संदेश

*नीमच के थाना कैंट क्षेत्र अंतर्गत परिजन की डांट से नाराज होकर घर से दूर पहुँचे जिला चित्तौड़ (राजस्थान) के 13 वर्षीय बालक को डायल-100 एफ आर व्ही ने परिजन से मिलाया एसपी अंकित जायसवाल करते है प्रत्येक इवेंट की सूक्ष्म मॉनिटरिंग*

जन जागृति संगम न्यूज़  नीमच के थाना कैंट क्षेत्र में एक 13 साल का बालक मिला है, जो अपने घर का रास्ता भटक गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 26-11-2024 को रात्रि 12:17 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल कैंट थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ स उ नि एम एल मकवाना आरक्षक कपिल मीना पायलेट मुस्तकिम ने बालक को अपने संरक्षण में लेकर पूछताछ की, बालक द्वारा बताया गया कि वह छोटी सादडी जिला चित्तौड़ (राजस्थान) का रहना वाला है, परिजन कि डांट से नाराज होकर घर से निकल कर आ गया है। डायल-112/100 जवानों ने बालक से परिजन के नंबर लेकर परिजन से संपर्क कर उन्हे थाना बुला कर सत्यापन उपरांत बालक को सुपुर्द किया । डायल-112/100 जवानों द्वारा परिजन को बालक से मित्रवत व्यवहार करने की सलाह दी गयी। बालक को सकुशल मिलने के लिए परिजन द्वारा डायल-100 जवानों का आभार व्यक्त किया गया।

*मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ रेप मामले में मानव अधिकार ने लिया संज्ञान: एसपी- कलेक्टर से 6 सप्ताह में जवाब प्रतिवेदन मांगा*

जन जागृति संगम न्यूज़  आलोट। एक गाँव की मानसिक रूप से कमजोर 16 वर्षीय किशोरी के साथ करीब नौ माह पहले एक नाबालिग लड़के ने रेप किया था। इससे वह गर्भवती हो गई। दस दिन पहले पेट दर्द होने पर जब स्वजन उसे मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे तो पता चला कि वह गर्भवती है। इसके बाद मामला उजागर हुआ। मामला प्रकाश में आने पर पुलिस ने मेडिकल कालेज पहुंचकर ली। किशोरी की मां ने पुलिस को 500 बताया कि उनकी पुत्री मानसिक रूप को से कमजोर है। कुछ दिन पहले उसने  इशारे से पेट दर्द होना बताया। मेडिकल कालेज ले जाकर भर्ती कराया तो डाक्टर ने बताया कि वह गर्भवती है। उसने 11 नवंबर को बच्ची को जन्म दिया। उन्होंने पुलिस को बताया कि नौ फरवरी को वह तथा पति खेत पर गए थे, तब किशोरी घर पर अकेली थी। उसके साथ किसी ने दुष्कर्म किया था। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार उसके साथ नबालिग लड़के द्वारा दुष्कर्म करने व एक महिला द्वारा सहयोग करने की जानकारी मिली है।  मानव अधिकार आयोग ने लिया संज्ञान। मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने मामले को संज्ञान में लेकर कलेक्टर व एसपी से मामले की जांच कराकर छह स...

*शराब छुड़ाने की दवा देना पड़ा भारी, पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, दो भाइयों की मौत*

जन जागृति संगम  सवाई माधोपुर। शराब की लत छुड़ाना दो भाइयों को भारी पड़ गया। बामनवास के समीपवर्ती पिपलाई ग्राम पंचायत के लाकड़ी वाली ढाणी में एक देवस्थान पर शराब छुड़ाने की दवाई पीते ही दो भाइयों की तबीयत बिगड़ गई। हालांकि इस सम्बंध में परिजनों ने कोई भी प्राथमिकी पुलिस में दर्ज नहीं कराई है। ऐसे में पुलिस की ओर से मर्ग दर्ज की गई है। वहीं चिकित्सकों का कहना है कि विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। हालांकि परिजनों का दावा है कि दोनों सगे भाइयों की मौत दवाई पीने के बाद हुई है।

*राशन कार्ड नहीं बनने से परेशान व्यक्ति ने डाला पेट्रोल:कलेक्ट्रेट में आत्मदाह की कोशिश, आरोप- 181 पर शिकायत के बावजूद लगाए जा रहे चक्कर*

जन जागृति संगम न्यूज़  रतलाम में राशन कार्ड नहीं बनने से नाराज एक व्यक्ति ने आज (मंगलवार) दोपहर कलेक्ट्रेट में पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की। समय रहते मौजूद पुलिस कर्मियों ने देख लिया और उसे बचा लिया। परेशान व्यक्ति ने अधिकारियों पर चक्कर लगवाकर परेशान करने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, शहर के दिलीप नगर में रहने वाले मनोज काश्पय ने आत्महत्या का प्रयास किया। मनोज ने राशन कार्ड नहीं बनने पर 181 पर शिकायत की थी। आज उसे संबंधित विभाग में बुलाया था। लेकिन जब वह संबंधित बाबुओं के पास पहुंचा तो सही जवाब नहीं मिला, जाने का बोल दिया।इसी बात से नाराज एसडीएम कोर्ट ऑफिस के सामने खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया। माचिस की तीली जलाते देख मौजूद पुलिसकर्मियों व लोगों ने उसे पकड़ लिया। बाद में एसडीएम अनिल भाना आया। संबंधित से चर्चा की। यूपी का रहने वाला मनोज का कहना है वह यूपी के कानपुर जिले के सरायगढ़ का रहने वाला है। 13 पहले रतलाम में आकर बसा है। यहां मजदूरी करता है। घर में पत्नी रेखा और 5 साल का बेटा आयुष है। शिकायतकर्ता मनोज काश्यप। 181 पर शिकायत की मनोज ने बताया कि कूपन नहीं बनने पर 181 पर शि...

*MP सरकार ने 5 हजार करोड़ का और लिया कर्ज, प्रदेश का हर नागरिक 50 हजार रुपये का कर्जदार*

जन जागृति संगम न्यूज़  मध्य प्रदेश सरकार ने मंगलवार को बाजार से 5000 करोड़ रुपये का नया कर्ज लिया, जिससे कुल कर्ज 3.75 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया। सरकार इस वित्त वर्ष में अब तक 25,000 करोड़ रुपये का कर्ज ले चुकी है। कर्ज का एक बड़ा हिस्सा मुफ्त योजनाओं को पूरा करने में उपयोग किया जा रहा है।_

*भाजपा नेता ने समर्थकों के साथ सीने पर चढ़कर बुरी तरह दंपती को चप्पल से पीटा*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़  जबलपुर। भाजपा के बूथ अध्यक्ष और एक दंपती के बीच कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ी कि नौबत हाथापाई तक आ गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे से मारपीट का वीडियो भी बना। इसमें भाजपा का बूथ अध्यक्ष युवक के सीने पर चढ़कर पिटाई करता नजर आ रहा है, वहीं उसका साथी युवक को चप्पलों से पीटते रहे। *युवक की पत्नी के बाल पकड़कर उसे घसीटती रही दूसरी महिला* वीडियो में एक महिला भी नजर आ रही है, जो युवक की पत्नी के बाल पकड़कर उसे घसीट रही है। मामले में तिलवारा पुलिस ने बूथ अध्यक्ष की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है, वहीं दूसरे पक्ष को भी एफआईआर के लिए बुलाया है। *जमीन का पट्टा और नगर निगम जबलपुर की टैक्स की रसीद है* तिलवारा शाहनाला राम नगर निवासी अनिल झारिया और उसकी पत्नी वर्षा झारिया नजूल की जमीन पर रहते हैं। उनके पास जमीन का पट्टा और ननिज की टैक्स की रसीद है। दोनों अपने घर पीछे निर्माण कार्य कर रहे थे। *भाजपा के बूथ अध्यक्ष से ऐसे हुई विवाद की शुरुआत* भाजपा के बूथ अध्यक्ष अमित द्विवेदी को जानकारी मिली, वह साथियों के साथ मौके पर पहुंचा। दोनों पक्षों में विवाद होने लगा, तभी वहां पार्षद सुनील गो...

*बिहार का 13 साल का लड़का बना करोड़पति, राजस्थान रॉयल्स ने नीलामी में की पैसों की बारिश*

चित्र
जन जागृति संगम  नई दिल्ली। आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में सोमवार को सऊदी अरब के  जेद्दा में जो हुआ वो आईपीएल के इतिहास में अब तक नहीं हुआ है इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) नीलामी 2025 में एक 13 साल के लड़के को खरीद लिया गया है ये लड़का कोई और नहीं बल्कि बिहार का 13 साल का युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी है। *बिहार के 13 साल के लड़के ने आईपीएल नीलामी में रचा इतिहास* वैभव सूर्यवंशी अब आईपीएल इतिहास के सबसे कम उम्र के खरीदे जाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। बाएं हाथ के वैभव को राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा है। उन्होंने आईपीएल 2025 नीलामी के लिए अपना नाम 30 लाख के बेस प्राइस के साथ दर्ज कराया था अब राजस्थान रॉयल्स ने इस खिलाड़ी को लखपति से करोड़पति बना दिया है। *दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स ने वैभव पर दिखाया भरोसा* वैभव सूर्यवंशी के लिए दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच काफी तगड़ी बोली लगी थी इस दोनों ने उन्हें 20 लाख से लेकर 1 करोड़ के पास पहुंचा दिया अंत में बाजी राजस्थान रॉयल्स ने मारी और उन्हें खरीद लिया वैभव भारत के लिए घरेलू क्रिकेट में कमाल का प्रदर्शन कर चुके ह...

*लखनऊ में एक्सीडेंट के बाद शव के ऊपर से रात भर गुजरती रहीं गाड़ियां, पुलिस ने चीथड़े एकत्रित कर बनाई गठरी*

चित्र
जन जागृति संगम  लखनऊ। राजधानी में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है गोसाईगंज के सुल्तानपुर रोड स्थित संकल्प पेट्रोल पंप के पास देर रात तेज रफ्तार वाहन से एक व्यक्ति की मौत हो गई व्यक्ति का शव रोड पर ही पड़ा रहा रात में एक्सीडेंट होने के कारण शव के ऊपर से कई गाड़ियां गुजरती रहीं, जिससे चीथड़े उड़ गए हादसे की सूचना पाकर सुबह मौके पर पुलिस पहुंची कड़ी में मशक्कत के बाद शव को चीथड़े को एकत्रित कर एक गठरे में पैक कर दिया घटना स्थल पर एक साइकिल में खड़ी पाई गई है। पुलिस आसपास लोगों से पूछताछ के साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। *शव की शिनाख्त करने में जुटी पुलिस* जानकारी के मुताबिक, सुल्तानपुर हाईवे पर स्थित संकल्प पेट्रोल पंप के पास रात करीब 11.35 बजे युवक साइकिल से सड़क पार कर रहा था तभी तेज रफ्तार कार ने उसे रौंद दिया जिससे साइकिल दूर जा गिरी और युवक की मौत हो गई इस दौरान कई वाहन शव को कुचलते हुए निकल गए जिससे शव के चीथड़े हो गए और सड़क पर चिपक गए राहगीरों ने घटना की जानकारी गोसाईंगंज पुलिस को दी पुलिस ने किसी तरह से शव को समेटा और एक गठरे में पैक कर दिया। *साइकिल और बोतलों से ...

*किसानों को खाद का नहीं होगा संकट, MP सरकार बना रही जबरदस्त योजना*

चित्र
जन जागृति संगम  भोपाल। खरीफ हो या फिर रबी सीजन, खाद वितरण को लेकर हर वर्ष दुकानों के बाहर भीड़ लगती है। किसान या उसके परिवार के सदस्य लाइन लगाकर खड़े मिलते हैं। खाद की कमी की बात सामने आती है, जबकि सरकार सीजन प्रारंभ होने के पहले अग्रिम भंडारण करती है ताकि बोवनी प्रभावित न हो। प्रतिवर्ष होने वाले खाद की परेशानी को देखते हुए सरकार अगले वर्ष से व्यवस्था में परिवर्तन करेगी। जिस समिति में खाद प्राप्त करने के लिए किसानों की संख्या 500 से अधिक होगी, वहां नया केंद्र बनाया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार से आर्थिक सहयोग भी लिया जाएगा। *पांच सौ विक्रय केंद्र* प्रदेश में साढ़े चार हजार प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति और राज्य सहकारी विपणन संघ के पांच सौ विक्रय केंद्रों से खाद किसानों को उपलब्ध कराई जाती है। निजी विक्रेताओं को मिला लिया जाए तो कुल नौ हजार विक्रय केंद्र होते हैं लेकिन यह संख्या भी कम है। *डिफाल्टर किसानों को खाद नहीं* दरअसल, सहकारी समितियों से केवल उन सदस्यों को खाद उपलब्ध कराई जाती है जो अपना ऋण नियमित चुकाते हैं। डिफाल्टर किसानों को खाद नहीं मिलती है। इन्हें आवश्यकता की खाद मिल जाए,...

*जंगली जानवरों के हमले से मौत पर 25 लाख रुपये देगी MP सरकार, महाराष्ट्र के बराबर हुई राशि*

जन जागृति संगम  भोपाल। मध्य प्रदेश में वन्य जीव के हमले से किसी भी व्यक्ति की मृत्यु होने पर आठ लाख रुपये के स्थान पर अब 25 लाख रुपये देने का निर्णय राज्य सरकार ने लिया है। वन विभाग मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव की घोषणा के अनुसार जंगलों में वन्यप्राणी के हमले में मरने वाले व्यक्तियों को 25 लाख रुपये हर्जाना देने का प्रस्ताव तैयार कर रहा है। इसमें आर्थिक सहायता दो किस्त में दी जाएगी। वन्यप्राणी के हमले पर व्यक्ति की मृत्यु पर उसके स्वजन को तुरंत 10 लाख रुपये दिए जाएंगे। शेष 15 लाख रुपये की बैंक में एफडी की जाएगी। इसमें 10 लाख रुपये की एफडी पांच साल बाद और शेष पांच लाख रुपये की एफडी 10 साल बाद तोड़ी जाएगी। यह राशि मृतक के वारिसों को ब्याज सहित भुगतान की जाएगी। *एक साल में करीब 40 मामले* वर्तमान में वन विभाग के पास एक साल में जनहानि के करीब 40 मामले आते हैं, जिनमें मुआवजा देने के लिए करीब तीन करोड़ रुपयों का बजट रखा जाता है। यह प्रस्ताव जल्द ही कैबिनेट में प्रस्तुत करने की तैयारी है। महाराष्ट्र में इसी तरह वन्यजीव के हमले से मृत्यु पर स्वजन को राशि दी जाती है। बता दें कि मप्र में वर्तमान में...

*SC ने EVM के खिलाफ याचिका खारिज की, कहा- हारे तो ईवीएम गड़बड़ जीते तो सही*

जन जागृति संगम  नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को चुनाव में पेपर बैलेट वोटिंग प्रणाली को फिर से लागू करने की मांग वाली याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया याचिका में इसके अलावा कई अन्य चुनावी सुधार किए जाने की मांग की गई थी यह मामला न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति पीबी वराले की पीठ के समक्ष आया सुनवाई शुरू होते ही पीठ ने स्पष्ट कर दिया कि वह याचिका पर विचार करने के लिए इच्छुक नहीं है। हालांकि, डॉ. के.ए. पॉल ने व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर इस बात पर जोर दिया कि अदालत के समक्ष उठाया गया मुद्दा बहुत महत्वपूर्ण है। याचिकाकर्ता ने तर्क दिया कि चंद्रबाबू नायडू और वाईएस जगन मोहन रेड्डी जैसे नेताओं ने भी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के इस्तेमाल पर सवाल उठाया था पीठ ने जवाब दिया, 'जब चंद्रबाबू नायडू या श्री रेड्डी हारते हैं, तो वे कहते हैं कि ईवीएम से छेड़छाड़ की गई है, जब वे जीतते हैं, तो वे कुछ नहीं कहते साथ ही अदालत ने याचिकाकर्ता से पूछा कि वह इस परिदृश्य को कैसे देखते हैं? याचिकाकर्ता ने इस बात पर जोर दिया कि ईवीएम से छेड़छाड़ की जा सकती है तथा उन्होंने चुनाव के दौरान ...

*चाकू मार मोबाइल छिनने वाले पकड़ाए:शौक पूरे करने के लिए वारदात को दिया अंजाम, एक अन्य साथी को भी पकड़ा*

जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  रतलाम में पांच दिन पूर्व रेलवे डाउन यार्ड में दो युवतियों पर चाकू से हमला मोबाइल लूट कर फरार हुए आरोपी को जीआरपी ने रविवार शाम पकड़ लिया। आरोपी ने अपने शौक मौज पूरा करने के लिए वारदात का अंजाम दिया था। उसने मोबाइल एक नाबालिग को 1500 रुपए में बेच दिया था। बता दें कि 20 नवंबर की शाम शकुंतला मईडा (23) पिता धारजी मईडा निवासी ग्राम चितोडीरूडी बामनिया थाना पेटलावद जिला झाबुआ अपनी सहेली कलावती (23) पिता राजेश डामर निवासी ग्राम सेमलिया नरेला थाना थांदला जिला झाबुआ के साथ काटजू नगर से पटरियों के रास्ते रेलवे स्टेशन रतलाम की ओर जा रही थी। रास्ते में सैलाना डाउन यार्ड के पास एक बदमाश चाकू से दोनों युवतियों पर हमला कर दिया। बदमाश शकुंतला के साथ से मोबाइल लेकर भाग गया। घायल दोनों युवतियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ता कराया था। मामले में जीआरपी ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। 1500 रुपए में बेचा आरोपी की तलाश के लिए जीआरपी टीआई मोतीराम चौधरी के नेतृत्व में टीम का गठन किया। मुखबिर से सूचना मिली कि 21 नवंबर को एक मोबाइल एक लड़के ने खरीदा है जिसकी उम्र कर...

*पर्थ टेस्ट-भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 295 रन से हराया:दूसरी पारी में 238 रन पर सिमटी कंगारू टीम, बुमराह 8 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच*

जन जागृति संगम न्यूज़  भारत ने ऑस्ट्रेलिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट में 295 रन से हरा दिया है। टीम ने 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। दूसरा मुकाबला 6 दिसंबर से एडिलेड में खेला जाएगा। पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में सोमवार को मैच के चौथे दिन 534 रन चेज कर रही कंगारू टीम को दूसरी पारी में 238 रन पर ऑलआउट हो गई। इससे पहले भारत ने 6 विकेट पर 487 रन पर दूसरी पारी घोषित कर दी थी। टीम इंडिया ने पहली पारी में 150 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 104 रन पर सिमट गई थी। पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में यह ऑस्ट्रेलिया की यह पहली हार है। टीम ने इससे पहले 4 मैच खेले थे और सभी जीते थे। यह ऑस्ट्रेलिया में भारत की अब तक की सबसे बड़ी टेस्ट जीत है। इससे पहले 222 रन की सबसे बड़ी जीत थी, जब टीम ने 1977 में मेलबर्न में हराया। ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में बुमराह और मोहम्मद सिराज ने 3-3 विकेट लिए। ट्रैविस हेड (89) ने अर्धशतक लगाया। बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने पहले पारी में 5 विकेट लिए थे।

*मंदसौर में बर्फीली हवाओं से ठंड बढ़ी:तापमान में मामूली उछाल, अगले तीन दिन ठंड का असर बना रहेगा*

जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  मंदसौर में शनिवार-रविवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक पहुंच गया था, जबकि आज रात और दिन के तापमान में मामूली उछाल देखा गया है। हालांकि ठंड का असर कम नहीं हुआ है। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी और वहां से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण ठंडक बनी हुई है। जिले में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन इसी प्रकार का मौसम रहेगा, लेकिन उसके बाद तापमान में फिर से गिरावट आने की संभावना है। दक्षिणी-पश्चिमी मानसून के खत्म होने के बाद मौसम सामान्य हो जाता है, लेकिन इस समय आसमान बादलों से घिरा रहने के कारण सुबह और रात की ठंडक दिन के तापमान पर भी असर डाल रही है। 'हवाओं की गति तेज हुई, तापमान में आया बदलाव' मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. वेद प्रकाश सिंह के मुताबिक उत्तर-पश्चिमी हिस्से में वेस्टर्न डिस्टरबेंस और पूर्वी हिस्से में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय हैं, जिनकी वजह से उत्तरी हवाओं की गति तेज हुई और तापमान में बदलाव आया। बर्फीली हवाओं के कारण ठंड बढ़ गई है, और अगले तीन दिनों तक ठंड का असर ...

*शासकीय अधिवक्ता से पुलिस आरक्षक द्वारा फोन पर की गई अभद्रता के मामले ने पकड़ा तूल, सीतामऊ में अभिभाषक संघ ने२ तत्काल कार्रवाई की मांग को लेकर थाना प्रभारी को ज्ञापन*

जन जागृति संगम न्यूज़  मंदसौर। अभिभाषक संघ सीतामऊ के सदस्य व विशेष शासकीय अधिवक्ता श्यामदास बैरागी अधिवक्ता के पक्षकार दिलीप पिता भंवरलाल बलाई निवासी धमनार तहसील दलोदा के उपर पुलिस सीतामऊ में पदस्थ पुलिस कर्मचारी अमित व्यास द्वारा उसके द्वारा बताए गए वकील को नियुक्त करने हेतु जबरन दबाव बनाया गया व श्यामदास बैरागी अधिवक्ता द्वारा अमित व्यास को मोबाईल पर फोन कर ऐसा करने से मना किया गया तो अमित व्यास ने श्यामदास बैरागी अधिवक्ता को गाली-गलोच की व अभद्र व्यवहार किया, जिसकी शिकायत श्यामदास बैरागी अधिवक्ता द्वारा दिनांक 23/11/2024 को थाना प्रभारी सीतामऊ को मय दिलीप बलाई निवासी धमनार व स्वयं के शपथ पत्र के साथ प्रस्तुत कि है। लेकिन आज तक कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं कि गई है। पुलिसकर्मी अमित व्यास के कृत्य का अभिभाषक संघ सीतामऊ घोर विरोध करता है। तथा यह मांग करता है कि पुलिसकर्मी अमित व्यास को तुरन्त निलम्बित कर उसके विरुद्ध पुलिस थाना सीतामऊ में एफ.आई.आर. दर्ज की जावे अन्यथा अभिभाषक संघ द्वारा इस घटना के विरूद्ध आन्दोलन किया जावेगा। पूर्व में भी ऐसी जानकारियां प्राप्त हुई है व अभिभाषक संघ द्वार...

*एमपी में पेपर लीक पर आजीवन कारावास,1 करोड़ जुर्माना:नकल करने पर भी होगी सजा; सरकार बदलेगी 1937 का परीक्षा कानून*

जन जागृति संगम न्यूज़  मध्यप्रदेश में अब किसी ने पेपर लीक किया तो उसे आजीवन कारावास और 1 करोड़ रु. तक का जुर्माना देना पड़ सकता है। कोई नकल करता पकड़ा जाएगा तो वह जेल नहीं जाएगा, लेकिन अगले एक साल तक परीक्षा नहीं दे सकेगा। दरअसल, मध्य प्रदेश सरकार पेपर लीक और परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए कड़ा कानून लाने जा रही है। इसके लिए 1937 में बने परीक्षा कानून में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। संशोधित कानून का ड्राफ्ट स्कूल शिक्षा विभाग ने तैयार कर लिया है। यह ड्राफ्ट परीक्षण के लिए विधि विभाग को भेजा गया है। इसके बाद इसे कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। सरकार की कोशिश है कि इस कानून को शीतकालीन सत्र के दौरान विधानसभा में पारित कराकर लागू किया जाए। दरअसल, इसी साल जून में नीट पेपर लीक का मुद्दा गर्माया था। इसके बाद ही राज्य सरकार ने कानून में संशोधन के लिए स्कूल शिक्षा विभाग को ड्राफ्ट बनाने के लिए कहा था। विभाग ने बाकी राज्यों में लागू कानून का अध्ययन कर ड्राफ्ट को वरिष्ठ सचिव समिति के सामने रखा था।  इसी बीच केंद्र सरकार ने सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम 2024 के नियम जारी ...

*पत्नी को लकी चार्म मानते हैं इंदौर के वेंकटेश:आईपीएल में 23.75 करोड़ में बिके क्रिकेटर; बोले- दबाव भी रहता है*

जन जागृति संगम न्यूज़  इंदौर के रहने वाले क्रिकेटर वेंकटेश अय्यर आईपीएल में इस बार भी कोलकाता नाइट राइडर (केकेआर) की ओर से खेलेंगे। सऊदी अरब के जेद्दा में हुए मेगा ऑक्शन में केकेआर ने उन्हें 23.75 करोड़ में खरीदा। वे तीसरे सबसे महंगे भारतीय प्लेयर बन गए हैं। अय्यर के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स और बेंगलुरु रॉयल चैलेंजर्स के बीच बोली लगी। आईपीएल में सिलेक्ट होने के बाद दैनिक भास्कर ने वेंकटेश अय्यर से बातचीत की। उन्होंने पत्नी को लकी चार्म बताया, साथ ही भविष्य में आईपीएल टीम की कप्तानी की इच्छा भी जताई। उनके परिवार में मां ऊषा नर्स और पत्नी श्रुति फैशन डिजाइनर हैं। पिता निजी कंपनी में काम करते हैं। पत्नी श्रुति रंगनाथन के साथ क्रिकेटर वेंकटेश अय्यर। श्रुति फैशन डिजाइनर हैं। शादी के बाद मिला इंग्लिश काउंटी से कॉन्ट्रैक्ट ऑल राउंडर अय्यर इंग्लिश काउंटी क्लब लंकाशायर के लिए इस साल वनडे कप और काउंटी चैंपियनशिप के दो मैच खेले थे। शादी के एक माह बाद ही जुलाई में उनका लंकाशायर से पांच हफ्ते का कांट्रैक्ट हुआ था। इसमें उन्हें बतौर फीस 75 लाख रुपए मिले थे। लंकाशायर क्लब की गिनती इंग्लैंड के ऐतिहासिक...

*सिंगरौली में ट्यूब के सहारे नदी में तैर रही बालिका डूबी,बचाने में साथियों के साथ पिकनिक पर गए 3 डॉक्टर समेत पांच डूबे, एक की मौत*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़ 9302003334  सिंगरौली। पिकनिक मनाने के लिए निकले नार्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के तीन डाक्टर और एक बालिका समेत पांच लोग रविवार दोपहर जिले की सरई तहसील स्थित गोपद नदी में डूब गए। तीन डाक्टरों जैसे-तैसे बाहर आ गए। हादसे में एक डाक्टर की मौत हो गई और 13 वर्षीय बालिका प्रेरणा मुंडा लापता है।  *मौके पर 14 सदस्यीय रेस्क्यू टीम तैनात* एएसपी शिवकुमार वर्मा ने बताया कि मौके पर 14 सदस्यीय रेस्क्यू टीम तैनात है। बालिका की तलाश जारी है। एनसीएल स्थित नेहरू अस्पताल के डेंटल प्रमुख डा़ हरीश सिंह की मौत हो गई है। *देउरदह घाट मंदिर पर पिकनिक मनाने के लिए पहुंचे थे* पुलिस के मुताबिक डाक्टर हरीश सिंह (37) केंद्र सरकार की कंपनी एनसीएल में स्थित जयंत अस्पताल में डाक्टर हैं। वह रविवार को परिवार समेत दो डाक्टर और दो विजिलेंस अधिकारियों के परिवार के साथ देउरदह घाट मंदिर पर पिकनिक मनाने के लिए पहुंचे थे। *पानी का बहाव तेज होने के कारण एक-एककर पांचों डूबे* पिकनिक मनाने के दौरान प्रेरणा मुंडा (13) पुत्री रिटायर्ड डा. प्रवीण मुंडा (63) लापता हो गई। बच्‍ची के लापता होने की बात बच्चों ने...

*परीक्षाओं में एक केंद्र पर रह सकेंगे अधिकतम 250 परीक्षार्थी, नकल रोकने के लिए कवायद*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) से संबद्ध स्कूलों में 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं आगामी 25 फरवरी से शुरू हो जाएंगी। इन परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए माशिमं ने प्रत्येक केंद्र पर अधिकतम 250 परीक्षार्थियों को ही शामिल करने के निर्देश दिये हैं। बताया जा रहा है कि इस नई व्यवस्था को लागू करने के लिए प्रदेश में चार हजार से अधिक केंद्रों की जरूरत पड़ेगी। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने उन्हीं स्कूलों को केंद्र बनाने को कहा है जिनके पास फर्नीचर, पेयजल, शौचालय, बिजली, इंटरनेट, सीसीटीवी कैमरों की सुविधा हो। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को केंद्र तय करने की जिम्मेदारी दी गई है। वे जिला शिक्षा अधिकारी और अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के साथ प्रस्तावित केंद्रों में खुद जाकर सुविधाएं देखेंगे। उनके अनुमोदन के साथ यह प्रस्ताव माध्यमिक शिक्षा मंडल को भेजा जाएगा। यहां से मंजूरी मिलने के बाद ही परीक्षा केंद्रों पर मुहर लगेगी। बताया जा रहा है कि सामान्य तौर पर 30 सितंबर तक केंद्रों का चयन कर लिया जाना था, लेकिन नये निर्देशों की वजह से इसमें देरी हो रही है। दिसंबर क...

*बीना से कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे की सदस्यता पर फैसला अगले हफ्ते, लोकसभा चुनाव में किया था BJP का समर्थन*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़  भोपाल। रामनिवास रावत के साथ लोकसभा चुनाव में भाजपा का समर्थन करने वाली बीना विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे की सदस्यता पर निर्णय अगले सप्ताह होगा। विधानसभा सचिवालय ने उन्हें अपनी बात रखने का अंतिम अवसर दिया है। वहीं, सप्रे ने कहा है कि वे विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के समक्ष उपस्थित होकर अपनी बात रखेंगी। उधर, कांग्रेस विधायक दल ने विधानसभा अध्यक्ष तोमर से मांग की है कि 16 दिसंबर से विधानसभा का शीतकालीन सत्र है। इसलिए आवेदन का निराकरण शीघ्र करें विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने लोकसभा चुनाव के समय भाजपा में शामिल होने की घोषणा करके पार्टी प्रत्याशी के विरुद्ध काम करने वाली बीना से विधायक निर्मला सप्रे की सदस्यता समाप्त करने का आवेदन दिया है। *सदस्यता त्यागने का निर्णय नहीं कर पा रहीं सप्रे* आवेदन में सप्रे के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ मंच साझा करने के साथ भाजपा का हाथ थामने की घोषणा करते हुए वीडियो, विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर आदि दस्तावेज लगाए हैं। साथ ही भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक में उनके शामिल होने के...

*भोपाल में हिट एंड रन... तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत, एक के दोनों पैर कटे*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित आरिफ नगर पुल पर रविवार की रात भीषण सड़क हादसा हो गया अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक के दोनों पैर कट गए, वहीं अन्य दो को सीने और सिर पर गंभीर चोटें आई थीं, जो उनके लिए जानलेवा साबित हुईं। ज्यादा खून वह जाने की वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद तीनों के शव स्वजन के सुपुर्द कर दिए गए हैं। *एक ही कॉलोनी में रहते थे* छोला मंदिर थाने में पदस्थ एएसआई राकेश शुक्ला ने बताया कि 20 वर्षीय अल्फियाज, 19 वर्षीय समीर हनीफ और 18 वर्षीय समीर नजाकत ऐशबाग इलाके की अली अहमद कॉलोनी में रहते थे। रविवार रात करीब 11 बजे तीनों करोंद मंडी के पीछे के रास्ते से करोंद से अपने घर जा रहे थे। *टक्कर मारने वाले का सुराग नहीं* तभी आरिफ नगर पुल पर एक तेज रफ्तार वाहन पीछे की ओर से आया और बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मारते हुए निकल गया । इस हादसे में तीनों युवक ब...

*दस हजार रुपये का ईनामी व सदर चित्तौड़गढ़ थाने का एचएस गिरफ्तार।* *हत्या के आरोप में जेल में बंद था, अंतरिम जमानत से फरार हुआ।*

जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  चित्तौड़गढ़, 24 नवम्बर। डेढ़ वर्ष पूर्व निम्बाहेड़ा कस्बे में विनोद कीर का अपहरण कर हत्या करने के मामले में गिरफ्तार न्यायिक हिरासत से अंतरिम जमानत से फरार आरोपी को कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी सुरेन्द्र उर्फ शेरू कीर सदर चित्तौड़गढ़ थाने का एचएस होकर दस हजार रुपये का ईनामी भी था।               जिला पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी ने बताया कि गत वर्ष मई माह में कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना क्षेत्र के कल्याणपुरा के विनोद कीर का अपहरण कर उसकी हत्या करने के मामले में कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने आरोपी सुरेन्द्र उर्फ शेरू कीर को गिरफ्तार किया था। जिसे सम्पूर्ण अनुसंधान के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। न्यायिक अभिरक्षा से कोर्ट के आदेश से 20 दिवसीय अंतरिम जमानत पर रिहा किया गया था। जिसे 02 मार्च को पुनः उप कारागृह निम्बाहेड़ा में उपस्थित होना था। जो वापिस जेल में नहीं आकर फरार हो गया। जिसकी तलाशी व गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक कार्यालय से दस हजार रुपये के ईनाम की घोषणा की गई थी।       फरार आरोपी सुरेन्द्र उर्फ शेरू कीर क...

*एनडीपीएस एक्ट में फरार 10 हजार रुपयें का इनामी आरोपी गिरफ्तार* *सायबर सेल नीमच एवं पुलिस थाना नीमच सिटी की संयुक्त कार्यवाही*

जन जागृति संगम न्यूज़     श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय नीमच श्री अंकित जायसवाल द्वारा अपराध समीक्षा बैठकों के दौरान जिलें के समस्त थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों  को जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुष लगाने एवं मादक पदार्थ तस्करी के प्रकरणों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देष दिये गये है।  श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अंकित जायसवाल के निर्देशन, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री नवलसिंह सिसौदिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक रंजन (भापुसे) महोदय के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी नीमच सिटी निरीक्षक विकास पटेल एवं प्रभारी थाना इंचार्ज उप निरीक्षक गजेन्द्र सिंह चौहान एवं सायबर सेल के प्रआर प्रदीप शिन्दें  के नेतृत्व में सायबर सेल एवं पुलिस थाना नीमच सिटी की गठित संयुक्त पुलिस टीम द्वारा पुलिस थाना नीमच सिटी के अपराध क्रमांक 444/2024 धारा 8/15, 29 एनडीपीएस एक्ट में 10 हजार रूपयें के फरार ईनामी आरोपी को गिरफ्तार करनें में सफलता प्राप्त की गई है।  *घटना का संक्षिप्त विवरण* - दिनांक 29.08.2024 को सूचना प्राप्त हुई कि महिन्द्रा बोलेरो पिकअप जिस पर एम.पी. 14/जी...

*उज्जैन के घट्टिया में महिला की तलवार मारकर हत्या:आरोपी पति ने किया सरेंडर, विवाद के बाद दूसरी पत्नी के गले पर मारी तलवार*

जन जागृति संगम न्यूज़  उज्जैन के पास घट्टिया तहसील में सोमवार को तलवार से महिला की गला काटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या के बाद आरोपी पति ने खुद ही थाने में सरेंडर कर दिया। घटना शासकीय महाविद्यालय के पास तुलाहेडा रोड पर हुई। जानकारी के अनुसार घट्टियामें एनएम कॉलेज के सामने रहने वाले जगदीश भारती ने अपनी दूसरी पत्नी शिवानी उर्फ़ मंजू की तलवार से गला काटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी पति ने पारिवारिक मामले में हुए विवाद के बाद घटना को अंजाम दिया। पत्नी की हत्या करने के बाद जगदीश ने थाने पहुंचकर सरेंडर भी कर दिया। तड़के हुए घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी भारत सिंह, थाना प्रभारी देवीलाल दसोरिया सहित पुलिस मौके पर पहुंची। घट्टिया पुलिस ने बताया कि शिवानी आरोपी जगदीश की दूसरी पत्नी थी। उसकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी है।

*रतलाम के टीचर को डिजिटल अरेस्ट करने की कोशिश:कॉलर ने कहा- आपके खाते में 80 लाख का इलीगल फंड आया, अकेले कमरे में आओ*

जन जागृति संगम न्यूज़  रतलाम में एक युवक को फर्जी पुलिस अधिकारी बन डिजिटल अरेस्ट करने का प्रयास किया गया। कॉल करने वाले ने कहा कि आपके खाते में 80 लाख का इलीगल फंड आया है। आपके खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। बैंक डिटेल्स, चेक बुक लेकर अकेले कमरे में आओ। युवक पहले तो डरा, लेकिन बाद में अपने भाई को घटनाक्रम बताते हुए साइबर सेल तक पहुंच गया। साइबर सेल के अधिकारियों ने बिना डरे कॉल डिस्कनेक्ट करने को कहा। इससे युवक डिजिटल अरेस्ट के नाम से होने वाली धोखाधड़ी से बच गया। घटनाक्रम शहर के रिटायर्ड कॉलोनी का है, जहां एक युवक के पास रविवार दोपहर अनजान नंबर से वाट्सएप वाइस कॉल आया। कॉलर ने खुद को दिल्ली पुलिस अधिकारी बताया। कहा कि आपके खाते में 10 लाख रुपए फर्जी हैं। इस पर फर्जी पुलिस अधिकारी ने युवक को बैंक डिटेल्स और चेक बुक लेकर एक कमरे में अकेले आने के लिए कहा। यह भी कहा कि आप डिजिटल अरेस्ट रहेंगे। किसी से संपर्क नहीं कर सकते। युवक ने दिखाई समझदारी युवक ने समझदारी से काम लेते हुए अपने भाई को बताया, जिसने सायबर सेल से संपर्क करने की सलाह दी। वह फर्जी पुलिस अधिकारियों को बात करते करते ही अपने ...

*दिल्ली के बुजुर्गों को हर महीने मिलेंगे 2500 रुपए, पेंशन फिर से शुरू; AAP सरकार का बड़ा फैसला*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि दिल्ली में दोबारा वृद्धावस्था पेंशन योजना शुरू की जा रही है। इसके तहत 80 हजार नए पंजीकरण के लिए स्लॉट खोले हैं। इस योजना से अब दिल्ली के कुल 5.3 लाख बुजुर्गों को लाभ मिलेगा यह कदम राजधानी दिल्ली के बुजुर्गों के लिए एक बड़ा सहारा साबित होगा। अरविंद केजरीवाल ने कहा, दिल्ली में 60 साल से लेकर 69 तक बुजुर्गों को दो हजार रुपये महीने पेंशन मिलती है। हमारी सरकार बनने के पहले यह एक हजार रुपये हुआ करती थी हमने इसे एक हजार से बढ़ाकर दो हजार किया वहीं 70 या उससे ऊपर की उम्र के बुजुर्गों को ढाई हजार रुपये मिलते हैं, पहले यह डेढ़ हजार रुपये होती थी आज दिल्ली में लोगों को जो पेंशन मिल रही है वो देश में लगभग सबसे ज्यादा पेंशन है। *24 घंटे में 10 हजार आवेदन* उन्होंने आगे कहा, हम दिल्ली के बुजुर्गों के लिए खुशखबरी लेकर आए हैं। यह योजना बुजुर्गों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करेगी, जिससे वे अपने जीवन में सम्मान के साथ जी सकें इस योजना को कैबिनेट द्वारा ...

खेत पर सिंचाई को लेकर दो पक्षों मे हुआ खुनी संघर्ष

जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  मंदसौर नई आबादी थाना क्षेत्र के पानपूरा निवासी दीपक पिता सुरेश ग़ायरी द्वारा थाने मे रिपोर्ट दर्ज कराई की दिनांक 23.11.2024 को रात्री 10.00 बजे के लगभग मैं मेरे छोटे भाई रोहित गायरी के साथ कुएँ पर गेहूँ के खेत में पानी पिलाने के लिए गया था तो मैंने खेत में सिंचाई के लिए पाईप जोडा तो मेरा अंकल घनश्याम पिता नानुराम गायरी व उसका लडका अतुल गायरी दोनों आए और बोले कि तुने मोटर क्यों चलाई तो मैंने बोला कि मेरे बंटे हुए दिन में मैं मोटर चला रहा हूँ तो मेरा अंकल घनश्याम गायरी मेरे साथ माँ बहिन की अश्लील नंगी नंगी गालियाँ देने लगा तो मैंने मेरे अंकल को गालियां देने से मना किया तो मेरा अंकल व उसका लडका मेरे साथ लात घुसों से मारपीट करने लगे जिससे मेरे सिर में पीछे तरफ चोट लगकर खुन निकलने लगा। मेरे अंकल घनश्याम ने किसी चाकुनुमा चींज से मेरे दाहिने कंधे पर मारी जिससे मेरे चोट लगकर खुन निकलने लगा। मेरे भाई रोहित ने मेरे पिताजी को फोन लगाया तो मेरे अंकल के लडके अतुल ने हाथ में पत्थर लेकर मेरे भाई रोहित को मारी जो मेरे भाई के बाएँ कान पर चोट लगी खुन निकलने लगा। थोडी दे...

पानी की चोरी के मामलों पर सख्त कार्यवाही करें : कलेक्टर

जन जागृति संगम न्यूज़  हम होंगे कामयाब पखवाड़ा 25 नवंबर से  10 दिसंबर तक चलेगा साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक संपन्न  कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग की अध्यक्षता में साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक सुशासन भवन स्थित सभागार में आयोजित की गई। बैठक के दौरान कलेक्टर ने सभी एसडीएम, नगर पालिका सीएमओ को निर्देश देते हुए कहा कि, पानी की चोरी के मामलों एवं शिकायत पर सख्त कार्यवाही करें। कहीं भी पानी की चोरी को लेकर कोई समस्या नहीं रहनी चाहिए। बैठक के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री राजेश कुमार जैन, अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, सभी जिलाधिकारी मौजूद थे।

*ग्राम पंचायत निपानिया गोयल के पंचायत सचिव ने पत्नी की साड़ी से फांसी लगाई*

जन जागृति संगम  🎯 *उज्जैन,,,,* *सुबह बेटे ने पिता को फंदे पर लटका देखा....* *चिमनगंज थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया....* *पुलिस ने बताया कि कमल कालोनी में रहने वाला 38 वर्षीय दशरथ पिता मांगीलाल ग्राम पंचायत निपानिया गोयल में सचिव था....* *सुबह उसके बेटे नयन सूर्यवंशी ने पिता को फांसी पर लटके देखा....* *परिजन ने बताया कि दशरथ अपनी पत्नी किरण, बेटे व ससुर मदनलाल गुजराती निवासी नजरपुर के साथ रात में गायत्री मंदिर में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने गया था....* *वहां से सभी लोग रात 9 बजे घर लौटे ससुर अपने घर चले गए सुबह नींद से पत्नी व बेटा जागे तो उन्होंने दशरथ को घर में तलाश किया....*  *बेटा पिता को ढूंढते हुए खाली कमरे में पहुंचा इधर पत्नी उसके मोबाइल पर कॉल कर रही थी मोबाइल की रिंगटोन की आवाज खाली कमरे से आ रही थी कमरे की लाइट जलाकर देखा दशरथ फंदे पर लटका था....*

*मंगलवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई मल्हारगढ़ में आयोजित होगी*

जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  मंदसौर 25 नवंबर 24/ अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल द्वारा बताया गया कि 26 नवंबर, मंगलवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई मल्हारगढ़ जनपद पंचायत सभागार में आयोजित होगी।  जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग आम जनों की समस्याओं को सुनेगी तथा निराकरण करेगी।

*डॉयल 100 पर खुद के अपहरण और मारपीट की सूचना देकर गायब हुआ व्यक्ति, पुलिस टीमों ने 12 घंटे में खोज निकाला, अपहरण और मारपीट की कहानी निकली झूठी*

जन जागृति संगम न्यूज़  दिनांक 24.11.24 को सुबह  04 बजे मंदसौर के yd नगर थाने के अन्तर्गत ग्राम नौगांवा निवासी चमन लाल मेघवाल  पिता कचरू लाल उम्र 45 साल ने  डायल 100 कंट्रोल रूम भोपाल पर सूचना दी कि वो  खेत पर है 07- 08 व्यक्ति उसके पीछे पड़े है और उसके साथ मारपीट कर रहे है और उसका अपहरण कर रहे है  सूचना  पर तत्काल मंदसौर frv ने संज्ञान लेते हुए कारवाही प्रारभ की, इवेंट की गंभीरता को देखते हुए मंदसौर पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक आनंद और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गौतम सोलंकी के निर्देशन में विभिन्न टीमों को व्यक्ति की खोज हेतु लगाया गया,   सीएसपी मंदसौर श्री सतनाम सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी yd नगर निरीक्षक संदीप मंगोलिया और चौकी प्रभारी मुल्तानपूरा उप निरीक्षक कपिल सौराष्ट्रीय ने घटना स्थल जाकर  ग्रामीणों के साथ मिलकर संभावित स्थानों और रेवास देवड़ा की पहाड़ियों में व्यक्ति की तलाश प्रारंभ की पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रेवास देवड़ा के जंगल से उक्त व्यक्ति को 12 घंटे के अंदर ढूंढ निकाला, व्यक्ति पुलिस को गुमराह करते हुए कभी कुछ कभी कुछ बता रहा था जब पुलिस ने घटना का रिक्रिएशन कि...

*आम आदमी पार्टी सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में 26 नवंबर को 13वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनायेगी*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334       भोपाल।आम आदमी पार्टी की स्थापना 26 नवंबर 2012 में संविधान दिवस पर राष्ट्रीय संयोजक एवं पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में हुई थी.      पार्टी के समस्त कार्यकर्ता सम्पूर्ण देश में 13वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाते हैं, साथ ही संविधान दिवस पर संगोष्ठी भी करते हैं. प्रदेश मीडिया प्रभारी डा.भूपेन्द्र शर्मा ने प्रेस रिलीज में बताया कि सम्पूर्ण मध्यप्रदेश की प्रत्येक विधानसभा ओर जिला मुख्यालय पर पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों के नेतृत्व में, जिला अध्यक्षों के मार्गदर्शन में पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा 13वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जायेगा एवं संविधान दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा, प्रदेश मुख्यालय अभिरुचि परिसर,सुभाष फाटक, प्रभात पेट्रोल पम्प के समीप, भोपाल में भी 13 वा स्थापना दिवस धूमधाम दोपहर 12.30 बजे धूमधाम से मनाया जायेगा. *प्रेषक* *डा.भूपेन्द्र शर्मा* *प्रदेश मीडिया प्रभारी* *आम आदमी पार्टी, मध्यप्रदेश* *भोपाल* *74770-62707* ----------------------------------------+

*नौकरी के पहले पड़ाव में ही घूंस की इतनी अधिक लालच आ गई,और गिरफ्तार*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  UP के गोरखपुर के पिपराइच थाने पर तैनात सब इंस्पेक्टर अंकिता पाण्डेय को एंटी करप्शन टीम ने 10 K की कैश रिश्वत लेते अरेस्ट कर लिया है। मुकदमे से नाम निकालने के बदले यह पैसा लिया गया था। जैसे ही पैसे का पैकेट दिया गया। तुरंत ही महिला SI को अरेस्ट कर लिया गया। *2023 मे हुई थी पोस्टिंग, अभी प्रशिक्षु ही थी* SI अंकिता पांडेय की पोस्टिग 2023 मे हुई थी। अभी नौकरी की प्रशिक्षण अवधि भी पूरी नही हुई थी। महिला दरोगा की रिटायरमेंट तिथि 28/03/2059 है। सवाल यह है की इतनी लम्बी अवधि की नौकरी वाली महिला SI नौकरी के पहले पड़ाव मे ही लालच मे फंस गई।

*बँटवारे की रिपोर्ट के एवज में 18000/- की रिश्वत लेने वाले पटवारी और चौकीदार को 03-03 वर्ष का कारावास*

जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  नीमच। श्रीमान राकेश कुमार शर्मा, विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम), जिला-नीमच द्वारा बँटवारे की रिपोर्ट प्रस्तुत किये जाने के एवज में 18000/- रूपये की रिश्वत लेने वाले पटवारी सुभाषसिंह पिता रघुनंदनसिंह चौहान, उम्र-39 वर्ष, निवासी-125 शांति नगर नीमच एवं रिश्वत के रूपये अपने कब्जे में रखने वाले चौकीदार नूर खां पिता काले खां, उम्र-55 वर्ष, निवासी-ग्राम जाट, जिला नीमच को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 सहपठित धारा 120(बी) भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत 03-03 वर्ष के सश्रम एवं 10000-10000 रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।  श्री जगदीश चौहान, विशेष लोक अभियोजक द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि आवेदक निलेश सुथार, निवासी-ग्राम डिकेन, तहसील जावद, जिला नीमच द्वारा पुलिस अधीक्षक, विपुस्था, लोकायुक्त कार्यालय, उज्जैन में एक शिकायती आवेदन दिया कि उसके व उसके भाई अनिल सुथार के ससुर की एक शामिलाती भुमि ग्राम जाट पटवारी हल्का नंबर 28 टप्पा रतनगढ़, तहसील सिंगोली, जिला नीमच में स्थित हैं। इस भूमि के बँटवारे हेतु तहसील कार्यालय, रतनगढ़ में ...

*मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्व नीमच पुलिस का अभियान*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334     नीमच । पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्व प्रदेश व्यापी नशाविरोधी अभियान के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला नीमच श्री अंकित जायसवाल, व श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री नवलसिंह सिसौदिया एवं श्रीमान एसडीओपी महोदय  श्री अभिषेक रंजन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जावद श्री जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में नयागांव चौकी प्रभारी  मंगल सिंह राठौर  ने अवैध मादक पदार्थ तस्करों एवं नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत कुल अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा 60 किलो 25, 25 किलो के दो कट्टे एवं 10 किलो एक थैले से बरामद करने  में सफलता प्राप्त की है।पुलिस को सूचना मिली थी कि एक  कार ग्राम गोठा चार खंबा चौराहा  पर दुर्घटना ग्रस्त अवस्था में पड़ी हुई हे मौके पर पुलिस पहुंची और उक्त अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा जप्त किया गया उक्त सेंट्रो कार  2008 मॉडल बताई जा रही है उक्त कार एवं चालक के मामले में नयागांव चौकी पुलिस का जांच अनुसंधान अभी जारी है।

नीमच जिले में खाद की पर्याप्त उपलब्धता है जिले में 76 नगद बिक्री केंद्र स्थापित

जन जागृति संगम  9302003334  नीमच 23 नवंबर 2024 नीमच जिले में रबी मौसम में कृषि फसलों का रकबा 141000 हेक्टेयर है। अभी जिले में 90 प्रतिशत से अधिक क्षेत्र में बुवाई हो चुकी है। वर्ष 2024 में 1052 मि.मि. वर्षा हुई है और फसलों की सिंचाई के लिए जल की उपलब्धता को देखते हुए  कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में उप संचालक कृषि, सहायक आयुक्त सहकारिता, जिला विपणन अधिकारी, क्षेत्रीय प्रबंधक जिला सहकारी केंद्रीय बैंक तथा जिले की समस्त सहकारी समितियों के प्रबंधकों की बैठक कर रबी फसलों में लगने वाले उर्वरकों की मात्रा का निर्धारण कर सुचारू रूप से जिले में उर्वरक वितरण व्यवस्था बनाये रखने के  निर्देशित किया गयाहै।  जिले की समस्त सहकारी समितियों में बैनर व कृषक संगोष्ठियों के माध्यम से डीएपी के वैकल्पिक उर्वरक एनपीके व एसएसपी के उपयोग के लिए कृषकों को जागरूक किया जा रहा है। 

*कॉलेज स्टूडेंट्स के पास मिली 2 करोड़ की ड्रग्स,पढ़ाई की आड़ में कर रहे थे नशे का कारोबार...*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  राजस्थान।बाड़मेर में दो कॉलेज स्टूडेंट्स से पुलिस ने 2 करोड़ रुपए की ड्रग्स (एमडी) बरामद की। स्टूडेंट्स दो साल से नशे का कारोबार कर रहे थे। युवकों से 987 ग्राम एमडी, 189 ग्राम अफीम का दूध, 11 फर्जी नंबर प्लेट बरामद की गई।मामला बाड़मेर कोतवाली इलाके के शास्त्री नगर मोहल्ले का है। शनिवार सुबह 7 बजे यहां हेमराज सोनी के मकान पर पुलिस ने दबिश दी थी। पुलिस की 5 घंटे कार्रवाई चली। मामले में एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने कार्रवाई को लेकर जानकारी दी है।*

थाना जीरन को अवैध मादक पदार्थ परिवहन करने वालों की धड़पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत मिली बडी सफलता।

जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334    ​माननीय मुख्यमंत्री महोदय म.प्र. एवं श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय मुख्यालय भोपाल, द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम हेतू चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक श्री अकिंत जयसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवलसिह सिसोदिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक रंजन के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी जीरन निरीक्षक मनोज सिह जादौन के नेतृत्व में पुलिस टीम जीरन द्वारा 352 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा मय वाहन पीकप ईक्को कार कों जप्त करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है।    ​घटना का संक्षिप्त विवरण- श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला नीमच श्री अकिंत जयसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवलसिह सिसोदिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक रंजन के निर्देशन मे जिले मे अवैध मादक पदार्थ परिवहन करने वालों की धड़पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत जीरन थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज सिह जादौन के नेतृत्व मे मुखबीर सूचना पर कार्यवाही करते हुई पुलिस सहायता केन्द्र के समाने हर्कियाखाल फंटा फोरलेन हाईवे रोड़ पीकप क्रमांक एमपी 43 जी 38...

*रिश्वत लेते पार्षद गिरफ्तार*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  नीमच में लोकायुक्त टीम ने एक लाख 25 हजार की रिश्वत लेते कांग्रेस पार्षद पति को गिरफ्तार किया महानिदेशक लोकायुक्त श्री जयदीप प्रसाद के निर्देशन मै, श्री अनिल विश्वकर्मा पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त के आदेशानुसार  डी एस पी  सुनील तालान एवं राजेश पाठक उप पुलिस अधीक्षक की लोकायुक्त   की टीम ने आज दिनांक 23.11.2024 को श्री नकुल जैन पिता श्री नन्द कुमार जैन पता 106 राजस्व कालोनी नीमच से 1,25,000 रूपये नगद राशि की रिश्वत लेते हुए पार्षद पति श्री साबिर मसूदी को रंगे हाथ पकड़ा।यह रिश्वत शोरूम निर्माण मै MOS का उल्लंघन मै कार्यवाही नहीं करने के एवज मैं मांगी थी।यह राशि साबिर मसूदी ने अपनी पार्षद पत्नी रानी बी मसूदी के नाम पर मांगी गई थीं । पार्षद की सहमति भी इसमें थी।आज जैसे ही साबिर मसूदी ने रिश्वत की राशि ली लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथ पकड़ लिया। साबिर मसूदी एवं पार्षद रानी बी मसूदी के विरुद्ध धारा 7, भ्र्ष्टाचार निवारण अधिनियम 1988(संसोधन  2018 )के अधीन प्रकरण दर्ज क़र विवेचना मै लिया गया। कार्यवाही जारी है। प्रधान आरक्षक हितेश लालावत, आरक्षक इसरार, श्याम शर्मा, उमे...

*राजस्थान में लहसुन के भाव आसमान पर, 400-600 रुपए किलो*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़  जयपुर: राजस्थान में लहसुन के भाव आसमान पर है. राजस्थान में लहसुन 400-600 रुपए किलो बिक रहा है. लंबे मानसून, भारी बारिश और नमी से लहसुन की फसल बिगड़ गई. देश में राजस्थान और मध्य प्रदेश में लहसुन का सबसे ज्यादा उत्पादन होता है. राजस्थान के कोटा, बारां, बूंदी, जोधपुर में बहुत कम लहसुन उत्पादन हुआ है. थोक मंडियों से व्यापारी 250-300 रु. किलो लहसुन खरीद रहे हैं. खुदरा बाजार में 400-600 रुपए किलो लहसुन बिक रही है. मंडियों में लहसुन की आवक पिछले साल से करीब 40% कम रही है.बता दें कि सितंबर में लहसुन 120-160 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रहा था, जो अक्टूबर में बढ़कर 160-240 रुपये हो गया. लेकिन अब कीमतें  400 से 600 रुपये के बीच हैं मंडियों में छोटा लहसुन 400 रुपये प्रति किलोग्राम और बड़ा 600 रुपये में उपलब्ध है, इसको लेकर व्यापारीयों का कहना है कि फरवरी में लहसुन की अच्छी फसल की उम्मीद है. जिसके बाद से लहसुन की कीमतों में कमी आ सकती है.

*थाना माणकचौक पुलिस ने किया चैन स्नेचिंग के आरोपीयो का पर्दाफाश* *राजस्थान के 02 आरोपी गिरफ्तार, 20 ग्राम की सोने की चैन बरामद*

जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  *घटना का विवरण-* दिनांक 08.11.2024 को फरियादीया अंगुरबाला पति विनोद कुमार गादीया जाति जैन उम्र 65 साल नि.मन.41 घांस बाजार रतलाम ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट किया कि मै म.नं.41 घांस बाजार रतलाम रहती हूं। आज दिनांक 08.11.24 को मै व मेरी छोटी बहू लवीशा गादीया दोनो बोहरा बावड़ी से घर आ रहे थे । हम दोनो जैसे ही नवकार मेचींग सेन्टर के सामने पहूंचे तभी सामने से एक बिना नम्बर की मोटर सायकल पर दो अज्ञात व्यक्ति आये जिनमे से पिछे बेठे हुवे व्यक्ति ने मेरे गले मे पहनी हुई 10 वर्ष पुरानी सोने की चेन वजनी करिबन 20 ग्राम को झपट कर मोटर सायकल से भाग गये । फिर मेरी बहू लवीशा ने मेरे लड़के अमित को फोन लगा कर घटना बतायी मौके पर मेरा लड़का अमित ओर विकास आ गये । मै मेरे लड़के अमित के साथ थाने पर आयी हूं रिपोर्ट करती हूं कार्यवाही की जावे । फरियादीया की रिपोर्ट पर से अज्ञात आरोपीयो के विरूद्ध अपराध क्रमांक 586/24 धारा – 304(2)बी.एन.एस. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। *कार्यवाही का विवरणः-* श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अमित कुमार (भा.पु.से.), श्रीमान अति. पुलिस अध...

*ट्रैक पर उतरने को तैयार है गोल्डन चैरियट लग्जरी ट्रेन, 7 स्टार होटल की सारी खूबियों से है लैस*

जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  कोटा। भारतीय रेलवे और IRCTC की लग्जरी ट्रेनों में से एक गोल्डन चैरियट लग्जरी ट्रेन एक बार फिर ट्रैक पर उतरने को तैयार है। कर्नाटक की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने वाली Golden Chariot Luxury Tourist Train इस बार 14 दिसंबर को रवाना हो रही है। ट्रेन में 13 डबल बेड केबिन, 26 ट्विन बेड केबिन और दिव्यांग मेहमानों के लिए 1 केबिन है। 40 केबिन वाले इस शाही ट्रेन में 80 यात्री सफर कर सकते हैं।      इस ट्रेन का नाम गोल्डन चैरियट है जिसका मतलब होता है स्वर्ण रथ। यात्रियों को शाही फील देने के लिए ट्रेन के सभी आलीशान केबिन एयर कंडीशनर और वाई-फाई से लैस हैं। सभी केबिन में गद्देदार फर्नीचर, लग्जरियस बाथरूम, आरामदायक बेड, शानदार टीवी जिसमें कई ओटीटी के मजे लिए जा सकते हैं। ट्रेन में सैलून का भी खास इंतजाम है।    गोल्डन चैरियट लग्जरी ट्रेन में देशी और विदेशी व्यंजनों का विशेष प्रबंध किया गया है।जिसके लिए रुचि और नालापक नाम के दो बेहतरीन रेस्तरां हैं। जहां शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह के व्यंजन इंटरनेशनल ब्रांडों के क्रॉकरी और कटलरी में परोसे जाएंगे। इसके साथ ह...