* *जन्माष्टमी पर पहली बार-गोमाता को लगा छप्पन भोगढोल-ढमाकों और बैंड-बाजों के साथ निकली छप्पन भोग जीवदया संदेश यात्रा, गौ माता को खिलाया पौष्टिक आहार
जन जागृति संगम न्यूज़ एमपी ब्यूरो चीफ जगदीश राठौर 9425490641 रतलाम ( जगदीश राठौर)मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी तहसील जावरा मे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर श्वेतांबर जैन वरिष्ठ महासंघ एवं अंतर्राष्ट्रीय जैन दिवाकर विचार मंच के संयुक्त तत्वावधान में पहली बार गौ माता को छप्पन भोग एवं पौष्टिक आहार खिलाने का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के श्री चौधरी, जीवदया प्रेमी संतोष चोपड़ा खाचरौद, नगर पालिका उपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा, समाजसेविका श्रीमती सरोज कावड़िया, बेगू (राजस्थान) एवं समाजसेविका श्रीमती जीवनबाला ओस्तवाल उपस्थित रहीं। *श्रीकृष्ण के जीवन पर रोचक प्रश्नोत्तरी बनी आकर्षण *** कार्यक्रम का विशेष आकर्षण भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित रोचक प्रश्नोत्तरी रही। संस्था अध्यक्ष श्री सुराणा द्वारा प्रस्तुत प्रश्नोत्तरी में उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रीकृष्ण के जीवन, आदर्शों एवं प्रेरणादायी प्रसंगों पर आधारित प्रश्नों ने जहां उपस्थितजनों का ज्ञानवर्धन किया। समाजसेवी श्री चौधरी ने कहा कि जन्माष्टमी जैसे पावन पर्व पर गौ माता को छप्पन भोग अर्पित करने की पहल अत्यंत प...