संदेश

*लोकल ट्रेनों का कम हुआ किराया, लाखों यात्रियों में खुशी की लहर*

जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  कोटा। मेमू लोकल पैसेंजर ट्रेनों में सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए खुशी की खबर है। कई लोकल ट्रेनों का किराया कम हो गया है। जल्द ही बाकी बची लोकल ट्रेनों का किराया भी काम होगा। इसके चलते यात्रियों को अब सफर के लिए अधिक किराया नहीं भुगतना होगा। सरकार ने लोकल ट्रेन यात्रियों से अब एक्सप्रेस ट्रेन का किराया नहीं वसूलने के आदेश दिए हैं। इसके चलते उत्तर-मध्य और उत्तर-पश्चिम रेलवे सहित कई जोनों ने तुरंत प्रभाव से लोकल ट्रेनों का किराया कम कर दिया है। पश्चिम-मध्य सहित कई अन्य रेलवे द्वारा फिलहाल इसकी घोषणा नहीं की गई है। पर माना जा रहा है कि पश्चिम-मध्य सहित बाकी रेलवे द्वारा भी जल्द ही इसके आदेश जारी किए जा सकते हैं।  *कोरोना के बाद वसुला ज्यादा किराया* उल्लेखनीय है कि कोरोना से पहले पैसेंजर ट्रेनों में एक्सप्रेस और सुपरफास्ट की अपेक्षा कम किराया लगता था। लेकिन कोरोना के बात दोबारा शुरू हुई कई पैसेंजर ट्रेनों को स्पेशल के नाम से चलाया। इसके चलते पैसेंजर ट्रेनों के यात्रियों से भी एक्सप्रेस ट्रेन का किराया वसूल किया जाने लगा। इससे कई जगह का किराया दोगुन...

*इंदौर में दूधवालों की जांच शुरू, दूध की दुकान और टंकी पर लिखना होगी फैट और न्यूट्रिशियन की जानकारी*

जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  इंदौर में दूधवालों की जांच शुरू हो गई है। कल अधिकारियों ने इंदौर की कई बड़ी दुकानों पर जांच की। दूधवालों को दुकान में फैट मशीन रखना अनिवार्य कर दिया गया है ताकि ग्राहक दूध में मिलावट की खुद जांच कर सकें। कलेक्टर आशीष सिंह ने धारा 144 के तहत इसके लिए कल आदेश जारी कर दिए हैं। अब दुकानों में फैट मशीन नहीं रखने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। शुक्रवार को अधिकारियों ने शहर की कई बड़ी दुकानों की जांच की। जहां पर मशीन नहीं मिली वहां अंतिम चेतावनी के बाद कार्रवाई की जाएगी। सभी दुकानों से दूध के सैंपल भी इकट्टे कर जांच के लिए भेजे गए।  *क्या हैं आदेश* 1. सभी दूध बेचने वाले/डेयरी वाले अपने प्रतिष्ठान में फैट (वसा) एवं एस.एन.एफ. मापक यंत्र अनिवार्य रूप से रखेंगे।  2. दूध में फैट और एस.एन.एफ. की मात्रा को इलेक्ट्रानिक रूप से डिस्प्ले पर अथवा सूचना पटल पर लिखकर प्रदर्शित करेंगे।  3. ग्राहकों के बोलने पर उनके सामने ही दूध का परीक्षण कर फैट एवं एस.एन.एफ. की मात्रा बताएंगे। 4. सभी दूध बेचने वाले/डेयरी वाले इस मापक यंत्र की आवश्यक जानकारी और ट्रेनिंग ग्राहकों को ...

*अमझेरा में बिना खाद्य लाइसेंस के संचालित मसाला पिसाई कारखाना सील मिलावट की जाँच हेतु 03 नमूने लिए*

  जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  अमझेरा – कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन के दल द्वारा शनिवार को धार जिले में मिलावट से मुक्ति अभियान के अंतर्गत पुराना बस स्टैंड रोड, ग्राम अमझेरा तहसील सरदारपुर जिला स्थित मसाला पिसाई कारखाना जो की KFC ट्रेडर्स के नाम से संचालित हो रहा था का निरिक्षण किया गया।  जिसके मालिक का नाम अब्दुल कदीर पिता अब्दुल रशीद है। अब्दुल कदीर के द्वारा मिर्ची पाउडर एवं धनिया पाउडर का निर्माण कर विक्रय किया जा रहा था एवं इंदौर निर्मित हीरा ए वन हल्दी पाउडर 10 किलो के भारती पैक में 32 पैक विक्रय हेतु पाए गए, जिनपर बैच नंबर, निर्माण तिथि एवं उपयोग की तिथि अंकित नहीं थी । अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा प्रशासन सचिन लोगरिया ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी आर.जी. माऊटा के द्वारा मिर्ची पाउडर, माही ब्रांड रिफाइंड सोयाबीन तेल एवं  हीरा ए वन हल्दी पाउडर के नमूने जाँच हेतु लिए गए। माही ब्रांड रिफाइंड सोयाबीन तेल का उपयोग मिर्ची पाउडर के निर्माण में किया जा रहा था । अब्दुल कदीर पिता अब्दुल रशीद के पास  मसाला पिसाई निर्माण हेतु खाद्य सुरक्षा एवं मानक...

नई दिल्ली रेल्वे विभाग ने किराया घटाया अब 50 किलोमीटर की यात्रा पर न्यूनतम किराया 10 रुपये है. पहले 30 रुपये चुकाने पड़ते थे

जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  रेलवे ने लोकसभा चुनाव 2024 से पहले घटाया किराया, अब 10 रुपए में होगी 50 किलो मीटर यात्रा  आईआरसीटीसी (IRCTC Next Generation eTicketing System) को किराए में बदलाव के लिए आदेश जारी कर दिया गया है। अब 50 किलोमीटर की यात्रा पर Minimum Fare 10 रुपए किराया चुकाना होगा। पहले 30 रुपए चुकाने पड़ रहे थे। इसके अलावा, रेल मंत्रालय ने रियायती किराया योजना शुरू करने के लिए जोनल रेलवे को अधिकार दे दिए हैं. इस योजना के तहत, वंदे भारत समेत सभी ट्रेनों की एसी चेयर कार और एक्जीक्यूटिव क्लास के किराए में 25 फ़ीसदी तक की कटौती की जाएगी. यह योजना विस्टाडोम कोचों सहित एसी सिटिंग की सुविधा वाली सभी ट्रेनों की एसी चेयर कार और एक्जीक्यूटिव क्लास में लागू होगी.  युक्तिसंगत किराया नीति के तहत ट्रेनों में यात्रियों की क्षमता के अनुसार बेसिक रेल किराया पांच से अधिकतम 25 फ़ीसदी तक कम किया जा सकता है. हालांकि, यह स्थायी नहीं होगा

*BPL कार्ड बनाने के बहाने रोजगार सहायक ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  सतना। बीपीएल कार्ड बनवाने के नाम पर एक रोजगार सहायक ने गरीब महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। घटना को अंजाम देने के बाद रोजगार सहायक जहां लगातार गरीब महिला को धमका रहा था वही उसे कार्ड बनवाने की लालच भी दे रहा था। लगातार रोजगार सहायक द्वारा दी जा रही धमकी और उस संबंध बनाने के बाद पीड़ित महिला ने इसकी रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने रोजगार सहायक के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उक्त वारदात जिले के रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक ग्राम पंचायत ककलपुर के ग्राम रोजगार सहायक मुकेश पांडेय पिता हनुमान प्रसाद पांडेय को महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। बताया गया कि आरोपी रोजगार सहायक मुकेश पांडेय ने एक गरीब महिला की मजबूरी का बेजा फायदा उठाते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया था। महिला अपने परिवार का बीपीएल कार्ड बनवाना चाहती थी ताकि परिवार के गुजारे के लिए उसे सरकारी तौर पर मिलने वाली मदद हासिल ह...

*मनासा नाका थाना नीमच सिटी पर हुए अपहरण मामले का पर्दाफाश, 03 आरोपी गिरफ्तार, अपहरण में प्रयुक्त बोलेरो वाहन जप्त*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  कार्यालय पुलिस अधीक्षक जिला नीमच (म०प्र०) दिनाक 20.02.2024 की शाम मनासा नाका थाना नीमच सिटी पर हुए अपहरण मामले का पर्दाफाश, 03 आरोपी गिरफ्तार, अपहरण में प्रयुक्त बोलेरो वाहन जप्त श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवलसिंह सिसौदिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक रंजन के मार्गदर्शन तथा प्रभारी थाना इन्चार्ज थाना नीमच सिटी उप निरीक्षक इन्द्रकुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 20.02.2024 को नीमच सिटी क्षेत्र के मनासा नाके से सायः 6:30 बजे लगभग बोलेरो वाहन में सवार आरोपियों द्वारा देवीलाल मीणा का अपहरण एवं मारपीट के प्रकरण का पर्दाफाश करते हुए सायबर सेल की सहायता से घटना में शामील 03 आरोपियों एवं घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन जप्त करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटना का विववरण दिनांक 21.02.2024 को फरियादी देवीलाल पिता बंशीलाल रावत उम्र 38 साल निवासी पिपल्या चारण द्वारा पुलिस थाना नीमच सिटी पर मय परिजनो के उपस्थित होकर रिपोर्ट की गई कि में प्रॉपर्टी का काम करता हूं. मैने गोविंद पिता रम...

भरभडिया में हुए अंधे कत्ल का पुलिस ने किया पर्दाफाश, पुत्र ने ही पिता को उतारा मौत के घाट*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  थाना नीमच केंट को मिली सफलता दिनांक 07-08.02.24 को ग्राम भरभडिया में हुए अंधे कत्ल का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल, के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवलसिंह सिसौदिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक रंजन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नीमचकेंट निरीक्षक सौरभ शर्मा को नेतृत्व में अंधे कत्ल का पर्दाफाश किये जाने हेतु अलग अलग टीमे घटित की गयी। जिस पर से मुखबिर तंत्र व अन्य साक्ष्यो के आधार पर लगातार पुछताछ व पतारसी की गयी सायबर सेल की मदद प्राप्त की गयी। घटना का विवरण दिनांक 07-08.02.24 को फरियादी कारूलाल पिता हजारीलाल पाटीदार नि० भरभडिया थाना नीमच केंट ने रिपोर्ट किया कि मैं ग्राम भरभडिया रहता हूँ मैं व मेरे बडे भाई शम्भुलाल पिता हजारीलाल पाटीदार उम्र 55 साल निवासी भरभडिया अलग अलग मकान में रहते हैं शम्भुलाल व उसका लडका अर्जुन अपने मकान में सो रहे थे और मैं अपने मकान में सो रहा था के रात्री में 12.30 बजे मेरे भतीजे अर्जुन की जोर जोर से चिल्लाने की आवाज आयी की चोर आ गये चोर आ गये तो में घर से उठकर बाहर आया मेरा ...

*कॉग्रेस नेत्री नूरी खान ने समस्त पदों से इस्तीफ़ा सौंपा*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  🔸लिखा स्वास्थ्य एवम् कुछ विशेष कारणों से मैं किसी भी महत्वपूर्व ज़िम्मेदारी का निर्वहन नहीं कर पाऊँगी,,  🔸साधारण सदस्य के रूप में सदैव पार्टी की विचारधारा से जुड़ी रहूँगी,,  🔸उपाध्यक्ष मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी (प्रभारी नीमच ),,सदस्य अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी,, उपाध्यक्ष मध्यप्रदेश महिला कॉंग्रेस (प्रभारी मालवा निमाड़ ज़ोन)  उक्त पदों से नूरी खान ने प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को इस्तीफा सौंपा,,, 🔸गौरतलब है कि नूरी खान एक पुराने मामले में शनिवार को कोर्ट में पेश हुई थी और 10000 राशि पर जमानत मिली थी,,,तथा रविवार को कांग्रेस के समस्त पदों से इस्तीफा देने के निर्णय से एक बार फिर चर्चा में है,,

*भादवामाता मे होगा मालवीय समाज का 18 वां आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन*

चित्र
  *जन जागृति संगम न्यूज़* 9302003334  नीमच/भादवामाता मे आगामी 18 अप्रैल 2024 को अखिल भारतीय मालवीय समाज का 18 वां आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन 18 जोड़ों के साथ गायत्री परिवार नीमच के द्वारा पाणिग्रह संस्कार संपन्न करवाया जाएगा।  मालवीय, मेहर समाज जन, भादवा माता में पंहुच कर वर वधु को शुभ आशीर्वाद प्रदान करे। उक्त अपील सम्मेलन समिति अध्यक्ष  गोविंद बिलोदिया  मालवीय ने की आपने  बताया की वर की उम्र 21 वर्ष और वधू की उम्र 18 वर्ष होना चाहिए। अशोक खिंची ने बताया कि उक्त बैठक में निर्णय लिया गया कि मृत्यु भोज कम सीमित मात्रा में किया जाए। लाण प्रथा पुरी तरह से बंद की जाएगी। समाज के किसी भी भोजन कार्यक्रम में पहली पंगत में महिलाओं और बच्चों को भोजन करवाया जाए। समाजजन स्वयं अपनी पत्तल दोने उठाकर कचरा दान में डालें। सगाई संबंध और शादी सोच समझ कर करें पुलिस थाना, कोर्ट कचहरी में प्रकरण ले जाने से दोनों पक्षों का के रूपयो एवं समय का खर्च होता है। और अंतिम में समझौता ही करना पड़ता हैं। इसी प्रकार प्रतिभावान छात्र छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में उच्च स्तरीय पढ़ाई करने हेतु शासन स्तर पर समाज जनों क...

*24 घण्टे में चोरी गया ट्रेक्टर जप्त, दो आरोपी गिरफ्तार*

जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  रतनगढ़ थानांतर्गत डिकेंन चौकी पुलिस ने चोरी गए एक ट्रेक्टर को चौबीस घंटे में जप्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। रतनगढ़ थाने से जारी प्रेस नोट के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया एवं इंचार्ज सुश्री वैशाली सिंह के मार्गदर्शन तथा रतनगढ़  थाना प्रभारी भुवान सिंह गोरे के नेतृत्व में डिकेन् चौकी टीम द्वारा 22 फरवरी को डिकेंन से विष्णु पाटीदार का चोरी गया लाल रंग का महिंद्रा ट्रेक्टर जप्त किया जाकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दिनांक 22 फरवरी को फरियादी विष्णु पाटीदार निवासी दक ने चौकी पर उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज करवाई की रात्रि में अज्ञात व्यक्ति मेरे भाड़े का ताला तोड़कर महिंद्रा कंपनी का लाल रंग का ट्रैक्टर 575 एमपी 44 ए ए 5038 चुरा ले गया है फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी गांव के विरुद्ध अपराध दर्ज कर कर थाना रतनगढ़ पर असल अपराध क्रमांक 31/24 धारा 457 380 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था विवेचना के दौरान दिनांक 23 फरवरी को मुखबिर सूचना के आधार...

*शॉर्ट सर्किट से मोटरसाइकिल गैरेज में लगी आग, हुआ नुकसान*

जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  सिंगोली। नगर के वार्ड 2 पेट्रोल पंप के पास स्थित एक मोटरसाइकिल गैरेज में बीती रात करीब 11 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई जिससे दुकान में हजारों रुपए का नुकसान हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंगोली स्थित पेट्रोल पंप के पास मालवा ऑटो गैरेज में शुक्रवार की रात करीब 11 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।  जिसकी सूचना रात 12 बजे किसी परिचित द्वारा फोन पर गैरेज मालिक को दी गई।  सूचना मिलने पर गैरेज मालिक भय्यु मिस्त्री ने दुकान खोलकर देखा तो पड़ोसियों को बुलाकर आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से लगी गैरेज में आग से करीब 50 हजार रुपए का नुकसान गैरेज मालिक को हुआ है।

*अफीम तस्करी के आरोपी को 10 साल की सजा*

जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  मन्दसौर।  एक्ट की विशेष कोर्ट ने अफीम तस्करी के आरोपी भंवर लाल पिता रूपा गायरी (75) निवासी ग्राम सगवाली, जिला मंदसौर को अफीम तस्करी के आरोप में दोषी पाते हुए 10 साल की जेल व 1 लाख रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई है। अभियोजन मीडिया सेल प्रभारी दीपक जमरा ने बताया कि 15 फरवरी 2018 को शहर कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। एक व्यक्ति जिसने सफेद रंग का कुर्ता व सफेद रंग की धोती पहन रखी है। जिसके दाहिने हाथ में एक थैली है जिसमें मादक पदार्थ अफीम है। पुलिस पेट्रोल पंप के पास पहुंचकर हीरो होंडा शोरूम की आड़ में छिपकर मुखबिर से बताए गए व्यक्ति के आने का इंतजार करने लगे थे। करीब 25 मिनट बाद मुखबिर की ओर से बताए गए हुलिए का एक व्यक्ति सफेद कुर्ता व सफेद धोती पहने हुए और अपने दाहिने हाथ में कट्टे से बनी थैली लिए आया था। जिसे घेराबंदी कर रोका गया। नाम व पता पूछने पर उसने अपना नाम भंवर लाल गायरी बताया। उसकी थैली की तलाशी लेने पर मादक पदार्थ अफीम बरामद की थी।

*ब्लाइंड मर्डर का किया 48 घंटे में खुलासा 02 अभियुक्तगण गिरफ्तार, मृतका का प्रेमी ही निकला हत्यारा*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  प्रतापगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया के निर्देशानुसार, भागचंद मीणा अति. पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ एवं श्योराजमल मीना पुलिस उप अधीक्षक वृत्त प्रतापगढ के मार्गदर्शन में थानाधिकारी प्रतापगढ भगवानलाल पुनि. के नेतृत्व में आज दिनांक 24.02.2024 को थाना प्रतापगढ़ के प्रकरण संख्या 97/2024 धारा 302 भादस में वांछित अज्ञात आरोपीगण को नामजद कर अभियुक्तगण कुलदीप पिता कन्हैयालाल निनामा उम्र 22 साल व अनिल पिता रमेश निनामा उम्र 27 साल निवासीयान लाम्बाडाबरा थाना पीपलखूंट को गिरफ्तार किया गया। घटना विवरणः- दिनांक 22.02.2024 को थानाधिकारी प्रतापगढ को जरिये टेलिफोन पर सूचना मिली की बांसवाडा रोड स्थित प्रतापनगर कॉलोनी में एक अज्ञात महिला की लाश पड़ी हुयी है। सूचना पर थानाधिकारी प्रतापगढ मय जाब्ता के पहुंचकर देखा गया तो घटनास्थल पर महिला की लाश के पास एक बैग पडा हुआ था जिसमें मोबाईल मिला मोबाईल नम्बर के आधार पर मृतका की शिनाख्तगी उर्वशी उर्फ अनुराधा पिता कन्हैयालाल मीणा निवासी बंजारी थाना सुहागपुरा के रूप में हुई। मृतका के परिजनों को फोन से सूचना दी गई। कानुन व्यवस्था क...

खाद्य सुरक्षा विभाग ने की संस्थानो की जांच खाद्य पदार्थों के लिए नमूने

जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  नीमच 24 फरवरी 2024 कलेक्टर श्री दिनेश जैन के निर्देशन में मिलावट से मुक्ति अभियान के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा जीरन स्थित फर्म पालीवाल दूध डेयरी  नीम चौक(गाँधी नगर) जीरन का  निरीक्षण कर 01 नमूना गाय दूध   का लिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री यशवंत कुमार शर्मा ने बताया कि शनिवार को हर्कियाखाल  सांदा फोर लेन  पर कृष्ण कन्हैया दूध डेयरी का निरीक्षण कर 01 नमूना मिश्रित दूध  एवं राधे का ढाबा शास्त्री नगर नीमच का निरीक्षण कर 01 नमूना पनीर तथा 01 नमूना दही का लिया गया। इस प्रकार कुल 04 नमून  लिए  गये।जांच रिपोर्ट आने पर नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

*परीक्षा से एक दिन पहले 12वीं के स्टूडेंट की साइलेंट अटैक से मौत, सदमे में परिजन*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  इंदौर । परीक्षा में शामिल होने से एक दिन पहले 12वीं के एक छात्र की साइलेंट अटैक से मौत हो गई। 17 वर्षीय छात्र तुषार  शुक्रवार की रात खाना खाकर अपने कमरे में जाकर सो गया।  सुबह करीब 10 बजे के लगभग मां काजल कमरे में उठाने पहुंची तो वह नहीं उठा। परिवार के सदस्य उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां छात्र को मृत घोषित कर दिया गया। शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साइलेंट अटैक से मौत होना पाया गया है। वही तुषार की मौत से परिवार के लोग सदमे में है।

लोन बकाया होने पर वृद्ध को घर से निकाला, सदमे से मौत! लेकिन, अब तक इस मामले के दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  मन्दसौर-मध्यप्रदेश के मन्दसौर जिले के नाहरगढ थाना क्षेत्र के गाँव भिल्या खेड़ी मे मेट्रो फाइनेंस कम्पनी के कर्मचारियों पर नही हुई कोई कार्रवाई भिल्या खेड़ी गाँव मे राम मंदिर पुजारी गोविंद दास बैरागी द्वारा 3 लाख का लोन लिया गया था औऱ कोरान काल मे क़िस्त नही भरने से अब लोन कम्पनी के कर्मचारियों द्वारा 13 लाख रुपये की अवैध वसूली कर रहे है ,,मानव अधिकार आयोग भोपाल के आदेश पर भी नही हुई प्रशासन की औऱ कोई मदद गोविंद दास बैरागी से दूरभाष पर चर्चा के दौरान बताया कि लोन कम्पनी के कर्मचारि 2 लाख फिर भी मांग रहे मेने अभी तक 1लाख 75 हजार चुका! मौत हुई मेरे पिता की लोन फाइनेंस कम्पनी के कर्मचारियों की वजह से मेरे पिता को लौटा दो पैसा ले जाओ मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोेग, भोपाल (म.प्र.) (जनसम्पर्क शाखा) समाचार भोपाल, ’’09 मामलों में संज्ञान’’ मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के माननीय अध्यक्ष श्री मनोहर ममतानी ने विगत दिवस के विभिन्न समाचारो पत्रों में प्रकाशित प्रथम दृष्टया मानव अधिकार उल्लंघन के ’09 मामलों में संज्ञान’ लेकर संबंधितों से जवाब मांगा है। लोन बकाया होने प...

*फीस बकाया होने पर भी स्कूली बच्चों को परीक्षा से वंचित नहीं किया जा सकेगा*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  *भोपाल:-*  स्कूली बच्चों के परिजनों को बड़ी राहतबकाया फीस वाले छात्र भी दे सकेंगे परीक्षाकलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने जारी किया आदेशपरीक्षा से वंचित नहीं कर सकेंगे निजी स्कूलबच्चों को परीक्षा से रोकने वाले स्कूलों पर होगी कार्रवाई..!

*चम्बल का पानी नीमच लाने हाजी साबिर मसूदी ने सौंपा मुख्यमंत्री को पत्र*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  नीमच। चम्बल का पानी नीमच लाने की मांग को लेकर वार्ड क्र.20 के पार्षद प्रतिनिधि हाजी साबिर मसूदी ने मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के नीमच आगमन पर उन्हें बोहरा गली कॉर्नर पर पत्र सौंपा।  पत्र में मसूदी ने मुख्यमंत्री से मांग की कि नीमच षहर विगत कई वर्षों से पेयजल की समस्या से जूझ रहा है। षहर के लिये वर्तमान जल स्त्रोत जाजूसागर व षिवाजी सागर (ठीकरिया) का पानी पर्याप्त नहीं है। जाजू सागर 25 हजार की आबादी के मान से बना था। षिवाजी सागर (ठीकरिया बांध) मुख्य रूप से सिंचाई परियोजना है जिसका मात्र 30 प्रतिषत पानी नीमच षहर के लिये है। नीमच में नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित हो रहा है व आबादी भी डेढ लाख से उपर हो गई है।  वर्तमान में कभी दो कभी तीन दिन छोडकर पानी उपलब्ध हो रहा है। नीमच षहर को चम्बल के पानी की योजना में षामिल कर लिया जाए तो नीमच में पेयजल संकट की समस्या हमेषा के लिए दूर हो जाएगी व उद्योगों को भी पर्याप्त पानी मिल सकेगा।  बोहरा गली कॉर्नर पर जैसे ही मुख्यमंत्री रोडषो के दौरान आए, वैसे ही विधायक दिलीपसिंह परिहार ने माईक से पार्षद प्रतिनिधि हाजी साबिर मसूदी द...

*महिला साथी की मदद से व्यापारी से पैसै वसूलने वाले आरोपी को सैलाना पुलिस ने दबोचा*

जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  *घटना का विवरण –*  दिनांक 22.02.2024 को थाना सैलाना पर सैलाना सुनार व्यापारी दयाशिव सोनी पिता नानालाल सोनी निवासी  श्रीनगर कॉलोनी रतलाम द्वारा सूचना दी गयी कि एक महिला द्वारा फोन पर दोस्ती करने के बहाने व्यापारी को सालमगढ़ प्रतापगढ में बुलाकर अपने अन्य तीन साथियो के साथ मिलकर व्यापारी से 5 हजार रुपये नगद और 25 हजार रुपये एकाउंट में ट्रांसफर करवाये एवं आरोपीयो के द्वारा फोन करके व्यापारी से फिर पैसो की मांग की गयी  व्यापारी की सूचना पर थाना सैलाना पर अपराध क्रमांक 71/24 धारा 323.294.327.34 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । *पुलिस की कार्यवाही -*     श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम द्वारा घटना को संज्ञान में लेते त्वरित कार्यवाही हेतु दिशा -निर्देश दिये गये एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय व श्रीमान एसडीओपी सैलाना महोदय के  मार्गदर्शन  में कार्यवाही करते थाना सैलाना द्वारा टीम गठित कर आरोपीगणो को पकड़ने हेतु रुपरेखा तैयार की गयी । पुलिस टीम द्वारा योजना बनाकर प्रतापगढ के दलोट से व्यापारी से पैसे वसुलने वाले एक आरोपी सुनील निनामा पिता...

*लोन दिलाकर मोबाईल से कोड चुरा लोन राशि ट्रांसफर कर साइबर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफतार।* *दो महिलाओं को झांसे में लेकर साढ़े 8 लाख रुपये की की ठगी।*

जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  चित्तौड़गढ़, 23 फरवरी। निम्बाहेड़ा शहर के अम्बानगर निवासी दो महिलाओं को लोन दिलाकर उनके मोबाईल से कोड चुराकर लोन राशि को दुसरे खातो में ट्रांसफर करके साइबर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफतार करने में साइबर पुलिस थाने को सफलता मिली है। व्यापारी बनकर ई मित्र संचालक के खाते में ट्रांसफर कर उससे नगद राशि लेकर फरार हुए थे।         पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी ने बताया कि निम्बाहेड़ा के अम्बानगर निवासी सुनिता पत्नी कन्हैयालाल व सीता बाई पत्नी लालाराम ने  कोतवाली निम्बाहेडा थाना पर दी रिपोर्ट के अनुसार सुनीता ने 12 जनवरी को 8 लाख 45 हजार का लोन लिया था। 25 जनवरी को दो व्यक्ति उससे व सीता बाई से मिले, दोनो व्यक्तियों नें उन्हें लोन दिलवाने और बढ़ाने के झांसे में फंसा कर 31 जनवरी को चित्तौड़गढ़ स्थित एसबीआई बैंक में बुलाया। दोनों ने अपना नाम अंशु व यशवंत बताया।      दोनों महिलाएं एस.बी.आई बैंक चित्तौडगढ पहुंची जहां आरोपियों ने कुछ कागजों पर हस्ताक्षर करवाये, जिससे उसी दिन सीता बाई के खाते में 6 लाख 98 हजार रूपये आ गये, किंतु सुनीता का लोन नही बढने से आरोपियों ने द...

*बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में फ्री में पढ़ाने का 'सुनहरा' मौका, RTE के तहत इस तारीख से जमा होंगे ऑनलाइन आवेदन*

जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  भोपाल। मध्य प्रदेश में बीपीएल कार्ड धारकों के बच्चे निजी स्कूलों में भी निशुल्क शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। इसके लिए आरटीई के तहत अशासकीय स्कूलों में नि:शुल्क प्रवेश के लिये समय-सारणी जारी कर दी गई है और इसके लिए 23 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन करना शरू कर सकते हैं। इसको लेकर राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा जानकारी जारी की गई है। मध्यप्रदेश राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिये शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत गैर-अनुदान मान्यता प्राप्त अशासकीय स्कूलों में कमजोर वर्ग एवं वंचित समूह के बच्चों के ऑनलाइन नि:शुल्क प्रवेश के लिये समय-सारणी जारी की गई है। *23 फरवरी से एडमीशन स्टार्ट* संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र ने बताया कि ''23 फरवरी से 3 मार्च, 2024 तक www.educationportal.mp.gov.in/rte पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन लिये जायेंगे पोर्टल पर त्रुटि सुधार के लिये विकल्प उपलब्ध रहेगा ऑनलाइन आवेदन के बाद आवेदक 24 फरवरी से 5 मार्च तक पावती डाउनलोड और मूल दस्तावेजों का केन्द्रों में सत्यापन करा सकेंगे। *मोबाइल एप से एडमिशन रिपोर्ट* आरटीई के तहत 7 मार्च, ...

*गियर अटकने से ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी: 20 महिलाओं समेत 28 घायल, 2 गंभीर हालत में उदयपुर रेफर*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  निम्बाहेडा| पुलिया पार करते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गए। हादसे में 28 लोग घायल हो गए। घायलों में 20 महिलाएं शामिल है। जिनको निंबाहेड़ा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां से दो घायलों को गंभीर हालत में उदयपुर रेफर किया गया है। वहीं 10 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी है। अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार लोग रिश्तेदार की मौत के बाद बैठक में शामिल होने जा रहे थे। हादसा चित्तौड़गढ़ के निंबाहेड़ा में मक्खनपुर रोड़ पर बाड़ी के पास सुबह 9.30 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार शोभावाली गांव में रहने वाली एक महिला के भगवानपुर गांव में रहने वाले भाई शिवलाल मथारा की 8 दिन पहले मौत हो गई थी। इसको लेकर गांव के सभी घरों से लोग बैठक में शामिल होने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा रहे थे। इस बीच मक्खनपुर और बाड़ी के बीच बनी पुलिया पर चढ़ते समय ट्रैक्टर का गियर अटक गया। जिसके कारण ट्रैक्टर रिवर्स आकर नाले में उतरकर पलटी खा गया। हादसे में ट्रैक्टर सवार सभी लोग घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों ने जेसीबी से ट...

*24 फरवरी के बाद एक बार फिर मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।*

जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  25-26 फरवरी को फिर से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहे है। इससे प्रदेश के 29 जिलों में बादल छाने के साथ गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है, हालांकि इंदौर-उज्जैन में मौसम साफ रहेगा लेकिन बादल छा सकते है।शुक्रवार शनिवार को बादल छाए रहेंगे और कहीं कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है। *अगले 24 घंटे में सक्रिय होगा नया सिस्टम* एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में दक्षिण– पूर्वी एमपी से लेकर तमिलनाडु तक एक द्रोणिका बनी है, जो विदर्भ और तेलंगाना से होकर जा रही है, जिसकी वजह से तेज हवाएं चल रही है और मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। 24 फरवरी को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में आने के बाद 25 फरवरी से प्रदेश के अधिकतर जिलों में बारिश की संभावना है, इस दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि की आशंका भी जताई गई है।

*पत्थर हटाने की बात को लेकर एक-दूसरे के साथ मारपीट करने वाले चार आरोपीयों को कारावास*

जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  जावद। सुश्री प्रीति परिहार, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, जावद के द्वारा घर के सामने से पत्थर हटाने की बात लेकर मारपीट कर गंभीर चोट पँहुचाने वाले एक पक्ष के दो आरोपीगण (01) नंदकिशोर पिता जगदीशचन्द्र राठौर, आयु-33 वर्ष व (02) संतोषबाई पति नंदकिशोर राठौर, आयु-33 वर्ष को धारा 325/34 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत 01-01 वर्ष के सश्रम कारावास व 500-500रू. अर्थदण्ड से दण्डित किया तथा मारपीट कर साधारण पँहुचाने वाले दुसरे पक्ष के दो आरोपीगण (01) सिद्दीक उर्फ फोरू पिता अब्दुल गनी, आयु-40 वर्ष व (02) शाहिद पिता सिद्दीक उर्फ फोरू, आयु-19 वर्ष चारो निवासी-ग्राम जाट थाना रतनगढ जिला नीमच को धारा 323/34 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत 03-03 माह के सश्रम कारावास व 300-300रू. अर्थदण्ड से दण्डित किया । प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी करने वाली एडीपीओं श्री आकाश यादव द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटना लगभग 07 वर्ष पूर्व की होकर दिनांक 29.01.2017 की शाम की 07 दोनो पक्षकारों के ग्राम जाट स्थित घर के पास की हैं। घटना दिनांक को दोनो पक्षकारो के मध्य ...

*सोनोग्राफी कराने आई युवती के साथ डॉक्टर ने की गलत हरकत, केस दर्ज*

जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  मंदसौर में एक युवती ने डॉक्टर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप लगाए आरोप लगाए हैं। गुरुवार देर शाम शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ केस (FIR) दर्ज किया है। FIR सरकारी अस्पताल के सामने देव डायग्नोस्टिक सेंटर के डॉक्टर भरत संगतानी पर दर्ज किया गया है। इधर डॉक्टर के पक्ष में ऑल इंडिया डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सहित शहर के कई डॉक्टर्स ने थाने पहुंचकर इस कार्रवाई का विरोध किया। वहीं शुक्रवार को एसोसिएशन ने एसपी अनुराग सुजानिया से मुलाकात कर मामले की गंभीरता से जांच करने की बात कही। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार 19 वर्षीय युवती पेट में दर्द होने के कारण बुधवार दोपहर करीब 1 बजे अपने भाई के साथ सरकारी अस्पताल गई। यहां डॉक्टर ने सोनोग्राफी कराने को कहा। इस पर युवती अस्पताल के सामने देव डायग्नोस्टिक सेंटर पर पहुंची। युवती का कहना है कि करीब 2 बजे उसका नंबर आया। यहां उसे एक नर्स सोनोग्राफी रूम में छोड़कर चली गई। इसके बाद डॉ भरत संगतानी ने सोनोग्राफी करते हुए उसके प्राइवेट पार्ट को बुरी नीयत से टच किया और छेड़छाड़ की। युवती ने ...

*चारा/भूसा का जिले की सीमा से बाहर निर्यात पर प्रतिबंध*

जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  मंदसौर 23 फरवरी 24/ मंदसौर जिले में वर्तमान में रबी फसल तैयार होने से कटाई का कार्य प्रारंभ हो गया है फसल कटाई उपरांत प्राप्त चारे- भूसे को पशुधन हेतु उपलब्ध बनाए रखने के लिए एहतियात के तौर पर मध्य प्रदेश राज्य के जिलों को छोड़कर अन्य राज्यों के जिलों में निर्यात तथा उद्योगों के बायलरों एवं ईट भट्टों में पशु चारे- भूसे का ईंधन के रूप में उपयोग तथा मंदसौर जिला राजस्थान राज्य का सीमावर्ती जिला होने के कारण जिले की सीमा से बाहर अन्य राज्यों में निर्यात पर प्रतिबंध लगाया गया है । कलेक्‍टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री दिलीप कुमार यादव ने जिले में चारा, भूसा की पूर्ति बनाए रखने/कानून एवं व्‍यवस्‍था बनाए रखने के लिए दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के अंतर्गत प्रतिबंधात्‍मक आदेश जारी किए है। उन्होंने आदेशित किया हैं कि कोई भी व्यक्ति या संस्‍थान पशुचारा(आहार) घांस, भूसा, चारा, कड़बी (ज्वार, मक्‍का के डंठल) आदि मंदसौर जिले से बाहर निर्यात नहीं करेगा। साथ ही उद्योगों एवं फेक्‍ट्रीयों के बायलरों/ईंट भट्टों आदि में पशुचारे/भूसे का ईंधन के रूप में उपयोग नहीं ...

*मुख्यमंत्री की सादगी देखिये, बेटे वैभव की शादी में दोनों पक्षों से होंगे सिर्फ 200 मेहमान*

जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बेटे वैभव की शादी बहुत ही सादे समारोह में की जाएगी। पुष्कर में 24 फरवरी को वैभव यादव की शादी हरदा की रहने वाली शालिनी यादव से हो रही है। शालिनी एक किसान परिवार से हैं और उनके पिता सतीश यादव हरदा के प्रतिष्ठित किसान हैं।  पिछले दिनों मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक फोटो वायरल हुआ था। इसमें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लाल रंग का एक आमंत्रण देते नजर आ रहे थे। इस फोटो के वायरल होने के बाद कयास लग रहे थे कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बेटे वैभव यादव का विवाह समारोह आलीशान और धूमधाम से होगा। इसमें कई वीआईपी और वीवीआईपी हस्तियां शामिल होंगी। रिसेप्शन उज्जैन, भोपाल के साथ दिल्ली में भी होगा। हालांकि, यह सभी कयास गलत साबित हुए। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के बेटे वैभव यादव का विवाह पुष्कर में 24 फरवरी को हो रहा है। दोनों पक्षों से कुल 200 मेहमान ही शामिल होंगे। इसमें भी वधू पक्ष से 60 और वर पक्ष के 140 लोग शामिल होंगे। *पुष्कर में होगा विवाह* मुख्यमंत्री मोहन ...

*भजनलाल सरकार का एक और बड़ा फैसला, सरकारी कार्यालयों में प्लास्टिक बोतल के उपयोग पर पाबंदी*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  जयपुर। राजस्थान की भजनलाल सरकार ने एक और बड़ा फैसला लेते हुए सरकारी दफ्तरों में पानी पीने के लिए प्लास्टिक की बोतल के उपयोग पर पाबंदी लगा दी है। इसे लेकर मुख्य सचिव ने सभी विभागों को पत्र लिखा है। इस पत्र के आधार पर राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम में एक परिपत्र जारी किया गया है। इसमें निगम के कार्यालयों में प्लास्टिक बोतल (PET water bottle) का उपयोग नहीं करने के निर्देश जारी किए गए हैं। दरअसल, राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की कार्यकारी निदेशक (प्रशासन) अनीता मीना ने 21 फरवरी को एक विभागीय परिपत्र जारी किया है। इसमें मुख्य सचिव के 5 जनवरी के पत्र का हवाला देते हुए कहा है कि मुख्य सचिव ने प्रदेश के सरकारी कार्यालयों में प्लास्टिक बोतलों पर पाबंदी लगाने के निर्देश दिए हैं। इसकी पालना में निगम के सभी अधिकारियों, मुख्य उत्पादन प्रबंधकों को निर्देश दिए गए हैं कि निगम कार्यालयों में प्लास्टिक बोतलों (PET water bottle) का उपयोग नहीं किया जाए।

मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव आज नीमच में 752 करोड से अधिक के कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़  *नीमच* *डॉ. बबलु चौधरी*      88390 21573                प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव आज 23 फरवरी 2024 को नीमच प्रवास के दौरान दशहरा मैदान नीमच पर आयोजित कार्यक्रम में 752.09 करोड की लागत के विभिन्‍न 20 विकास एवं निर्माण कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया । इनमें 593.48 करोड के 4 विकास एवं निर्माण कार्यो का भूमिपूजन एवं शिलान्‍यास तथा 158.61 करोड लागत के विभिन्‍न 16 कार्यो का लोकार्पण भी मुख्‍यमंत्री जी व्‍दारा किया गया इस मौके पर विभिन्‍न जनकल्‍याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को मुख्‍यमंत्री डॉ.यादव व्‍दारा लाभ पत्र भी वितरित किये जाएंगे।       मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव आज 23 फरवरी को नीमच शहर में आयोजित जन आभार यात्रा एवं विशाल रोड शो में भाग लेंगे।  तदपश्‍चात मुख्‍यमंत्री डॉ.यादव दशहरा मैदान पर आयोजित विशाल जन आभार कार्यक्रम को सम्‍बोधित करेंगे तथा कार्यक्रम स्‍थल पर विभिन्‍न कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी करेंगे। मुख्‍यमंत्री कार्यक्रम स्‍थल दशहरा मैदान नीमच पर विभिन्‍न विभागों व्‍दारा विकास गतिविधियों , उपलब्धियों और जनकल्‍याणकारी योजनाओं पर आधा...

*मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव व्‍दारा नीमच में 752 करोड से अधिक के विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन सम्‍पन्‍न*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  नीमच 23 फरवरी 2024, देश, एवं प्रदेश में सम्‍भावनाओं के आधार पर विकास और जन  भावनाओं के अनुरूप सनातन संस्‍कृति का सम्‍मान हो रहा है। सनातन संस्‍कृति के तहत वन वासियों को साथ लेकर प्राणी मात्र से प्रेम करते हुए भगवान राम ने आदर्श पुत्र और आदर्श शासक का उदाहरण देश एवं दुनिया के समक्ष प्रस्‍तुत किया है। इसी का परिणाम है, कि हम सभी आज भी राम राज्‍य की स्‍थापना की कामना करते है। राम राज्‍य का अर्थ है, गरीब के जीवन से कष्‍ट मिटाना, देश को स्‍वाभिमान के साथ जीना सिखाना और हर क्षेत्र में सुव्‍यवस्‍था स्‍थापित करना है। उक्‍त विचार प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने शुक्रवार को नीमच में विशाल रोड शो और जन आभार यात्रा के पश्‍चात दशहरा मैदान पर आयोजित विशाल आम सभा को सम्‍बोधित करते हुए व्‍यक्‍त किए। इस मौके पर सांसद श्री सुधीर गुप्‍ता, पूर्व मंत्री एवं विधायक जावद श्री ओमप्रकाश सखलेचा, नीमच विधायक श्री दिलीप सिह परिहार, मनासा विधायक श्री अनिरूद्ध मारू, गरोठ  के विधायक श्री चंदरसिह सिसोदिया, पूर्व विधायक मंदसौर श्री यशपाल सिह सिसोदिया, नीमच नगर पालिका अध्‍यक्ष ...

*बेटियों को जन्म देने वाली माताओं के सम्मान में आराध्या के नेतृत्व में रोटरी डायमंड द्वारा 119 वां स्थापना दिवस मनाया गया !*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  आराध्या वेलफेयर सोसाइटी जो संस्था हमेशा मातृत्व के बच्चों के जन्म के अवसर पर कोई ना कोई रचनात्मक कार्यक्रम का आयोजन निरंतर करती रहती है.... दीपक मुंदड़ा,,  नीमच - रोटरी के 119 वे स्थापना दिवस के अवसर पर रोटरी डायमंड के पदाधिकारीयो द्वारा आराध्या वेलफेयर सोसाइटी के नेतृत्व में राजमाता विजया राजे सिंधिया जिला चिकित्सालय परिसर नीमच में पहुंचकर जच्चा बच्चा वार्ड में बेटियों को जन्म देने वाली माताओं को बेबी किट, बिस्किट,ड्राई फ्रूट्स, दलिया व  दूध की बोतल एवं मोतियों की माला आदि पहनाकर सम्मानित किया गया  इस अवसर पर आराध्या वेलफेयर सोसाइटी की संयोजिका  एडवोकेट श्रीमती माया (मीनू )लालवानी ने बताया कि रोटरी  के 119 में स्थापना दिवस पर रोटरी डायमंड परिवार द्वारा  आज हमारी संस्था को डोनर के रूप में आशीर्वाद प्राप्त हुआ जिसमें आज हम सभी ने बेटियों को जन्म देने वाली 11 माताओं का सम्मान करते हुए रोटरी  के 119 में स्थापना दिवस पर केक भी काटकर बेटियों की जन्म देने वाली माताओं को बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की  इसी कड़ी में रोटरी डायमंड के पूर्व अध्यक्ष दीपक मुंदड़ा ने ब...

शर्मनाक! 20 रुपए देकर अधेड़ ने नाबालिग छात्रा से किया रेप, खून से सने कपड़े देख थाने भागी मां

जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  औरैया: यूपी के औरैया जनपद में नाबालिग छात्रा से रेप का शर्मनाक मामला सामने आया है। स्कूल में पढ़ रही लगभग 12 वर्षीय छात्रा के साथ 55 वर्षीय अधेड़ ने रेप की वारादात को अंजाम दिया है। यहीं नहीं अधेड़ ने नाबालिग छात्रा को 20 रुपए का लालच देकर हैवानियत सारी हदें पार कर दी है।यूपी के औरैया जनपद में दिबियापुर थाना में नाबालिग छात्रा की मां ने गांव के ही लगभग 55 वर्षीय अधेड़ पर नाबालिग बेटी से रेप का आरोप लगाया है। पीड़िता की मां के मुताबिक आरोपी हैवान ने 20 रुपए देकर नाबालिग के साथ बलात्कार किया।सूचना पर जब मौके पर पहुंची नाबालिग छात्रा के कपड़ों पर खून लगा हुआ था। नाबालिग बेटी के द्वारा घटना की जानकारी होते नाबालिग छात्रा के साथ थाने पहुंची पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।पीड़िता की मां के अनुसार उसकी 12 वर्षीय बेटी सरकारी स्कूल में पढ़ रही थी, तभी गांव के ही 55 वर्षीय अधेड़ ने छात्रा को बुलाया , लेकिन स्कूल स्टाफ द्वारा डांटने पर छात्रा नहीं गई। इसके बाद छात्रा को आरोपी ने 20 रुपए का लालच देकर बुलाया जिस पर छात्रा रुपए के लालच में आरोपी ...