संदेश

*गरोठ में परेशान पिता ने बेटा का कान काटा:गर्दन पर धारदार हथियार से किए पांच वार, देवी मंदिरों में बलि चढ़ाता है आरोपी*

जन जागृति संगम मंदसौर जिले के गरोठ थाना क्षेत्र के गांव बर्डीया अमर में एक पिता ने अपने 22 वर्षीय पुत्र पर जानलेवा हमला किया है। पन्नालाल मेघवाल ने अपने बेटे सूरज मेघवाल की गर्दन पर धारदार हथियार से पांच बार वार किए। हमले में सूरज के दोनों हाथों पर कट के निशान से चोटें आईं। उसका दाहिना कान भी कट गया। घायल युवक को पहले गरोठ के इंदिरा गांधी शासकीय चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार दिया गया। बाद में उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मंदसौर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। शनिवार को उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। गरोठ थाना प्रभारी हरीश मालवीय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हमले का कारण शराब पीना सामने आया है। पीड़ित के बयान दर्ज करने के लिए जांच अधिकारी को मंदसौर भेजा गया है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने घर की तलाशी ली। तलाशी में शराब की खाली बोतलें और पकाया हुआ मटन मिला। पुलिस ने घर से एक तलवार और कुल्हाड़ी भी जब्त की है। आरोपी पन्नालाल देवी स्थानों पर बलि चढ़ाने का काम करता था। पुलिस ने आरोपी पन्नालाल को सुबह 8:00 बजे गांव बर्डिया अमरा के बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया है। घटना की जांच जार...

*नीमच जिले में कार्यरत पुलिस जवान अवैध डोडा चूरा तस्करी में गिरफ्तार*मंदसौर*

जन जागृति संगम जिले के नारायणगढ़ थाना अंतर्गत बूढ़ा चौकी पुलिस ने बीती रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक से 30 किलो अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जब्त किया है। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस की विभिन्न धाराओं के प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस की इस कार्यवाही में बड़ी और चौंकाने वाली बात यह है कि, कार्यवाही ने पुलिस ने जिस आरोपी को पकड़ा है। उसका नाम राजेंद्र सिंह है, और ये राजेंद्र कोई आम व्यक्ति नहीं है, बल्कि नीमच जिले में पदस्थ एक पुलिस आरक्षक है, जो फिलहाल पुलिस लाइन नीमच में पदस्थ है। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में पुलिसकर्मी की संलिप्तता ने सभी को हैरत में डाल दिया है। कार्यवाही के दौरान पुलिस ने आरोपी राजेंद्र सिंह के साथ ही एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।   नारायणगढ़ पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी राजेंद्र सिंह से पूछताछ कर रही है। जिससे यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह डोडाचूरा कहां से लेकर आया और इसे कहां पहुंचाने वाला था म

*29 जुलाई मंगलवार को आम आदमी पार्टी डोडाचूरा के सम्बन्ध में देंगी ज्ञापन* *मुख़्यमंत्री ,प्रधानमंत्री ,राष्ट्रपति महोदय के नाम से कलेक्टर कार्यालय पर ज्ञापन*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 नीमच। नीमच, मंदसौर, रतलाम जिले में हजारो किसान अफीम काश्तकार है और वर्तमान में कई सालो से अफीम कास्तकारो का डोडा चूरा खरीदने के सम्बन्ध में कोई स्पष्ट नीति सरकार द्वारा नहीं बनाई गई है है जिसके कारण अफीम उत्पादक किसानों के साथ सरकार की पुलिस द्वारा नशा मुक्त अभियान में पुलिस जिस तरीके से डोडा चुरा को लेकर कई फर्जी धर पकड़ कर जो केस बनाये जा रहे हैं , दूसरा प्रदेश सरकार द्वारा डोडा चूरा किसानों से अब तक क्यों खरीदी नहीं की गई इसको लेकर किसान परेशान है,सही सलामत रखने की जगह चोरी होने का डर ,चोरी हुए चूरे में फर्जी नाम आने का डर, पुलिस खुद खरीददार बन कर पुलिस द्वारा परेशान करना और फर्जी नाम पर पैसे की उगाई कर प्रताड़ित किया जाता है और किसानों को वर्दी का रौब दिखाते हुए परेशान करते है उस पर रोक लगाने , धारा 8/29 को खत्म करने ,फर्जी केस वापस लेने की मांग के साथ में आम आदमी पार्टी महामहिम राष्ट्रपति ,प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री के नाम मंगलवार को 11:30 बजे कलेक्टर कार्यालय नीमच पर ज्ञापन देंगी । उक्त जानकारी आम आदमी पार्टी के जि...

*श्री रामुराम डागर अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के जिला अध्यक्ष नियुक्त !*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334               नीमच - वाल्मीकि महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी राजेश करोसिया  (राजा भैया) की अनुशंसा व राष्ट्रीय महासचिव मध्य प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष श्री प्रताप करोसिया (कैबिनेट मंत्री दर्जा) मध्य प्रदेश शासन की सहमति पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ विजय कुमार श्रवण ने अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के पूर्व जिला अध्यक्ष के पद पर निर्वहन करते हुए समाज को नई नित ऊंचाईयां प्रदान करते हुए समाज के अंतिम पंक्ति पर बैठे समाज के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के बीच समाजिक सामुहिक विवाह सम्मेलन करा समाज ओर समाज के लोगों को मजबूती प्रदान की ऐसे अन्य सामाजिक और समाजसेवी कार्य में अग्रसर रहने को संज्ञान में रखते हुए पुनः श्री रामूराम डागर को अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा नीमच के जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है।

*प्रदेश में भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार के नित्य नये कीर्तिमान - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल* *मऊगंज में गद्दे चादर के किराये के 40 मिनट के 10 लाख रूपये का भुगतान*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 भोपाल / नीमच।  एक छत्र 23 साल के शासन का दुष्परिणाम अब जनता के सामने आने लगा है जब प्रदेश में डबल इंजन की भाजपा सरकार नित्य नए भ्रस्टाचार के कारनामो से सुर्खिया बटोर रही है अभी तक प्रदेश में व्यापम घोटाला , डंपर घोटाला , नर्सिंग घोटाला , भरती घोटाला , आयुष्मान घोटाला , भुगतान घोटाला , पोषण आहार घोटाला ,राशन घोटाला ,परीक्षा  घोटाला जैसे अनगिनत घोटाले  प्रदेश स्तर पर भाजपा के राज में हुए थे लेकिन अब प्रतिदिन नए नए घोटाले स्थानीय  स्तर पर भी सामने आ रहे है जिसमे सांप काटने का घोटाला , शहडोल में  4 लीटर पेंट घोटाला , और अब एक नया घोटाला  सामने आया  है जिसमे माननीय प्रह्लाद पटेल के आयोजन में 40  मिनट के कार्यक्रम में गद्दे चादर  के 10  लाख रूपये का भुगतान कर दिया गया जिससे स्वतः प्रमाणित होता है की किस प्रकार से भाजपा सरकार प्रदेश में नित्य  नए कीर्तिमान रचकर प्रदेश को कर्जा ले लेकर खोखला कर रही है उक्त कटाक्ष करते हुए आप के प्रदेश प्रवक्ता  इंजी नवीन कुमार  अग्रवाल ने भाजपा की डबल इंजन सरकार से पूछा है की  किस मुंह से आप रामराज्य की और राम की बात करते हो जबक...

*स्वच्छता का दीप जलाएंगे, शहर को स्वच्छ सुंदर बनाएंगे, पर्यावरण मित्रों ने कारगिल विजय दिवस पर मुक्तिधाम वाटिका में चलाया स्वच्छता अभियान*

चित्र
 जन जागृति संगम न्यूज 9302003334   नीमच/ शहर को स्वच्छ सुंदर पर्यावरण युक्त प्रदूषण मुक्त बनाने को संकल्पित संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था नीमच विगत 11 वर्षों से निरन्तर अभियान चला कर शहर को स्वच्छ सुंदर पर्यावरण युक्त बनाने में जुटी हुई है अभियान के तहत पर्यावरण मित्रों ने शनिवार दिनांक 26 जुलाई को प्रातः 8 से 10 बजे तक रोडवेज बस स्टैंड नीमच सिटी मार्ग स्थित मुक्ती धाम के समीप आरोग्य संकल्प पर्यावरण वाटिका परिसर में 2 घंटे श्रमदान कर परिसर से प्लास्टिक पोलेथिन थैलियां पन्नी, फटे पुराने कपड़े गंदा कचरा आदि 1 ट्राली से अधिक एकत्रित कर अलग अलग ढेर लगाए एवं परिसर से गाजर घास, कंटीली झाड़ियों की साफ-सफाई की गई,  इस अवसर पर संस्था संरक्षक इंजिंनियर नवीन कुमार अग्रवाल ने बताया कि संस्था सदस्यों द्वारा नि स्वार्थ भावना से शहर को स्वच्छ सुंदर बनाने हेतु नियमित एवं साप्ताहिक अभियान चलाकर आमजन एवं शहरवासियों को स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है,  पर्यावरण मित्रों के स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यों से नीमच शहर ही नहीं बल्कि जिले भर में जागरूकता आई है, इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष किशोर बागड़ी ने...

*राजस्थान की दर्दनाक घटना से प्रदेश सरकार क्या सबक लेंगी ? - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल* *मध्यप्रदेश में अनगिनत सरकारी अस्पताल एवं विद्यालयों की इमारत क्षतिग्रस्त। क्या प्लान ?*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 भोपाल /नीमच। स्वयंबु विश्व गुरु का तमगा लेकर आत्ममुग्ध भाजपा के राज में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक के सरकारी अस्पतालों एवं विद्यालयों की इमारतों की कितनी खस्ता हालत है यह किसी से छुपा हुआ नहीं है ? वो अलग बात है की सरकारी अधिकारियो , मंत्रियो ,विधायकों एवं भाजपा कार्यालयों की इमारते आलिशान स्वरुप में गरीबो का मुंह चिड़ा रही है और सरकारी अस्पतालों और विद्यालयों का उपयोग करने वाले गरीब तबके को इन खस्ताहाल क्षतिग्रस्त इमारतों में न तो इलाज करवाना होता है और न उनके बच्चो को पढना पद रहा है। और इसीलिए माननीय राजनेताओ अधिकारियो को कभी सरकारी अस्पताल के दर्शन करने पड़ते है और न सरकारी स्कूल का उसे कोई फर्क नहीं पड़ता की गरीब के बच्चो के ऊपर छत गिरे और छत गिरने से चाहे बच्चे मरे घायल हो या अंग भांग हो कर डियांग हो। उन्हें तो मात्र इस प्रकार की घटना होने पर संबंधित के प्रति शोक संवेदना फोटोसेशन कर व्यक्त करने की रस्म अदायगी कर दी जाती है और अपनी राजनीति चमकाने का कार्य किया जाता है जैसे की गुजरात में वायुयान दुर्घटना होने पर किया गया और प...

*पी.एम.एफ.ई.योजना से लाभाविंत युवा किसान विशाल पाटीदार द्वारा खाद्य तेल प्रसंस्‍करण लघु उद्योग स्‍थापित* *प्रतिमाह तीस हजार रूपये आय प्राप्‍त कर रहे है,युवा किसान श्री पाटीदार* *ग्रामीणों को मिल रही है खाद्य तेल एवं खली की सुविधा*

चित्र
*जन जागृति संगम न्यूज* 9302003334 नीमच 26 जुलाई 2025,प्रधानमंत्री सूक्ष्‍म खाद्य उद्योग उन्‍नयन योजना(PMFME) के तहत नीमच विकासखण्‍ड के ग्राम केलुखेड़ा के युवा किसान विशाल पाटीदार 3.45 लाख रूपये का ऋण लेकर खाद्य तेल प्रसंस्‍करण लद्यु उद्योग स्‍थापित कर प्रतिमाह 30 हजार रूपये की कमाई कर आत्‍मनिर्भर बन गए है। युवा किसान श्री विशाल पाटीदार ने हर्कियाखाल चौराहे पर बालाजी लद्यु उद्योग के नाम से अपना स्‍ंवय का खाद्य, तेल प्रसंस्‍करण लद्यु उद्योग स्‍थापित किया है ।उद्यानिकी विभाग ने उन्‍हे योजना के तहत 3.45 लाख का ऋण उपलब्‍ध करवाया है। इस पर शासन द्वारा उन्‍हे 1.21 लाख रूपये की राशि अनुदान के रूप में प्रदान गई है ।युवा किसान केलुखेड़ा निवासी श्री विशाल पाटीदार अपने इस खाद्य तेल प्रसंस्‍करण उद्योग के माध्‍यम से मूगफली,सोयाबीन,एवं अन्‍य तिलहन का प्रसंस्‍करण कर तेल निकालकर फिल्‍टर तेल ग्रामीणों को बाजार से कम मूल्‍य पर उपल्ब्‍ध करा रहे है । इस कार्य के लिए उन्‍हे अच्‍छा मुनाफा मिल रहा है, साथ ही तेल निकालने के बाद उन्‍हे खली के रूप में अच्‍छी गुणवत्ता की खली(पशु आहार) भी मिल रहा है । इसका भी उ...

*शिक्षा की गुणवत्ता सुधार की कलेक्‍टर नीमच की विशेष पहल* *कक्षाओं में विद्यार्थियों के बीच बेंच पर बैठकर ले रहे है शिक्षण कार्य का जायजा*

चित्र
*जन जागृति संगम nyuj* 9302003334 नीमच 26 जुलाई 2025, कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा द्वारा नीमच जिले के शासकीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधार के लिए विशेष  पहल की जा रही है । इसके तहत कलेक्‍टर समय समय पर शासकीय विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण कर वे कक्षाओं में विद्यार्थियों के साथ बेंच पर बैठकर शिक्षको द्वारा करवाए जा रहे अध्‍यापन कार्य का जायजा ले रहे है ।  कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने शुक्रवार  नीमच विकासखण्‍ड के प्राथमिक विद्यालय एवं माध्‍यमिक विद्यालय भवंरासा तथा शा.उ.मा.वि. पालसोडा का निरीक्षण किया । उन्‍होने भवरांसा की कक्षा पॉंचवी व आठवीं, की कक्षा में छात्र-छात्राओं के साथ बैंच पर बैठकर अध्‍यापन कार्य का जायजा लिया। साथ ही ब्‍लेक बोर्ड पर गणित , जोड,भाग ,गुणा, और घटाव से सम्‍बधित सवाल लिखकर विद्यार्थियों से हल करवाए और  उनके शैक्षणिक स्‍तर को परखा। कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने उ.मा.वि.पालसोडा में भी कक्षा 11 वीं एवं 12 वीं में पहॅुचकर विद्यार्थियों के साथ बैंच पर बैठकर शिक्षण कार्य का  जायजा  लिया।  कलेक्‍टर ने सभी प्राचार्यो, शाला प्रमुखों को सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों की पेरेन...

*उपजेल जावद में आध्‍यात्मिक शिविर सम्‍पन्‍न*

चित्र
*जन जागृति संगम न्यूज* 9302003334 नीमच 26 जुलाई 2025, उप जेल जावद में शुक्रवार को मैत्रीबोध परिवार ,कर्जत, महाराष्ट्र   द्वारा बंदियों के लिए आध्यात्मिक शिविर आयोजित किया गया।  शिविर में शांतिक्षेत्र प्रेमगिरी आश्रम के मैत्रेय दादाश्री की प्रेरणा से बंदियों के भीतर प्रेम,ज्ञान और मित्रता को जागृत करने  मैत्रीसंबोध ध्यान एवं प्रवचन किए गए। मैत्रीबोध परिवार से मैत्री वंदना जी, नलिनी जी , मृदुला जी, और मित्र फ़लक्ष द्वारा प्रार्थना एवं खुद स्वस्थ रखने की विधि बताई गई आपने मन की हर बात एक दूसरे से साझा कर, अंतरिम शांति औऱ राहत प्राप्त करने का आग्रह किया गया l इस मौके पर जेल अधीक्षक डॉ. अंशुल गर्ग ने सभी का आभार माना औऱ अधिक पोस्ट 👇 https://kutumbapp.page.link/8jYF2amJzWGyq6QU6   💌▪️💌▪️💌▪️💌

*सामाजिक सुरक्षा में ऊर्जा क्षेत्र की बड़ी पहल---* *एमपी ट्रांसको ने 3724 आउटसोर्स कर्मियों के लिए बनवाए ईएसआईसी कार्ड*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 जबलपुर। मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने ऊर्जा क्षेत्र में सामाजिक और स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए अब तक 3724 आउटसोर्स कर्मियों के ईएसआईसी (कर्मचारी राज्य बीमा निगम) कार्ड बनवाए हैं। इस अभियान का लक्ष्य सभी आउटसोर्स कर्मियों का शत-प्रतिशत ईएसआईसी कार्ड बनवाना है।  ट्रांसमिशन लाइन के रखरखाव, एक्स्ट्रा हाई टेंशन (ईएचटी) सब-स्टेशनों पर कार्यरत कर्मियों, कंप्यूटर ऑपरेटरों और वाहन चालकों सहित सभी आउटसोर्स कर्मियों को कर्मचारी राज्य बीमा योजना से जोड़ने के लिए एमपी ट्रांसको द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।  इस योजना के माध्यम से कर्मियों एवं उनके आश्रितों को स्वास्थ्य बीमा, चिकित्सा सुविधा, नगद लाभ, आश्रित लाभ एवं पेंशन जैसी महत्वपूर्ण सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाती है। पांच हजार से ज्यादा बनाए गए हैं आयुष्मान कार्ड मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि ट्रांसमिशन कंपनी में जोखिमपूर्ण कार्य करने वाले इन कर्मियों के लिए पूर्व में आयुष्मान भारत योजना के तहत  पांच हजार से ज्यादा आयुष...

चंद्रशेखर जायसवार जिला अध्यक्ष नियुक्त

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 अखिल भारतीय वनवासी कृषि ग्रामीण मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राधू सिंह जी भाभर की अनुशंसा पर राष्ट्रीय मंत्री भेरुलाल जी खदेड़ा ने अखिल भारतीय वनवासी कृषि ग्रामीण मजदूर संघ के नीमच जिला महामंत्री चंद्रशेखर जायसवार के द्वारा गरीब, मजदूर,असाहाय लोगों एवं वनवासी आदिवासी समाज के लोगों के लिए निरंतर सक्रियता के साथ  शासन प्रशासन से लड़कर न्यायोचित न्याय दिला संगठन को मजबूती प्रदान करने को संज्ञान में रखकर  चंद्रशेखर जायसवार नीमच को वर्तमान जिला महामंत्री के पद से प्रदोन्नत कर अखिल भारतीय वनवासी कृषि ग्रामीण मजदूर संघ के नीमच जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है !!

*खनिज टीम द्वारा अवैध खनिज परिवहन पर 5 वाहन जप्‍त-अवैध भण्‍डारण के दो प्रकरण पंजीबद्ध*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 नीमच 24 जुलाई 2025, खनिज अधिकारी श्री गजेन्‍द्रसिह डाबर एवं टीम द्वारा अवैध उत्‍खनन, परिवहन, भण्‍डारण के विरूद्ध कुकडेश्‍वर, मनासा, सरवानिया महाराज क्षेत्र में गुरूवार को कार्यवाही कर, खनिज रेत मुरूम एवं गिट्टी का अवैध उत्‍खनन एवं परिवहन करते हुए पांच वाहनों को जप्‍त किया गया है।  साथ ही तहसील मनासा में अवैध भण्‍डारण के दो प्रकरण बनाए जाकर जप्‍त वाहनों को पुलिस थाना मनासा, कुकडेश्‍वर एवं सरवानिया महाराज में सुरक्षार्थ खड़ा किया गया है।         अवैध परिहवन, उत्‍खनन में संलिप्‍त वाहनों में जे.सी.बी. एम.पी.44जी.ए.1888, ट्रेक्‍टर एम.पी.44ए.आर.0632, ट्रेक्‍टर पावर टेक न्‍यू एवं ट्रेलर आर.जे.09जी.सी.8975 तथा ट्रेक्‍टर महिन्‍द्रा 275डीआई शामिल हैं।

*बघाना निवासी दो आरोपी जिला बदर*

जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 नीमच 24 जुलाई 2025, जिला मजिस्‍ट्रेट नीमच श्री हिमांशु चंद्रा द्वारा म.प्र.राज्‍य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5 व 6 (ग) के अंतर्गत अनावेदक इमरान पिता शौकत हुसैन एवं अनावेदक इकराम ऊर्फ आला पिता शौकत हुसैन निवासी जाकिर गली बघाना को 6-6 माह की अवधि के लिए जिला बदर करने का आदेश जारी किया है। जिला बदर अवधि में उक्‍त दोनो आरोपी मंदसौर, रतलाम, शाजापुर, उज्‍जैन, देवास, आगर मालवा सहित नीमच जिले की सीमा में बगैर लिखित अनुमति के प्रवेश नहीं कर सकेंगे। उक्‍त दोनो आरोपियों के विरूद्ध पुलिस थाना बघाना में विभिन्‍न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध होकर न्‍यायालय में विचाराधीन हैं।

*जे फार्म सर्विसेस एप संचालन संबंधी कार्यशाला सम्‍पन्‍न*

चित्र
*जन जागृति संगम न्यूज* 9302003334 https://kutumb.app/jan-jagriti-sangam?ref=ND97M&screen=settings_share    नीमच 24 जुलाई 2025, जे फार्म सर्विसेस एप संचालन के लिए कार्यशाला बुधवार को आयुष भवन नीमच में आयोजित की गई। कार्यशाला में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एवं कृषि विस्तार अधिकारी, सहकारिता विभाग (पैक्स) के आपरेटर, कर्मचारी एवं ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी उपस्थित थे।       उप संचालक कृषि श्री पी.सी.पटेल, कृषि अभियांत्रिकी विभाग के श्री पंकज पाटीदार व आयसर कंपनी के प्रतिनिधि श्री शिवम ठाकुर भी उपस्थित थे।         कंपनी के प्रतिनिधि श्री ठाकुर ने जे फार्म सर्विसेस एप पर किसानों के पंजीयन की प्रक्रिया के बारें में एवं कृषकों के कृषि यंत्रों को किराये पर देने हेतु यंत्रों के पंजीयन की प्रक्रिया को विस्तार पूर्वक बताया। कार्यशाला में उपस्थित किसानों का एप पर पंजीयन करके लाईव प्रस्तुतीकरण किया गया एवं अधिक से अधिक कृषकों के पंजीयन करवाने के लिए प्रेरित किया। आभार सहायक संचालक कृषि श्री रमेश चौहान ने व्यक्त किया गया।

//सफलता की कहानी// *खेत तालाब निर्माण से श्री बगदीराम अब कर सकेंगे रबी व सब्‍जी फसलों में सिंचाई* *खेत तालाब बनने से कुए के जल स्‍तर में हुई वृद्धि*

चित्र
*जन जागृति संगम न्यूज* 9302003334 https://kutumb.app/jan-jagriti-sangam?ref=ND97M&screen=settings_share   नीमच 24 जुलाई 2025, नीमच जिले की ग्राम पंचायत बधावा के ग्राम पाण्‍डलिया में किसान बगदीराम ने वर्ष 2022 में खेत तालाब निर्माण करवाया है। बगदीराम के खेत में स्थित कुए में पर्याप्‍त पानी नहीं होने के कारण वह अपनी रबी की फसल का उत्पादन अधिक नहीं कर पाते थे। म.न.रे.गा.के माध्यम श्री बगदीराम ने अपने खेत पर, खेत तालाब निर्माण करवाया हैं। खेत तालाब निर्माण से तालाब में  पर्याप्‍त जल भंडारण हो रहा है। खेत तालाब योजना से अपने खेत पर तालाब निर्माण से क्षेत्र में जल स्तर में वृद्धि हुई है।        खेत तालाब निर्माण के संबंध में हितग्राही श्री बगदीराम ने खेत तालाब के लाभ के बारे बताया गया कि उनके कुएं में पर्याप्त पानी नहीं होता था। जिसके कारण वह अपनी रबी फसल का उत्पादन अधिक नहीं ले पाते थे। उनके द्वारा जब से मनरेगा की खेत तालाब योजना से अपने खेत पर खेत तालाब का निर्माण कराया हैं। अब पर्याप्त सिंचाई कर उत्पादन में वृद्धि कर सकेंगे। बगदीराम का कहना है, कि खेत तालाब निर्माण से अब वे रबी फसल ए...

*घुमंतु अर्द्ध घुमंतु जनजाति के विद्यार्थियों से कोचिंग के लिए ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित*

*जन जागृति संगम न्यूज* 9302003334 https://kutumb.app/jan-jagriti-sangam?ref=ND97M&screen=settings_share      नीमच 24 जुलाई 2025,  भारत सरकार के सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा SEED (Scheme for Economic Empowerment of DNTs) योजना के तहत विमुक्‍त (DNT),  घुमंतु (NT) एवं अर्धघुमं‍तु जनजातियों (SNT) के विद्यार्थियों के उच्‍च गुणवत्‍तापूर्ण कोचिंग के लिए ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किए गए है।        विमुक्‍त घुमंतु एवं अर्धघुमंतु, जनजातियों छात्रों को 12वीं कक्षा उत्‍तीर्ण या इसमें अध्‍ययनरत होना चाहिए। पारिवारिक आय 8 लाख रूपये से कम हो, आवेदक केंद्र सरकार या राज्‍य सरकार की अन्‍य किसी योजना से समान लाभ (कोचिंग कक्षाओं के लिए छूट) प्राप्‍त नहीं कर रहे हों, यह योजना ऑनलाईन और क्‍लास रूम कोचिंग दोनों के लिए लागू हैा योजना अंतर्गत पात्र विद्यार्थी आवेदन लिंक  https://www.buddy4study.com/page/free-coaching-for-dnt-students-under-seed-scheme  पर 3 अगस्‍त 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकार के लिए पिछड़ा वर्ग तथा अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण कार्यालय कलेक्‍टोरेट नीमच से सम्‍पर्क किया जा सकत...

*नीमच में दिव्यांग जागरूकता कार्यक्रम सम्‍पन्‍न*

चित्र
*जन जागृति संगम न्यूज* 9302003334 https://kutumb.app/jan-jagriti-sangam?ref=ND97M&screen=settings_share   नीमच 24 जुलाई 2025, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन   सशक्तिकरण विभाग नीमच एवं समेकित क्षेत्रीय कौशल विकास, पुनर्वास एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण केंद्र (सी.आर.सी.)- भोपाल द्वारा जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र (डी.डी.आर.सी.), नीमच के विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं, दिव्यांगजनों के अभिभावकों, शिक्षकों तथा विद्यार्थियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम बुधवार को आयोजित किया गया।        श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या महाविद्यालय तथा डाइट, नीमच में आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ. पूनम सिंह, व्याख्याता चिकित्सा मनोविज्ञान ने व्यवहार संशोधन, सुश्री शिवानी तिवारी, व्याख्याता वाक श्रवण ने विभिन्न वाक एवं भाषा विकारों तथा श्री सैयद मोहम्मद कुतुबुद्दीन नियाजी, पुनर्वास अधिकारी ने दिव्यांगजनों हेतु संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में दिव्यांगजन, उनके अभिभावक, शिक्षक, विद्यार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम में लगभग 165 लोगों ने भाग लिया। मालवीय/फोटो

*आबकारी दल ने अवैध मदिरा परिवहन करते एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा*

चित्र
*जन जागृति संगम न्यूज* 9302003334 https://kutumb.app/jan-jagriti-sangam?ref=ND97M&screen=settings_share   नीमच 24 जुलाई 2025, जिला आबकारी अधिकारी श्री एन पी सिंह एवं एडीईओ बी एल सिंगाडा के मार्गदर्शन में  बुधवार को  आबकारी दल ने अवैध मदिरा की तलाश में रूटीन वाहन चेकिंग के दौरान ग्राम हिंगोरिया में निर्माणाधीन रोड ब्रिज के पास से एक संदिग्ध वाहन चालक अपनी गाड़ी पर प्लास्टिक की केन टांगे हवाई पट्टी रोड की तरफ भागा, जिसका पीछा कर उसे हवाई पट्टी रोड पर हिंगोरिया ग्राम में तालाब की मेड पर घेराबंदी कर पकड़ा। वाहन चालक आरोपी अंकुल पिता पप्पू बाछड़ा निवासी ग्राम चड़ोली के कब्जे वाली बिना नंबर वाली हीरो पैशन प्लस पर टांगी हुई चार प्लास्टिक केन से 58 बल्क लीटर महुआ हाथ भट्टी कच्ची मदिरा जप्त कर आरोपी अंकुल को मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 (संशोधित 2000) के तहत  गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया हैं।         आबकारी उप निरीक्षण श्री दीपक आंजना ने बताया, कि, जप्त शुदा 58 लीटर मदिरा एवं वाहन का बाजार मूल्य लगभग 95 हजार रूपये हैं।  इस कार्यवाही में  आबकारी  उपनिरीक्षक श्री संजय कुमार...

*मनासा में आयुर्वेद चिकित्‍सा शिविर सम्‍पन्‍न- 82 रोगियों ने उठाया लाभ*

चित्र
*जन जागृति संगम न्यूज* 9302003334 https://kutumb.app/jan-jagriti-sangam?ref=ND97M&screen=settings_share नीमच 24 जुलाई 2025 शासकीय आयुर्वेद औषधालय मनासा द्वारा जिला आयुष अधिकारी डॉ. आशीष बोरना के निर्देशन में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनासा में गुरूवार को आयोजित किया गया। शिविर में आमवात, संधिवात, उदर रोग, विबंध, श्वास,कास,प्रतिशाय, रक्त अल्पता, रक्तचाप,स्त्रीरोग, मधुमेह आदि बि‍मारियों की जांच कर, निशुल्क औषधि‍यां वितरित की और बच्चों को मौसमी बीमारियों से बचाव के बारे में बताया तथा आवश्यक परामर्श के साथ औषधियां उपलब्ध कराई गई। शिविर में कुल 82 हितग्राहियों ने स्वास्थ्य  लाभ लिया। शिविर में डॉ.मदनलाल पाटीदार, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी एवं श्रीमती सुशीला खिंचावत ने अपनी सेवाएं दी।

*जिले में अब तक औसत 481.8 मि.मी. वर्षा दर्ज*

*जन जागृति संगम न्यूज* 9302003334 https://kutumb.app/jan-jagriti-sangam?ref=ND97M&screen=settings_share     नीमच 24 जुलाई 2025, जिले में चालू वर्षाकाल में अब तक औसत 481.8 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। जबकि गत वर्ष इस अवधि में औसत 328.3 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई थी।     अधीक्षक भू अभिलेख नीमच से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार जिले में एक जून से इस वर्ष अब तक नीमच में 450.5 मि.मी., जावद में 566 मि.मी., सिंगोली में 755.6 मि.मी. एवं मनासा में 335  मि.मी.वर्षा दर्ज की गई हैं। जबकि गत वर्ष इस अवधि में नीमच में 284 मि.मी.जावद में 369 मि.मी.एवं मनासा में 332 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई हैं।        जिले में 24 जुलाई 2025 को प्रात: 8 बजे तक पिछले 24 घंटे में औसत 10.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में नीमच में 9 मि.मी., जावद में 26 मि.मी., मनासा में 3 मि.मी एवं सिंगोली में 4.2 मि.मी.वर्षा दर्ज हुई हैं।

//सफलता की कहानी// *कपिलधारा कूप से मिली खेतों में सिंचाई की सुविधा दो फसलों का उत्‍पादन कर, आत्‍मनिर्भर बनी ग्‍यारसीबाई*

चित्र
*जन जागृति संगम न्यूज* 9302003334 https://kutumb.app/jan-jagriti-sangam?ref=ND97M&screen=settings_share   नीमच 24  जुलाई 2025,  कपिलधारा कूप निर्माण से किसानों की आमदनी में भी काफी बढोतरी हुई है। अब सिंचाई की सुविधा मिल जाने से किसान,वर्षा आधारित एक फसल लेने की बजाए अब दो फसले लेकर अपना उत्‍पादन बढा कर, आर्थिक रूप से आत्‍मनिर्भर बन रहे है।           जिला मुख्‍यालय नीमच से लगभग 25 किलोमीटर दूर जावद जनपद के ग्राम मैलानखेड़ा की किसान ग्‍यारसीबाई-श्‍यामलाल अहीर के खेत में 2.53 लाख रूपये की लागत से कपिलधारा कूप का निर्माण हो जाने से ग्‍यारसीबाई की आर्थिक स्थिति में काफी बदलाव आया है।         म.न.रे.गा.योजना के तहत ग्‍यारसीबाई के खेत में कूप निर्माण होने से उसके परिवार के सदस्‍यों को रोजगार तो मिला ही, साथ ही सिंचाई के लिए कूप का निर्माण भी हो गया। पहले वे अपनी असिंचित कृषि भूमि में केवल बारिश में ही फसल ले पाते थे। कपिलधारा कूप का निर्माण हो जाने से अब ग्‍यारसीबाई खरीफ के साथ ही रबी में भी गेहूं, लहसून आदि फसलों का उत्‍पादन लेने लगी है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हुआ है।

शिक्षा के मंदिर स्कूल भी चढ़ रहे है राजनीति की भेंट,

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 सागर वार्ड 3 और वार्ड 5 और नगर मकरोनिया में संचालित जुपिटर स्कूल भी राजनीति के भेंट चढ़ते हुए दिख रहे हैं शिक्षा के इस मंदिर/स्कूल में आप देखेंगे तो पाएंगे कि यहां स्कूल के गेट पर वर्तमान सागर भाजपा जिला अध्यक्ष के साथ स्कूल संचालक जोकि भाजपा का वर्तमान पदाधिकारी भी है के बैनर फ्लेक्स लगे हुए हैं जहां पर आपके हमारे बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, इस तरह तो कल को सागर जिले के सभी स्कूल मनमानी तरीके से अपने-अपने हिसाब से पार्टी के नेताओं और और उनके सिंबल नाम के साथ फ्लेक्स लगने लगे जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए..कमिश्नर के निर्देश पर संयुक्त संचालक कार्यालय के अधिकारियों द्वारा लगातार हो रहे विद्यालयों के निरीक्षण,आखिर ये किस प्रकार के निरीक्षण करके खाना पूर्ति की जा रही है कि खुलेआम इस तरह की गतिविधियां स्कूल संचालक द्वारा की जा रही है ,स्कूलों में महापुरुषों की फोटो फ्लेक्स की जगह स्कूल के गेट पर लग रहे हैं भाजपा जिला अध्यक्ष और स्कूल संचालक जोकि वर्तमान पदाधिकारी हैं उसकी फ्लेक्स और फोटो,पद के साथ लग रहे है.. आम आदमी पार्टी के मीडिया प्रभारी लक्ष्मीकांत रा...

*मुख्यमंत्री विमुक्त, घुमन्तु और अर्द्धघुमन्तु स्वरोजगार योजना अंतर्गत युवा स्‍वरोजगार स्थापित करें*

जन जागृति संगम 9302003334 https://kutumb.app/jan-jagriti-sangam?ref=ND97M&screen=settings_share *विमुक्त वर्ग के युवा स्‍वरोजगार हेतु लिंक  .https://samast.mponline.gov.in/portal/ से ऑनलाइन आवेदन करें* अधिक जानकारी क़े लिए जुड़े 👇 https://kutumb.app/jan-jagriti-sangam?ref=ND97M&screen=settings_share मंदसौर 22 जुलाई 25/ विमुक्त, घुमन्तु और अर्द्धघुमन्तु जनजाति विकास के सहायक संचालक द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री विमुक्त, घुमन्तु और अर्द्धघुमन्तु स्वरोजगार योजना अंतर्गत विमुक्त जाति वर्ग के 18 वर्ष से 55 वर्ष तक की आयु के बेरोजगार युवक/युवतियों को स्वयं का स्वरोजगार स्थापित करने हेतु परियोजना ईकाई लागत सेवा एवं व्यवसाय हेतु 10 हजार रूपये से 1 लाख रूपये तक का ऋण बैंकों के माध्यम से वितरित किये जायेगें। जिस पर 25 प्रतिशत या 20 हजार रूपये अधिकतम एवं 6 प्रतिशत प्रतिवर्ष की दर से ब्याज अनुदान नियमित रूप से ऋण भुगतान (निर्धारित समय एवं राशि) की शर्त पर विभाग द्वारा दिया जायेगा।  आवेदन पत्र ऑनलाईन वेबसाईट  https://samast.mponline.gov.in/portal/ पर भरे जा सकते है। अधिक जानकारी हेतु कार्...

*मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना के लिए आवेदन आमंत्रित*

*जन जागृति संगम न्यूज* 9302003334 https://kutumb.app/jan-jagriti-sangam?ref=ND97M&screen=settings_share नीमच सहायक संचालक मत्स्योद्योग श्री देव शाह इनवाती ने बताया, कि मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना के तहत मत्स्योत्पादन में वृद्धि कर जन सामान्य को मछली के रूप में सस्ता प्रोटीन युक्त आहार एवं रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा हैं। इस योजना में जिले के ग्रामीण तालाबों में मत्स्य बीज संवर्धन, उत्पादन, ग्रामीण तालाबों में झींगा पालन, मत्स्य पालकों का प्रशिक्षण, स्‍मार्ट फिश पार्लर हेतु वर्गवार योजना का क्रियांवयन किया जा रहा है।  स्मार्ट फिश पार्लर के माध्यम से उपभोक्ताओं को ताजी व हाईजेनिक मछली कंडीशन में मछली उपलब्ध कराई जावेगी। प्रत्येक स्मार्ट फिश पार्लर की स्थापना के लिए 5 लाख रूपये की राशि प्रावधान है। जो नगरीय निकाय, पंचायत को उपलब्ध करायी जावेगी। निकाय, पंचायत द्वारा फिश पार्लर का निर्माण किया जावेगा। चयनित हितग्राही को ईकाई लागत की 10 प्रतिशत राशि 50 हजार रूपये का अंशदान के रूप में व मासिक शुल्क रूपये एक हजार प्रतिमाह के मान से नगरीय निकाय, पंचायत में जमा करना होगा। इसके अतिरिक्त ग्...

*पुलिस वाला चोर* *दिन में ड्यूटी, रात में चोरी करता था पुलिस वाला*

जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के कालीपीठ थाने में तैनात एक पुलिसकर्मी रवि जाटव पेशेवर चोर निकला। उसने अपने साथियों के साथ अपने थाने से 322 किलोमीटर दूर ग्वालियर जिले के डबरा से 20 हजार रुपये और एक स्कॉर्पियो चोरी की। इस वारदात के बाद वह थाने वापस आकर ड्यूटी करने लगा, लेकिन ग्वालियर पुलिस ने उसे सरकारी निवास से गिरफ्तार किया है।

*भवानी मंडी को दिल्ली मुंबई एट लेन से जोड़ने की मंजूरी मिली*।

जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 लघु उद्योग भारती के वरिष्ठ पदाधिकारियो ने आज स्थानीय संगठन इकाई को जानकारी दी कि दिल्ली में एन एच ए आई की एक हाई लेवल कमेटी में भवानी मंडी को एट लेन से जोड़ने की मंजूरी दे दी गई है लघु उद्योग भारती के पदाधिकारी लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री श्री प्रकाश चंद जी भाई सा के नेतृत्व में एन एच  ए आई के माननीय मंत्री श्री नितिन जी गडकरी से मिले थे और वहां पर भवानी मंडी को एट लेन  से जोड़ने की मांग की थी जिस पर कुछ समय पहले 24 सितंबर 2024  को एट लेन अधिकारियों की एक टीम भवानी मंडी आई थी और उसने मौके का अवलोकन कर भवानी मंडी को सातल खेड़ी के यहां से लिंक देकर उस लिंक को ग्रीन कॉरिडोर बनाते हुए भवानी मंडी में देवरिया के पास जोड़ने के संकेत दिए थे इस मामले में पिछले दिनों ही 8. 90 किलोमीटर का एक ग्रीन कॉरिडोर बनाकर उसे सातल खेड़ी से जोड़ने के लिए एक प्रस्ताव दिल्ली मुख्यालय को भेजा गया था जिस पर वहां से मंजूरी मिलने की जानकारी मिली है संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियो से मिली जानकारी पर स्थानीय संगठन के पदाधिकारी प्रीतपाल सिंह होरा ,  कमल सुरेका ,गोविंद बिड...

*साइबर ठगों के निशाने पर पुलिस...* DCP रियाज इकबाल की फेक Facebook Id बना मांगे रुपये

जन जागृति संगम भोपाल। राजधानी में एक बार फिर साइबर ठगों ने सोशल मीडिया को हथियार बनाकर ठगी का प्रयास किया है। इस बार ठगों ने शहर के आइपीएस अधिकारी डीसीपी जोन-3 रियाज इकबाल के नाम से दो फर्जी फेसबुक आइडी बनाकर लोगों से पैसों की मांग शुरू कर दी। मामले का खुलासा तब हुआ जब कुछ लोगों ने डीसीपी से सीधे संपर्क कर इस मांग की पुष्टि करनी चाही।

नजर बदलो नजारे बदल जाएंगे सोच बदलो सितारें बदल जाएंगे कश्तिया बदलने की जरूरत नहीँ दिशा बदलो किनारे बदल जाएंगे कुछ करने का जूनून जज्बा हो तब बनती *//सफलता की कहानी//* *अन्य राज्यों क़े लिए भी बन सकती प्रेरणादायक* कलेक्टर श्री चंद्रा ने की अच्छी पहल* *नीमच में विद्यार्थियों की कलम बनी गरीबों की आवाज़, कलेक्टर की पहल से बदल रही तस्वीर* *जनसुनवाई में आने वाले आवेदकों को मिली नि:शुल्‍क आवेदन लिखवाने की सुविधा* कलेक्टर

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने की अच्छी पहल यह प्रयोग आने वाले समय में अन्य जिलों और राज्यों के प्रेरणादायक बनेगा "सराहनीय पहल" नीमच 23 जुलाई 2025, मध्यप्रदेश के नीमच जिले में अब विद्यार्थी सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं हैं, वे समाज की पीड़ा को भी समझ रहे हैं और उसे शब्दों में ढालकर प्रशासन तक पहुँचा रहे हैं। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अभिनव पहल ने छात्रों को सामाजिक सरोकार से जोड़ दिया है। इसके तहत स्कूली छात्र अब हर मंगलवार जनसुनवाई में आने वाले निरक्षर व जरूरतमंद आवेदकों के लिए आवेदन पत्र लिखते हैं, जिससे न सिर्फ पीड़ितों की मदद हो रही है बल्कि छात्रों का भी सामाजिक और व्यावहारिक ज्ञान बढ़ रहा है। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की यह सोच अब शिक्षा और सेवा का बड़ा माध्यम बन गई है। नवंबर 2024 से प्रारंभ की गई इस पहल में सरकारी और निजी स्कूलों के छात्र-छात्राओं को जनसुनवाई कक्ष के बाहर बिठाया जाता है, ताकि वे जनसुनवाई में आने वाले जरूरतमंद, अशिक्षित या असहाय लोगों के आवेदन लिख सकें। इससे पहले तक ये फरियादी आवेदन टाइपिंग कराने क...

*आई.टी.आई. नीमच में ऑनलाईन इंटरव्‍यू आज*

जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 https://kutumb.app/jan-jagriti-sangam?ref=ND97M&screen=settings_share नीमच 23 जुलाई 2025, शासकीय आई.टी.आई. नीमच डूंगलावदा में आज 24 जुलाई 2025 को प्रात:10 बजे से दोपहर 2 बजे तक सूरत, गुजरात की कंपनी द्वारा साक्षात्‍कार आयोजित किया जा रहा है। इसमें फ्रेशर उम्‍मीदवार को 22 हजार रूपये एवं अनुभवी उम्‍मीदवार को अनुभव के आधार पर 28 हजार रूपये प्रतिमाह का मानदेय देय होगा। पाइपिंग, स्‍ट्रक्‍चर फैब्रिकेटर के लिए न्‍यूनतम एक वर्ष का अनुभव, आर्क वेल्‍डर के लिए न्‍यूनतम एक वर्ष का अनुभव, स्‍ट्रक्‍चरल, पाइपिंग फिटर के लिए न्‍यूनतम एक वर्ष का अनुभव एवं हेल्‍पर के लिए फ्रेशर या अनुभवी होना जरूरी है।       आवेदक की आयु 18 वर्ष से 48 वर्ष तक, विकलांग उम्‍मीदवारों के लिए अभी कोई रिक्ति नहीं है। जिला रोजगार अधिकारी नीमच ने अधिकाधिक उम्‍मीदवारों से ऑनलाईन साक्षात्‍कार में शामिल होने का आगृह किया  है, अधिकाधिक जानकारी के लिए आई.टी.आई. डूंगलावदा से सम्‍पर्क किया जा सकता हैं।

*बच्‍चे स्वस्थ्य रहेंगे तो समाज स्‍वस्‍थ होगा - श्री परिहार* *बाल एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने में प्रभावी रहेगा दस्तक अभियान* *दस्तक अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ समारोह सम्पन्न*

चित्र
*जन जागृति संगम न्यूज* 9302003334 नीमच 22 जुलाई 2025 बच्‍चे स्वस्थ्य रहेंगे तो समाज स्‍वस्थ रहेगा। यह बात विधायक नीमच श्री दिलीपसिंह परिहार ने  दस्तक अभियान के जिला स्तरीय शुभारंभ समारोह को संम्‍बोधित  करते हुए कही । श्री परिहार  ने  कहा कि बाल एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिये राज्य शासन अथक प्रयास कर रहा है। इसी के तहत दस्तक अभियान का आयोजन किया जा रहा है। श्री परिहार ने कहा कि कि ये उपस्थित वही बच्चे है जो  बडे होकर स्वस्थ्य भारत का निर्माण करेंगे, स्‍वस्‍थ समाज के लिए बच्‍चों का स्वस्थ्य होना जरूरी हैं। विधायक श्री परिहार ने बच्चों को अपने हाथो से दस्तक अभियान के तहत् विटामीन ए पिलाया तथा ओ.आर.एस. पैकेट  का विरतण किया ।  कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री संतोष चोपडा ने भी मार्गदर्शन दिया।  मुख्य मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर. के. खद्योत ने बताया कि दस्तक अभियान 22 जुलाई से प्रारंभ होकर 14 सितम्बर तक संचालित किया जा रहा है । इसेंमें चिन्‍हित सेवाए प्रदान की जावेगी। जिसमें मुख्य रूप से विटामिन ए का अनुपुरण , निमोनिया एवं दस्त का प्रबंधन , हिमोग्लोबिन ...

*सफलता की कहानी* ▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️ *जिला प्रशासन एवं स्वास्‍थ्‍य विभाग के समन्वय से मॉ एंव बच्ची को मिला पुर्नजीवन स्‍वस्‍थ्‍य होकर घर लौटी मां एवं शिशु बेबी*

चित्र
*जन जागृति संगम न्यूज* 9302003334 नीमच जिले के मनासा कस्बे की रितिका पति गणेश जिसका संभावित प्रसव 12 अगस्त 2025 को होना था । किन्तु संभावित तिथि के लगभग एक माह पूर्व ही रितिका को अचानक झटके आने ( पी.आई.एच. एवं एक्लेम्पसिया ) लगे तथा संभावित तिथि के पूर्व ही प्रसव की संभावना बनी जिससे प्रसूता की जान पर बन आई । झटके आने की स्थिति में मां और बच्ची दोनो की जान को खतरा रहता है । चुकि जिला चिकित्सालय में पूर्ण रूप से विकसित मेटरनल आई.सी.यू. नही है अतः पूर्व में इस प्रकार के प्रकरणों में मरीजो को उदयपुर रतलाम रैफर करना पडता था।   मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी नीमच डॉ. आर.के. खद्योत ने उक्‍त जानकारी देते हुए बताया कि मरीजों की पीडा को समझते हुए मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. खद्योत ने रितिका का नीमच में ही प्रसव कराने हेतु निजी चिकित्सालय की सेवाओं का लाभ लेने के लिये कलेक्टर श्री हिमांशु चन्द्रा से ज्ञानोदय मल्टी स्पेशयलीटी हास्पिटल के मेटरनल आई.सी.यू. की सेवाऐ लेने का अनुरोध किया इस पर कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने पीडिता को तत्‍काल उपचार सुविधाए मुहैया कराने के निर्देश दिए । आवश्‍यक ...

*न्याय तक समावेशी पहुँच की दिशा में एक सशक्त पहल* *प्रधान जिला न्‍यायाधीश श्री राजपूत द्वारा नीमच में नव स्थापित फ्रंट ऑफिस का शुभारंभ*

चित्र
*जन जागृति संगम न्यूज* 9302003334 नीमच नवीन जिला न्यायालय परिसर, नीमच में विधिक सहायता की पहुँच को ओर अधिक सुलभ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मंगलवार को नवीन जिला न्यायालय भवन के प्रांगण में स्थापित फ्रंट ऑफिस का विधिवत शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नीमच के अध्‍यक्ष श्री वीरेंद्र सिंह राजपूत द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलन कर, किया गया।      इस अवसर पर प्रधान जिला न्यायाधीश श्री राजपूत ने कहा, कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा समय-समय पर समाज के कमजोर, वंचित एवं हाशिये पर खड़े वर्गों के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जाती हैं, जिनका उद्देश्य देश के प्रत्येक नागरिक को उसके संवैधानिक अधिकारों के तहत न्याय तक समान और सुलभ पहुँच उपलब्ध कराना है।  उन्होंने कहा कि यह देखा गया है कि कई पक्षकार, जानकारी के अभाव में विधिक सहायता से वंचित रह जाते हैं।  इसी आवश्यकता की पूर्ति हेतु नवीन जिला न्यायालय भवन में फ्रंट ऑफिस की स्थापना की गई है, जहाँ आने वाले पक्षकारों को उनके प्रकरण से संबंधित जानकारी, मध्यस्थता (मेडिएशन), लोक...

*जिले के सभी ऋणी एवं अऋणी किसानों का खरीफ फसल बीमा करवाएं-श्री चंद्रा* *जिले में 15 अगस्‍त तक समग्र ईकेवायसी का शतप्रतिशत कार्य पूर्ण करवाएं-कलेक्‍टर* *कलेक्‍टर ने समय-सीमा पत्रों के निराकरण की साप्‍ताहिक समीक्षा बैठक में दिए निर्देश*

चित्र
*जन जागृति संगम न्यूज* 9302003334 https://kutumb.app/jan-jagriti-sangam?ref=ND97M&screen=settings_share नीमच 22 जुलाई 2025, जिले के ऋणी एवं अऋणी किसानों का खरीफ फसल का प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत पंजीयन एवं बीमा करवाना सुनिश्चित करें। सभी सीएमओ एवं जनपद सीईओ समग्र ईकेवायसी का शतप्रतिशत कार्य तेजी से पूर्ण करें। कलेक्‍टर ने नगरपालिका नीमच द्वारा ईकेवायसी कार्य की संतोषजनक साप्‍ताहिक प्रगति की सराहना करते हुए कहा,‍कि न.पा.नीमच, जनपद नीमच, जावद एवं मनासा शेष रहे सभी हितग्राहियों के समग्र ईकेवायसी का कार्य 15 अगस्‍त के पूर्व पूर्ण कर कार्य समाप्‍त करवाएं। यह निर्देश कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में समय-सीमा पत्रों के निराकरण की साप्‍ताहिक समीक्षा बैठक में दिए।       बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्‍णव, एडीएम श्रीमती लक्ष्‍मी गामड़, संयुक्‍त कलेक्‍टर डॉ.ममता खेड़े, श्री राजेश शाह, सभी एसडीएम, जनपद सीईओ, सीएमओं एवं जिला अधिकारी उपस्थि‍त थे।  *त्‍यौहारों पर मिट्टी की प्रतिमाओं को प्रोत्‍साहित करें* बैठक में कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने सभी ...