*देवी अहिल्याबाई के आदर्शों को जीवन मे आत्मसात करें- विधायक श्री परिहार*

*जन जागृति संगम न्यूज* 9302003334 नीमच 31 मई 2025,आज हम लोकमाता देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयन्ती मना रहे हैं,लोक माता अहिल्याबाई ने आज से 300 वर्ष पूर्व नारी शक्ति की एक मिसाल पेश की है, वे नारी शक्ति का जीता जागता उदाहरण है,भारत मे कई नारी शक्तियां, देश को ऊंचाइयों पर ले जाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है,उक्त विचार नीमच विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार ने सांदीपनि शा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नीमच केंट में आयोजित जिला स्तरीय लोकमाता देवी अहिल्याबाई के त्रि-शताब्दी जयन्ती कार्यक्रम के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए व्यक्त किए। न.पा. अध्यक्ष श्रीमती चौपड़ा ने उपस्थित विद्यार्थियों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए देवी अहिल्याबाई के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। उक्त जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा और नोडल अधिकारी जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर माह अप्रैल में देवी अहिल्याबाई के जीवन दर्शन पर नीमच जिले के सभी हायर सेकेंडरी स्कूलो...