*प्राइवेट पार्ट में फंस गया लोहे का नट, दर्द से तड़पता पहुंचा शख्स, डॉक्टर हुए नाकाम तो आग बुझाने वालों ने..*

जन जागृति संगम केरल के कासरगोड से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, गुरुवार रात करीब 8 बजे 46 साल का एक शख्स दर्द से तड़पता हुआ अस्पताल पहुंचा। मरीज ने डॉक्टर को अपनी परेशानी बताई तो वे सभी हैरत में पड़ गए। उसका प्राइवेट पार्ट 1.5 इंच के नट में फंस गया था। पीड़ित व्यक्ति का प्राइवेट पार्ट में सूजन आ गई थी। वह यूरिन पास नहीं कर पा रहा था। वह व्यक्ति कपड़े धुलने का काम करता है। डॉक्टरों ने नट निकालने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हुए। इसके बाद अग्निशमन दल को मदद के लिए बुलाया गया। अग्निशमन दल की टीम ने एक घंटे की मेहनत के बाद नट को काटकर पीड़ित के प्राइवेट पार्ट से हटाया। *इस तरह बची जान* बता दें कि अग्निशमन अधिकारियों ने लोहे के नट को बेहद सावधानी से काटा गया। थोड़ी सी भी चूक जानलेवा साबित हो सकती थी। कटर से काटे जाने के दौरान नट के गर्म होने और पीड़ित के जलने का खतरा था। इससे बचने के लिए पूरे एरिया को पानी डालकर ठंडा रखा गया। इसके चलते इस ऑपरेशन में लंबा समय लगा। अग्निशमन दल की टीम ने दोनों तरफ से नट काटकर हटाया और पीड़ित की जान बचाई। *नशे की हालत में शरारती तत्वों ने किया का...