संदेश

*रतलाम में रीजनल राइज कॉन्क्लेव की आज* *मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उद्योगपति और निवेशकों से वन टू वन करेंगे चर्चा* *कॉन्क्लेव में भाग लेने के लिए 5000 से अधिक प्रतिभागियों ने करवाया रजिस्ट्रेशन* *कई नामचीन उद्योगपति एवं औद्योगिक संस्थान रतलाम आएंगे*

चित्र
*जन जागृति संगम न्यूज* जगदीश राठौर रतलाम मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की उपस्थिति में 27 जून को आयोजित होने वाली रीजनल राइस कॉन्क्लेव की तैयारियां जोरों पर है। प्रदेश के सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम मंत्री श्री चैतन्य काश्यप रीजनल राइज कॉन्क्लेव के सफल आयोजन के लिए तैयारियो की स्वयं लगातार मॉनीटरिंग कर रहे हैं। कॉन्क्लेव के लिए इन्वेस्ट एमपी पोर्टल पर अब तक 5000 से अधिक प्रतिभागी अपना रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं, रजिस्ट्रेशन निरंतर जारी हैं।          रतलाम के औद्योगिक विकास को नया कैनवास देने वाली रीजनल राइज कांक्लेव में  मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव स्वयं उपस्थित रहकर उद्योगपतियों तथा निवेशकों से वन टू वन चर्चा करेंगे उनके साथ बैठके आयोजित होगी। रीजनल कॉन्क्लेव में शामिल होने न्यू जील, श्रीजी, जैक्सन, ओरियाना पावर ,एकेटी टायर्स, तिरुपति बालाजी डरलम, बीबा, एलकेम, गोल्ड क्रेस्ट सीमेंट जैसी कई ख्यात कंपनीयो द्वारा सहमति दी गई है। एमपीआईडीसी के निदेशक श्री राजेश राठौड़ ने बताया कि कॉन्क्लेव में लगभग 1500 करोड रुपए के निवेश प्रस्ताव आएंगे। रीजनल राइज कॉन्क्लेव न केवल रतलाम के औद्योगिक विकास की नई तस्वीर...

*जिले में अब तक औसत 199 मि.मी. वर्षा दर्ज*

*जन जागृति संगम न्यूज* 9302003334 नीमच 26 जून 2025, जिले में चालू वर्षाकाल में अब तक औसत 199 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। जबकि गत वर्ष इस अवधि में औसत 93.3 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई थी। अधीक्षक भू अभिलेख नीमच से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार जिले में एक जून से इस वर्ष अब तक नीमच में 241.6 मि.मी., जावद में 204 मि.मी., सिंगोली में 202 मि.मी. एवं मनासा में 149 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई हैं। जबकि गत वर्ष इस अवधि में नीमच में 43 मि.मी.जावद में 128.9 मि.मी. एवं मनासा में 128.9 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई हैं। जिले में 26 जून 2025 को प्रात: 8 बजे तक पिछले 24 घंटे में औसत 28.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई हैं। पिछले 24 घंटे में नीमच में 96, जावद में 10, मनासा में 2 एवं सिंगोली में 6 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई हैं।

*जिला कोषालय अधिकारी श्री बृजमोहन सुरावत पदोन्‍नत*

चित्र
जन जागृति संगम नीमच 25 जून 2025, म.प्र.शासन वित्‍त मंत्रालय भोपाल द्वारा राज्‍य वित्‍त सेवा के वरिष्‍ठ श्रेणी वेतनमान में पदस्‍थ वरिष्‍ठ जिला कोषालय अधिकारी श्री बृजमोहन सुरावत को संयुक्‍त संचालक प्रवर श्रेणी वेतनमान में पदोन्‍नत किया गया है। श्री सुरावत की पदस्‍थापना नीमच में यथावत रखी गई हैं। जिला कोषालय कार्यालय नीमच में श्री सुरावत की पदोन्‍नति पर आयोजित एक कार्यक्रम में सहायक कोषालय अधिकारी श्री राजू मेहर एंव समस्‍त अधिकारी, कर्मचारियों ने श्री सुरावत का स्‍वागत कर, उन्‍हें बधाई दी। 

//सफलता की कहानी// RISE-2025 कॉन्‍क्‍लेव *प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से साकार हुआ जीत का सपना* *लघु उद्योग स्‍थापित कर, आत्‍मनिर्भर बना नीमच का जीत*

चित्र
जन जागृति संगम नीमच 25 जून 2025, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत (PMEGP) युवाओं को लघु एवं सूक्ष्म उद्योग स्थापित करने के लिए ऋण एवं अनुदान सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। जिससे युवा आत्मनिर्भर बन रहे हैं। मध्यप्रदेश के नीमच जिले में भी अनेक युवा उद्यमियों ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना (PMEGP) का लाभ लेकर खुद को, तो सक्षम बनाया हैं। साथ ही अन्‍य लोगों को रोजगार भी उपलब्ध करवा कर उन्हें भी आत्‍मनिर्भर बनाने में मददगार बन रहे है। पीएमईजीपी योजना के तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को विनिर्माण क्षेत्र के लिए 50 लाख रुपये और सेवा क्षेत्र के लिए 20 लाख रुपये तक का ऋण उपलब्‍ध करवया जाता है, इस पर 35 प्रतिशत तक का अनुदान भी मिलता हैं। नीमच के रहने वाले जीत किलेवाला ने बताया, कि मेरी कंपनी का नाम श्री बेनी है, हम अश्वगंधा और चिया सीड्स का काम करते है। यह नीमच मंडी में काफी आती है इसी से हमे एक जरिया मिलता है कि हम इन्हें बाहर तक लोगों को पहुंचा सके। पहले मैंने एक-एक, दो-दो बैग से काम चालू किया था, 2012 से यह काम कर रहा हूँ। 2018-19 में मैंने सोचा क्यों ना...

//सफलता की कहानी// RISE-2025 कॉन्‍क्‍लेव संत रविदास स्‍वरोजगार योजना का लाभ लेकर आर्थिक रूप से सक्षम हुआ विक्रम

चित्र
जन जागृति संगम नीमच 25 जून 2025, प्रदेश शासन व्दारा संचालित संत रविदास स्वरोजगार का लाभ लेकर अपनी स्वयं की किराना दुकान संचालित कर, किशनपुरा निवासी विक्रम काफी खुश है। अब उसे अपने परिवार के भरण पोषण के लिए खुद का स्वरोजगार मिल गया है। अपनी किराना दुकान से विक्रम को प्रतिमाह 10 से 12 हजार रूपये की आमदनी हो रही है और वह अपने परिवार का अच्छे से भरण पोषण कर पा रहा है।           किशनपुरा नीमच निवासी अनुसूचित जाति के युवक विक्रम को समाचार पत्रो के माध्यम से संत रविदास स्वरोजगार योजना के बारे में पता चला, तो उसने अंत्यावसायी कार्यालय नीमच से सम्पर्क कर, इस योजना के तहत आवेदन किया। विक्रम को एक्सिस बैंक नीमच से 2 लाख का ऋण मिला, इससे किराना का सामान खरीदकर किराना दुकान शुरू की। उसका किराना का व्यवसाय चल निकला और अब प्रतिमाह 10 से 12 हजार रूपये की आमदनी होने लगी है। वह खुश है, कि आर्थिक संकट की घड़ी में संत रविदास स्वरोजगार योजना से उसे बड़ा सहारा मिला और वह अपनी स्वयं की किराना दुकान संचालित कर, अपने परिवार का भरण पोषण कर पाने में सक्षम हो गया है। इसके लिए बह मुख्यमंत्री श्री डॉ.मोहन यादव एवं...

*मुख्‍यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत स्‍वयं का उद्योग स्‍थापित कर, विनोद तीन अन्‍य युवाओं को भी प्रदान कर रहा है रोजगार*

जन जागृति संगम नीमच 25 जून 2025, म.प्र.शासन द्वारा संचालित मुख्‍यमंत्री उद्यम क्रां‍ति योजना का लाभ लेकर मनासा के श्री विनोद कुमार रावल द्वारा मेसर्स श्री सांवलिया गेल्‍वेनाइल्‍ड एंड स्‍टील नाम से स्‍वयं का फेब्रीकेशन उद्योग स्‍थापित किया है, इससे वे स्‍वयं के साथ ही 3 अन्‍य लोगो को भी रोजगार दे रहे है। श्री रावल द्वारा टूल मशीनों एवं स्‍टॉक लेने के लिए बैंक से ऋण लेने हेतु संपर्क किया, बैंक द्वारा अतिरिक्‍त सहायता के लिए उन्‍हें जिला उद्योग केंद्र नीमच में संपर्क करने हेतु प्रोत्‍साहित किया। उद्योग विभाग द्वारा विनोद को मुख्‍यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के बारे में जानकारी दी। श्री विनोद रावल ने मुख्‍यमंत्री उद्यम क्रांति योजना तहत 12 लाख रूपये की परियोजना तैयार कर, ऑनलाईन आवेदन प्रस्‍तुत किया। आवेदन प्राप्‍त होने पर विभाग द्वारा प्रकरण भारतीय स्‍टेट बैंक शाखा मनासा में प्रेषित किया। बैंक द्वारा उनको 10 लाख का ऋण स्‍वीकृत किया। ऋण राशि से विनोद ने मशीने व स्‍टॉक खरीद कर, अपना उद्योग प्रारंभ किया और उसका सफलतापूर्वक संचालन कर रहे है।   नव उद्यमी विनोद अपने फेबीकेशन उद्योग से प्रतिमाह ल...

*CBSE का बड़ा फैसला: 2026 से कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा साल में दो बार, छात्रों को मिलेगा बेहतर अवसर* *शिक्षा मंत्रालय की नई शिक्षा नीति के तहत लागू होगा बदलाव, कक्षा 12 की परीक्षा पहले की तरह एक बार ही होगी*

जन जागृति संगम CBSE (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) ने शिक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए घोषणा की है कि सत्र 2026 से कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं साल में दो बार आयोजित की जाएंगी। छात्र दोनों परीक्षाओं में शामिल हो सकेंगे और बेहतर प्रदर्शन वाले प्रयास का परिणाम माना जाएगा। यह निर्णय नई शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) के अनुरूप लिया गया है, जिसका उद्देश्य छात्रों पर परीक्षा का दबाव कम करना और सीखने को अधिक व्यावहारिक और लचीला बनाना है। कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा पूर्ववत वर्ष में एक बार ही आयोजित की जाएगी। *CBSE द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार:* • छात्र को दोनों अवसरों में शामिल होने का विकल्प मिलेगा। • यदि छात्र पहले प्रयास में ही संतुष्ट हैं, तो दूसरा प्रयास देना अनिवार्य नहीं होगा। • बदलाव 2026 के अकादमिक सत्र से लागू होंगे। शिक्षा मंत्रालय का मानना है कि यह प्रणाली "परीक्षा नहीं, सीखने पर ज़ोर" की अवधारणा को साकार करने में मदद करेगी।

*ट्रेन से यात्रा करने वालों को झटका, रेलवे का किराए में बढ़ोतरी का ऐलान*

जन जागृति संगम नई दिल्ली। भारतीय रेलवे दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्क में से एक है। इसे देश की लाइफलाइन कहा जाता है। रोजाना लाखों लोग इससे सफर करते हैं और अपनी मंजिल तक पहुंचते हैं। लोगों के उनके डेस्टिनेशन तक पहुंचाने के लिए रेलवे हर रोज सैंकड़ो ट्रेनों का संचालन करता है। ट्रैवल करने के अन्य साधनों के मुकाबले ट्रेन से सफर करना आरामदायक और किफायाती होता है। यही वजह है कि भारत में ट्रेन से सफर करना भारतीय नागरिकों की पहली पसंद होता है हालांकि, अब ट्रेन से यात्रा करने वालों को झटका लग सकता है। दरअसल, रेलवे ने ट्रेन के किराए में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। जानकारी के मुताबिक भारतीय रेलवे इस साल 1 जुलाई से एसी और नॉन-एसी मेल, एक्सप्रेस और सैकंड क्लास के टिकटों के किराए में वृद्धि करने जा रहा है। *जेब पर कोई बड़ा बोझ नहीं पड़ेगा-:* द न्यू इंडियन एक्सप्रेस ने मंगलवार को एक वरिष्ठ रेलवे अधिकारी के हवाले से कहा कि नए किराए के ढांचे से यात्रियों की जेब पर कोई बड़ा बोझ नहीं पड़ेगा उन्होंने कहा कि उपनगरीय किराया दरों या मासिक सीजन टिकट (MST) की कीमतों में कोई वृद्धि लागू होने की संभावना नहीं है। *प...

*अमिताभ बच्चन वाली कॉलर ट्यून बंद नहीं हुई, अफवाहों पर न दें ध्यान: सरकार के आदेश अभी प्रभावी* *साइबर ठगी से सावधान करने वाली ट्यून सभी नेटवर्क पर जारी, बंद करने का कोई आधिकारिक आदेश नहीं*

जन जागृति संगम सोशल मीडिया पर तेजी से फैली अफवाह के विपरीत, साइबर ठगी को लेकर अभिनेता अमिताभ बच्चन की आवाज में बजने वाली कॉलर ट्यून अभी भी सक्रिय है और इसे बंद करने का कोई सरकारी आदेश जारी नहीं हुआ है। दूरसंचार विभाग (DoT) के निर्देश के तहत यह ट्यून अब भी देशभर के मोबाइल नेटवर्क पर बज रही है। हालांकि, कॉल से पहले यह ट्यून सुनने को लेकर आमजन में लगातार नाराजगी रही है। इसी को लेकर केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हाल ही में कहा कि सरकार लोगों की असुविधा को देखते हुए इस पर पुनर्विचार कर रही है और जल्द ही कुछ राहत दी जा सकती है। गौरतलब है कि यह ट्यून दिसंबर 2024 में साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत शुरू की गई थी और इसे रोजाना सीमित बार प्रसारित करने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन इसे पूरी तरह हटाए जाने की अफवाह सोशल मीडिया पर कल फैलाई गई, जो तथ्यात्मक रूप से गलत है।

*जल की महत्वता एवं कार्यों के चयन के संबंध में जल दूतों का प्रशिक्षण संपन्न*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 नीमच 25 जून 2025, जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्रामीण को जल संचयन के लिए प्रेरित करने हेतु प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर जल दूतों का चिन्हाकन किया गया है। यह जल दूत ग्रामीण जनों को जल संचयन के लिए खेत तालाब निर्माण डगवेल रिचार्ज निर्माण के साथ जल संरक्षण का कार्य करेंगे। जल गंगा संवर्धन अभियान के क्रियान्वयन में इनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही है। अभियान के समापन सप्ताह में सभी जल दूतों के उन्मुखीकरण के लिए बुधवार को नीमच एवं जावद जनपद पंचायत द्वारा जल दूतों का उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जल दूतों द्वारा अभी तक किए गए कार्य और भविष्य में नवीन कार्यों के चिन्हांकन एवं जल दूतों की भूमिका, तकनीकी पहलुओं से उनको अवगत कराया गया।       जनपद पंचायत जावद द्वारा ग्राम पंचायत सुवाखेड़ा के सामुदायिक भवन डोम में प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री प्रीति संघवी , अध्यक्ष जनपद पंचायत श्री गोपाल चारण , प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अरविंद डामोर भी उपस्थित थे। जनपद पंचायत नीमच में जनपद सदस्य श्री रतनलाल मा...

*जल गंगा संवर्धन अभियान नीमच जिले में 803 खेत तालाबों का निर्माण* *जावद क्षेत्र में 196, नीमच में 209 एवं मनासा में 398 खेत तालाब निर्मित*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 नीमच 25 जून 2025, जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्‍णव के मार्गदर्शन में नीमच जिले में अब तक 803 खेत तालाबों का निर्माण किया गया हैं। इनमें जावद में 196, नीमच में 209 एवं जनपद क्षेत्र मनासा में 398 खेत तालाब निर्मित किए गए हैं। इस बारिश में इन खेत तालाबों में जल भराव होना भी प्रारंभ हो गया हैं।         जिला पंचायत के म.न.रे.गा.परियोजना अधिकारी श्री सुशील दौराया ने बताया, कि नीमच जिले में पूर्व में मनासा जनपद क्षेत्र में ही किसानों द्वारा खेत तालाब निर्माण में रूचि लेकर खेत तालाबों का निर्माण करवाया जाता था, इस जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत न केवल मनासा बल्कि नीमच एवं जावद क्षेत्र के किसानों ने भी आगे आकर, खेत तालाबों का निर्माण किया हैं।  नीमच जनपद क्षेत्र में 209 खेत तालाब एवं जावद क्षेत्र में 196 खेत तालाबों का निर्माण किया गया है। जिले में कुल 831 खेत तालाब निर्माण का लक्ष्‍य रखा गया था। इसमें जावद में 219, मनासा में 408 एवं नीमच में 204 खेत तालाब निर्माण के विरूद्ध, जावद में 196, मनासा में 3...

*नीमच में मास्‍टर ट्रेनर्स का जिला स्‍तरीय प्रशिक्षण सम्‍पन्‍न*

जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 नीमच 24 जून 2025, भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रशिक्षण सोमवार को संयुक्त तहसील कार्यालय भवन, जिला-नीमच के सभाकक्ष में सम्पन्न हुआ जिसमें निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, नीमच सहित विधानसभा क्षेत्र मनासा से 4, नीमच से 4 एवं जावद से 8 मास्टर ट्रेनर तथा कुल 6 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों ने उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त किया। राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री मनोज जैन ने प्रशिक्षण सत्र आरंभ किया गया। श्री जैन ने प्रशिक्षण का सामान्य परिचय देते हुए बीएलओ के सभी दायित्वों के बारे मे जानकारी दी तथा उपस्थित सभी मास्टर ट्रेनरों को आयोग द्वारा प्रदत्त पीपीटी एवं फार्म 6,7 एवं 8 की एक-एक प्रति उपलब्ध कराई। प्रशिक्षण में उप जिला निर्वाचन अधिकारी, जिला-नीमच ने मास्टर ट्रेनरों को मार्गदर्शन दिया। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री अक्षयसिंह बावल ने बीएलओ की भूमिका, जिम्मेदारियां व कर्तव्य आदि के साथ फार्म 6, 6ए, 7 एवं 8 किस प्रकार भरे जाने चाहिए, के संबंध में तथा श्री नृसिंह जाट ने एवं श्री मनोहर शर्मा...

*उप मुख्‍यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा आज नीमच आएंगे*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 नीमच 24 जून 2025, प्रदेश के उप मुख्‍यमंत्री वित्‍त, वाणिज्यिक योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी म.प्र.शासन श्री जगदीश देवड़ा आज 25 जून 2025 को नीमच आएंगे। उप मुख्‍यमंत्री श्री देवड़ा 25 जून को प्रात:10.30 बजे कार व्‍दारा मंदसौर से प्रस्‍थान कर प्रात: 11.30 बजे नीमच आएंगे और यहॉं लायन डेन हॉल नीमच में आपात काल की 50वीं वर्षगाठ पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद शाम 5 बजे नीमच से मंदसौर के लिए प्रस्‍थान करेंगे।   https://kutumbapp.page.link/WHLAV2bHKC1RZcrs7

*श्री श्याम मित्र मंडल के चुनाव सम्पन्न, अध्यक्ष बंटी वर्मा, मनोज अग्रवाल व कोषाध्यक्ष कपिल श्रीवास्तव मनोनीत*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज  एमपी ब्यूरो चीफ जगदीश राठौर  9425490641 श्री श्याम मित्र मंडल जावरा की साधारण सभा की बैठक संरक्षक विष्णु अरोड़ा एवं पूर्वाध्यक्ष राजेन्द्र  अग्रवाल की उपस्तिथि में खाटू श्याम मंदिर पर आयोजित की गई ।  अध्यक्ष  श्री खाटूश्याम मंदिर पहाड़िया रोड जावरा के संचालन हेतु वर्ष 2025-26 एवं 2026- 27 के चुनाव की प्रक्रिया पूर्ण की गई ।  जिसमें सर्वानुमति से अध्यक्ष बंटी वर्मा ,सचिव  मनोज अग्रवाल (मामा) , कोषाध्यक्ष कपिल श्रीवास्तव, सहसचिव अंकित माहेश्वरी, सह कोषाध्यक्ष हिमांशु शर्मा उपाध्यक्ष श्याम मकवाना एवं संजय अग्रवाल को मनोनीत किया गया । कार्यकारिणी में धर्मेंद्र सिंह राठौर (प्रमुख) योगेश साधवानी , मांगीलाल राठौर  रामकिशन शर्मा , सुनील व्यास  अनिल मालवीय , नागेश्वर भट्ट  विजय देवानी , सार्थक गर्ग  पवन सिंघल , पवन ज्ञानचंदानी  सोनू धाकड़ व सोनू झाला के साथ ही संगठन मंत्री अमित मोदी, परामर्शदाता  प्रकाश मेहता, मंदिर व्यवस्था आनंद पांचाल,ओमप्रकाश धाकड़ व धर्मेंद्र सिंह झाला ।दरबार सेवा - राजेश राव मराठा व आशीष देवड़ा। प्रचार प्रमुख - संजय बरानिया व राजेश राठौर को मनोनीत क...

*कलेक्‍टर ने की जनसुनवाई -106 आवेदकों की सुनी समस्‍याएं*

चित्र
जन जागृति संगम नीमच 24 जून 2025, कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में जनसुनवाई करते हुए 106 आवेदकों की सुनी समस्‍याएं और उनका निराकरण करने के निर्देश संबंधित जिला अधिकारियों को दिए।       इस अवसर अपर कलेक्‍टर श्रीमती लक्ष्‍मी गामड़, एसडीएम श्री संजीव साहू, संयुक्‍त कलेक्‍टर श्री राजेश शाह, डॉ.ममता खेंड़े, डिप्‍टी कलेक्‍टर्स डॉ.रश्मि श्रीवास्‍तव, सुश्री मयूरी जोक, सुश्री किरण आंजना सहित अन्‍य जिला अधिकारी उपस्थि‍त थे।       https://kutumb.app/jan-jagriti-sangam?ref=ND97M&screen=settings_share जनसुनवाई में ग्‍वालटोली की रूपाबाई, धनेरियाकलां के विष्‍णु नायक, राजु, कनावटी की शक्‍कीबाई, धारड़ी की कृष्‍णादेवी, सुंदर डागर, नीमच सिटी के अंशुमानसिह, कंर्जाड़ा गरवाड़ा की कमलाबाई, शास्‍त्री नगर भीलवाड़ा के अब्‍दुल सलाम, मालखेड़ा के गिरधारी बंजारा, थड़ोली के रामलाल तेली, कंजार्डा़ के दीपक पटवा, भदाना की नीलु मेघवाल, खातीखेड़ा के सुखलाल ने भी अपनी समस्‍याओं से संबंधित आवेदन प्रस्‍तुत किया।        इसी तरह झालरी के सुरेश गुर्जर, जमालपुरा के असलम बेग, खजुरिया के ...

*आंगनवाड़ि‍यों में रिक्‍त पदों के लिए 4 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित*

जन जागृति संगम    नीमच 24 जून 2025, परियोजना नीमच शहरी के अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं के रिक्‍त पदों की पूर्ति के लिए भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई हैं। परियोजना नीमच शहरी अंतर्गत एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं 6 सहायिकाओं के पद रिक्‍त हैं। इन पदों के लिए आवेदन एमपी ऑनलाईन के चयन पोर्टल माध्‍यम से किए जाएंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 जुलाई 2025 है। ऑनलाईन आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 7 जुलाई 2025 हैं। https://kutumb.app/jan-jagriti-sangam?ref=ND97M&screen=settings_share

*खाद्य विभाग ने की कार्यवाही, तीन दुकानों से सार्वजनिक वितरण प्रणाली का खाद्यान्‍न जप्‍त*

जन जागृति संगम नीमच 24 जून 2025,  कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में खाद्य विभाग के कनिष्‍ठ आपूर्ति अधिकारी श्री विजय निनामा एवं श्री जितेन्‍द्र नागर कनिष्‍ठ आपूर्ति अधिकारी ने मेसर्स श्री ईश्‍वरलाल रत्‍नावत पिता सत्‍यनारायण रत्‍नावत निवासी वार्ड क्रं 13, सिनेमा रोड़ रामपुरा की दुकान से कुल 11.86 क्विंटल सार्वजनिक वितरण प्रणाली का चावल जप्‍त किया गया हैं।         खाद्य विभाग ने मेसर्स श्री रामगोपाल पिता सत्‍यनारायण रत्‍नावत निवासी रामपुरा की दुकान से कुल 3.40 क्विंटल चावल, मेसर्स श्री देवीलाल राठौर रामलीला मैदान जावद की दुकान से कुल 2.76 क्विंटल सार्वजनिक वितरण प्रणाली का चावल जप्‍त कर संबंधितों के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया हैं। नीमच जिले के हितग्राहियों से आगृह किया है, कि उचित मूल्‍य दुकान से प्राप्‍त राशन को बेचे नहीं, राशन का स्‍वयं उपयोग करें।         जिले में अवैध रूप से सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत शासकीय योजना के चावल को क्रय एवं विक्रय करने वालों पर सतत निगरानी रखी जाकर संबंधितों के विरूद्ध आवश्‍यक वस्‍तु अधिनियिम के तहत कड़ी कार्यवाही की जावेगी। यह जानका...

*जिले में अब तक औसत 147.8 मि.मी. वर्षा दर्ज*

जन जागृति संगम https://kutumb.app/jan-jagriti-sangam?ref=ND97M&screen=settings_share नीमच 24 जून 2025, जिले में चालू वर्षाकाल में अब तक औसत 147.8 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। जबकि गत वर्ष इस अवधि में औसत 53.1 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई थी।           अधीक्षक भू अभिलेख नीमच से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार जिले में एक जून से इस वर्ष अब तक नीमच में 127.6 मि.मी., जावद में 175.0 मि.मी., सिंगोली में 163.9 मि.मी. एवं मनासा में 1.25 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई हैं। जबकि गत वर्ष इस अवधि में नीमच में 19 मि.मी.जावद में 77.5 मि.मी. एवं मनासा में 63 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई हैं।          जिले में 24 जून 2025 को प्रात: 8 बजे तक पिछले 24 घंटे में औसत 6.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई हैं। पिछले 24 घंटे में नीमच में 5.0, जावद में 8.0,  मनासा में 7.0  एवं सिंगोली में 5.2 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई हैं।

*नवनियुक्‍त सिपाही धैर्य एवं अनुशासन के साथ दायित्‍वों का निवर्हन करें-श्री दत्‍ता* *के.रि.पु.बल के 143 नवनियुक्‍त सिपाहियों की शपथ ग्रहण परेड़ सम्‍पन्‍न*

*जन जागृति संगम न्यूज* 9302003334 नीमच 23 जून 2025 केन्द्रीय प्रशिक्षण केन्द्र, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, नीमच (मध्य प्रदेश) में सोमवार को कुल 143 नव नियुक्त सिपाही, ट्रेडसमैन के सत्यापन सह शपथ ग्रहण परेड समारोह सम्पन्न हुआ। सत्यापन सह शपथ ग्रहण परेड समारोह के मुख्य अतिथि सी.टी.सी.प्राचार्य श्री संदीप दत्ता, ने परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उप कमाण्‍डेंट श्री आशीष भटनागर, सहायक कमाण्‍डेंट श्री राजेश पंचाल, एवं केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के अधिकारीगण, जवान एवं देश के विभिन्न क्षेत्रों से आये उनके परिजन भी उपस्थित थे। उप प्राचार्य, सी.टी.सी. श्री आशीष भटनागर ने मुख्य अतिथि एवं अतिथिगणों का स्वागत किया।          सिपाही, ट्रेडसमैन बुनियादी प्रशिक्षण क्रम संख्या-01 का प्रशिक्षण 24 फरवरी 2025 से आरम्भ हुआ था। 16 सप्ताह के प्रशिक्षण अवधि के दौरान इन्हें बल के अनुशासन, परम्परा के साथ-साथ, शारीरिक दक्षता, हथियारो का संचालन, के.रि.पु.बल के नियम तथा अधिनियम तथा संबंधित ट्रेड का गहन प्रशिक्षण भी दिया गया है। प्रशिक्षण में उत्कृष्ठ प्रशिक्षुओं का चयन एवं उन्हे पुरस्कारों का वितरण किया गया।         ...

*पीड़ि‍त परिवार को चार लाख की आर्थिक सहायता स्‍वीकृत*

*जन जागृति संगम न्यूज* 9302003334 नीमच  अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व मनासा श्री पवन बारिया ने राजस्‍व पुस्‍तक परिपत्र भाग 6(4) के तहत पीड़ि‍त परिवार को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्‍वीकृत की हैं। एसडीएम मनासा द्वारा मनासा निवासी सतीश ग्‍वाला की 18 मई 2025 को पानी में डूबने से मृत्‍यु हो जाने पर मृतक की वारिस पत्नि पायल को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्‍वीकृत की गई हैं। तहसीलदार मनासा द्वारा पीड़ि‍त परिवार को आर्थिक सहायता का प्रकरण तैयार कर स्‍वीकृति के लिए एसडीएम मनासा को प्रस्‍तुत किया गया था। https://kutumb.app/jan-jagriti-sangam?ref=ND97M&screen=settings_share

*धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान* *दसवें दिन शिविरों में विभिन्न विभागीय गतिविधियां होगी*

चित्र
*जन जागृति संगम न्यूज* 9302003334 प्रधानमंत्री धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान तहत जिले में चिन्हित जनजातीय बाहुल्य ग्रामों तथा दूरस्थ बस्ति‍यों में आज 24 जून 2025 को दसवें दिन आयोजित होने वाले शिविर में कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की योंजनाओं की जानकारी दी जाकर, हितग्राहि‍यों के चयन के लिए आवेदन पत्र प्राप्त कर लाभान्वित किया जावेगा।      जिले में सोमवार को जिले के चयनित 17 ग्रामों में आयोजित शिविरों में 168 ग्रामीणजन उपस्थित थे। मत्स्य पालन के लिए 4 आवेदन पत्र तथा पशुपालन से संबधित 21 आवेदन एवं अन्य योजनाओं में 07 आवेदन एवं ईकेवायसी के लिए 55 आवेदन पत्र प्राप्त हुए, जिनका निराकरण किया जा रहा हैं।

*मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में होगा RISE 2025 कॉन्क्लेव का आयोजन* *एमएसएमई के क्षेत्र में नए युग की शुरुआत करेगा रतलाम*

चित्र
*जन जागृति संगम न्यूज* जगदीश राठौर  94254 90641 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 27 जून को रतलाम में आयोजित होने जा रहा RISE 2025 कॉन्क्लेव, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र में नए युग की शुरुआत करेगा। यह आयोजन प्रदेश में उद्यमिता, रोजगार और नवाचार की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण बनेगा।        मुख्यमंत्री डॉ.यादव इस अवसर पर 350 करोड़ रूपये से अधिक लागत की 35 से अधिक औद्योगिक अधोसंरचना परियोजनाओं, क्लस्टरों और विभागीय भवनों का भूमि-पूजन और लोकार्पण करेंगे। साथ ही 1500 करोड़ रूपये से अधिक निवेश की 50 नई औद्योगिक इकाइयों की आधारशिला भी रखी जाएगी। प्रदेश में युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में यह कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा 500 उद्यमियों को आशय पत्र और भूमि आवंटन प्रदान किया जाएगा। साथ ही 500 आकांक्षी युवाओं को रोजगार के ऑफर लेटर सौंपे जाएंगे। लोकमाता देवी अहिल्याबाई प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत 100 से अधिक लाभार्थियों को अनुदान राशि वितरित की जाएगी।         कार्यक्रम में ओएनडीसी, एनपीसीआई और वालमार्ट जैसी र...

*यादव जाटव समाज ने किया सांसद जाटव का सम्मान* *यादव वीरो के इतिहास से कराया अवगत, भेंट किया वीरता चिन्ह*

चित्र
 जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 नीमच यादव जाटव समाज नीमच द्वारा धौलपुर-करौली के सांसद भजनलाल जाटव के नीमच आगमन पर भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया। नीमच सिटी राधाकृष्ण मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सांसद भजनलाल जाटव का बड़ी संख्या में समाजजनो ने स्वागत किया।  इस अवसर पर श्री जाटव ने कहा मैं समाज के बीच आकर अपनापन महसूस कर रहा हूं। हमारा समाज बाबा साहब अम्बेडकर के पथ पर आगे बढ़े और तरक्की करे। हमारा गौरवमयी इतिहास रहा है। संघर्षों से हम आगे बढ़े हैं।  इस अवसर पर नीमच के जाटव यादव स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों के इतिहास से भी उन्हें अवगत कराय गया। कार्यकम में वरिष्ठ समाजसेवी रमेश कदम, यादव महासभा सोशल ग्रुप के अध्यक्ष रवि सिंह अंब, पूर्व अध्यक्ष घनश्याम सिंह अंब यादव स्वतंत्रता संग्राम सैनानी स्मारक समिति के अध्यक्ष राकेश सोन, घनश्याम प्लास, बलवंत यादव, कैलाशचंद्र कर्णिक, अमर सिंह जंयत, लक्ष्मीनारायण यादव, रतनलाल यादव, रविशंकर जेरिया, दरबारीलाल राजोरा,  यादव समाज नीमच सिटी अध्यक्ष विशाल यादव, गजेंद्र यादव, हरिभाई यादव, करण सिंह डूगरवाल, पुष्पेंद्र कदम, मुकेश कदम सहित बड़ी संख्या में समाजज...

*ग्राम पंचायत मुंदेड़ी में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि मनाई गई*

चित्र
  जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 ग्राम पंचायत मुंदेड़ी में पोलिंग क्रमांक 42 43 पर  डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के कार्यक्रम के प्रभारी के  भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मंडल मल्हारगढ़ अध्यक्ष बाबूलाल डाका पाटीदार पिपल्या विशन्या भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रामेश्वर गेहलोद अजा मोर्चा के मंडल मल्हारगढ़अध्यक्ष कमलेश भमरोटा ग्राम जलोदिया पोलिंग क्रमांक 44 के प्रभारी पूर्व सरपंच ग्राम जोगनी मंडल मल्हारगढ़ के पूर्व महामंत्री डॉ मुकेश मालवी बूथ अध्यक्ष नेपाल सिंह बूथ अध्यक्ष डॉ दिनेश बैरागी बूथ दशरथ धनगर ग्राम जलोदिया सभी अतिथियों के द्वारा सर्वप्रथम डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ओ पंडित दीनदयाल उपाध्याय और भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण कर अगरबत्ती लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया  भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रामेश्वर गहलोत ने सभी भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भारत के दो टुकड़े होना प्रसन्न नहीं था पुणे तत्कालीन अपने पद से इस्तीफा देखकर 1952 में जनसंख्या की स्थापना की उन्हें विरोध किया एक देश में दो झंडा दो व...

*ईरान इजराइल से भारतीयों की हो वतन वापसी*

जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 भोपाल / नीमच। ईरान इजराइल युद्ध निरंतर 10 दिनों से चल रहा है और अब अमेरिका के प्रत्यक्ष युद्ध में आ जाने से और चीन व रूस के बयानो से लगता नहीं की अब शीघ्र युद्ध विराम होने वाला है ऐसी स्थिति में भारत सरकार को तुरंत पहल कर ईरान इजराइल से अपने नागरिको की सुरक्षित वतन वापसी सुनिचित करना चाहिए।  - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल , प्रदेश प्रवक्ता "आप"

मोदी के स्वयंभू गुजरात मॉडल पर केजरीवाल मॉडल की जीत

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 भोपाल / नीमच। आज गुजरात और पंजाब में हुए उप चुनाव में आम आदमी पार्टी की विजय श्री प्रमाणित करती हैं की अब देश की जनता झूठ एवं तानाशाही की राजनीति से प्रताड़ित होकर सत्य और नैतिकता की और अग्रसर होते हुए अरविंद केजरीवाल का शिक्षा ,स्वास्थ्य, रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा, भारतीय संविधान के प्रति अटूट आस्था, भारतीयों से स्नेह के मॉडल को आत्मसात कर आम आदमी पार्टी की ओर अग्रसर होकर आप को विजय श्री प्रदान कर आम आदमी पार्टी की विचारधारा की और आकर्षित हो रही हैं। गुजरात और पंजाब की जीत दर्शाती है की मोदी जी के स्वयंभू गुजरात मॉडल पर अरविंद केजरीवाल का मॉडल अब देशवासी पसंद कर रहे हैं।  इंजीनियर नवीन कुमार अग्रवाल  प्रदेश प्रवक्ता   आम आदमी पार्टी, मध्य प्रदेश  9826270178

*पुलिस कार्यवाही के नाम पर महिला से 1,52,000रू. की ठगी करने वाले आरोपी को 01 वर्ष का सश्रम कारावास।*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334     जावद। श्रीमती शुभा रिछारिया दीक्षित, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, जावद द्वारा पुलिस कार्यवाही कराये जाने के नाम पर महिला से 1,52,000रू की ठगी करने वाले आरोपी श्यामसिंह पिता परथेसिंह राजपूत, उम्र 53 वर्ष, ग्राम-चीताखेड़ा, जिला-नीमच को धारा 420 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत 01 वर्ष के सश्रम कारावास व 1000 रूपये का अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।  प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी करने वाले एडीपीओं श्री योगेश कुमार तिवारी द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 31 जनवरी 2024 को फरियादिया शिमला ने थाना रतनगढ़ में एक आवेदन-पत्र दिया जिसके अनुसार उसके काका ससुर के पोते से हुवे विवाद की रिपोर्ट लिखवाने वह उसकी ननद ममता के साथ नीमच कोर्ट गई थी। जहाँ पर उसको आरोपी श्यामसिंह मिला जिसको उसकी ननद पहचानती थी। आरोपी ने फरियादीया का आवेदन टाईप करवाकर महिला थाने पर दिलवाया और वह फरियादीया के साथ एस.पी. ऑफिस गया, जहाँ वह अकेला ऑफिस के अंदर गया और बहार आकर फरियादीया से बोला की आपके आवेदन पर कार्यवाही करने के लिये 5000रूपये देना होंगे, जिस पर से फरियादीया ने ...

*अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा कि खरीद फरोख्त करने वाले 04 आरोपीयो को पकडने मे रतनगढ़ पुलिस को मिली सफलता*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334                         पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्व प्रदेश व्यापी नशाविरोधी अभियान के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला नीमच श्री अंकित जायसवाल, व श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री नवलसिंह सिसौदिया एवं श्रीमान एसडीओपी महोदय जावद श्रीमति निकीतासिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रतनगढ़ निरीक्षक श्री वीरेन्द्र झा के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थ तस्करों एवं नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा कि खरीद फरोख्त करने वाले चार लोगो को सहआरोपी बनाकार चारो सह आरोपीयो को पकडने में सफलता प्राप्त की है ।           दिनांक 21.06.2025 को पुलिस थाना रतनगढ़ पर प्राप्त मुखबीर सुचना पर कार्यवाही करते हुए एक सफेद रंग की बिना नम्बर स्वीफ्ट डीजायर कार के चालक आरोपी शहनवाज उर्फ सोनु पिता जब्बार नवाज मंसुरी उम्र 26 साल जाति मुस्लिम निवासी ग्राम भादसोडा थाना भादसोडा जिला चित्तौडगढ राज0 हा0मु0 ग्राम कालुखेडा थाना बेगु जिला चित्तौडगढ राज0 के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा कुल 10...

*मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्व विशेष अभियान के तहत 100 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा व स्वीफ्ट डीजायर कार सहीत 01 आरोपी को पकड़ने में थाना रतनगढ़ पुलिस को मिली सफलता, खरीद फरोख्त करने वाले अन्य लोगो को भी बनाया सह आरोपी*

चित्र
         जन जागृति संगम न्यूज 9302003334              पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्व प्रदेश व्यापी नशाविरोधी अभियान के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला नीमच श्री अंकित जायसवाल, व श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री नवलसिंह सिसौदिया एवं श्रीमान एसडीओपी महोदय जावद श्रीमति निकीतासिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रतनगढ़ निरीक्षक श्री वीरेन्द्र झा के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थ तस्करों एवं नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत कुल 100 किलो अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा व एक सफेद रंग की बिना नम्बर कि स्वीफ्ट डीजायर कार सहीत 01 आरोपी को पकडने में सफलता प्राप्त की है ।          दिनांक 21.06.2025 को पुलिस थाना रतनगढ़ पर मुखबीर द्वारा सफेद रंग की बिना नम्बर स्वीफ्ट कार से अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा तस्करी हेतु लेकर जाने की सूचना प्राप्त होने पर नीमच सिंगोली रोड़ रतगढ़ घाट के ऊपर पर नाकाबन्दी की जाकर आरोपी के कब्जे से 100 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा को एनडीपीएस एक्ट के अज्ञापक प्रावधानों का पालन करते हुए एक सफेद रंग की बि...

*भानपुरा पुलिस को मिली सफलता, बबलु मीणा अपहरण काण्ड का खुलासा , अपह्रत सकुशल दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार* *घटना मे प्रयुक्त मो.सा. व मोबाईल फोन जप्त*

चित्र
 जन जागृति संगम न्यूज 9302003334   श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मन्दसौर श्री अभिषेक आनन्द के द्वारा जिले मे कानून व शांति व्यवस्था बनाये रखने और फिजा बिगाडने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश जिले के सभी थाना प्रभारियों को दिए गए हैं जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय गरोठ श्रीमति हेमलता कुरील तथा SDOP महोदय गरोठ श्री विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी भानपुरा निरीक्षक रमेशचन्द्र दांगी व  पुलिस टीम द्वारा  थाना भानपुरा  क्षैत्र से बबलु मीणा अपहरण काण्ड का खुलासा करने मे सफलता मिली , अपह्रत को सकुशल बरामद कर, आरोपी गिरफ्तार, घटना मे प्रयुक्त मो.सा. व मोबाईल फोन जप्त घटना का संक्षिप्त विवरण  दिनांक 13.06.2025 को सूचनाकर्ता रामबिलास पिता मोहनलाल मीणा उम्र 69 साल निवासी बाबूल्दा के लडके बबलु उर्फ ईश्वर मीणा के साथ लडाई झगडा करने तथा बाद मे ढाबे से कही बिना बताये चला जाना बताया जो  शिकायत पर थाना भानपुरा पर गुमइंसान क्रमांक 49/2025 पंजीबद्ध कर जांच मे लिया गया दौराने जांच वरिष्ठ अधिकारियो से मार्गदर्शन प्राप्त कर प्रकरण की गम्भीरता पूर्वक हर एक पहेलु पर बार...

*डिजिटली व पारदर्शिता से भरे जाएंगे आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के पद - मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया* *प्रदेश में 19504 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु विज्ञापन जारी*

चित्र
*जन जागृति संगम न्यूज* 9302003334 प्रदेश की महिला एवं बाल विकास  मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहाँ है कि प्रदेश में पहली बार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की इतने व्यापक स्तर पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 19,504 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु विज्ञापन जारी किया गया है।  मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के डिजिटलीकरण और मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी के पारदर्शिता के साथ कार्य करने की मंशा को ध्यान में रखते हुए हम इस बार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से करेंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए चयन पोर्टल पर उनसे आवेदन आमंत्रित कराए जाएंगे और वे संबंधित दस्तावेज भी इसी पोर्टल पर अपलोड करेंगे। उसी के आधार पर इनका चयन किया जाएगा। इस ऑनलाइन प्रक्रिया से प्रदेश में शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को उनकी योग्यता के आधार पर व पारदर्शिता के साथ आंगनवाड़ियों में कार्य करने का अवसर प्रदान होगा।  मंत्री सुश्री भूरिया ने प्रदेश की आंगनबाड़ियों में कार्य करने की इच...

*जिले में अब तक औसत 141.5 मि.मी. वर्षा दर्ज*

*जन जागृति संगम न्यूज* 9302003334 जिले में चालू वर्षाकाल में अब तक औसत 141.5 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। जबकि गत वर्ष इस अवधि में औसत 47.1 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई थी।       अधीक्षक भू अभिलेख नीमच से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार जिले में एक जून से इस वर्ष अब तक नीमच में 122.6 मि.मी., जावद में 167 मि.मी., सिंगोली में 158.7 मि.मी. एवं मनासा में 118 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई हैं। जबकि गत वर्ष इस अवधि में नीमच में एक मि.मी.जावद में 77.5 मि.मी. एवं मनासा में 63 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।       जिले में 23 जून 2025 को प्रात: 8 बजे तक पिछले 24 घंटे में औसत 3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में नीमच में 2.0, जावद में 1.0,  मनासा में 5.0 एवं सिंगोली में 4.3 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।    मि.मी.जावद में 77.5 मि.मी. एवं मनासा में 63 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।       जिले में 23 जून 2025 को प्रात: 8 बजे तक पिछले 24 घंटे में औसत 3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में नीमच में 2.0, जावद में 1.0,  मनासा में 5.0 एवं सिंगोली में 4.3 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।

*जिले में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के 21 एवं सहायिकाओं के 169 रिक्‍त पदों की पूर्ति के लिए आवेदन आमंत्रित*

*जन जागृति संगम न्यूज* 9302003334 महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित आंगनवाड़ी केन्द्रों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों की भर्ती की प्रक्रिया अपनाई जा रही हैं। इसके तहत 4 जुलाई 2025 तक एम.पी.ऑनलाईन चयन पोर्टल के माध्‍यम से आवेदन किए जा सकते हैं।            नीमच जिले में कुल 21 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं 169 सहायिकाओं के रिक्त पदों को भरने के लिए यह प्रक्रिया अपनाई जा रही हैं। जिसमें पात्रता अनुसार महिलाओं को मौका दिया जाएगा। दोनों पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 12 वीं, उत्तीर्ण होना अनिवार्य हैं। आवेदन के लिए इच्छुक महिलाओं की उम्र एक जनवरी 2025 की स्थिति में 18 से 35 वर्ष होना चाहिए। आवेदन के साथ शैक्षणिक दस्तावेज भी दर्ज करना होगें।        https://kutumb.app/jan-jagriti-sangam?ref=ND97M&screen=settings_share    रिक्त पदों हेतु पात्र महिलाओं से रिक्त पदों की पूर्ति हेतु एम.पी.ऑनलाईन के चयन पोर्टल  https://chayan.mponline.gov.in/portal//  के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं। सभी आवेदन ऑनलाईन होगें एवं समस्त दस्त...