संदेश

*मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 3 अक्टूबर को जीरन में शिविर* *नगर परिषद जीरन सहित 10 ग्राम पंचायतों के नागरिकों की समस्याओं का होगा निराकरण*

जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 नीमच, 1 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत आमजन की समस्याओं के निराकरण, शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने और प्रशासन तथा नागरिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से जिले में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 3 अक्टूबर को नगर परिषद जीरन में शिविर आयोजित होगा। शिविर में नगर परिषद जीरन सहित ग्राम पंचायत अमावली जागीर, बमोरा, चीताखेड़ा, धामनिया, घसुण्डी जागीर, हरनावदा, कराड़िया महाराज, महुडिया, राबड़िया एवं सोनियाना के नागरिक अपनी समस्याएं, शिकायतें एवं शासकीय योजनाओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। शिविर में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा, पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमन वैष्णव सहित जिला एवं खंड स्तर के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। अधिकारी नागरिकों से सीधे संवाद कर समस्याएं सुनेंगे तथा संबंधित विभागों के माध्यम से प्रकरणों के निराकरण की कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। जिला प्रशासन ने संबंधित क्षेत्रों के नागरिकों से अपील की है कि वे 3 अक्टूबर को नग...

,*अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जिला चिकित्सालय में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर* *174 मरीजों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ, 131 वृद्धजनों की हुई स्वास्थ्य जांच*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 नीमच, 1 अक्टूबर 2026। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वृद्धजन स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम एवं जिला कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय, नीमच द्वारा बुधवार को निःशुल्क वृद्धजन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 174 मरीजों, जिनमें 131 वृद्धजन शामिल रहे, ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। शिविर में सेवा संकल्प अभियान के तहत वृद्धजनों एवं अन्य मरीजों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, नेत्र, ईएनटी, मानसिक स्वास्थ्य एवं दंत संबंधी जांच की गई। इसके साथ ही आवश्यक अन्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया गया तथा मरीजों को निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। वृद्धजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शिविर में फिजियोथेरेपी सेवाएं भी प्रदान की गईं। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा वृद्धजनों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी लेकर आवश्यक उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश प्रसाद एवं सिविल सर्जन डॉ. महेंद्र पाटिल के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर मे...

*सेवा सेतु अभियान के तहत 3 अक्टूबर को विकासखंड और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे शिविर*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 नीमच, 1 अक्टूबर 2026। शासन के निर्देशानुसार नागरिकों को शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उनके गांव और वार्ड स्तर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार का आयोजन किया जा रहा है। नीमच जिले में 3 अक्टूबर को सभी विकासखंडों में तथा 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में शिविर आयोजित होंगे। शिविरों का समय प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा। शिविरों में पात्र हितग्राहियों का चिन्हांकन एवं पंजीयन कर उन्हें शासन की विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं का मौके पर ही लाभ दिलाया जाएगा। पहले से लाभ प्राप्त कर रहे हितग्राहियों की जानकारी संकलित करने के साथ शेष पात्र हितग्राहियों को सूचीबद्ध कर निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप लाभान्वित किया जाएगा।  शिविरों में विभागीय स्टॉल, तीन पृथक पंजीयन स्टॉल तथा आवश्यक बैठक, पेयजल, विद्युत, कंप्यूटर एवं इंटरनेट की व्यवस्था रहेगी। प्रत्येक शिविर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित करना अनिवार्य किया गया है।  शिविरों में राजस्व विभाग नोडल भूमिका निभाते हुए विभिन्न विभागों के समन्वय से योजनाओं का लाभ उपलब्ध...

*आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ आंगन मिलन कार्यक्रम* *सेवा संकल्प अभियान के तहत महिलाओं एवं बच्चों को योजनाओं एवं पोषण संबंधी जानकारी दी गई*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 नीमच, 1 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नीमच शहरी एवं मनासा परियोजना क्षेत्र के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों पर आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं, बच्चों एवं परिवारों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने तथा आंगनवाड़ी केंद्रों की गतिविधियों एवं पोषण संबंधी जानकारी उपलब्ध कराना रहा। कार्यक्रम में लाड़ली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी सरल भाषा में दी गई। हितग्राहियों को योजनाओं की पात्रता एवं लाभ लेने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया। ‘मेरी कहानी, मेरी सफलता’ के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि शासन की योजनाओं से उन्हें लाभ मिला है। उन्होंने अन्य पात्र हितग्राहियों तक भी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने की आवश्यकता बताई। आंगन मिलन कार्यक्रम में बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं समग्र विकास, पोषण आहार के महत्व तथा आंगनवाड़ी केंद्रों पर संचालित गतिविधियों के संबंध में जागरूक किया ग...

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवाकाल के 25 वर्ष: महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सेवा संकल्प अभियान में शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित महिलाओं का किया सम्मान*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़  एमपी ब्यूरो चीफ जगदीश राठौर  9425490641 रतलाम जिले के जावरा में महिला एवं बाल विकास विभाग जावरा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवाकाल के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित महिलाओं एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं का सांसद सुधीर गुप्ता एवं विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय के मुख्य आतिथ्य में सम्मान किया गया ।  अन्य अतिथियों में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, महामंत्री मनीष ऊंटवाल , *भाजपा जावरा नगर मंडल पूर्व नगर मंत्री मधुबाला राठौर, ****पूर्व नगर पालिका सभापति सुमन मेहता व मंजू पांचाल ने भी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया ।‌  सांसद सुधीर गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य हमारी सरकार द्वारा भावी पीढ़ी को शारीरिक रूप से विकसित करना है और यह काम मध्य प्रदेश की 97 हजार 300 आंगनवाड़ी व मंदसौर - जावरा संसदीय क्षेत्र में 3 हजार 500 आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से चल रहा है । राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के अंतर्गत बच्चों को पोषण आहार का क...

*रक्त की एक बूंद बनी जिंदगी की उम्मीद, नितिन साहू ने पेश की मानव सेवा की मिसाल* *दुर्लभ बी-नेगेटिव रक्त की तत्काल व्यवस्था कर साहू परिवार की मदद, समाज की एकजुटता ने दिया मानवता का संदेश*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 सिवनी/छिंदवाड़ा। जब किसी परिवार पर संकट आता है, तब अपनों का साथ ही सबसे बड़ी ताकत बनता है। इसी भावना को साकार करते हुए साहू समाज समर्पण संस्था (S4), छिंदवाड़ा के सम्मानीय सदस्य एवं समाजसेवी श्री नितिन साहू जी ने जरूरत के समय आगे आकर मानव सेवा की ऐसी मिसाल पेश की, जिसने साहू समाज की एकजुटता और संवेदनशीलता को फिर से सामने ला दिया। ग्राम सकरी, सुनबारा, तहसील धनोरा, जिला सिवनी निवासी श्री पंचम साहू जी टी.बी. से पीड़ित हैं और उपचार के दौरान उन्हें तत्काल बी-नेगेटिव (B−) रक्त की आवश्यकता थी। बी-नेगेटिव रक्त समूह आसानी से उपलब्ध नहीं होने के कारण परिवार के सामने गंभीर चिंता की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। परिजन रक्त की व्यवस्था के लिए लगातार प्रयास कर रहे थे। इसी बीच जैसे ही इसकी जानकारी श्री नितिन साहू जी, छिंदवाड़ा को मिली, उन्होंने बिना समय गंवाए रक्त की व्यवस्था के लिए तत्काल प्रयास शुरू किए। उनके प्रयासों से आवश्यक बी-नेगेटिव रक्त उपलब्ध कराया गया, जिससे संकट की इस घड़ी में पंचम साहू जी के परिवार को बड़ी राहत मिली। यह सहयोग केवल रक्त की व्यवस्था तक सीमित नहीं ...

*सीआरपीएफ नीमच में हर्षोल्लास से संपन्न हुआ हिंदी पखवाड़ा समापन समारोह* *प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया सम्मानित, सरल एवं सुबोध हिंदी के प्रयोग पर जोर*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 नीमच, 30 सितंबर 2026। ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच के महाराणा प्रताप भवन में हिंदी दिवस-2026 के उपलक्ष्य में आयोजित हिंदी पखवाड़े का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि सीटीसी नीमच के उप महानिरीक्षक ब्रिगेडियर अनुपम शर्मा रहे। कार्यक्रम में हिंदी पखवाड़े के दौरान आयोजित विभिन्न साहित्यिक एवं व्यावहारिक प्रतियोगिताओं में सीटीसी, आरटीसी, ग्रुप केंद्र, रेंज, संयुक्त अस्पताल, 1 बटालियन एवं 4 सिग्नल बटालियन के अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर अनुपम शर्मा ने हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिंदी राजभाषा के साथ देश की सांस्कृतिक पहचान और जनसंपर्क का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सरकारी कामकाज में कठिन शब्दों के स्थान पर सरल, सुबोध एवं व्यावहारिक हिंदी के प्रयोग तथा राजभाषा नियमों के पालन पर जोर दिया। कार्यक्रम में ग्रुप केंद्र के निरीक्षक (राजभाषा...

*विश्व हृदय दिवस पर जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता कार्यक्रम संपन्न* *154 मरीजों की बीपी एवं शुगर स्क्रीनिंग, 35 की ईसीजी और 28 मरीजों की लिपिड प्रोफाइल जांच*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 नीमच, 29 सितंबर 2026। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विश्व हृदय दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय नीमच में स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम सीएमएचओ डॉ. दिनेश प्रसाद एवं सिविल सर्जन डॉ. महेंद्र पाटील के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। शिविर में 154 मरीजों की ब्लड प्रेशर एवं शुगर की स्क्रीनिंग की गई। वहीं 35 मरीजों की ईसीजी तथा 28 मरीजों की लिपिड प्रोफाइल जांच की गई। एनसीडी नोडल अधिकारी डॉ. मनीष यादव एवं मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. सतीश चौधरी द्वारा मरीजों की निःशुल्क जांच, परामर्श एवं उपचार किया गया। इस अवसर पर चिकित्सकों ने मरीजों को हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि हृदय रोग के लक्षणों की प्रारंभिक अवस्था में पहचान और समय पर जांच एवं उपचार से गंभीर स्वास्थ्य जटिलताओं से बचाव किया जा सकता है। डॉ. मनीष यादव ने नशे से दूर रहने के साथ ही स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित व्यायाम करने तथा संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी।   उन्होंने कहा कि नियमित स...

*कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक संपन्न* *कलेक्टर ने विभागीय योजनाओं में शत-प्रतिशत उपलब्धि के लिए दिए निर्देश*

जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 नीमच, 29 सितंबर 2026। जिला पोषण समिति की बैठक कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अमन वैष्णव की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में  आयोजित की गई। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग  राजेश गुप्ता ने विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी दी। बैठक में लाड़ली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पोषण पुनर्वास केंद्र में कुपोषित बच्चों की भर्ती, पोषण ट्रैकर पर आंगनवाड़ी केंद्रों के संचालन, 9वें राष्ट्रीय पोषण माह तथा आंगन मिलन सेवा अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर चंद्रा ने इन योजनाओं में शत-प्रतिशत उपलब्धि के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। कलेक्टर  चंद्रा ने कहा कि जिले में कुपोषण की स्थिति में और सुधार के लिए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए। साथ ही नवाचार और जनसहयोग को भी बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने निम्न निर्देश दिए—  न्यूट्री बास्केट के प्रभाव का अध्ययन: जनसहयोग से कुपोषित बच्चों को दिए जा रहे न्यूट्री बास्केट से बच्चों के पोषण स्तर में...

*पोषण माह के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र पर जागरूकता कार्यक्रम संपन्न*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 नीमच, 29 सितंबर 2026। पोषण माह के अंतर्गत वन स्टॉप सेंटर, नीमच द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-03, कस्तूरबा मार्ग, नीमच सिटी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।  कार्यक्रम का आयोजन प्रशासक वन स्टॉप सेंटर श्रीमती दीपिका नामदेव के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती दीपिका नामदेव ने ‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ थीम के तहत पोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी।  उन्होंने आहार में विविधता, पर्याप्त प्रोटीन, मातृ पोषण, बच्चों के प्रारंभिक विकास तथा गर्भवती और धात्री महिलाओं के पोषण के संबंध में उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को जानकारी दी।  वन स्टॉप सेंटर की केसवर्कर सुश्री पूजा मिश्रा ने महिलाओं को वन स्टॉप सेंटर द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, पुलिस हेल्पलाइन 112 सहित बाल विवाह से संबंधित प्रावधानों एवं सहायता के संबंध में भी जागरूक किया।   कार्यक्रम में सेक्टर सुपरवाइजर श्रीमती उमा शर्मा, वन स्टॉप सेंटर की सेंटर एडमिनिस्ट्रेटर श्रीमती चंदा साल्वी, केसवर्कर सुश्री पूजा ...

*गरबा पंडालों में गैर-हिंदुओं की एंट्री पर उषा ठाकुर का बड़ा बयान, मूर्ति पूजा नहीं करने वालों पर रोक की मांग* *बोलीं- हर साल साढ़े चार लाख हिंदू लड़कियां गैर-हिंदू युवकों के साथ चली जाती थीं तिलक-कलावा लगाकर पहचान छिपाने का भी लगाया आरोप, व्यावसायिक गरबा आयोजनों के स्वरूप पर उठाए सवाल*

जनक जागृति संगम न्यूज एमपी ब्यूरो चीफ जगदीश राठौर 9425490 64 1 इंदौर। मध्य प्रदेश के सबसे बड़े शहर इंदौर में नवरात्रि के दौरान होने वाले गरबा आयोजनों को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री उषा ठाकुर ने गरबा पंडालों में गैर-हिंदुओं की एंट्री को लेकर बयान देते हुए मूर्ति पूजा नहीं करने वाले लोगों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है। ठाकुर ने कहा कि गरबा धार्मिक आस्था और शक्ति की साधना से जुड़ा आयोजन है, इसलिए इसकी धार्मिक पहचान और स्वरूप बनाए रखना जरूरी है। 4.5 लाख लड़कियों को लेकर किया दावा उषा ठाकुर ने दावा किया कि पहले हर साल करीब साढ़े चार लाख हिंदू लड़कियां गरबा आयोजनों के दौरान गैर-हिंदू युवकों के साथ चली जाती थीं और इसके बाद अगले वर्ष करीब नौ लाख बच्चों के जन्म की बात कही। उन्होंने इसे जनसांख्यिकी पर असर से जोड़ते हुए गरबा आयोजनों में प्रवेश को लेकर सख्ती की आवश्यकता बताई। हालांकि, उपलब्ध रिपोर्टों के मुताबिक इस दावे के समर्थन में उन्होंने कोई आधिकारिक स्रोत, सर्वे या आंकड़ा सार्वजनिक नहीं किया है। तिलक और कलावा लगाकर पहचान छिपाने का आरोप ठाकुर ने आ...

*विलुप्त होती लोककला संजा को दीवार पर बनाकर बालिकाओं ने बगलेस मनाया* *तो बालकों ने मिट्टी की मूर्तियां बनाई*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 शा माध्यमिक विद्यालय देवरी खवासा में आज बच्चों ने बगलेस का अलग ही तरीके से आनंद लिया। मालवा अंचल की विलुप्त होती लोककला को जीवित रखने के लिए शिक्षक शैलेंद्र जोशी के निर्देशन में बालिकाओं ने गोबर, फूल पत्तियां और रंगीन पन्नियों से दीवार पर पाटला की आकृति बनाई। जोशी सर ने बताया 16 दिन तक चलने वाले इस आयोजन में प्रतिदिन दीवार पर अलग- अलग प्रकार की आकृतियां बनाई जाती है।  और ऐसी मान्यता है कि पितृ पक्ष के इन 16 दिनों में संजा बाई अपने मायके में रहती है।किशोरी और कुंवारी कन्याएँ रात्रि में संजा के गीत गाती हैं जिसमें मायका, भाई,भाभी, सखियाँ, ससुराल आदि का बहुत सुंदर भाव मिलता है।  लोकमान्यता में तो इसे बेटियों के मायके में आने की खुशी और                     *"बेटियाँ कभी पराई नहीं होती"* के भाव से भी जोड़ा गया है। बालिकाओं ने प्रतिदिन अलग अलग आकृतियां बनाने का संकल्प भी लिया। वहीं बालकों ने शिक्षक ईश्वरलाल प्रजापति के निर्देशन में मिट्टी से मूर्तियां आदि बनाई प्रधानाध्यापक श्रीमती प्रियंका देवड़ा ने बताया कि बच्चों ने खूब मेहनत की ओर आज के बगलेस डे क...

*सेवा संकल्प अभियान के तहत जाजू कन्या महाविद्यालय में चित्रकला प्रदर्शनी एवं नुक्कड़ नाटक आयोजित*

चित्र
*जन जागृति संगम न्यूज* 9302003334 नीमच। सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नीमच में विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं द्वारा चित्रकला प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें स्वच्छता, स्वास्थ्य, सामाजिक जागरूकता तथा बदलते भारत की तस्वीर को चित्रों के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के दौरान ‘बदलते भारत में स्वच्छता और स्वास्थ्य’ विषय पर नुक्कड़ नाटक का मंचन भी किया गया। छात्राओं ने नाटक के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूकता, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक स्वच्छता में नागरिकों की भूमिका को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से स्वच्छ और स्वस्थ समाज के निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता का संदेश दिया गया। चित्रकला प्रदर्शनी और नुक्कड़ नाटक में महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इन गतिविधियों का उद्देश्य युवाओं को सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं जनभागीदारी के प्रति जागरूकता बढ़ाना...

*डिजिटल इंडिया के संकल्प को मजबूती: नीमच में CSC वीएलई की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 ​नीमच। डिजिटल इंडिया के संकल्प को सशक्त बनाने के उद्देश्य से जिले के कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के विलेज लेवल एंटरप्रेन्योर्स (वीएलई) के लिए आयुष भवन, नीमच के सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।  इस कार्यशाला में जिले भर से 120 से अधिक वीएलई ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ​राज्य स्तरीय अधिकारियों ने दिया मार्गदर्शन ​कार्यक्रम में सीएससी के वरिष्ठ अधिकारियों ने वीएलई को विभिन्न डिजिटल सेवाओं के प्रभावी संचालन और विस्तार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। कार्यशाला में मुख्य रूप से शामिल अधिकारी: ​श्री अतुलित राय जी (राज्य प्रमुख, CSC) ​श्री अभिषेक जरारिया जी (राज्य परियोजना प्रबंधक) ​श्री आशीष द्विवेदी जी एवं श्री सागर गुप्ता जी (राज्य समन्वयक) ​श्री सिद्धार्थ सिन्हा जी (बैंकिंग हेड) ​श्री विनोद पाटीदार (सीएससी जिला प्रबंधक) ​प्रमुख सेवाओं और तकनीकों पर जोर ​विशेषज्ञों ने आमजन तक डिजिटल सुविधाएं पहुँचाने के लिए निम्नलिखित प्रमुख सेवाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया: ​आयुष्मान कार्ड एवं पैन कार्ड ​ई-श्रम पंजीयन ​बैंकिंग बीसी सेवाएं एवं डिजी...

*श्री गजानन जी को लगाया छपन भोग*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 ----------------- गणेश उत्सव समिति प्रजापति मोहल्ला देवरी खवासा के तत्वावधान में 10 दिवसीय गणेशोत्सव मनाया जा रहा है। इस अवसर पर बुधवार को छप्पन भोग लगाया गया जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने भाग लिया। इस आयोजन में प्रतिदिन रात्रि में गरबा उत्सव हो रहा है। यह आयोजन लगातार 4 वर्षों से चल रहा है।जिसमें गांव की सभी,महिलाएं और बालिकाओं का अच्छा प्रदर्शन रहता है।और इस आयोजन का संचालन भी महिलाओं द्वारा ही हो रहा है। छप्पन भोग में जगदीशचंद्र सोनी, कालूराम जोशी, ईश्वरलाल प्रजापति, तेजराम राठौर, कपिल जोशी(आर्मी), का विशेष सहयोग रहा । समिति सदस्यों ने प्रसाद वितरण में विशेष सहयोग दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सदस्यों ने सभी का आभार व्यक्त किया।

*शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पड़दाँ में मनाया गया उमंग दिवस*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 पड़दाँ। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पड़दाँ में जिला शिक्षा अधिकारी महोदया श्रीमती ऐश्वर्या मूंदड़ा के सानिध्य में उमंग दिवस का आयोजन उत्साह, उमंग एवं रचनात्मक गतिविधियों के साथ किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षक श्री सुरेश जी पाटीदार एवं ग्राम पंचायत के सरपंच श्री सुभाष जी श्रीमाल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। संस्था के प्राचार्य श्री उदयराम जी नायक एवं श्रीमती अनिता जी सूर्यवंशी द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी महोदया का पुष्पमाला भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। उमंग दिवस के अवसर पर विद्यालय की प्रत्येक कक्षा के उमंग मॉनिटर्स को बैज लगाकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रत्येक कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा प्रेरणादायी एवं संदेशपरक नाट्य प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिनका जिला शिक्षा अधिकारी महोदया द्वारा अवलोकन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी महोदया ने उमंग प्रभार...

*सागोद स्कूल में उमंग कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया भाग*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 रतलाम  सागोद। शासकीय हाई स्कूल सागोद में मंगलवार को उमंग कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गांव के पूर्व सरपंच श्री अशोक जी धाकड़ सहित श्री श्याम जी धाकड़, श्री दिनेश जी धाकड़ एवं श्री जितेंद्र जी धाकड़ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं सम्मान तथा माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। संस्था के प्राचार्य श्री के. सी. पग्गी जी ने उमंग कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को उत्साह, सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों ने विद्यार्थियों के साथ अपने विचार साझा किए तथा जीवन में उमंग और सकारात्मक दृष्टिकोण के महत्व को बताया। अतिथियों ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में उत्साह एवं उमंग का वातावरण देखने को मिला। अंत में श्री आर. एल. डोडियार जी ने उपस्थित अतिथियों, प्राचार्य, समस्त स्टाफ ए...

*भाजपा परिवार द्वारा जलझूलनी एकादशी पर्व पर वैवाण में पालकी में विराजित भगवान श्री हरि की पूजा-अर्चना की!*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 (मल्हारगढ़) जलझूलनी एकादशी पर्व पर मल्हारगढ़ नगर में निकाले गए वैवाण में पालकी में विराजित भगवान श्री हरि की पूजा-अर्चना की और प्रभु से कृपा बनाए रखने की कामना की। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश जी दीक्षित,मंडल अध्यक्ष श्री आशीष विजयवर्गीय,नगर परिषद उपाध्यक्ष राधेश्याम जी प्रजापति, चिकित्सा प्रकोष्ठ विधानसभा संयोजक योगेश जी कछावा,नगर भाजपा महामंत्री व वरिष्ठ पार्षद मनीष जी चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा प्रकाश जी जोशी, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री कृष्णकांत जी सेन, वरिष्ठ पार्षद गोपाल जी कसौदनिया,बूथ अध्यक्ष सुजानमल जी राठौर, बूथ अध्यक्ष धर्मेंद्र जी जोशी, हर्ष जी शर्मा,सहित धर्मप्रेमीजन उपस्थित रहे।

बाबा जय गुरुदेव जी महाराज की स्मृति में आध्यात्मिक सतसंग एवम भंडारा महाप्रसादि का आयोजन किया गया।

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 आज ग्राम पाटडी शिवगढ़ मे परम पूज्य बाबा जय गुरुदेव जी महाराज की स्मृति में आध्यात्मिक सतसंग एवम भंडारा महाप्रसादि का आयोजन किया गया। सर्व प्रथम परम् पूज्य बाबा जय गुरुदेव महाराज पूजा अर्चना कर प्रार्थना कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। तत्पश्चात सतसंग परम् पूज्य बाबा जय गुरुदेव महाराज के परम् शिष्य एवम् राष्ट्रीय उपदेशक सतीश चंद्र महाराज के मुखारबिंद से बाबा जय गुरुदेव महाराज के सतसंग वचनों का अमृत वचनों का अमृत पान कराया गया।  स्वर्गलोक मे केवल शाकाहारी आत्माए गाएगी ओर जो मांसाहारी होगा वो नरक जाएगा। भगवान का कानून बना दिया, नकली कानून बना दिया, उनका भी क्या हो गया। बताओ दिल्ली में भोपाल में लाख आप अपना कानून बनाओ लेकिन स्वर्ग में भगवान ने कानून बना दिया, कौन स्वर्ग जाएगा, कौन नरक जाएगा। इसलिए महापुरुष कहते हैं। जब तक आप शुद्ध शाकाहारी न हो जाओ तब तक आप स्वर्गलोक नहीं जा सकते है।इस दुनिया में आदमी ने विकास के नाम पर बड़े बड़े कारखाने, बडी मशीन, बम, आइटम बम, मोटर कार, बस, मोटर साइकिल, तथा दुनियां की सारी मशीने बना दिया। लेकिन धरती, आसमान, सागर, महासागर, नह...