संदेश

*पत्रकार श्रीमती निर्मला गोलाने नमो नमो मोर्चा भारत की महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत*

चित्र
*जनजागृति संगम न्यूज़*    *जगदीश राठौर* ऐसे और लेटेस्ट खबरें संदेश-सुविचार देखने के लिए *जन जागृति संगम* ऐप से  जुड़ें 👇 https://kutumb.app/jan-jagriti-sangam?slug=d1489c832ddd&ref=S97G6&screen=id_card_section रतलाम /नमो नमो मोर्चा भारत के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी जगदीश राठौर पत्रकार ने बताया कि नमो नमो मोर्चा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय हटवार , राष्ट्रीय महामंत्री कोमल सिंह नरवरिया, राष्ट्रीय मंत्री संसार चंद्र करोतरा, एवं राष्ट्रीय मंत्री लोकेश कुमार झा की सहमति से प्रदेश संयोजक दिनेश लछेटा की अनुशंसा पर झाबुआ की दबंग पत्रकार श्रीमती निर्मला गोलाने को नमो नमो मोर्चा भारत का प्रदेश अध्यक्ष (महिला मोर्चा) मनोनीत किया गया है । इस मनोनयन पर श्रीमती निर्मला गोलाने ने राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय हटवार एवं राष्ट्रीय महामंत्री कोमल सिंह नरवरिया के प्रति आभार व्यक्त किया है । उल्लेखनीय है कि श्रीमती निर्मला गोलाने मध्यप्रदेश एवं इंदौर संभाग में अनेक संगठनों विशेष कर आदिवासी संस्थाओं मैं अनेक पदों पर होकर आदिवासियों के हित संवर्धन के लिए संघर्षरत हैं अनेक पीड़ित एवं शोषित महिलाओं को न्य...

*अवैध गांजे और अफीम की फसल सहित पुलिस ने 8200 पौधे जब्त किये

जनजागृति संगम न्यूज़ *नीमच* *ड्रा बबलु चौधरी* जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ लगातार एक्शन ले रही नीमच पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ऐसे 8 खेतों पर छापा मारा जहाँ अफीम और गांजे की अवैध खेती लहलहा रही थी, यहाँ से पुलिस ने गांजे के 8200 पौधे जब्त किये जबकि अफीम के पौधों पर कार्यवाही की जा रही है। नीमच एसपी सूरज कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में व मनासा एसडीओपी यशस्वी शिंदे के नेतृत्व में मनासा थाना प्रभारी फतेहसिंह आंजना, रामपुरा थाना प्रभारी आनंदसिंह आजाद सहित टीम ने रामपुरा क्षेत्र के पालरा गाँव के पास 3 अवैध अफीम के खेत व सात अवैध गांजे के खेतों पर मारा छापा, पुलिस को यहां लाखों रुपये कीमत की अवैध खेती लहलहाती मिली। बताया जा रहा है कि आज बुधवार को की गई कार्रवाई मादक पदार्थों की अवैध खेती के मामले में अब तक की सबसे बडी कार्रवाई  है। बता दें कि रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पालडा में अफीम और गांजे की अवैध खेती की सूचना पुलिस को मिली थी। भारी पुलिस बल के साथ दबिश दी गई तो पुलिस अधिकारी भी हैरत में पड गए। पुलिस को सात खेत गांजे के मिले जिसमें  गांजे के पौधे उगे हुए थे, वहीं ती...

*कालूखेड़ा । बकरी पालन पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन*

चित्र
जन जागृति संगम  * जगदीश राठौर* जुड़े जन जागृति संगम ऐप से https://kutumb.app/jan-jagriti-sangam?slug=d1489c832ddd&ref=S97G6&screen=id_card_section कृषि विज्ञान केंद्र जावरा कालूखेड़ा द्वारा किसानों की आत्मनिर्भर क्षमता हेतु लाभकारी बकरी पालन पर तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण दिया गया ।  यह प्रशिक्षण मत्स्य पालन पशुपालन और डेयरी मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित परियोजना के अंतर्गत आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के अंतर्गत केवीके सस्था प्रधान डा सर्वेश त्रिपाठी के मार्गदर्शन एवं नोडल अधिकारी सुशील कुमार के सहयोग से 3 दिनों तक प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया । जिसमें डॉक्टर सर्वेश त्रिपाठी ने किसानो को बकरी पालन पर बारीकियों से अवगत कराया ।   प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी डॉ सुशील कुमार पटेल ने आधुनिक बकरी  पालन प्रायः सभी जलवायु में कम लागत, साधारण आवास, सामान्य रख-रखाव तथा पालन-पोषण के साथ संभव है। इसके उत्पाद की बिक्री हेतु बाजार सर्वत्र उपलब्ध है। इन्हीं कारणों से पशुधन में बकरी का एक विशेष स्थान है।  कार्यक्रम के  समापन में समस्त प्रशिक्षण...

कलाल समाज के नागरिक पहुंचे कलेक्टर कार्यालय सौंपा ज्ञापन* __ *दबंगों पर कार्यवाही की मांग*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़ *नीमच* *ड्रा बबलु चौधरी* नीमच जिले के ग्राम मोड़ी में विगत दिनों हुए जमीनी विवाद में हत्या के मामले में हत्या करने वाले लोगों के परिजनों द्वारा पीड़ित पक्ष को डराया धमकाया जा रहा है। दबंग और अपराधियों से राहत दिलाए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को जायसवाल समाज ने पीड़ित पक्ष के समर्थन में कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन कलेक्टर प्रतिनिधि नायब तहसीलदार पिंकी साठे को सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि जायसवाल समाज के स्वर्गीय जगदीश पिता भेरूलाल जायसवाल निवासी ग्राम मोड़ी तहसील जावद में 16 अक्टूबर 22 को रघुनाथसिंह पदमसिंह बिजेश कुंवर सुगनाबाई बापुसिंह द्वारा हत्या कर दी गई थी। जगदीश की पत्नी मुन्नीबाई पर भी प्राणघातक हमला किया गया थ। इस पर जावद पुलिस द्वारा हत्या करने एवं हत्या की कोशिश करने का प्रकरण पंजीबद्ध कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उक्त व्यक्तियों द्वारा गांव की भूमि को लेकर विवाद किया गया था। इस संबंध में पूर्व में भी जिला प्रशासन को शिकायत की गई थी। वर्तमान में गिरफ्तार बापूसिंह की पत्नी, अनूपसिंह की पत्नी तथा बापूसिंह के पुत्र द्वारा स्वर्गीय जगदीश के परिजनो...

*प्रतापगढ़ /छोटी सादड़ी 304 किलोग्राम अवैध डोडाचुरा की खेप जब्त अवैध डोडाचूरा तस्करी के दो आरोपियो को गिरफ्तार जब्त शुदा अ वैध डोडाचुरा की अन्तराष्ट्रीय कीमत 25 लाख रूपये आंकी जा रही है*

चित्र
जन जागृति संगम  जुड़े जन जागृति संगम ऐप से https://kutumb.app/jan-jagriti-sangam?slug=d1489c832ddd&ref=S97G6&screen=id_card_section राजस्थान पुलिस प्राथमिकताएं 2022 के क्रियान्वयन के क्रम मे  अनिल कुमार आई०पी०एस० जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरूद्ध सख्त एंव निरोधात्मक एवं दण्डात्मक कार्यवाही व वाछित अपराधियो की धरपकड़ के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत  भागचंद मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं  मनीष बडगूजर वृताधिकारी वृत छोटीसादड़ी के मार्गदर्शन में  दीपक कुमार पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना छोटीसादडी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 22.11.2022 को अवैध मादक पदार्थ 304 किलोग्राम डोडाचुरा को जब्त कर दो अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया। घटना का विवरण:- दिनांक - 22.11.2022 को पुलिस थाना छोटीसादडी की टीम ने रात्री गश्त के दौरान गोमाना से बरकटी जाने वाले कच्चे रास्ते पर रात्री मे खेतो में टार्च की रोशनी में तीन व्यक्ति कट्टो को रखते हुए नजर आये। जिस पर पुलिस जाप्ता ने मोके पर जाकर घेरा दिया तो...

*चौथखेड़ी - सिंदपन के बीच एक्सीडेंट, पटवारी पन्नालाल छावरिया को मौके पर मौत*_

चित्र
जन जागृति संगम  --------- जुड़े जन जागृति संगम ऐप से https://kutumbapp.page.link/1hQtCbNDuVgt8aRc6 _*सड़क ठेकेदार की लापरवाही के कारण हुआ सड़क हादसा*_ ------------- नारायणगढ़ थाना अंतर्गत चौथ खेड़ी - सिंदपन के बीच पटवारी पन्नालाल छावरिया का एक्सीडेंट हो गया ओर मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी अनुसार पटवारी पन्नालाल पिता शिवाजी छावरिया 60 साल निवासी गांधी नगर मंदसौर रात्रि में चौथ खेड़ी की तरफ से मंदसौर जा रहे थे। चौथ खेड़ी से सिंदपन के बीच चल रहा सड़क का कार्य जिसमे पुलिया निर्माण सही नही होने पर रिपेयर करने के लिए बम्बूल के पेड़ रखकर मार्ग बंद कर रखा था जो सड़क ठेकेदार ने अभी तक नही हटाया। जिसकी वजह से बाइक सवार पटवारी बम्बूल के पेड़ में जा घसे ओर सड़क दुर्घटना हो गई और मौके पर ही मौत हो गई गई। सूचना मिलते ही डायल 100 पुलिस राजेंद्र सिंह अहिरवार, कांस्टेबल श्रवण सिंह , पायलट शिवपाल सिंह मौके पर पहुची ओर मृतक को हॉस्पिटल लाया गया। घटना की जानकारी लगी तो तुरकिया सरपंच भोपाल सिंह खोतीदार, डोरवाड़ा सरपंच लालसिंह सहित आसपास क्षेत्र के कई लोग एकत्रित हो गए है।_ _*सड़क ठेकेदार की लापरवाही से हुआ हाद...

*महावीर स्वामी : विश्व प्रेम ही भगवान महावीर का दिव्य संदेश*

चित्र
जन जागृति संगम  सरिता जैन जन जागृति संगम ऐप से जुड़े पाऐ लेटेस्ट खबरे संदेश सुविचार  https://kutumb.app/jan-jagriti-sangam?slug=d1489c832ddd&ref=S97G6&screen=id_card_section जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी अहिंसा के अवतार युगदृष्टा भगवान भगवान महावीर का जन्म विहार प्रदेश के नालंदा जिले के कुण्डलपुर में राजा सिद्धार्थ एवं माता त्रिशला के नंदावर्त महल में चैत्र मास शुक्ल पक्ष तेरस को हुआ था। जिस समय भगवान महावीर का अवतरण हुआ, उस समय दुनियाँ में हिंसा और अत्याचार का बोल-बाला था। मात्र 30 वर्ष की आयु में वह घर बार छोड़कर निकल पड़े। महावीर ने 12 वर्ष तक कठोर साधना व तप किया। तत्पश्चात इन्हें कैवल्य ज्ञान की प्राप्ति हुई। फिर इन्होंने कैवल्य ज्ञान और सत्य मार्ग का उपदेश जन जन तक पहुँचाया। महावीर स्वामी ने विषम परिस्थिति में सच्चा मार्ग दुनियाँ को दिखाया। आपने प्राणीमात्र के सुख के लिए जिओ और जीने दो का अमूल्य मंत्र दिया। विश्व प्रेम ही भगवान महावीर का दिव्य संदेश है। भगवान महावीर का मंगल उपदेश था कि पाप से घृणा करो न कि पापी से। उन्होंने विरोधी को कभी विरोध से नहीं अपि...

मध्य प्रदेश कोटवार संघ द्वारा मुख्यमंत्री के नाम अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़  नीमच रामपुरा मुख्य मंत्री महोदय, मध्य प्रदेश शासन भोपाल श्रीमान तहसीलदार महोदय तहसील सिरमौर जिला रीवा (म०प्र०) म०प्र० के कोटवारो की समस्याओं का निराकरण किये जाने बावत्। विषय :- महोदय, 16/0/ 27 विषयांकित निवेदन है कि म०प्र० कोटवार संघ द्वारा कई वर्षो से अपनी मांगो को लेकर (शोधन प्रशासन का ध्यानाकर्षित कराता आ रहा है। लेकिन आज दिनांक तक किसी भी प्रकार से कोटवारो की मांगों का निराकरण नही किया गया जिससे संगठन मे काफी आकोष व्याप्त है तथा आगामी दिनांक 01/12/2022 से स्थान नीलम पार्क भोपाल मे धरना प्रदर्शन करने का संघ द्वारा निर्णय लिया गया है जो तीन चरणों पर किया जायेगा 1. दिनांक 18/11/2022 को प्रदेश के सभी तहसील कार्यालय में माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी के नाम तहसीलदार महोदय को अपनी न्यायोचित मागो का ज्ञापन सौपा जायेगा। 2. इसी क्रम में दिनांक 25/11/2022 को प्रदेश के समस्त कलेक्टर महोदय को माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी के नाम ज्ञापन दिया जायेगा । 3. महोदय अगर समय-सीमा रहते हुए कोटवारो की मोंगो का निराकरण नहीं किया जाता है तो दिनांक 01/12/2022 से प्रदेश के सभी कोटवार धरना-प...

*बाइक भिड़त, एक की मौत*

जन जागृति संगम  पिपलिया स्टेशन (निप्र)। दो बाइक भिड़त में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शनिवार को दोपहर 1.30 बजे करीब चीताखेड़ी फन्टे पर दो बाइक भिड़त हो गई। इसमें रिंछा निवासी दशरथसिंह (50) पिता उमरावसिंह सोनगरा घायल हो गए, दूसरी बाइक सवार सवार व्यक्ति मौके से भाग निकला। घायल व्यक्ति को परिजन अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ऐसे अौर संदेश सुविचार देखने के लिए * *जन जागृति संगम न्यूज वेबसाईट*  http://www.idndor.blogspot.com/ *वर्ड वेबसाईट* http://www.janjagratisangam.art.blog/ ऐप से  जुड़ें 👇 https://kutumb.app/jan-jagriti-sangam?slug=d1489c832ddd&ref=S97G6&screen=id_card_section *पिपलियामंडी भाव* पिपलिया स्टेशन (निप्र)। कृषि उपज मंडी पिपलिया में शनिवार को विभिन्न जिसों के भाव इस प्रकार रहे। गेंहू 2100 से 2530, चना 3500 से 4240, मसूर 5100 से 6126, सोयाबीन 2500 से 5691, अलसी 5000 से 6000, लहसुन 350 से 7800, मैथी 3800 से 4800 रुपए प्रति क्ंिवटल रहे। ----

*लायंस क्लब शक्ति की ओर से निःशुल्क मधुमेह व ब्लड प्रेशन शिविर सम्पन्न*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज  जेपी तेलकार  पिपलिया स्टेशन (निप्र)। लायंस क्लब शक्ति की ओर से आयोजित दो दिवसीय निःशुल्क मधुमेह एवं ब्लड प्रेशर परीक्षण शिविर सम्पन्न हुआ। करीब 160 लोगों ने निःशुल्क परीक्षण कराया। डॉ. राकेश जैन ने मरीजों को मधुमेह से बचाव की सलाह दी व जागरूक। अवसर पर क्लब अध्यक्ष समता जैन ने कहा मधुमेह हो और ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियां एक साइलेंट किलर के रूप में अपना काम करती है, इनसे बचाव ही इनका इलाज है। सचिव नीलम जैन ने कहा लायंस क्लब शक्ति समय-समय पर बीमारियों के बारे में जागरूकता कैंप लगाकर लोगों को इन सभी बीमारियों के लिए अवेयर करता है, ज्यादा से ज्यादा लोगों को इससे लाभ उठाना चाहिए। संरक्षक अध्यक्ष नीलिमा अग्रवाल ने डायबिटीज और ब्लड प्रेशर होने पर व्यक्ति अपनी जीवनशैली में थोड़ा बहुत बदलाव लाकर इनसे बच सकता है। साथ ही समय पर दवाई लेना भी आवश्यक है। इस अवसर पर ममता शर्मा, प्रियंका फरक्या ज्योति जैन, अलका पीतलिया, मधु जैन, अंगुरबाला पाटीदार, प्रियंका जैन, नेहा जैन, जयश्री गोयल, शिखा गोयल, नीता जैन, मनीषा गोयल, आशा पाटीदार, मोना सेठिया, वर्षा अग्रवाल आदि उपस्थित थे । -...

*राष्ट्रवीर श्री वीर दुर्गादास जी राठौर की 22 को उज्जैन में पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि कार्यक्रम*

चित्र
*जन जागृति  संगम न्यूज़*   *जगदीश राठौर* लेटेस्ट खबरे,संदेश -सुविचार  *जन जागृति  संगम*  पर  http://idndor.blogspot.com/ जुड़े* 👇 https://kutumbapp.page.link/JBsAcqSctHxbN76q8 रतलाम /अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रतन सिंह  राठौर (पीपी साहब) राष्ट्रीय महामंत्री  देवी लाल  राठौर (बाबूजी) राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष  चूलेश्वर राठौर एवं महासभा के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों से आग्रह है कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर दुर्गादास  राठौर की  पुण्यतिथि के अवसर पर शहरों गांव एवं कस्बे में जहां पर भी प्रतिमा है वहां जाकर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलित करें  जहां प्रतिमा नहीं है अपने घरों में वीर पुरुष के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित करने की अपील की है ।  अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय सहप्रवक्ता जगदीश राठौर पत्रकार ने बताया  22 नवंबर 22 मंगलवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष रतन सिंह राठौर (इंदौर) महासभा के पदाधिकारियों एवं राठौर समाज बंधुओं के साथ उज्जैन में स्थित वीर दुर्गा दास जी राठौर के समाधि स्थल पर जाकर समस्त राठौर बंधुओं की ओर से पुष्पा...

*ग्राम रोला से ढोढर तक 10 किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा में सैकड़ों कांग्रेसी में शामिल*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज  जावरा ड्रा बबलु चौधरी  राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के तारतम्य में ब्लॉक कांग्रेस जावरा द्वारा ग्राम रोला से ढोढर तक 10 किलोमीटर की  उप यात्रा का समापन शनिवार को ढोढर में हुआ  पद यात्रा में रतलाम जिले के प्रभारी बंटी डाबी, कांग्रेस नेता डॉक्टर हमीर सिंह राठौर, युसूफ कडपा, डीपी धाकड़, राजेश भरावा, वरुण श्रोत्रीय, हिम्मत सिंह श्रीमाल, नीति राज सिंह, महेंद्र गंगवाल, सुजान कोचट्टा, रतलाम जिला महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना पुरोहित , जिला उपाध्यक्ष श्रीमती शशि श्रोत्रिय, जिला महामंत्री श्रीमती खान ताल, पूर्व पार्षद सलमा डेविड, यासमीन खान, ग्रामीण अध्यक्ष जगदीश मालवीय जावरा ब्लॉक अध्यक्ष रामनारायण राठौड़ के अलावा सैकड़ों कांग्रेस जन शामिल थे  यात्रा के दौरान पूर्व जनपद अध्यक्ष हिम्मत श्रीमाल ने कहा कि राहुल गांधी को लेकर मध्यप्रदेश में जो भी घटनाक्रम हुआ है इस मामले की केंद्र एवं राज्य सरकार को जांच करना तथा उनकी पूर्ण सुरक्षा करना चाहिए  ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य युसूफ कडपा ने बयान दिया कि राहुल गांधी की देशव्यापी  यात्रा से कांग्रेसियों में काफी...

*सिवनी जिले के तहसील कार्यालय में बाबू' ने कागजों में मार डाले 279 लोग, 11 करोड़ गटक गए कानोकान खबर तक नहीं, हैरान कर देगा खुलासा*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज  जन जागृति संगम ऐप से जुड़े  https://kutumbapp.page.link/szVYKYb2fvns3HsY6?ref=S97G6 सिवनी जिले में सांप काटने बिजली गिरने और नदी तालाब के पानी में डूबने से फर्जी मौत बताकर 279 जिंदा लोगों को मुर्दा बता दिया गया। इसके बाद प्राकृतिक आपदा के अंतर्गत दी जाने वाली ₹4 लाख की सहायता के फर्जी केस तैयार कर ₹11.16 करोड़ों पर इन फर्जी मृतकों के परिजनों के खाते में ट्रांसफर कर दिए गए। प्रारंभिक जांच में आठ अलग-अलग बैंकों के 40 हाथों में यह राशि ट्रांसफर होना पाई गई है और इसकी संख्या बढ़ सकती है। इस घोटाले में पुलिस ने तहसील कर्मचारी के विरुद्ध केस दर्ज किया है और जिन लोगों के खाते में राशि ट्रांसफर की गई है,उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। प्रकृतिक आपदा के बदले दी जाने वाली मदद में यह बड़ा घोटाला सामने आने के बाद जिले के प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यशैली को लेकर भी सवाल उठाए जाने लगे हैं। करोड़ों रुपए की फर्जी भुगतान का यह मामला सिवनी जिले के केवलारी तहसील के कार्यालय का है जहां के कर्मचारी सचिन दहायत को इसका सरगना बताया जा रहा है। सचिन नायब नाजिर के रूप में काम करता था उसके कारनाम...

Rani Laxmi Bai- आज रानी लक्ष्मीबाई की 187वीं जयंती, जाने इस वीरांगना के बारे में

चित्र
जन जागृति संगम  वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई (Rani Laxmi Bai) आज ही के दिन 1835 में जन्मी थीं। रानी लक्ष्मीबाई का जन्म 19 नवंबर 1835 में बनारस के भदैनी में हुआ था। Supriya Srivastava   19/11/2022  Rani Laxmi Bai-  भारत के बच्चे बच्चे का बचपन यही कविता गाते हुए बीतता है, ‘खूब लड़ी मर्दानी वह तो झांसी वाली रानी थी।’ आज उसी झांसी वाली रानी का जन्मदिन है। वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई आज ही के दिन 1835 में जन्मी थीं। रानी लक्ष्मीबाई का जन्म 19 नवंबर 1835 में बनारस के भदैनी में हुआ था। रानी लक्ष्मीबाई जैसा साहस और हिम्मत सच में दोबारा किसी में देखने को नहीं मिला। अंग्रेजी सेना से संग्राम में उनका जो अहम योगदान रहा है वो हमेशा अमर रहेगा। रानी लक्ष्मीबाई बचपन से ही प्रतिभाशाली थीं। लक्ष्मीबाई की माता का नाम भागीरथी बाई था। वो महज 4 साल की थीं जब उनकी माता का देहांत हो गया था। उनके पिता मोरोपंत तांबे बिठूर जिले के जो पेशवा थे उनके यहां पर काम किया करते थे। बचपन में रानी लक्ष्मीबाई को मनुबाई के नाम से जाना जाता था। उन्हें मणिकर्णिका के नाम से भी जाना जाता था और इसीलिए प्यार से लक्ष्मीबाई को ‘मनु’ (Rani L...

*अभिभाषक संघ के चुनाव का घमासान: अध्यक्ष पद हेतु 05 प्रत्याशी द्वारा नामांकन प्रस्तुत :204 मतदाता मतदान करेंगे*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज  जुड़े जन जागृति संगम न्यूज से https://kutumb.app/jan-jagriti-sangam?slug=d1489c832ddd&ref=S97G6&screen=id_card_section जावरा (जगदीश राठौर) अभिभाषक संघ जावरा के मुख्य चुनाव अधिकारी एसपी सोनी ने 02 वर्ष के लिए अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष उपाध्यक्ष , सहसचिव एवं वाचनालय सचिव पद हेतु निर्वाचन की घोषणा की है ।  निर्वाचन अधिकारी द्वारा घोषित जानकारी के अनुसार शनिवार 19 नवंबर को दोपहर 12:00 से शाम 4:00 बजे तक नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे । इसी दिन आवेदन पत्र की जांच के उपरांत सही पाए नामांकन पत्र की सूची का प्रकाशन किया जाएगा । 23 नवंबर को शाम 4:00 बजे तक नाम वापसी होगी और अंतिम सूची का प्रकाशन उसी दिन किया जाएगा । दिनांक 30 नवंबर को दोपहर 11:00 से 3:00 बजे तक मतदान होगा । इसी दिन शाम 4:00 बजे के पश्चात मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे । निर्वाचन अधिकारी एसपी सोनी ने बताया कि अध्यक्ष पद हेतु 20 वर्ष उपाध्यक्ष एवं सचिव पद हेतु 15 वर्ष एवं अन्य पद हेतु 7 वर्ष की वकालत का  होना आवश्यक है । फार्म शुल्क अध्यक्ष पद हेतु ₹1500/ उपाध्यक्ष सचिव पद हेतु ₹1000/ एवं अन्य प...

*राज्य स्तरीय कराते चैंपियनशिप में रतलाम जिले के 6 खिलाड़ी चयनित,32 जिले के खिलाड़ी होंगे शामिल*

चित्र
*जनजागृति संगम न्यूज़*  *जगदीश राठौर* जुड़े जन जागृति संगम ऐप से  https://kutumb.app/jan-jagriti-sangam?ref=S97G6 रतलाम/मध्य प्रदेश अमेच्योर कराते एसोसिएशन के तत्वावधान में 19 एवं 20 नवंबर ग्वालियर में जूनियर राज्य स्तरीय कराते चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें रतलाम जिला कराते डेवलपमेंट एसोसिएशन के 6 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। रतलाम जिला कराते डेवलपमेंट एसोसिएशन अध्यक्ष चंद्रप्रकाश ओस्तवाल एवं सचिव सेंसाई बलवंत सिंह देवड़ा ने बताया इस राज्य स्तरीय कराते चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश के 32 जिलों के खिलाड़ी शामिल होंगे। जिसमें जिला कराते एसोसिएशन के मोक्ष दायम, देवांश राठौर, लक्ष्य डांगी, आरिका चौहान, दिशा पंड्या और माही हाडा रतलाम जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस उपलब्धि पर जिला कराते एसोसिएशन एवं अभिभावकों द्वारा खिलाड़ियों का पुष्पमाला से सम्मान किया गया।

*एसडीएम जावद ने किया उर्वरक विक्रेताओं के संस् थानों का निरीक्षण*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज  नीमच 18 नवम् बर 2022 अनुविभागीय अधिकारी राजस् व जावद सुश्री शिवानी गर्ग ने शुक्रवार को जावद एवं सरवानिया महाराज में सोसायटी एवं निजी उर्वरक विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण कर किसानों को उर्वरक वितरण कार्य का जायजा लिया। एसडीएम ने इन दुकानों पर उपलब्ध उर्वरक की मात्रा के स्टॉक का भी अवलोकन किया तथा विक्रेता को आवश्यक निर्देश भी दिए।

*मध्यप्रदेश राज्य स्किल प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन करवायें*

जन जागृति संगम न्यूज  नीमच 18 नवम्बर 2022 मध्यप्रदेश राज् य स्किल प्रतियोगिता में हुनर दिखाकर इंडिया स्किल एवं विश्व कौशल प्रतियोगिता 2024 में देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका है। अपना हुनर दिखाए और मध्यप्रदेश का मान बढाएं। म.प्र. राज्य कौशल प्रतियोगिता 2022 के लिए पंजीयन 15 दिसम्बर 2022 तक करा सकते है। किसी भी प्रकार की शैक्षणिक योग्यता की बाध्यता नही है। रजिस्ट्रेशन लिंक  www.dsd.mp.gov.in. www.mpskills.gov.in   www.ssdm.mp.gov.in  पर पंजीयन करवाये जा सकते है।

*भानपुरा पुलिस की शराब तस्करो, शराबियो तथा जुआ सट्टा के विरूध्द प्रभावी कार्यवाही*

जन जागृति संगम न्यूज  नशा मुक्ति अभियान के तहत की गई कार्यवाही भानपुरा पुलिस द्वारा जुआ सट्टा के विरुद्ध की गई कार्यवाही श्रीमान पुलिस अधीक्षक मन्दसौर श्री अनुराग सुजानिया जी के द्वारा चलाये जा रहे नशा मुक्ति अभियान तथा जुआ-सट्टा के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। जो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ श्री महेन्द्र तारणेकर साहब एवं SDOP महोदय गरोठ श्रीमती सोनु परमार जी के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी भानपुरा निरीक्षक अवनीश श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में दिये गये दिशा निर्देशो से थाना भानपुरा टीम द्वारा अभियान के तहत कार्यवाही की गई। *घटना का संक्षिप्त विवरण* थानें के सउनि गिरजाशंकर शर्मा को विश्वसनीय मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति सफेद रंग की मारुति ओमनी वेन एम.पी. 41.बी.सी. 1938 में एक व्यक्ति अवैध शराब लेकर जा रहा है मुखबीर सूचना पर हमराह फोर्स के रवाना होकर दबीश दी गई जिसके पास ओमनी वेन में 07 पेटी अवैध शराब मिली जिसमें आरोपी दिनेश पिता नारायण मीणा नि. गांधीसागर के विरुद्ध अपराध क्रमांक 446/2022 धारा-34(2) आबकारी अधिनियम में प्रकरण पंजीबद्द कर आरोपी को गिरफ्ता...

नीमच कृषि ऊपज मंडी आज के भाव 16 नवंबर बुधवार 2022 बुधवार

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज मुंगफली 150, चना डालर 100, मक्का 15 एवं ज्वार 50 रूपये तेज, सोयाबीन 75, कलौंजी 200, मसूर 100, रायड़ा 100 एवं तिल्ली 300 रूपये नरम। जुड़े जन जागृति संगम ऐप से https://kutumbapp.page.link/f4bvU9EUhoiRJxkg6?ref=S97G6 गेंहू- 7400 भाव 2341 से 2806  मक्का- 7000 भाव 1850 से 2700  उड़द- 360 भाव 5500 से 7200  चना- 1200 भाव 3906 से 4470  डालर चना- 80 भाव 7000 से 12201  तुअर- 10 भाव 4850 से 7200  सोयाबीन- 9000 भाव 2050 से 5820  रायड़ा- 500 भाव 5700 से 6401  मुंगफली- 7000 भाव 4811 से 6211  पोस्ता- 00 भाव 88500 से 140000  मैथी- 1600 भाव 3400 से 6500  अलसी- 700 भाव 5500 से 6415  धनियां- 1400 भाव 7100 से 11200 अजवाईन- 260 भाव 8800 से 16201  इसबगोल- 120 भाव 9000 से 16701  असगंध- 1500 भाव 7000 से 28000  लहसुन- 20000 भाव 521 से 7950  जो- 250 भाव 2800 से 3015  मसूर- 30 भाव 5927 से 6261  कलोंजी- 1000 भाव 7801 से 12601  तिल्ली- 41 भाव 8701 से 17100  जीरा- 00 भाव 22451 से 22451  च...

*प्रतापगढ़ से पकड़ाए 81 लाख लूट के 2 आरोपी* *4 बदमाशों ने 20.25 लाख के हिसाब से बांटा था पैसा*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज  जुड़े जन जागृति संगम ऐप से https://kutumbapp.page.link/sQYnxjVFUAnUhdUQ8?ref=S97G6 *जोधपुर* जिले के फलोदी में 81 लाख की लूट का खुलासा हो गया है। फलोदी के राईकाबाग में 11 नवंबर को बिजनेसमैन रमेश गोलेछा से दिनदहाड़े 81 लाख रुपए की लूट हो गई थी। मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को सोमवार को प्रतापगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। जबकि 2 आरोपी फरार हैं। दोनों आरोपियों से लूट के 40 लाख रुपए भी बरामद हुए हैं। साथ ही लुटेरों को कार बेचने वाले अशोक कुमार माली को भी गिरफ्तार किया गया है।

*नमो नमो मोर्चा राष्ट्रीयअध्यक्ष श्री हटवार एवं ओबीसी मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राठौर का पश्चिमी बंगाल भ्रमण कार्यक्रम*

चित्र
*जनजागृति संगम न्यूज़*  *जगदीश राठौर*        जुड़े जन जागृति संगम ऐप से  https://kutumbapp.page.link/YytoBXQa1JNrL6xr5?ref=S97G6    *इंदौर /नमो नमो मोर्चा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष  विजय  हटवार (नागपुर) एवं नमो नमो मोर्चा ओबीसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक  राठौर (गुना वाले) पश्चिम बंगाल के एक सप्ताह भ्रमण पर पश्चिम बंगाल जाएंगे । नमो नमो मोर्चा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी जगदीश राठौर पत्रकार ने बताया कि  द्वय राष्ट्रीय अध्यक्ष 21 नवंबर 2022 को इंदौर एरोड्रम से पश्चिम बंगाल के प्रवास पर जाएंगे जहां नमो नमो मोर्चा के पदाधिकारियों से कोलकाता एवं अन्य शहरों में  मुलाकात कर मार्गदर्शन देंगे  यह कार्यक्रम एक सप्ताह का होगा ।

भयानक एक्सीडेंट हुआ मानन खेड़ा चौकी के सामने*

चित्र
जनजागृति संगम न्यूज़ जुड़े जन जागृति संगम ऐप से https://kutumbapp.page.link/5PLJKo7oXYBdokHc7 नीमच  ड्रा बबलु चौधरी सुबह 11:00 बजे के करीब पुलिस कर्मी सुरेश उपाध्याय ( ग्राम सांडिया ) निवासी  बाइक  से रतलाम से मंदसौर की ओर जा रहा थे जहां मानन खेड़ा चौकी के सामने अचानक एक व्यक्ति का एक्सीडेंट हुआ  दिखाई दिया तो पुलिस कर्मी सुरेश उपाध्याय सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचे और वहा घायल व्यक्ति को  साइड में लिया जिसके  सर, हाथ और कमर में चोट आई है रास्ते में जाने आने वाले कोई रुकने को तैयार नहीं थे तभी सुरेश उपाध्याय पुलिस कर्मी ने जाकर घायल व्यक्ति को साइड में लिया और अपने रुमाल से उसके सिर व हाथ पर लपेट दिया जिससे चोटिल जग से ब्लड आना बंद हो गया , उसके बाद पुलिस थाने में सूचना दी व एंबुलेंस बुलवाकर   जावरा हॉस्पिटल पहुंचाया जिससे  उसकी जान बच गई और वह अब सुरक्षित है

*नगर परिषद ताल के स्थापना के 106 वें स्थापना दिवस पर आज 16 को भव्य कार्यक्रम आयोजित*

चित्र
*जन जागृति संगम* *जगदीश राठौर* जुड़े जन जागृति संगम ऐप से https://kutumbapp.page.link/k2xnuPgjaJYiBYxt8 रतलाम जिले की नगर परिषद ताल के स्थापना के 106 वे वर्ष होने पर नगर परिषद ताल द्वारा शासन के  दिशा निर्देश अनुसार गौरव दिवस मनाया जा रहा है जिसे लेकर नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश परमार,सीएमओ कन्हैयालाल सुर्यवंशी एवं समस्त पार्षदगण एवं नगर परिषद के समस्त कर्मचारीगण उत्साह पुर्वक उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने मे लगे हुवे हे  आज 16 नवंबर को समापन होगा। कार्यक्रम की पुर्व सध्या से ही ताल के शासकीय कार्यालयों पर आकर्षक विद्युत्त सज्जा होकर नगर को दुल्हन की तरह सजाया गया। नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश परमार ने जानकारी देते हुवे बताया कि नगर परिषद ताल के स्थापना 16 नवंबर 1916 को हेाने से शासन के दिशा निर्देश अनुसार प्रतिवर्ष 16 नवंबर को गौरव दिवस के रूप मे मनाये जाने का निर्णय लिया गया है स्थापना के 106 वें स्थापना दिवस पर परिषद द्वारा कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमे क्रिकेट प्रतियोगीता,सांस्कृतिक कार्यक्रम,प्रभात फेरी,रक्तदान शिविर एवं विकास कार्या का लोकार्पण  किया जावेगा। 16 नवंबर को मुख्य समारो...

अवैध शराब की धरपकड हेतु मनासा पुलिस की ग्राम हाडीपिपल्या में दबिश* *मौके पर 5000 लीटर लहान नष्ट कर दो आरोपियों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज*

जन जागृति संगम न्यूज़ मनासा ड्रा बबलु चौधरी वर्तमान में पुलिस मुख्यालय द्वारा नशामुक्ती, अवैध शराब, मादक पदार्थ के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय नीमच श्री सुरज कुमार वर्मा द्वारा जिले में अवैध शराब की तस्करी / निर्माण रोकने व कार्यवाही करने हेतु सभी थाना प्रभारीयों को निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय नीमच श्री एसएस कनेश व एसडीओपी महोदय मनासा सुश्री यशस्वी शिंदे के कुशल निर्देशन में थाना प्रभारी मनासा केएल दांगी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा हाडीपिपल्या बांछडा डेरा में दबीश देकर अवैध कच्ची शराब जप्त कर दो प्रकरण पंजीबद्ध किए गए है। थाना मनासा पुलिस को मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम हाडीपिपल्या बांछडा बस्ती के पास कुछ लोग अवैध हाथ भटटी की कच्ची शराब बनाने वाले है तथा हाथ भटटी की कच्ची शराब बेचने जा रहे है सूचना पर कार्यवाही करते हुए थाना मनासा पुलिस द्वारा ग्राम हाडीपिपल्या बांछडा बस्ती में दबिश देकर करीब 5000 लीटर लहान नष्ट की गयी तथा अन्य दो अलग अलग स्थान से दो आरोपियों से हाथ भटटी से बन...

*सैयदना साहब की सालगिरह पर *शांति दूत सैयदना स्मारिका का किया विमोचन*

चित्र
*जनजागृति संगम न्यूज़*  जगदीश राठौर जावरा  दाऊदी बोहरा समाज के रूहानी पेशवा 52 वे दाई मोहम्मद बुरहानुद्दीन साहब की 112 वी सालगिरह एवं 53 वे दाई अली कदर मुफद्दल सैफुद्दीन साहब(TUS) की 79 वी सालगिरह के मौके पर हिंदी में प्रकाशित शांतिदूत सैयदना स्मारिका का प्रकाशन किया गया यहां स्मारिका सैयदना साहब को सूरत में भेंट की गई । इसी कड़ी में शांतिदूत सैयदना के सहायक संपादक युसूफ अली बोहरा पत्रकार ने शेख ताहा भाई (जानू वाला) से मंगलवार को स्मारिका का विमोचन कराया । इस अवसर पर संपादक युसूफ अली बोहरा ने सैयदना साहब की सालगिरह की मुबारकबाद भी  पेश की ।

*राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा : मावता में निकली पदयात्रा*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज  जनजागृति संगम न्यूज़ जगदीश राठौर**  रतलाम जिले के जावरा में आगामी राहुल गांधीजी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए जन जागरण को लेकर जावरा विधानसभा के ग्राम मावता से पदयात्रा प्रारंभ होकर मुख्य मार्गो से होते हुए रेतीपुरा हनुमान मंदिर पर जाकर समापन हुआ । राहुल गांधी  की यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में पधारने के लिए लोगों को उत्साहित किया । इस अवसर पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव मोहम्मद यूसुफ कडपा,वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. हमीर सिंह राठौर, कांग्रेस नेता राजेश भरावा, हिम्मत सिंह श्रीमाल,पार्षद पप्पू चारोड़िया, पार्षद कन्हैयालाल हाडा, आदि  कार्यकर्ता गण मौजूद रहे ।

*अवेध मादक पदार्थ अफीम 420 ग्राम जप्त कर आरोपी को एनडीपीएस एक्ट मे किया गिरफ्तार*

जन जागृति संगम न्यूज  मनासा। नीमच पुलिस अधीक्षक सुरज कुमार वर्मा द्वारा अवेध मादक पदार्थ कि धरपकड हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुंदर सिंह कनेश, एसडीओपी मनासा यशस्वी शिंदे के निर्देशन में एवं थाना प्रभारी मनासा कन्हैयालाल दांगी के मार्ग दर्शन मे पुलिस चोकी कंजार्डा प्रभारी उपनिरीक्षक हर्षिता सांवरिया व उनकी टीम ने आरोपी तरसेम सिह पिता गुरमेज सिह जाट सिख उम्र 30 साल निवासी सिरसा हरियाणा के कब्जे से अवेध मादक पदार्थ अफीम 420 ग्राम जप्त करने में सफलता प्राप्त कि है। आरोपी तरसेम सिह को एनडीपीएस एक्ट मे गिरफ्तार किया गया है। जप्तशुदा अवेध मादक पदार्थ अफीम के संबध मे आरोपी से पुछताछ कि जाकर संलिप्त आरोपीयो को गिरफ्तार किया जावेगा। उक्त सराहनीय कार्य में उपनिरीक्षक हर्षिता सांवरिया चोकी प्रभारी कंजार्डा, चालक प्रआर 97 नवीन तिवारी, प्रआर 69 कैलाश भाटी, आर 31 नवीन सिह, आर 434 मुकेश मछार, एसएएफ आर 607 मुकेश चंदेल, सेनिक 14 सुनिल सिंह को सराहनीय योगदान रहा है।

*ट्रकों की हेरा-फेरी कर धोखाधड़ी करने वाले शातिर आरोपी,क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्यवाही में धराए*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज  जन जागृति संगम ऐप से जुड़ने के लिए क्लिक करे 👇 https://kutumbapp.page.link/UoDfMCW3W6KRtg1a7?ref=S97G6 आरोपियों के द्वारा गुजरात के थाना छोटा उदयपुर के प्रकरण में 05 ट्रकों (कीमत करीब 1.5 करोड़) की हेराफेरी कर धोखाधड़ी करने पर पंजीबद्ध अपराध में, आरोपी चल रहे थे फरार!झूठ बोलकर ट्रक मालिक से ट्रको को कम पैसों का डाउनपेमेंट कर एग्रीमेंट करके,किश्त न भरते हुए  ट्रक को अन्य व्यक्तियों को बेचकर करते थे ठगी!पूछताछ में आरोपियों के द्वारा उज्जैन, रतलाम सहित कई शहरों में इसी तरह से सस्ते दामों पर ट्रक लेकर किश्त न भरते हुए उन्हें राज्य के बाहर बेचना किया स्वीकार! आरोपियों से पूछताछ की जा रही है! जिसमें अन्य बड़े खुलासे होने की संभावना है!फरार आरोपियों को घेराबंदी कर (1)शाहनवाज पिता सादिक खान निवासी-तराना जिला उज्जैन(2)अब्दुल गफ्फार पिता महम्मद इस्माइल निवासी विजय पैलेस राजेंद्र नगर इंदौर को पकडा!....RD

*नकबजनी में लिप्त अंतर राज्य गैंग का खुलासा, 03 आरोपी गिरफ्तार, गिरफ्तार आरोपियों से रॉयल एनफील्ड मोटर साईकिल, एल.ई.डी. टी.वी, 12 बोर बन्दुक सहित चोरी का अन्य माल बरामद*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज  चित्तौड़गढ़/SPO। निम्बाहेड़ा कस्बे के अरिहंत नगर से 30 अक्टूबर को नकबजनी की वारदात में लिप्त अंतरराज्यीय गैंग का खुलासा करते हुए कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने मध्यप्रदेश के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से चोरी किया माल रॉयल एनफील्ड मोटर साईकिल, एल.ई.डी. टी.वी, 12 बोर बन्दुक व बैट्री चलित बच्चों की कार को बरामद कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी में मध्यप्रदेश पुलिस का सहयोग भी मिला।      पुलिस अधीक्षक श्री राजन दुष्यन्त ने बताया कि 30 अक्टूबर की रात्रि को अरिहंत नगर निम्बाहेड़ा निवासी डा. लोकेश कुमार पुत्र महेश चन्द मीणा के घर से अज्ञात बदमाश मकान के ताले व गेट तोडकर घर पर रखी हुई रॉयल एनफिल्ड मोटर साईकिल, वन प्लस एल.ई.डी टी.वी, बेटरी चलित बच्चे की कार, 1-1 सोने की चेन, अंगुठी और कडा तथा 10 हजार रूपये की नकदी चोरी करके ले गये है। डॉ लोकेश की रिपोर्ट पर कोतवाली निम्बाहेड़ा पर नकबजनी में प्रकरण दर्ज कर जांच एएसआई सुरज कुमार के जिम्मे की गई।           घटना की गंभीरता के मद्देनजर एसपी श्री दुष्यंत ने शीघ्र एक्शन लेते हुए घटना ट्रेस आउट करने के निर्...