष्प माला से स्वागत किया । प्रतिनिधि मंडल ने जावरा नगर में पशुओं के बीच बाजार एवं चौराहों पर पशुओं के विचरण से संबंधित समस्याओं पर चर्चा की । इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहम्मद यूसुफ कडपा ने आश्वस्त किया कि शीघ्र ही विस्तृत कार्य योजना बनाकर उचित निराकरण करेंगे इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विशेष प्रभारी मालवा क्षेत्र मध्य प्रदेश के रमेश धाकड़ जावरा, रतलाम जिला प्रभारी सोनू राणा, रतलाम जिला महासचिव मुकेश राठौर( गैरेज वाले) समाजसेवी सुनील जैन फकीरचंद गेहलोत, संजय नायमा, एवं संतोष राठौर (साईं कृपा) आदि उपस्थित थे ।

*श्री किलेश्वर महादेव मंदिर पर महाशिवपुराण कथा प्रारंभ* *भगवान शिव की भक्ति कभी व्यर्थ नहीं जाती- पं. विष्णु नारायण जी*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज   9302003334 नीमच। शहर के प्रसिद्ध श्री किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में धर्म प्रेमी जन  द्वारा नौ दिवसीय महाशिवपुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा का शुभारंभ 28 अगस्त को प्रातः 10:00 बजे निकली कलश एवं पोथी यात्रा के साथ हुआ। नौ दिवसीय इस कथा का विश्राम 5 सितंबर को होगा। इस आयोजन में प्रतिदिन दोपहर 12:00 से 3:00 बजे तक प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित विष्णु नारायण जी (मंदसौर वाले) के मुखारविंद से महाशिवपुराण कथा की ज्ञान गंगा प्रवाहित होगी। आयोजन समिति की सदस्य अर्चना शर्मा एवं ऋतिक सैनी ने बताया कि आयोजन के प्रथम दिन रविवार को प्रातः ढोल ढमाके के साथ कलश यात्रा निकाली गई। उसके पश्चात श्री किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में स्थित कथा पंडाल में महाशिवपुराण कथा का वाचन करते हुए पंडित विष्णु नारायण जी ने कहा कि भगवान शिव इस सृष्टि के रचयिता हैं। उनकी भक्ति और पूजा अर्चना कभी भी व्यर्थ नहीं जाती है। मनुष्य को अपनी दैनिक दिनचर्या में से कुछ समय निकालकर भगवान की भक्ति करना चाहिए। क्योंकि अंत समय में भगवान की भक्ति के कारण ही मनुष्य को मोक्ष मिलता है। महाशिवपुराण कथा का श्रवण करने...

*पर्यूषण पर्व: भगवान महावीर का जन्म वाचन किया गया *

चित्र
*जन जागृति संगम न्यूज़*  जगदीश राठौर जावरा/श्री वर्धमान स्थानक जैन श्रावक संघ के प्रांगण में  पंचम दिवस पर परम पूज्य कल्पदर्शनाजी म.सा. के मुखारविंद से अंतगढ सूत्र के साथ भगवान महावीर का जन्मवाचन किया गया। धर्म सभा को संबोधित करते हुए आपने बताया कि आमतौर पर हर इंसान की यही इच्छा होती है कि मरने के बाद उसकी उत्तर क्रिया, पिण्डदान, गंगा में अस्थि विसर्जन, तमाम प्रकार के श्राद्ध और तिथियों पर जो कुछ करना है उसमें कहीं कोई कमी नहीं रह जाए।उसे अपने वंशजों और घर-परिवार वालों पर बहुत ज्यादा उम्मीद होती है कि वे इस बारे में गंभीर बने रहेंगे और अपने पितृ ऋणों के लिए समर्पित बने रहेेंगे।  यह दिगर बात है कि अपने मरने के बाद कौन कितना ख्याल रख पाता है।  हम सभी लोगों को इसी बात की चिन्ता रहती है कि बाद में हमारे नाम पर वह सब कुछ होता रहे, जो करना होता है। मरने के बाद क्या? इस बात को लेकर हम अपने प्रति भी हमेशा चिंतित रहते हैं और अपने लोगों के लिए भी।मृत्यु के उपरान्त सारा लेखा-जोखा हमारे कर्मों पर निर्भर होता है। हम जितने अच्छे काम करते रहेंगे उतने अधिक अच्छे योग प्राप्त होते रहेंगे। जिनशासन चंद्रि...

*हम राम और कृष्ण को मानते लेकिन उनके आदर्शों को आत्मसात नहीं करते : अंतर्राष्ट्रीय वैदिक वक्ता प्रकाश आर्य का उद्बोधन*

चित्र
जन जागृति संगम  जगदीश राठौर  इंदौर/ आर्य समाज मंदिर महू में महिला सत्संग हुआ । आचार्य रामलाल शास्त्री के आचार्यत्व में यज्ञ संपन्न हुआ जिसमे महिलाओं ने वैदिक मंत्रों से आहुतियां प्रदान की । तत्पश्चात श्रीमती भावना आर्य ने ईश प्रार्थना प्रस्तुत की । सुश्री निधि आर्य ने सुमधुर भजन प्रस्तुत किया तथा " हमें ईश्वर ने मनुष्य योनी किस महान उद्देश्य के लिए प्रदान की और हम कहां भटक रहे " विषय पर अपनी बात रखी । कवित्री बिंदु पंचोली और तृप्ति मिश्रा ने सुंदर कविताएं प्रस्तुत की । सुश्री सुनिधि आर्य ने यज्ञ प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का सुंदर संचालन किया । डॉ उषा किरण त्रिपाठी ने वेदों की उत्पत्ति और उनके प्रकार पर महत्वपूर्ण जानकारी दी । श्रीमती गीता आर्य ने संस्कृति के संस्कारों से बच्चों को भी जोड़ने पर बल दिया । कार्यक्रम का समापन अंतर्राष्ट्रीय वैदिक वक्ता प्रकाश आर्य के आध्यात्मिक उद्बोधन से हुआ । आपने कहा कि मनुष्य ईश्वर के सही ज्ञान वेद को छोड़कर वेदना में जी रहा है । राम और कृष्ण का जीवन वेदमय था । हम राम और कृष्ण को तो मानते है और उनके भक्त बनते हैं लेकिन उनके आदर्शों को ...

*महिला से बदतमीजी करने वाले ASI को किया लाइन अटैच, SP ने की कार्रवाई*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज  नीमच। नीमच जिले के एसपी सूरज कुमार वर्मा ने कुकड़ेशवर थाने में पदस्थ एसआई मोहनसिंह चौहान को लाईन अटैच कर दिया है, मोहन सिंह चौहान का थाने के अंदर एक फरियादी महिला के साथ बदतमीजी से बात करते हुए वीडियो वायरल हुआ था जिसके बाद एसपी ने यह कार्रवाई की है। ASI मोहन सिंह ने फसल खराब होने की फ़रियाद लेकर आई महिला को जूते मारने की धमकी दी थी। नीमच जिले के कुकड़ेश्वर थाने का मामला है। घटनाक्रम लगभग एक माह पुराना बताया जा रहा है, लेकिन वीडियो अब वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला थाने पर फरियाद लेकर गई थी कि उसके सास ससुर ने खेत में खड़ी फसल पर कीटनाशक का छिड़काव कर दिया, जिससे फसल नष्ट हो गई। लेकिन थाने पर मौजूद एसआई मोहनसिंह चौहान ने उसकी एक न सुनी। उल्टे महिला को पुलिसकर्मियों और परिजनों की मौजूदगी में अश्लील गालियां दी। महिला जब इस बात का विरोध करने लगी तो एएसआई ने धारा 151 का मुकदमा दर्ज कर बंद करने की धमकी भी लगे हाथ दे डाली। हालांकि महिला और उसके पति के खिलाफ इस थाने पर धारा 341, 294, 506 के तहत प्रकरण दर्ज बताया जा रहा है। एसपी की इस कार्रवाई के बाद ASI से इस...

*आप पार्टी की जिला स्तरीय बैठक एवं दायित्व प्रभार कार्यक्रम संपन्न*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज  मंदसौर। आप पार्टी द्वारा मंदसौर के दशपुर कुंज बगीचे में जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिला अध्यक्ष एडवोकेट गंगाराम पाटीदार की अध्यक्षता में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पोलिंग बूथ जिताने के लिए रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए आप पार्टी की मजबूती के लिए अपनी बात रखी ,जिला संगठन सचिव विकास सोलंकी ,यूथ विंग जिला अध्यक्ष अरुण परमार ,विधानसभा चुनाव प्रभारी यशवंत धाकड़, मंदसौर नगर अध्यक्ष सुनील परिहार, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा सरवर खान, जिलाअध्यक्ष अजा मोर्चा मंदसौर धर्मेंद्र नायक,समाजसेवी एवं किसान नेता महेश व्यास आदि ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया एवं नागरिकों को दिल्ली पंजाब की अरविंद केजरीवाल की कट्टर ईमानदार सरकार की गरीब जन हितैषी योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए आह्वान किया जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य ,मोहल्ला क्लीनिक, रोजगार ,भ्रष्टाचार पर रोक आदि कई विशेषताओ की जानकारियां घर घर तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। आप पार्टी में जिला कार्यकारिणी के अंतर्गत दायित्व प्रभार नियुक्ति में मंदसौर जिला क...

*भागवत कथा के समापन पर यज्ञ, आरती एवं प्रसादी का आयोजन*

चित्र
जनजागृति संगम न्यूज़ जगदीश राठौर ***जावरा/श्री सकल पंच राठौर समाज जावरा के लालागली स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर पर आठ दिवसीय भागवत कथा का समापन रविवार को हुआ समापन के अवसर पर राठौर महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती रीना राठौर एवं राठौर समाज जावरा के सचिव नंदकिशोर राठौर परिवार की ओर से श्रीमद्भागवत गीता का पाठ पंडित श्री रविंद्र उपाध्याय के मुखारविंद से हुआ तत्पश्चात यज्ञ एवं आरती की गई । आरती के पश्चात समाज की महिलाओं एवं उपस्थित भक्तों को प्रसादी वितरित की गई । इस अवसर पर वरिष्ठ पुजारी बालमुकुंद उपाध्याय की उपस्थिति रही ।

*मंत्री श्री सखलेचा ने जावद में की विभिन्न विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज  नीमच 28 अगस्त 2022  प्रदेश के सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने रविवार को डाक बंगला जावद पर विकासखंड जावद के विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक में विभागीय प्रगति समीक्षा की और आवश्यक निर्देश भी दिए । मंत्री श्री सखलेचा ने स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास ,ग्रामीण यांत्रिकी सेवा सहित अन्य विभागों की प्रगति की विभागवार समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए । बैठक में एसडीएम जावद श्री राजेंद्र कुमार सिंह ,श्री सचिन गोखरू ,जनपद अध्यक्ष श्री गोपाल चारण ,श्री गोपाल धाकड़ ,श्री अर्जुन माली भी उपस्थित थे। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान मंत्री श्री सखलेचा ने निर्देश दिए कि जावद अस्पताल में नई डिजिटल एक्स रे मशीन के संचालन के लिए रखे गए एक्सरे मशीन टेक्निशियन को लंबित मानदेय का भुगतान 2 दिन में सुनिश्चित किया जाए।  उन्होंने कहा कि पर्याप्त फंड उपलब्ध होने के बाद भी भुगतान नहीं किया जा रहा है। यह आपत्तिजनक है उन्होंने बीएमओ डॉ राजेश मीणा को निर्देश दिए कि संबंधित कर्मचारी को दो- दिन में लंबित मा...

4 अफिम चोरो को 3-3 वर्ष का सश्रम कारावास*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज  (चिन्हित जघन्य एवं सनसनीखेज प्रकरण) मनासा। श्रीमान न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, मनासा द्वारा फरियादी के घर से 14 किलो 400 ग्राम अफिम की चोरी करने वाले चार आरोपीगण (1) पप्पु पिता देवीलाल भांभी, उम्र-27 वर्ष, (2) कृष्णपालसिंह पिता मनोहरसिंह राजपूत, उम्र-25 वर्ष, (3) भारतसिंह पिता सज्जनसिंह राजपूत, उम्र 24 वर्ष, तीनो निवासी ग्राम आंकली तहसील मनासा जिला नीमच व (4) मुरलीदास पिता तुलसीदास बैरागी, उम्र-34 वर्ष, निवासी-ग्राम तुमडा तहसील मनासा जिला नीमच को भारतीय दण्ड संहिता, 1860 की धारा 454, 380 के अंतर्गत 03-03 वर्ष के सश्रम कारावास व 1000-1000रू. जुर्माना की राशि से दण्डित किया। श्री योगेश कुमार तिवारी, एडीपीओ द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटना लगभग 5 वर्ष पुरानी होकर दिनांक 31.03.2017 दिन के 10ः30 से 1 बजे के मध्य ग्राम आंकली स्थित फरियादी अनील भण्डारी के घर की हैं। फरियादी के नाम पर अफिम का पट्टा हैं, जिस पर उसने अफिम की फसल बोई थी व 14 किलो 400 ग्राम अफिम उसने उसके घर के अंदर गेंहु की कोठी बखारी में दो प्लास्टीक की बाल्टी में भरकर रखी हुई थी। फरियादी ...

*अवैध संबंध बनाने की बात को लेकर हत्या करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास।*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज  दिनांक 28/08/2022 (चिन्हित जघन्य एवं सनसनीखेज प्रकरण) जावद। श्रीमान एन. एम. सिंह मीना, अपर सत्र न्यायाधीश, जावद द्वारा अवैध संबंध बनाये जाने से इंकार किये जाने की रंजीश के कारण चाकू से गला काटकर हत्या करने वाले आरोपी प्रकाश पिता रामसिंह औढ़, उम्र-33 वर्ष, निवासी-ग्राम धाकड़खेड़ी, अठाना सिपाही मोहल्ला, थाना जावद, जिला नीमच को धारा 302 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत आजीवन कारावास व 5000रू. जुर्माना तथा धारा 25 आयुध अधिनियम, 1959 के अंतर्गत 01 वर्ष के सश्रम कारावास व 500रू. जुर्माना की राषि से दण्डित किया। श्री जगदीश चौहान, विशेष लोक अभियोजक द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटना लगभग 4 वर्ष पुरानी होकर दिनांक 16.03.2018 देर रात्री की सिपाही मोहल्ला, देवनारायण मंदिर के सामने, ग्राम अठाना की हैं। फरियादी दयाल औढ़ जो कि मृतिका पुष्पाबाई का पति हैं, उसके द्वारा पुलिस जावद को घटना की जानकारी देते हुवे बताया गया कि घटना दिनांक को रात्री को भोजन के पश्चात् वह नदी के किनारे झोपड़ी में सोने के लिये चला गया तथा उसकी पत्नी पुष्पाबाई व बच्चे मंदिर के बरामदे में सोने के ल...

*डोडाचूरा तस्कर को 10 वर्ष का सश्रम कारावास।*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज  जावद। श्रीमान अनुज कुमार मित्तल, विशेष न्यायाधीश (एन.डी.पी.एस. एक्ट) जावद द्वारा ट्रक में अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा की तस्करी करने वाले आरोपी मोहसीन पिता नन्ने खॉं, उम्र-30 वर्ष, निवासी-ग्राम धारड़ी, थाना सिंगोली, जिला नीमच को एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 8/15सी के अंतर्गत 10 वर्ष के सश्रम कारावास व 1,000,00रू. जुर्माना की राशि से दण्डित किया। श्री अरविन्द शर्मा, अपर लोक अभियोजक द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटना लगभग 6 वर्ष पुरानी होकर दिनांक 12.04.2016 की सुबह के लगभग 8 बजे थाना सिंगोली थाना क्षैत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम टोकरा रोड़ यात्री प्रतिक्षालय बेगू रोड़ की हैं। थाना सिंगोली में पदस्थ एस.आई. आर. के. व्यास को मुखबीर सूचना मिली कि मोहसिन नाम का व्यक्ति ट्रक से अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा कोटा (राजस्थान) देने जाने वाला हैं। मुखबीर सूचना के आधार पर यात्री प्रतीक्षालय के पास घेराबंदी किये जाने पर आरोपी ट्रक सहित आता हुवा दिखाई दिया, जिसको रोककर तलाषी लिये जाने पर आरोपी ड्राईवर के केबिन में कुल 4 बोरो में 76 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोड़ाचूरा मिला, जिसको...

नारायणगढ़/सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में वृक्षारोपण

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज  रामप्रसाद राठौर नारायणगढ़ नारायणगढ़ भारतीय जनता पार्टी मंडल पिछड़ा मोर्चा द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में वृक्षारोपण किया गया  इस अवसर पर पीछडामोर्चा, मंडल अध्यक्ष बंटी डिगा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र जाट नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि जयराज सीह चौहान, उपाध्यक्ष वीरेंद्र रूपरा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष बाबूलाल डाका, भाजपा नगर अध्यक्ष सौरभ कोठारी दिनेश दक नगर भाजपा उपाध्यक्ष मनोज भागरिया, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पपीता पाटीदार  सांसद प्रतिनिधि अरविंद पाटीदार पूर्व कृषि मंडी अध्यक्ष सुरेश रूपरा पदम सिह सिसोदिया सुनील साहू जीतू ईलोरिया संजय यति, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री तन्मय रूगरेचा निलेश रूपरा कई कार्यकर्ता द्वारा वृक्षारोपण किया गया ज्ञात रहे इसी परिसर में कई वर्षों से वृक्षारोपण हो रहे हैं

*वनवासी कल्याण परिषद की जिला बैठक संपन्न*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज  *नीमच* डॉ बबलु चौधरी* वनवासी कल्याण परिषद जिला नीमच की एक बैठक अमेरी गौशाला पठार पर हुई जिसमे आगामी कार्यक्रमों को लेकर रूपरेखा बनाई गई, बैठक प्रांतीय सह संगठन मंत्री रवि जी गर्ग ने आने वाले दिनों में जिला,खंड ग्राम स्तर तक के कार्यकर्ताओं की  कार्यशाला करने,जिले में 20संस्कार केंद्र खोले जायेंगे उसके संबंध में विस्तार से जानकारी दी, आने वाले समय में जो पीढ़ी है उनमें पढ़ाई के अलावा हिंदू समाज को अपनी संस्कृति के बारे में बताएंगे तो युवा पीढ़ी संस्कारवान होगी,यह पढ़ाई के अलावा 2घंटे रोजाना सुबह या शाम एक समय चिन्हित स्थानों पर लगाई जाएगी, संस्कार केंद्र पर प्रशिक्षित शिक्षको द्वारा बच्चों को पढ़ाया जाएगा आने वाले दिनों में वनवासी गौरव दिवस ,टंट्या मामा जयंती,वनवासी कल्याण परिषद स्थापना दिवस आदि कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई इस अवसर पर जिले के सचिव राजेश कुमार वर्मा, संगठन मंत्री  कमल जी भूरिया, कोषाध्यक्ष  सालग्राम जी दायना, उपाध्यक्ष प्रभुलाल जी चारण,जिले के पर्यावरण प्रमुख चंदन जी, प्रभुलाल जी पटेल, तहसील संयोजक मदन जी जीवन जी सोलंकी हरिसिंह जी बडेरा, घनश्याम ज...

*सोशल मीडिया फाउंडेशन द्वारा आदर्श पत्रकार अवार्ड*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज  सरिता जैन मुरैना  जयपुर/ सोशल मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष किशोर भाई भण्डारी ने टोडरमल स्मारक भवन आयोजित समारोह में वरिष्ठ पत्रकार मिलापचंद डण्डिया, समन्वय वाणी के संपादक डा.अखिल बंसल,राजस्थान पत्रिका के स्वतंत्र जैन, दै.शाबाश इण्डिया के राकेश गोदिका, वैज्ञानिक दृष्टिकोण के तरुण जैन,राजस्थान सोशल मीडिया के प्रदेशाध्यक्ष अनिल जैन, मुम्बई की डा.रीना सिन्हा, दिल्ली की डा.इन्दु जैन, जोधपुर के नरेश चावला ,जयपुर के बसंत जैन को आदर्श पत्रकार का अवार्ड देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपस्थित पत्रकार मित्रों ने सभी को बधाई दी।

*"समन्वय वाणी अथाई समूह का राष्ट्रीय अधिवेशन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न"*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज  सरिता जैन मुरैना  समन्वयवाणी फाउण्डेशन न्यास, जयपुर के तत्वावधान में ज्ञान तीर्थ श्री टोडरमल स्मारक भवन में आयोजित अथाई समूह सम्मान समारोह, राष्ट्रीय अधिवेशन एवं अथाई के संस्थापक डॉ. अखिल बंसल जी का जन्मदिवस समारोह अत्यंत गौरवपूर्ण रूप में सम्पन्न हुआ। 25 अगस्त की शाम  काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें डॉ. रीना सिन्हा, प्रहलाद चांडक, अनिल "अंकुर", सलोनी, जीनस कंवर, रितेश शर्मा, नरेश चावला, डॉ. मंजरी गुरू, किशन लाल जांगिड़, रामप्रकाश अवस्थी,चौ.आशा निर्मल जैन कुंजीलाल, प्रभा विश्वकर्मा, नारायण तिवारी, सुषमा खरे, डा.मीना जैन आदि रचनाकारों ने अति सुन्दर काव्य अभिव्यक्ति से शमां बांध दिया।  मंच पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में समन्वय वाणी फॉउंडेशन के न्यास अध्यक्ष श्री मिलापचंद डण्डिया, विशिष्ट अतिथि श्री अनिल कुमार जैन,मुख्य अतिथि श्री लोकेश सिंह 'साहिल', संस्थापक एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ. अखिल बंसल, महासचिव डॉ. इन्दु जैन राष्ट्र गौरव आदि के विशेष सानिध्य में काव्य गोष्ठी सम्पन्न हुई।  काव्य संध्या का कुशल संचालन स्वाती सरू जैसलमेरिया एवं मधु भूतडा न...

*सर्पदंश पीडित दो परिवारों को चार-चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्‍वीकृत*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज  नीमच 26 अगस्त 2022, एसडीएम मनासा श्री पवन बारिया द्वारा क्षेत्र में सर्पदंश से पीडित दो परिवारों को राजस्‍व पुस्‍तक परिपत्र भाग6(4) के तहत चार-चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्‍वीकृत की गई है। एसडीएम द्वारा मनासा क्षेत्र के ग्राम खेडी निवासी राधाबाई की 5 मार्च 2022 को सर्पदंश के कारण उपचार के दौरान मृत्‍यु हो जाने पर मृतका के वारिस पति सुखलाल-रामलाल गुर्जर को चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्‍वीकृत की गई है। इसी तरह खेडी निवासी राजेश पिता शिवलाल गुर्जर की 21 मई 2022 को सर्पदंश के कारण उपचार के दौरान मृत्‍यु हो जाने पर मृतक राजेश के वारिस पिता शिवलाल गुर्जर को चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्‍वीकृत की गई है।

*जन जागृति संगम* *जन सम्पर्क कार्यालय नीमच म.प्र समाचार* *जिला स्तरीय रोजगार मेला संपन्न* *2600 से अधिक हितग्राहियों को 30 करोड़ 32 लाख रुपए की राशि वितरित*श्री परिहार*

चित्र
जन जागृति संगम जन सम्पर्क कार्यालय नीमच म.प्र समाचार प्रदेश रोजगार के मामले में आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है -श्री परिहार, नीमच 27 अगस्त 2022,प्रदेश रोजगार स्वरोजगार के मामले में तेजी से आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ रहा है| स्वरोजगार मेलों के माध्यम से युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं का लाभ दिया जाकर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है यह बात नीमच विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार ने शनिवार को जिला पंचायत सभाकक्ष नीमच में आयोजित जिला स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कही | इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सज्जन सिंह चौहान, नीमच नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति चोपड़ा ,सांसद प्रतिनिधि श्री वीरेंद्र पाटीदार, श्रीमती किरण शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि कलेक्टर श्री मयंक अग्रवाल जिला पंचायत सीईओ श्री गुरुप्रसाद भी मंचासीन थे l जिला स्तरीय स्वरोजगार दिवस कार्यक्रम में विधायक श्री परिहार, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सज्जन सिंह चौहान, कलेक्टर श्री मयंक अग्रवाल एवं अतिथियों ने विभिन्न आठ विभागों द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओं में 2600 से ...

*ट्रैक्टर से टक्कर मार के मृत्यु कारित करने के आरोप से आरोपी दोषमुक्त* इधर *🩺पुलिस को देख फरार बदमाश भागा,डॉक्टर ने दबोचा*

जन जागृति संगम न्यूज  [ 27/8, 7:42 PM] जे पी तेलकार पिपलिया मंडी:  *ट्रैक्टर से टक्कर मार के मृत्यु कारित करने के आरोप से आरोपी दोषमुक्त* दिनांक 25-01-2013 को फरियादी हरिप्रसाद गेहलोत ने थाना पिपलिया मंडी पर रिपोर्ट दर्ज करवाई कि मे आज बाजार जा रहा था की स्टेट बैंक के सामने ट्रैक्टर क्रमांक MP-09-M-5409 के चालक गोरधन बावरी निवासी भेंसाखेड़ा ने अपने ट्रैक्टर को तेजी और लापरवाही से चला कर जीतेन्द्र रायल को जोरदार टक्कर मारदी जिसकी इलाज के दौरान उदयपुर मेँ मृत्यु हो गई हैं रिपोर्ट करता हूँ कार्यवाही करने की कृपा करें l थाना पिपलिया मंडी पर पर आरोपी *गोरधन बावरी के विरुद्ध थाने पर अपराध धारा 304 A I.P.C.मेँ अपराध दर्ज कर अभियोग पत्र न्यायालय नारायणगढ़ मेँ पेश किया गया l न्यायालय मेँ विचारण के दौरान साक्षीयों से जिरह और बहस आरोपी के *अधिवक्ता कैलाशचन्द्र चौधरी एवं धीरज दशोरा* द्वारा की गई जिससे सहमत होकर माननीय विद्वान न्यायिक मजिस्ट्रेट महोदय ने आरोपी को ट्रेक्टर को तेजी और लापरवाही से चला कर मृत्यु कारित करने के आरोप मेँ दोषी नहीं पाते हुए आरोपी को दोषमुक्त करने का निर्णय पारित किया l ...

*पत्नी से झगड़े के बाद पति का अजीब गुस्सा: एक माह से ताड़ के पेड़ पर रह रहा, उतारने में नाकाम रही पुलिस*

जन जागृति संगम न्यूज  मऊ जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। बसारतपुर गांव की दलित बस्ती में पत्नी से झगड़े के बाद एक युवक ने ताड़ के पेड़ को अपना आशियाना बना लिया है। पिछले एक महीने से वो अपने परिवार को छोड़ ताड़ के पेड़ पर ही रह रहा है। पत्नी की गुहार के बाद शनिवार को पुलिस ने युवक को पेड़ से उतारने की कोशिश की। आठ घंटे की मेहनत के बाद भी पुलिस-प्रशासन को सफलता हाथ नहीं लगी। थक-हार कर पुलिस बैंरग लौट गई। इस दौरान हजारों लोगों का मजमा लगा रहा। प्रधान समेत ग्रामीणों ने उसको बहुत समझाया लेकिन वह पेड़ से उतरने को राजी नहीं है। कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बसारथपुर के दलित बस्ती निवासी रामप्रवेश राम (42) ताड़ के पेड़ से ताड़ी निकालने का कार्य करता है। सीजन खत्म होने पर वह मेहनत मजदूरी करने लगा। पत्नी से विवाद को बाद पिछले एक महीने से वह अपने परिवार को छोड़ ताड़ के पेड़ पर रह रहा है। खाना, पीना और नहाना भी पेड़ पर कर रहा है। जब उसे भोजन-पानी की जरूरत होती है, तो रस्सी लटका देता है। परिवार के लोग रस्सी में खाना-पानी बांध देते हैं। जब कोई उसकी फोटो लेता है तो वह पास रखे अपने छा...

*सेंट पॉल कॉन्वेंट स्कूल मे भगवान महावीर का जन्म दिवस मनाया गया*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज  जगदीश राठौर  जावरा / अहिंसा परमो धर्म भगवान महावीर ने उक्त वाक्य को अपने संपूर्ण जीवन में आत्मसात किया एवं अपने अनुयायियों को भी इसी मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।  पर्युषण महापर्व के उपलक्ष्य में शनिवार को स्थानीय सेंट पॉल्स कान्वेंट स्कूल जावरा में भगवान महावीर का जन्म दिवस मनाया गया। नन्हे विद्यार्थियों ने माता त्रिशला का दृश्य 14 स्वप्नों को संगीत नाट्य एवं नृत्य के स्वरूप में मंच पर मंचित किया।  विद्यार्थियों ने इस उपलक्ष्य में गीत एवं नवकार मंत्र की महिमा का भी गुणगान किया।  संस्था के मैनेजर भाविक मूणत ने सभी प्रतिभागियों की अनुमोदना की और बताया कि हमें भगवान महावीर के बताए पथ पर चलना चाहिए ताकि हम जीवन पथ पर सत्य के साथ उच्च सफलता अर्जित कर सके। कार्यक्रम का संचालन वैभव चपड़ोद एवं श्रीमती संजना पटवा ने किया।

थाना गांधीसागर पुलिस को मिली सफलता विगत 03 वर्षों से पेरोल से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार। · धारा 302,201 भादवि में था आरोपी जो अपना वेश बदल-बदल कर फरारी काट रहा था।

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज  मंदसौर पुलिस   संक्षिप्त विवरणः-         श्रीमान अनुराग सुजानिया (भा.पु.से) पुलिस अधीक्षक जिला मन्दसौर द्वारा थाना गांधीसागर के अप0क्र0 14/2006 धारा 302, 201 भादवि में सजाफ्यता आरोपी गोपाल पिता श्यामसिंह बंजारा उम्र 50 साल नि0 ग्राम बडौदिया थाना गांधीसागर जो पेरोल से फरार हो गया था को पकडने हेतु विशेष निर्देश दिये गये थे। जिसके अन्तर्गत दिये गये निर्देशों पर कार्यवाही करते हुए दिनांक 27.08.2022 को श्री महेन्द्र तारणेकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ एवं श्री गोपाल सूर्यवंशी SDOP गरोठ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गांधीसागर उनि लाखनसिंह राजपूत व टीम ने पेरोल से फरार आरोपी गोपाल पिता श्यामसिंह बंजारा उम्र 50 साल नि0 ग्राम बडौदिया थाना गांधीसागर को किया गिरफ्तार। उक्त आरोपी के विरूध्द थाना गांधीसागर पर अप0क्र0 14/2006 धारा 302, 201 भादवि का पंजीबध्द होकर विवेचना पूर्ण कर मान0 न्यायालय में अभियोग पत्र प्रस्तुत किया गया था, जो मान0 अपर सत्र न्यायाधीश महोदय भानपुरा के सत्र प्रकरण क्रमांक 139/06 दिनांक 22.11.2006 के आदेश से आरोपी गोपाल पिता श्यामसिंह बंजारा उम्र 50 साल नि...

*आज शनिश्चर अमावस्या पर हवन अभिषेक के साथ प्रसादी वितरित की गई*

चित्र
  जन जागृति संगम न्यूज                            *नीमच*                *डॉ बबलू चौधरी* मनासा तहसील के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत रावतपुरा स्थित  कंजार्डा मार्ग स्थित शनि देव मंदिर पर आज शनिश्चरा अमावस्या के शुभ अवसर पर हवन अभिषेक का कार्यक्रम रखा गया था जिसमें क्षेत्र के आसपास के ग्रामीणों ने हवन में बैठकर पूजा संपन्न करवाई इस अवसर पर क्षेत्र के आसपास गांव से आए भक्त जनों ने भगवान शनि देव के दर्शन कर भक्ति लाभ उठाया

*शासकीय आर.वी. कॉलेज मनासा में "आधार संग्रह अभियान" के अंतर्गत आयोजित किया गय प्रशिक्षण कार्यक्रम*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज  डॉ बबलू चौधरी मनासा मनासा/- मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे" आधार संग्रहण अभियान" के अंतर्गत आज दिनांक 27/08 /2022 को शासकीय रामचंद्र विश्वनाथ महाविद्यालय मनासा- जिला- नीमच (मध्य प्रदेश) में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम  का आयोजन किया गया| "आधार संग्रह अभियान" के अंतर्गत महाविद्यालय के समस्त स्टाफ और विद्यार्थियों के वोटर कार्ड को आधार कार्ड से लिंक किया गया साथ ही सभी विद्यार्थियों को वोटर हेल्पलाइन डाउनलोड करा कर नवीन वोटर कार्ड बनाने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। संस्था प्राचार्य एम .एल .धाकड़ सर द्वारा सभी विद्यार्थियों को महाविद्यालय में गठित ELECTORAL LITERACY CLUB( E.L.C) के गठन की जानकारी प्रदान की गई , महाविद्यालय के E.L.C CLUB के नोडल अधिकारी प्रो. सुमित मेड़ा द्वारा   हेल्पडेस्क की जानकारी प्रदान की गई, मास्टर ट्रेनर श्री सुरेश पाटीदार सर  एवम भारतराम पाटीदार सर द्वारा विद्यार्थियों को लोकतंत्र में मतदान का महत्व एवं वोटर हेल्पलाइन एप की संपूर्ण जानकारी प्रदान की गई उज्जैन संभाग के मास्टर ट्रेनर डॉ. जितेंद्र अरोल...

*राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ द्वारा शनिचरी अमावस्या पर गाय को चारा खिलाया *

चित्र
जनजागृति संगम न्यूज़   जगदीश राठौर**      रतलाम/राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ के पदाधिकारियों ने नमो नमो मोर्चा भारत के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी जगदीश राठौर के मार्गदर्शन में शनिचरी अमावस्या के उपलक्ष में  जावरा खाचरोद नाका स्थित जीव दया सोसाइटी गौशाला में अमावस्या पर गौ माता को चारा खिलाया एवं  गायों की रखरखाव  व्यवस्था देखी ।  इस अवसर पर राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी गौसेवा संघ के पदाधिकारी प्रदेश उपाध्यक्ष ( विशेष प्रभार मालवा क्षेत्र) मध्य प्रदेश रमेश धाकड़ जावरा, रतलाम जिला प्रभारी सोनू राणा, रतलाम महासचिव मुकेश राठौर (ऑटो गैरेज) संतोष राठौर (साईं कृपा नमकीन) आदि उपस्थित थे ।