संदेश

नवगत एसपी अंकित जायसवाल जी का कल्याण कमलमय समर्थक समिति ने किया स्वागत!

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  नीमच - पुलिस विभाग के निवाड़ी जिले के पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल जी को नीमच जिले के पुलिस अधीक्षक पद पर पद स्थापना होने पर कल्याण कमलमय समर्थक समिति (नेशनल वालिंटियर भाजपा ) की टीम के द्वारा एस.पी. कार्यालय पहुंच पुष्पमाला पहनाकर समिति की ओर से शील्ड भेंट कर सम्मानित किया गया साथ ही पुलिस अधीक्षक श्री अंकित  जायसवाल जी ने पुलिस की जनता से संबंधित जानकारी एवं नगर सुरक्षा समिति के विषय पर चर्चा कर मार्गदर्शन प्रदान किया ! इस अवसर पर कल्याण कमलमय समर्थक समिति (नेशनल वालंटियर भाजपा) के जिला अध्यक्ष दुर्गा शंकर दंशाना (पार्षद वार्ड क्रमांक 08), राष्ट्रीय संगठन मंत्री चंद्रशेखर जायसवार, राष्ट्रीय अध्यक्ष मो. रईस पटवा (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ),  सह सचिव शफीक कुरैशी, संगठन मंत्री रोहित माली, अनुसूचित जाति मंडल अध्यक्ष मोहन यादव, महामंत्री समरथ राठौर,  सह-सचिव मनोहर केथवास, कोषाध्यक्ष महेश गंगवाल, इस्माइल खान, रमेश खोकरिया, समाजसेवी अंबालाल, हरिसिंह खराड़ी, ठाकुर सज्जन सिंह वाघेला व सभी टीम सदस्यगण ...

*कल्याण कमलमय समर्थक समिति ने मनाई श्रीमंत माधवराव जी सिंधिया की जयंती!*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334        नीमच-श्रीमंत माधवराव जी सिंधिया की जन्म जयंती के अवसर पर कल्याण कमलमय समर्थक समिति (नेशनल वालंटियर भाजपा) के द्वारा धान मंडी पहुंच श्रीमंत माधवराव जी सिंधिया की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर उनकी जन्म जयंती मनाई गई  श्रीमंत माधवराव जी सिंधिया सरल व सहज स्वभाव के समर्पित व्यक्ति थे! इस अवसर पर कल्याण कमलमय समर्थक समिति (नेशनल वालंटियर भाजपा) के राष्ट्रीय संगठन मंत्री चंद्रशेखर जायसवार, राष्ट्रीय अध्यक्ष रईस पटवा (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ), जिला अध्यक्ष दुर्गा शंकर दंशाना (पार्षद), महामंत्री समरथ राठौर, सह-सचिव शफीक कुरैशी, संगठन मंत्री रितेश माली, जिला सचिव मनोहर केथवास, अनुसूचित जाति मंडल अध्यक्ष मोहन यादव, समाजसेवी चंद्रप्रकाश (मोमू) लालवानी, मुकेश शर्मा अंबालाल (समाजसेवी), सुखलाल, ठाकुर सज्जन सिंह वाघेला, चंपालाल यादव, भेरू प्रजापत, हीरालाल धाकड़, राजेश डामर, दिनेश डामर आदि उपस्थित रहे।

*दुर्गा वाहिनी बहनों को संगठन में नवीन दायित्व दिया गया* *सुश्री ज्योति प्रिया दीदी मालवा प्रांत की संयोजिका एवं मंदसौर जिले की संयोजिका सुश्री वंदना सेन दीदी व नीमच जिले से सुश्री गुंजन माली दीदी जिला सह संयोजिका को नवीन दायित्व दिया*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़  डॉ बबलू चौधरी  9 मार्च 2024, शनिवार विश्व हिन्दू परिषद, मालवा प्रान्त की 2 दिवसीय बैठक श्री रामकृष्ण बाग इंदौर में संपन्न हुई उद्घाटन सत्र में मंच पर पूज्य संत श्री राधे राधे बाबा, पूज्य संत श्री मोहन्तिदास जी, केंद्रीय उपाध्यक्ष हुकुमचंद सावला, केंद्रीय मंत्री अजय पारीक, केंद्रीय मात्र शक्ति सह संयोजिका सरोज सोनी, केंद्रीय सह दुर्गावाहिनी संयोजिका पिंकी दीदी पंवार, प्रान्त अध्यक्ष मुकेश जैन, प्रान्त उपाध्यक्ष महेश गोठी, प्रान्त उपाध्यक्षा माला दीदी ठाकुर, प्रान्त संगठन मंत्री खगेन्द्र भार्गव, प्रान्त मंत्री विनोद शर्मा, मुख्य अतिथि  समाजसेवी  देवेंद्र सिंह चौहान, छत्तीसगढ़ प्रान्त के संगठन मंत्री नंददास दंडोतिया उपस्थित थे उद्घाटन सत्र में पूज्य संत राधे राधे बाबा ने कहा कि चलो रामराज्य की ओर देश मे राम राज्य की स्थापना हो चुकी है, हिन्दू परिषद ने समाज मे समरसता का काम किया है, सभी शंकराचार्यो को एक मंच पर लाने का कार्य किया है, संत समाज एवं हिन्दू समाज को सम भाव से एक मंच पर लाने का कार्य किया है। प्रान्त मंत्री दिलीप जी जैन ने प्रस्ताव का वचन करते हुए बताया कि ...

*खजुरी हाई स्कूल में परीक्षा देने आए स्कूली बच्चो से भरा लोडिंग टेंपो घाटी पर खाया पलटी, कई बच्चे गंभीर घायल .....*

चित्र
*जन जागृति संगम न्यूज़* 9302003334  नीमच /मनासा मनासा- सोमवार सुबह 11.30 बजे करीब खुजरी के नई आबादी की घाटी पर स्कूली बच्चो से भरा लोडिंग टेंपो पलटी खा गया। जिसमे करीब 12 स्कूली बच्चे घायल हो गए वही 9 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए मनासा शासकीय अस्पताल लाया गया। मिली जानकारी अनुसार खजुरी के समीप आँकली सोजावज गांव से लोडिंग टेंपो में शासकीय हाई स्कूल खजुरी में परीक्षा देने आए थे। सुबह 11 बजे परीक्षा खत्म होने के बाद बच्चो से भरा लोडिंग टेंपो स्कूल से निकला और घाटी पर असंतुलित होकर अचानक पलटी खा गया जिसमे करीब 12  स्कूली बच्चे घायल हो गए ।सभी घायलों को मौके पर मौजूद लोग व सरपंच मांगीलाल सालवी, उपसरपंच सत्यनारायण धनगर सचिव सुंदरलाल गुर्जर व पत्रकार गोपाल धनगर खजुरी  निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहा उपचार कर गंभीर घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से दोपहर 12 बजे करीब मनासा शासकीय अस्पताल लाया गया । मौके पर स्थानीय पुलिस प्रशासन ब्लाक मेडिकल आफिसर डॉक्टर भायल और अस्पताल स्टाप बच्चो के उपचार में जुट गया ।जिसमे 9 बच्चो को हाथ पैर और सिर में गंभीर चोटे आई वही एक बालिका का पांव फैक...

*टेबल कुर्सी के बिना बच्चे दे रहे हैं परीक्षा*

चित्र
  जन जागृति संगम न्यूज़                     नीमच                                         *डॉ बबलु चौधरी*                      लासुर माध्यमिक विद्यालय में आज भी बिना टेबल के नीचे बैठकर बच्चे दे रहे हैं एग्जाम जिसमें कहीं बच्चे टेबल पर बैठे हैं तो कुछ बच्चे नीचे ऐसा भेदभाव किया जा रहा है इस विषय में कलेक्टर एवं तहसील उच्च अधिकारी से चर्चा की गई जिसमें बताया है कि हम जांच करते हैं लेकिन अभी तक टेबल कुर्सी स्कूलों में नहीं पहुंची इससे हिसाब जाहिर होता है कि जो टीम शिक्षा विभाग एवं प्रशासन द्वारा निरीक्षण करवाना था वह अधिकारी खाना पूर्ति कर कर दी गई है जबकि मुख्यमंत्री का सख्त निर्देश होते हुए भी उसका पालन जावत तहसील एवं नीमच जिले के अंतर्गत नहीं किया जा रहा है जबकि क्षेत्र विधायक द्वारा हर विद्यालय को टेबल कुर्सियों की कोई कमी नहीं छोड़ी तो फिर यह टेबल कुर्सी कहां गायब हुई जो आज बच्चों को नीचे बैठने पर मजबूर होना पड़ रहा है

*राजस्थान में कक्षा 9 से 12 तक स्टूडेंट को सरकार देगी स्कूल बैग, किताब और स्कूल ड्रेस के लिए अब 1 हजार रुपए*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  राज्य के सरकारी स्कूलों में कक्षा 9 से 12 तक में अध्ययन कर रहे स्टूडेंटस को सरकार स्कूल बैग,किताब और स्कूल ड्रेस के लिए प्रतिवर्ष 1 हजार रुपए देगी। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने इसकी मंजूरी दे दी है। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों की बालिकाओं को संबल प्रदान करना तथा उन्हें शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना एवं इसके लिए उचित वातावरण और सुविधाएं उपलब्ध करवाना राज्य सरकार की मंशा है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों की छात्र-छात्राएं विद्यालयों में हीन भावना से ग्रसित न हों तथा उन्हें शिक्षा हेतु आवश्यक स्कूल बैग, किताबें, यूनिफॉर्म उपलब्ध हो सके इसके लिए राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 1 से 8वीं तक के समस्त विद्यार्थियों तथा कक्षा 9 से 12वीं तक पढ़ने वाली समस्त छात्राओं को आगामी शैक्षणिक वर्ष से 1000 रुपए दिए जाएंगे। इस हेतु वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। नई व्यवस्था से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 70 लाख स्टूडेंटस लाभान्वित होंगे। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश के राजकीय शिक्षण संस्थानों में बालिका...

*नारी ईश्वर की अद्भुत शक्ति है जो शक्ति व सर्जन की अपार क्षमता से युक्त है ... एडवोकेट श्रीमती मीनू लालवानी*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  महाशिवरात्रि के महापर्व पर आराध्या का बेटियों का जन्म देने वाली माताओं का सम्मान नीमच- महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आराध्या वेलफेयर सोसाइटी द्वारा विजय राजे सिंधिया जिला चिकित्सालय पहुंचकर समाजसेवी श्रीमती संजू राजू तिवारी  डोनर के रूप में बेटियों को जन्म देने वाली माताओं को देसी घी, बादाम,काजू ,गोंद, किशमिश, खोपरा कई तरह की औषधियां व पौष्टिक आहार एवं मोतियों की माला पहनकर बेटियों को जन्म देने वाली माताओं को सम्मानित किया गया साथी श्रीमती संजू तिवारी ने बताया कि आराध्या के माध्यम से मुझे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महा शिवरात्रि के पावन पर्व पर कन्या पूजन का सौभाग्य मिला जिसके लिए मैं आराध्या की पूरी टीम की सराहना करते हुए इनके बढ़ते कदम मैं सदैव सहभागी रहने का प्रयास करती रहूंगी  इसी कड़ी में आराध्या संयोजिका मीनू लालवानी ने बताया कि आज  एक साथ दो पावन पर्व का अवसर है एक अंतरराष्ट्रीय  महिला दिवस और एक महा शिवरात्रि ओर एसे पावन पर्व पर हमारी संस्था को एक डोनर के रूप में समाजसेवी श्रीमती संजू तिवारी के माध्यम से बेटियों को जन्म देने वाली माताओं का स...

*श्री गुर्जरखेड़ा धाम पर महाशिवरात्रि पर आयोजित 17 फीट लंबी धधकतें अंगारों की वृहद चूल का आयोजन सम्पन्न*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़  नीमच                                      *डॉ. बबलु चौधरी*                     श्री गुर्जरखेड़ा धाम पर महाशिवरात्रि पर देखने को मिला आस्था और भक्ति का अनूठा संगम....- दीन दुखियों के शरण स्थल श्री गुर्जरखेड़ा धाम पर महाशिवरात्रि महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रातः से ही मंदिर में पूजन अर्चन का दौर शुरू हो गया दोपहर 12:15 बजे श्री गुर्जरखेड़ा सरकार और वीरभद्र स्वरूप नाथों के नाथ अगोरी नाथ एवं मंदिर पर विराजित सभी देवताओं का पं. हरिओम तिवारी ने मंत्रोपचार के साथ मन्दिर समिति संरक्षक सतीश भटनागर व मन्दिर पुजारी राकेश लोहार से पूजन अर्चन करवाया और मन्दिर समिति सदस्यों व सेवादारों ने 17 फीट लंबी वृहद चूल का पूजन कर चूल में अग्नि प्रज्जवलित की ततपश्चात महाआरती प्रारंभ हुई।  महाआरती के पश्चात वीरभद्र स्वरूप नाथों के नाथ श्री अघोरी नाथ पंडाजी घनश्याम लोहार के तन में पधारे और मंदिर के मुख्य द्वार पर 41 कुओं के एकत्रित जल के 16 कलश के जल से स्नान कर कलश को अपने सीने पर फोड़ा। फिर मंदिर में पधारें मन्दिर में सेवादारों द्वारा श्री अघोरी नाथ सरकार को बाघम्बरी धारण करवाई ...

*पंडित घीसालाल नागदा की देह पंचतत्व मे विलीन*

चित्र
जन जागृति संगम  *नीमच*                                    *डॉ बबलु चौधरी*                      क्षेत्र के जाने-माने भागवत कथा के प्रखर प्रवक्ता पंडित श्री घीसालाल जी नागदा नवलपुरा वाले का आकस्मिक निधन हो गया उक्त समाचार सुनते ही समूचे अंचल में शोक की लहर दौड़ गई श्री घीसालाल जी नागदा भागवत कथा के प्रखर प्रवक्ता थे, पंडित जी निः स्वार्थ भाव से कथा करते थे  कथा स्थल पर जो भी दान राशि एकत्रित होती उसका उपयोग वही के काम मे लेने कों दें देते थे, उनका ज्योतिष शास्त्र का बेहद अनूठा अनुभव था आपके द्वारा कितने ही लोगों को गुरु नाम दे कर उनके जीवन को परिवर्तित किया गया तथा कितने ही लोगों के दुख दूर करने हेतु अपने ज्योतिष शास्त्र से दिव्य उपाय बताएं पंडित जी ने करब 2000 से ज़्यदा भागवत कथाये की हैं,आज अचानक उनके निधन का समाचार सुनकर हर कोई स्तब्ध सा रह गया उक्त समाचार से क्षेत्र ही नहीं संपूर्ण नीमच जिले को भारीक्षति हुई है|

न्यायालय जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग, जिलापीठ-नीमच ने सेवा में कमियों व लापरवाही के चलते बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा मनासा के विरूद्ध आदेश पारित किया

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  मनासा।  शाखा प्रबंधक बैंक ऑफ बडौदा, शाखा मनासा ने सेवा में त्रुटी पर त्रुटी करने व लापरवाही बरतने व उपभोक्ता के बचत खाते में मोबाइल नंबर अपडेप नहीं करना एवं उपभोक्ता के परिजनों की बैंक पासबुक में इंट्री नहीं करना। उपभोक्ता के साथ दुव्यर्ववहार करना व अभद्र भाषा का उपयोग करना आदि के चलते बैंक बडौदा, शाखा मनासा के पीड़ित ग्राहक कुंज बिहारी सिंह कुशवाह ने जिला उपभोक्ता फोरम में 5.06.2023 को परिवाद पत्र प्रस्तुत किया गया था। पीड़ित ग्राहक  ने समस्त दस्तावेज व साक्ष्यों के साथ अपना परिवाद पत्र प्रस्तुत किया। जिस पर से माननीय फोरम के अध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप सिंह व सदस्य श्रीमती संगीता जारोली ने दिनांक 16.02.2024 को परिवादी के पक्ष में निर्णय पारित करते हुए बैंक  बडौदा, शाखा मनासा के विरूद्ध 10 हजार रुपये शारीरिक एवं मानसिक प्रताड़ना के रूप में दिये जाए एवं 2000 हजार  रुपये परिवाद खर्चा एवं दावा प्रस्तुति दिनांक 05.06.2023 से वसूली दिनांक तक 6 प्रतिशत साधारण ब्याज से पीड़ित उपभोक्ता को दिलाये जाने का निर्णय पारित किया गया।

*पिपलियामण्डी पुलिस ने अपहर्ता को दस्तयाब किया*

जन जागृति संगम न्यूज़  जे पी तेलकार पिपलिया मंडी दिनांक 07.03.2024 को फरियादी द्वारा अपनी नाबालिक लडकी के गुमने की सूचना थाने पर दी थी जिस पर से थाना पिपलियामंडी पर अपराध क्रमांक 13/2024 धारा 363 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । अपहर्ता की दस्तयाबी हेतु उनि सतेन्द्र सेनी के मजबूत मुखबिर तंत्र व सायबर सेल की सहायता से कुछ ही घण्टो मे नाबालिक अपहर्ता पीडिता को दस्तयाब किया गया व उसके कथन करवाये बाद नाबालिक पीडिता को उसकी माँ के सुपुर्द किया गया ।

*सभी पटवारी नियम के अनुसार कार्य करें- कलेक्‍टर श्री यादव* *पटवारी प्रशिक्षण शाला का कलेक्‍टर ने किया शुभारंभ*

जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  कलेक्‍टर श्री दिलीप कुमार यादव ने पीजी कॉलेज मंदसौर में पटवारी प्रशिक्षण शाला का शुभारंभ किया। पटवारियों को प्रशिक्षण छ: माह तक दिया जायेगा। जिसमें 4 माह तक ट्रेनिंग, 1 माह कम्‍प्‍युटर एवं 1 माह पटवारियों के साथ फील्‍ड का अनुभव देंगे। इस दौरान सीईओ जिला पंयाचत श्री कुमार सत्‍यम, संयुक्‍त कलेक्टर श्री राकेश शर्मा, डा. जेके जैन एवं पटवारी उपस्थित थे।  प्रशिक्षण के दौरान कलेक्‍टर श्री यादव ने सभी पटवारियों को शुभकामनाएं दी। उन्‍होंने कहा कि सभी पटवारी नियम के अनुसार कार्य  करें। प्रशिक्षण में अच्‍छे से लेवे। सिमांकन, रिपार्ट के बारें में कोई बात समझ में नही आती है तो पुछे। हमेंशा सिखने का प्रयास करें। मन लगाकर कार्य करें। समन्‍वय के साथ कार्य करें।  सीईओ जिला पंचायत श्री सत्‍यम ने कहा कि सभी पटवारियों को नियमित आना है। हमेंशा बेहतर कार्य करें। नियम कानुन के बारें में जानकारी रखे।

*बोर्ड परीक्षा के दृष्टिगत तेज आवाज में डीजे बजाने वालों पर रतलाम पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध किए गए*

जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  *बोर्ड परीक्षा के दृष्टिगत तेज आवाज में डीजे बजाने वालों पर रतलाम पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध किए गए* जिला कलेक्टर महोदय द्वारा पारित आदेश के परिपेक्ष्य में वर्तमान में जारी बोर्ड परीक्षाओं के दृष्टिगत विद्यार्थियों के अध्ययन में बाधा उत्पन्न कर तेज आवाज डीजे बजाने वालों पर पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राहुल कुमार लोढा द्वारा पूर्णतः प्रतिबंध लगाकर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश प्रदान किए गए।        स्टेशन रोड पुलिस के द्वारा तेज आवाज में डीजे बजाने वाले के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करते हुए 2 प्रकरण अपराध क्रमांक 266/24 एवं 268/24 धारा 188 मादवी एवं 15 मध्य प्रदेश कोलाहल अधिनियम का पंजीकृत किए गए।  *1.* रात्रि में 11:00 बजे आनंद पैलेस मैरिज गार्डन में तेज आवाज में डीजे साउंड बजाने के कारण शिकायत प्राप्त होने पर थाना स्टेशन रोड रतलाम के सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह दायमा ने मय फोर्स चिता आरक्षक अभिषेक पाठक आरक्षक राहुल मारू आरक्षक हर्षल शर्मा आरक्षक विशाल सेन के द्वारा डीजे साउंड संचालक को समझाने पर भी साउंड की आवाज कम नहीं करने पर अपराध क्रमांक 268/24 धा...

*शिवपुरी में चिट तैयार करते शिक्षकों का वीडियो वायरल, आठ निलंबित, केंद्राध्यक्ष को हटाया*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  शिवपुरी। बोर्ड पैटर्न पर बुधवार से शुरू हुई पांचवीं व आठवीं कक्षा की परीक्षा के दौरान शिवपुरी विकासखंड के मोहनगढ़ परीक्षा केंद्र का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हुआ। वीडियो में कुछ शिक्षक नकल की चिट तैयार करते देखे गए। इस मामले में शिक्षा विभाग ने कार्रवार्इ करते हुए आठ शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। केंद्राध्यक्ष को हटा दिया गया है। जबकि एक अतिथि शिक्षक की सेवा समाप्ति के लिए कार्यवाही तेज शुरू की गई है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार वीडियो में दिखे शिक्षकों की पहचान कैलाश जाटव, वृंदावन लाल योगी, दीपिका लोधी, केशवराम भगत, रूपेंद्र सिंह वरुण,उम्मेद सिंह रावत के रूप में हुई। जो पास के स्कूलों में पदस्थ हैं और केंद्र पर ड्यूटी न होने के बावजूद वहां मौजूद थे। इसी केंद्र पर अतिथि शिक्षक पुनीत शाक्य प्राथमिक विद्यालय पटपरा ने अनाधिकृत तौर पर मोबाइल लेकर परीक्षा केंद्र में घुसने का प्रयास किया व रोकने पर केंद्राध्यक्ष शिवकुमार मित्तल से अभद्रता की। इसके अलावा पोहरी विकासखंड में शिकायत दर्ज कराई गई कि सहायक केंद्राध्यक्ष बैजनाथ सिंह ज्योतिष तथा प्रा...

*कागजों में मृत को अपर कलेक्टर ने किया जिन्दा...*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334          नीमच।वर्ष 20121 में जीरन क्षेत्र के गाँव केलुखेड़ा निवासी मांगीलाल पिता ऊँकारलाल पाटीदार को पंचायत और सरकारी कागजों में मृत घोषित कर दिया था उसके बाद सभी सरकारी योजनाओं से वंचित रहा तीन साल तक और मांगीलाल पाटीदार ने कई बार पंचायत में और कलेक्टर कार्यालय में आवेदन देकर अपने जीवित होने के प्रमाण दिये लेकिन किसी ने नहीं सुनी जब मंगलवार को मांगीलाल पाटीदार ने अपर कलेक्टर नेहा मिना को आवेदन दिया जिसमें बताया केलुखेड़ा निवासी हूँ और जब 2021में कोरोना के समय हमनाम के व्यक्ति की मौत पर से सरकारी रिकार्ड में मृत घोषित कर दिया जब अपर कलेक्टर ने आवेदन लेकर जाँच की उसमे पाया की जिसके नाम से मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया गया था वो गलत था आवेदन पर मांगीलाल पाटीदार के सभी कागजात जीवित व्यक्ति के नाम से बनाकर दिये इसको लेकर फरियादी ने अपर कलेक्टर का आभार माना और उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।

*मारपीट करने वाले भाजपा कांग्रेस नेता पर एफआईआर दर्ज : वायरल वीडियो के आधार पर जिला पुलिस अधीक्षक ने लिया था संज्ञान, जांच कर कार्यवाही के दिए थे निर्देश*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334                                                         आलोट। भाजपा को कांग्रेस के दोनों ही नेताओं पर मारपीट करने के मामले में आलोट जाने में रिपोर्ट दर्ज हुई है, वायरल वीडियो के आधार पर जिला पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा ने संज्ञान लेकर थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। भाजपा नेता साकेत पोरवाल व कांग्रेस नेता दीपक झंडी पर आईपीसी की धारा 294, 323,506,34 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। चोरी करते पकड़े गए तो कर दी पिटाई। कृषि उपज मंडी से सोयाबीन चोरी करने के मामले में रविवार को आलोट थाने में चोरी का प्रकरण दर्ज हुआ था। दरअसल मंडी में रखे लोकेश झंडी के  सोयाबीन के ढेर से आलोट निवासी योगेंद्र परमार व कालू खारोल सुबह के समय सोयाबीन चुरा रहे थे। मौके पर मंडी व्यापारी लोकेश झंडी के छोटे भाई कांग्रेस नेता दीपक झंडी भी पहुंच गए उन्होंने दोनों को सोयाबीन चोरी करते हुए देखा इसकी जानकारी अन्य व्यापारियों को दी। बाद में आलोट थाने में पहुंचकर दोनों के खिलाफ अपराध भी दर्ज करवाया। एक आरोपी तो मौके से फरार हो गया। चोरी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने...

*क्रूरता पूर्वक 33 गौवंश व 02 मृत गौवंश को भरकर ले जाते पकड़े ट्रक कमांक आरजे 19 जीडी 0799 अशोक लिलेण्ड ट्रक तथा ट्रक कमांक आर जे 07 जीबी 0265 तथा पीकप कमांक एमएच 19 सीएक्स 0534 को जप्त कर 06 आरोपियो को किया गिरफ्तार पुलिस चौकी नयागांव थाना जावद की कार्यवाही...*

जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  नीमच। मध्यप्रदेश शासन द्वारा दिए गए निर्देशानुसार सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में गुण्डों एवं माफियां, चिटफण्ड, भू-माफिया, रेत माफिया, ड्रग माफिया, सूद-माफिया एवं गौवंश परिवहन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु विशेष अभियान संचालित है। उक्त तारतम्य मे जिला नीमच में भी उक्त अभियान के तहत प्रभावी कार्यवाही जारी है।  पुलिस अधीक्षक  अंकित जायसवाल,  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  नवलसिंह सिसौदिया के दिशा-निर्देशन में नशा उन्मूलन एवं अवैध मादक पदार्थ तथा गौवंश तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत इंचार्ज अनुविभागीय अधिकारी, पुलिस जावद सुश्री वैशाली सिंह एवं इंचार्ज थाना प्रभारी जावद  असलम पठान के कुशल नेतृत्व में चौकी प्रभारी नयागाँव सउनि रामपालसिंह राठौर की टीम के द्वारा दिनांक 7.03.24 को दौराने वाहन चैकिंग मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि वाहन कमांक आरजे 19 जीडी 0799 अशोक लिलेण्ड ट्रक तथा ट्रक कमांक आर जे 07 जीबी 0265 तथा पीकप कमांक एमएच 19 सीएक्स 0534 अवैध रूप से गौवंश को काफी निर्दयता पूर्वक व कूरता पूर्वक भर कर वध हेतु धुलिया महाराष्ट्र लेकर नयाग...

*जन जागृति संगम* मादक तस्करीय समाचार *👉सीबीएन ने 1006.650 किलोग्राम पोस्ता भूसा, 0.120 किलोग्राम हेरोइन जब्त किया और 28 मामलों में जब्त 80.21 क्विंटल (8021.800 किलोग्राम) पोस्ता भूसा, 52.370 किलोग्राम अफीम का निपटान किया* *👉ईनोवा कार में 219 किलो अवैध अफीम डोडाचुरा जब्त, एक गिरफ्तार, एक नामजद।* *👉25 हजार रूपये का ईनामी बदमाश जगदीश गायरी गिरफ्तार। तस्करी के लिए 1767 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा उपलब्ध करवाया था।* *👉थाना पिपलौदा पुलिस अवैध मादक पदार्थ ब्राउन तस्कर को किया गिरफ्तार* *कुल 17 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर किमती 50000 रुपये के साथ एन्ड्रायड मोबाईल जप्त कुल जप्त*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  (01) *केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो* *05.03.24* *सीबीएन ने 1006.650 किलोग्राम पोस्ता भूसा, 0.120 किलोग्राम हेरोइन जब्त किया और 28 मामलों में जब्त 80.21 क्विंटल (8021.800 किलोग्राम) पोस्ता भूसा, 52.370 किलोग्राम अफीम का निपटान किया* *नशीले पदार्थ विरोधी अभियानों के क्रम में, विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर, सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (सीबीएन), नीमच के अधिकारियों ने गांव- खराड़ी-बावड़ी, घटियावली-चित्तौड़गढ़ रोड, जिला-चित्तौड़गढ़ के पास एक इसुजु पिकअप को रोका और कुल 50 मादक पदार्थ बरामद किए। 05.03.2024 को पोस्ता भूसे के बैग का वजन 1006.650 किलोग्राम था।* विशिष्ट खुफिया जानकारी प्राप्त होने के बाद कि एक सफेद इसुज़ु कार बिना पंजीकरण संख्या के है। पोस्ता भूसा को नीमच क्षेत्र से राजस्थान ले जाया जाएगा, सीबीएन नीमच के अधिकारियों की टीमों का गठन किया गया और 04.03.2024 की देर रात को रवाना किया गया। संदिग्ध मार्ग पर निगरानी रखी गई और इसुजु पिकअप की सफलतापूर्वक पहचान की गई, जिसके परिणामस्वरूप सीबीएन अधिकारियों द्वारा कई किलोमीटर तक तेज गति से पीछा किया गया। वाहन...

*कटनी जिले के शराब प्रेमियों के जेब में पड़ता है रोज डाका, दुकानों में नही लगी रेट लिस्ट और न ही मिल रहा बिल*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़  डॉ बबलु चौधरी  8839021573 कटनी: जिले की शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में शराब दुकानें मनमर्जी से चलती है। शराब दुकान ठेकेदारों ने भ्रष्टाचार की सारी हदें लांघ दी है। गौरतलब है कि अभी हाल में जिले की जिन दुकानें के ठेके हुए है वो भी पुरानी तर्ज पर ऐसा ही रवैया अपनाया हुए है । शराब खरीदने पर बिल भी नही दिया जाता जिससे ये अंदाजा लगाया जा सकता हैं की दुकान संचालकों ने ग्राहकों की जेब काटने में कोई कसर नहीं छोड़ी। जबकि शासनादेश है कि की शराब दुकानें बिना चेतावनी बोर्ड, और न ही बिना रेस्ट लिस्ट जो की साफ साफ अंकित कर चस्पा की जाए और ग्राहकों को बिल भी दिया जाए लेकिन जिला आबकारी विभाग की नजर अंदाजी से ये सारा खेल हो रहा है। ऐसा नही की विभाग कोई कार्यवाही नहीं करता है , समय समय में रेट लिस्ट न लगाने पर दुकान का जुर्माना करके खाना पूर्ति कर दी जाती है पर रेट लिस्ट को लगाने कोई निर्देश नहीं दिए जाते है। जिससे शराब दुकान ठेकेदारों के हौसले बुलंद हैं। ठेकदारों ने महंगी कीमत पर शराब बेचने के लिए सिंडीकेट भी बना रखा है और सब एक मत ऊंची कीमतों में शराब बेच रहे है और इसी सिंडीकेट क...

*खेत से 8 फीट लंबे मगरमच्छ का किया रेस्क्यू, चंबल नदी में सुरक्षित छोड़ा*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़  *नीमच*  *डॉ बबलु चौधरी*                      वन विभाग की टीम ने सिंगोली तहसील के ग्राम रस्तपुरा के एक खेत से 8 फीट लंबे मगरमच्छ का सफल रेस्क्यू किया है। प्राप्त जानकारी अनुसार गुरुवार को वन परिक्षेत्र अधिकारी रतनगढ़ पी एल गहलोत के निर्देशानुसार परिक्षेत्र सहायक सिंगोली के बताए अनुसार वन रक्षक सदाशिव धाकड़, वन रक्षक भूपेंद्र बैरागी, वनरक्षक निरंजन पाराशर  सूचना अनुसार  ग्राम रेतपुरा बोर पहुंचे। जहां लोकेश पिता प्रकाश चंद धाकड़ के खेत से 8 फीट लंबे मगरमच्छ का रेस्क्यू कर सरकारी उड़ान दस्ते से भैसरोड़गढ़ चंबल नदी में सुरक्षित छोड़ा गया। उक्त रेकस्यू में जनपद सदस्य बालकिशन धाकड़, कन्हैयालाल लाइनमैन, शुभम सुथार सिंगोली  एवं अन्य ग्राम वासियों का सराहनीय योगदान रहा।

*विधायक के खिलाफ आक्रोश लगाए नारे ! प्रशासन से की न्याय की गुहार ! क्या 73 ग्रामिण निर्धन गरीब किसान परिवारों को मिलेगा न्याय ! या नेताओं के शह पर उजड़ जाऐगा इनका आंसियाना*

चित्र
*जन जागृति संगम न्यूज़* 9302003334  नीमच । जिले की मनासा विधानसभा क्षेत्र के रामपुरा  निवासी भोई समाज के 73 ग्रामीण परिवारों ने बुधवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंच कर खेती की जमीन पर उद्योग विभाग को आवंटन निरस्त करने  की मांग को लेकर एक ज्ञापन जिला कलेक्टर को सोंपा। हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन के माध्यम से बताया कि मनासा विधायक माधव मारू पर आरोप लगाते हुए माधव मारू के खिलाफ  आक्रोश व्यक्त करते हुए नारे लगाए,साथ ही आरोप लगाए हैं कि  गोविंद सोनी एवं कैलाश पिता किवान लाल पंजाबी निवासी रामपुरा द्वारा हमारी 1970 -71 से निरंतर कब्जे की खेती-बाड़ी की भूमि पर जबरन कब्जा कर लिया गया है। और हमें खेती का कार्य करने वाले मजदूर किसानों  को भूमिहीन कर दिया गया है । अब हमारे सामने भूखे मरने की नौबत आ गई है ग्रामीणों ने उनके कब्जे की भूमि वापस दिलाए जाने की मांग को लेकर एक मांग पत्र भी कलेक्टर प्रतिनिधि डिप्टी कलेक्टर राजेंश शाह को सोंपा । हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन के माध्यम से बताया  कि मनासा विधानसभा की रामपुरा कस्बे में शासकीय भूमि हल्का नंबर 93, सर्वे नंबर 288  पैकी रकबा नंबर 61.200 की भूमि पर हमारे पूर्वजो ...

*लोकसभा के लिए इस बार 7 चरणों में होगा मतदान जानिए कब होगा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जायेगा:::!!*

जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा मीडिया को जानकारी देते हुए बताएं कि भारत चुनाव आयोग इस महीने की 14 या 15 तारीख को लोकसभा चुनाव की घोषणा कर सकता है।खबर के मुताबिक चुनाव आयोग द्वारा इस बार 2019 के लोकसभा चुनावों की तर्ज पर सात चरण में ही चुनाव कराने का निर्णय ले सकता है। जिसके पहले चरण के लिए अप्रैल के दूसरे सप्ताह में मतदान हो सकता है।बता दें कि फिलहाल, चुनाव आयोग आम चुनाव की तैयारियों का आकलन करने के लिए कई राज्यों का दौरे पर है. सभी राज्यों में तैयारियों का आकलन करने के बाद ही आयोग चुनाव की तारीखों की ऐलान करेगा. चुनाव आयोग की टीम अभी पश्चिम बंगाल में है। इसके बाद बाद टीम उत्तर प्रदेश और फिर जम्मू-कश्मीर का दौरा करेगी जानकारी के मुताबिक निर्वाचन अधिकारी 13 मार्च तक अपना दौरा पूरा कर लेंगे.जिसके बाद चुनाव आयोग अगले हफ्ते किसी भी दिन लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर सकता है।लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीति दल भी अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी है. सत्तारूढ़ बीजेपी समेत कई पार्टियों ने तो चुनाव की तारीखों के ऐलान के पहले ही अपने उम्मीदवारों की घोषण क...

*उज्जैन-भोपाल-उज्जैन के मध्य 13-13 ट्रिप जनरल महाशिवरात्रि मेला स्पेशल ट्रेन*

जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334                        उज्जैन 🌲🌲 रेल प्रशासन द्वारा उज्जैन में महाशिवरात्रि मेला के अवसर पर आने-जाने वाले तीर्थ यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त यात्री यातायात क्लियर करने के लिए उज्जैन-भोपाल-उज्जैन के मध्य 13-13 ट्रिप अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है, जो मार्ग में मक्सी, शुजालपुर, सीहोर एवं संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर हाल्ट लेकर गंतव्य को जाएगी। उज्जैन-भोपाल अनारक्षित स्पेशल ट्रेन, गाड़ी संख्या 09307  गाड़ी संख्या 09307 उज्जैन-भोपाल अनारक्षित स्पेशल ट्रेन दिनांक 05 मार्च 2024 से 17 मार्च 2024 तक प्रतिदिन उज्जैन स्टेशन से रात 20:00 बजे प्रस्थान कर, 20:32 बजे मक्सी पहुँचकर, 20:34 बजे मक्सी से प्रस्थान कर, 21:48 बजे शुजालपुर पहुँचकर, 21:50 बजे शुजालपुर से प्रस्थान कर, 22:33 बजे सीहोर पहुँचकर, 22:38 सीहोर से प्रस्थान कर, 23:25 बजे संत हिरदाराम नगर पहुंचकर, 23:27 बजे संत हिरदराम नगर से प्रस्थान कर, 23:55 बजे भोपाल स्टेशन पहुँचेगी।  भोपाल-उज्जैन अनारक्षित स्पेशल ट्रेन, गाड़ी संख्या 09308  इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09308 भोपाल-उज्जैन अनारक्षित स्पेशल ट्रेन दि...

*चांदी चमकाने के चक्कर में 600 ग्राम चांदी ले उड़े बदमाश*

जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  कचनारा फ्लैग गांव में रोजाना नये नये लोग फेरी लगाने आ रहे हैं कोई कंबल बेच रहा है कोई दाल बेच रहा है कोई चने बेच रहा है कोई बर्तन साफ करने का केमिकल बेच रहा है उनसे रहें सतर्क कचनारा में आज एक डिस्कवर मोटरसाइकिल लेकर आए दो बदमाशों ने एक वृद्ध महिला के पैरों में कड़े देखकर उसे चमकाने का बोलकर केमिकल में डालकर असली कानों की जगह नकली थम गए 600 ग्राम चांदी ले उड़े बदमाश महिला कुछ समझ पाती उसके पहले ही नौ दो ग्यारह हो गए बदमाश आप सभी सतर्क रहें सावधान रहे

*कुख्यात तस्कर कमल राणा को नीमच लेकर पहुंची राजस्थान पुलिस, न्यायालय में किया गया पेश, भारी पुलीसबल तैनात*

जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  नीमच। मध्यप्रदेश राजस्थान के कुख्यात तस्कर कमल राणा को मंगलवार को राजस्थान पुलिस नीमच लेकर पहुंची। कुख्यात तस्कर कमल राणा को एनडीपीएस के मामले में न्यायालय में पेश किया गया। इस दौरान भारी पुलीसबल तैनात रहा है। बता दे कि मध्य प्रदेश राजस्थान का मोस्ट वांटेड तस्कर कमल राणा को जयपुर की क्राइम ब्रांच ने  कुछ माह पहले गिरफ्तार किया था। क्राइम ब्रांच ने कमल राणा सहित 5 को गिरफ्तार किया था। फरारी के दौरान तस्कर राणा पर मध्य प्रदेश और राजस्थान की पुलीस ने 70 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। नीमच जिले में भी तस्कर कमल राणा पर कई एनडीपीएस के मामले दर्ज है इसी को लेकर न्यायालय में पेशी पर कमल राणा को लाया गया है।

मोरवन में एक 50 वर्षीय अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या.!

जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  नीमच। जिले के मोरवन में कुम्हार जाति के एक 50 वर्षीय व्यक्ति की पेड़ पर लटकी मिली लाश से सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 11 बजे अपने ही ईंट के भट्टे पर बसंत पिता दीनानाथ प्रजापति ने मोरवन में नीम के पेड़ पर रस्सी से फांसी का फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार बसंत भट्टे से काम करके घर लौटा। वह वापस रात को करीब 9.30 बजे के आसपास घर से निकला। तब घर में परिवार की महिलाएं मौजूद थी। जब वह वापस नहीं लौटा तो घर वालों ने उसकी तलाश की। तब उसकी लाश भट्टे में लगे नीम के पेड़ पर लटकी मिली। घटना के वक्त बच्चे भी नीमच आए हुए थे। रात करीब 1 बजे उसे जिला चिकित्सालय लाया गया।  बताया जा रहा है कि उसकी जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने आत्महत्या के लिए स्वयं को जिम्मेदार बताते हुए परिवार जनों से क्षमा मांगी है। मंगलवार को जिला चिकित्सालय पर बसंत के शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

*पुलिस चौकी से पिकअप गाडी गायब होने से आहत ताहिर ने SP ऑफिस पहुंचकर खुद को आग के हवाले किया..* *मासूम बेटा पापा.. पापा.. चिल्लाता रहा... लोग वीडियो बनाते रहे.. कुछ इंसानों ने कम्बल डालकर आग बुझाई*

जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  *#UP : शाहजहांपुर* में कांट थाना क्षेत्र के गांव सिहरान निवासी ताहिर अली ने मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे एसपी दफ्तर में खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। कुछ लोगो ने कंबल डाल कर आग पर काबू पाया है। तब तक ताहिर अली गंभीर रूप से झुलस गया। उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना के दौरान उसका मासूम बेटा पापा.. पापा.. चिल्लाता देखा गया... लोग वीडियो बनाते रहे...  जानकारी के मुताबिक एक युवक ने ताहिर अली की दो गाड़ियां किराये पर ली थीं। कुछ समय बाद उसने किराया देने से मना कर दिया था। मामला पुलिस तक गया तो पुलिस ने गाड़ी को चौकी में खड़ा करवा दिया था। अब उसकी गाड़ी पुलिस चौकी से गायब हो गई। ताहिर अली अपनी गाड़ी का पता लगाने के लिए चक्कर काट रहे थे। आरोप है कि पुलिस उनकी सुनवाई नहीं कर रही थी। इससे आहत होकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। ताहिर को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि तीन लोगों के उकसाने पर ताहिर अली ने खुद को आग लगाई है। जानकारी होते ही स्टाफ ने तुरंत आग को बुझाया। पीड़ित को अस्पता...

15 सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार पेपरलीक प्रकरण*

जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  जयपुर : राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा 2021में आयोजित हुई उप-निरीक्षक और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा में लीक हुए प्रश्न पत्रों और डमी उम्मीदवारों का उपयोग करके एग्जाम पास करने के आरोप में टॉपर सहित 15 ट्रेनी सब इंसपेक्टर को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के मुताबिक एसओजी(स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) की एक टीम राजस्थान पुलिस अकादमी पहुंची और वहां ट्रेनिंग ले रहे संदिग्धों को हिरासत में लिया। अधिकारी ने बताया कि एक उप-निरीक्षक को अजमेर के किशनगढ़ में पुलिस प्रशिक्षण स्कूल से और दो अन्य को उनके गांवों से हिरासत में लिया गया। *पूछताछ के लिए लाया गया एसओजी मुख्यालय* राजस्थान पुलिस के एटीएस और एसओजी के एडीजी वी. के. सिंह ने बताया कि राजस्थान लोक सेवा आयोग ने 2021 में उप-निरीक्षक और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा आयोजित की थी। पुलिस अधिकारी ने कहा, “यह जानकारी मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कराई गई क कि एक आपराधिक गिरोह ने प्रश्न पत्र लीक किया और कुछ उम्मीदवारों की भर्ती कराई। 15 संदिग्ध प्रशिक्षुओं को पूछताछ के लिए एसओजी मुख्यालय लाया गया है।“ जानकारी के अनुसार जांच एजेंस...

*प्रयागराज से ​​​​​​​नक्सली पति-पत्नी गिरफ्तार:* *5 साल से ढूंढ रही थी ATS; छात्रों को अपने जाल में फंसाकर रच रहे थे देश के खिलाफ साजिश*

जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  UP ATS ने मंगलवार को प्रयागराज से नक्सली पति-पत्नी को गिरफ्तार किया। कृपाशंकर सिंह और उसकी पत्नी बिंदा सोना उर्फ मंजू उर्फ सुमन को धूमनगंज थाना क्षेत्र से सुबह 5 बजे पकड़ा गया। दोनों यहां जयंतीपुर स्थित एक घर में किराए पर रह रहे थे। दोनों को पकड़ने के बाद ATS उन्हें अपने साथ लखनऊ ले गई। दोनों पर देश के कई राज्यों में नक्सली घटनाओं के षड़यंत्र में शामिल होने का आरोप है। कृपाशंकर और बिंदा सोना सहित अन्य लोगों के खिलाफ ATS ने 5 जुलाई, 2019 को मुकदमा दर्ज किया था। इसके पहले ATS ने दो अन्य आरोपियों मनीष श्रीवास्तव और अमिता श्रीवास्तव को 2019 में ही गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों के पास से मिले मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिए कृपाशंकर और और बिंदा के बारे में पता चला था। जिसके बाद से ATS पति-पत्नी की तलाश कर रही थी।

मवेशियों से भरा ट्रक पकड़ाया, आरोपी हुए फरार

जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  सिंगोली। थाना क्षेत्र के तिलस्वां घाट में सोमवार सुबह मवेशियों से भरा ट्रक वहां से गुजर रहे राहगीरों ने पकड़ा तथा पुलिस को सूचना दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह राजस्थान की ओर से मवेशियों को भरकर एक ट्रक सिंगोली की ओर आ रहा था तब ही तिलस्वां घाट में ट्रक मोड़ पर फंस गया। इस दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों ने ट्रक में ठूस ठूस कर भरे मवेशियों को देखा। राहगीरों को देख ट्रक चालक मौके पर ही ट्रक छोड़कर भाग गया। बाद में पुलिस को सूचना मिलने पर थाना प्रभारी बी एल भाबर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और करीब डेढ़ दर्जन  मवेशियों को जंगल में छुड़वाया तथा ट्रक को जप्त किया। थाना प्रभारी ने बताया कि तिलस्वां की ओर जा रहे लोगों ने ट्रक में मवेशियों ठूस ठूस कर भरे होने की सूचना पुलिस को दी। मौके से ड्राइवर फरार हो गया। ट्रक को जप्त कर आगे कार्यवाही जारी है।

*जिला पंचायत सदस्य,मनीष पोरवाल के रेस्टोरेंट पर चली जेसीबी* *जेसीबी के दौरान खड़ा रहा प्रशासन का अमला*

जन जागृति संगम  9302003334  मनासा - नगर के रामपुरा रोड़ स्थित नाकोड़ा रेस्टोरेंट जो जिला पंचायत सदस्य मनीष पोरवाल का है जो पहले भी कई बार विवादों में रहा इस विवाद के बीच में राजनैतिक घमासान भी चला । जिला पंचायत सदस्य मनीष पोरवाल का रामपुरा रोड़ स्थित नाकोड़ा रेस्टोरेंट बना हुआ है इस रेस्टोरेंट के मालिक व रेस्टोरेंट के पीछे की जमीन के मालिक के बीच रास्ते को लेकर विवाद था रास्ते को लेकर ललीता बाई पति राधेश्याम काछी ने रेस्टोरेंट के पीछे अपनी जमीन के लिए रास्ता  रेस्टोरेंट के मालिक व्दारा नहीं देने पर दो साल पहले एक आवेदन तहसीलदार (मनोहर लाल वर्मा ) के समक्ष प्रस्तुत किया था जिस पर तहसीलदार मनोहर लाल वर्मा ने याचिका कर्ता का आवेदन खारिज कर दिया था आवेदन खारिज होने के बाद जिला पंचायत सदस्य मनीष पोरवाल ने चारों तरफ दिवाल खड़ी कर दी लेकिन ललीता बाई ने हिम्मत नहीं हारी उसने मनासा एस डी एम पवन बारीया राजस्व अधिकारी के यहां पुनः अपील की जहां फैसला ललीता बाई के पक्ष में देते हुए ललीता बाई पति राधेश्याम काछी को रास्ता देने के लिए आदेश पर प्रशासन का अमला भारी पुलिसबल के साथ नाकोड़ा रेस्टोरेंट पर प...

*अफीम की चिराई लुहाई करते किसान से किया संवाद* _मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर किसानों को राहत प्रदान करने की मांग की_

जन जागृति  संगम  न्यूज़  9302003334   चित्तौड़गढ़  बड़ीसादड़ी विधानसभा क्या 2023 के आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी रहे शंकरलाल मेघवाल बिलड़ी विधानसभा बड़ी सादड़ी के क्षेत्र के किसानों से मुलाकात की चिकारडा के एक खेत पर अफीम के खेत पर चिराई का काम कर रहे किसान से संवाद करने पहुंचे। काम कर रहे प्रहलाद  जटिया एवं साथी किसान अफीम की फसल की चिराई कर रहैं थे। तो मेघवाल ने भी खेत में पहुंच किसान के साथ अफीम के चीरा लगाते हुए  संवाद किया इस दौरान किसान प्रहलाद  जटिया  ने बताया कि बहुत मेहनत करते हुए खेती करते हैं लेकिन कभी मौसम बिगदने से किसान का ही शोषण होता है किसान ने बताया कि पिछले एक दो दिन पहले बेमौसम बारिस होने से एक दिन का अफीम का दूध धूल गया जिससे बहुत नुकसान हुआ हैं। जब नारकोटिक्स विभाग तोल करेगा उस समय तोल पूरा नहीं होता है तो किसान का पट्टा काट दिया जाता है पट्टा काटने की चिंता भी किसानों को सताने लगी है। अफीम किसानों की ये पीड़ा सुनकर शंकर लाल मेघवाल बिलड़ी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा  को पत्र लिखकर अफीम किसानों को राहत प्रदान करने की मांग की। साथ ही सभी फसलों की अच्छी तरह से गिरदावरी ...

*कुकडेश्वर पुलिस की बड़ी कार्यवाही 20 घण्टे से कम समय में हत्या के प्रयास के अपराध में फरार आरोपी को कुकडेश्वर पुलिस ने किया गिरफ्तार...*

जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  नीमच। पुलिस अधीक्षक  अंकित जयसवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  नवलसिंह सिसोदिया, एसडीओपी मनासा  विमलेश ऊइके के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुकडेश्वर उपनिरीक्षक जयदीप राठौर के नेतृत्व में कुकडेश्वर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 03.03.2024 को हत्या के प्रयास के अपराध में फरार आरोपी सुमित बाछड़ा को किया गिरफ्तार घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 03.03.2024 के 21.55 बजे फरियादी तुलसीराम पिता नारायणजी रावत उम्र 60 साल नि कुंदवासा थाना कुकड़ेश्वर पर रिपोर्ट दर्ज करवाई कि आरोपी सुमित पिता राधेश्याम बाछड़ा व उसकी पत्नी दामिनी पति सुमित बाछड़ा निवासीगण कड़ी आँत्री द्वारा उसके साले हरिसिंह पिता रतनलाल रावत उम्र 48 साल नि कुंदवासा के साथ मोटर सायकल रखने की बात पर जान से मारने की नियम से लाठी डंडों से मारपीट की गई। जो पीड़ित हरिसिंह मारपीट के बाद से ही मुर्छित अवस्था में ज्ञानोदय हॉस्पिटल में भर्ती है। जो उक्त सुचना पर थाना कुकडेश्वर पर अपराध क्रमांक 63/2024धारा 307,323,294,506,190,34 भादवि का कायम किया गया। आरोपी रिपोर्ट के बाद से ही अपने निवास स्थान से फरार ह...

*डीएसटी की जुआ /सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही* *3 लाख 61 हज़ार रुपये,6 कार सहित उपकरण जब्त, 19 गिरफ्तार*

जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  चित्तौड़गढ़ 04 मार्च | डीएसटी व कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित एक होटल में जुआ /सट्टे के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 3 लाख 61 हजार रुपये, 6 कार सहित उपकरण जब्त कर 19 सटोरियों को गिरफ्तार किया है | भीलवाड़ा, नीमच, चंदेरिया, चित्तौड़गढ़ व डूंगला के रहने वाले लोग फोरलेन पर सेमलपुरा स्थित होटल में घोड़ी दाने पर जुआं सट्टा खेल रहे थे।जिला पुलिस अधीक्षक  सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में जुआ/ सट्टे के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु समस्त थानाधिकारियों व जिला विशेष टीम को विशेष दिशा- निर्देश दिये गये | इसी क्रम में जिला विशेष टीम को सूचना मिली की कोतवाली थाना क्षेत्र में कोटा- उदयपुर फोरलेन पर सेमलपुरा स्थित राजसी होटल एण्ड रिसोर्ट में कुछ लोग जुआ/ सट्टा खेल रहे हैं |  जिला विशेष टीम ने उक्त सूचना से कोतवाली थाना पुलिस को तुरंत अवगत कराया | उक्त सूचना पर तत्काल कोतवाली थाने से नरेन्द्र सिंह उपनिरीक्षक जाप्ते सहित मौके पर पहुंचे | पुलिस टीम को राजसी होटल एण्ड रिसोर्ट के प्रथम तल पर स्थित एक कमरे में 19 जुआरी झुण्ड बना कर घोड़ी दाने पर...

*पूरे देश में अस्पताल में इलाज के लिए शुल्क तय हो, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा*

जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  इंदौर। सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक महत्‍वपूर्ण निर्देश में देश भर के अस्‍पताल में इलाज के शुल्‍क को तय करने की बात कही है। कोर्ट ने केंद्र सरकार को अगले छह सप्ताह के भीतर मरीजों द्वारा भुगतान किए जाने वाले अस्पताल उपचार शुल्क को शीघ्रता से तय करने का निर्देश दिया है। वर्तमान में अलग-अलग अस्पताल इलाज के लिए अलग-अलग दरें वसूलते हैं, जिससे देश में कैशलेस स्वास्थ्य बीमा प्रणाली को लागू करना मुश्किल हो जाता है। एक एनजीओ द्वारा दायर जनहित याचिका (पीआईएल) पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट की दो-न्यायाधीशों की खंडपीठ ने यह बात कही। इसमें कहा गया है कि ''हम भारत संघ के स्वास्थ्य विभाग के सचिव को निर्देश देते हैं कि वे राज्य सरकारों/केंद्र शासित प्रदेशों में अपने समकक्षों के साथ बैठक करें और सुनवाई की अगली तारीख (अगले छह सप्ताह में) तक एक ठोस प्रस्ताव लेकर आएं।'' मालूम हो कि वर्तमान में देश में 40,000 से अधिक पंजीकृत अस्पताल हैं, जो अब नई प्रणाली में 30 करोड़ से अधिक की संख्या वाले सभी स्वास्थ्य बीमा पॉलिसीधारकों को कैशलेस सुविधाएं प्रदान कर सकते है...

बाइक चोरी हुई तो दोस्तों के साथ मिलकर ड्रोन से की निगरानी, तीन चोरों को दबोचा

जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  उज्जैन । माधवनगर थाना क्षेत्र के अशोक नगर में रहने वाले एक युवक की बाइक चोरी हो गई थी। इसके बाद युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर ड्रोन कैमरों से रात को निगरानी की और तीन चोरों को पकड़ लिया। आरोपितों ने 15 से ज्यादा वारदातों को अंजाम दिया है। इसके अलावा फ्रीगंज क्षेत्र में एक घर में एक चोरी की वारदात कबूल की है। आरोपितों से नीलगंगा, माधवनगर व नागझिरी क्षेत्र से चोरी आधा दर्जन बाइक बरामद की है। वहीं पुलिस ने चोरी की बाइक खरीदने वाले लोगों को भी आरोपित बनाया है।

पिकअप में परिवहन किया जा रहा 06 क्विंटल अवैध डोडाचुरा जप्त, 01 तस्कर गिरफ्तार - थाना रतनगढ को मिली सफलता

जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  नीमच। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों एवं चैकी प्रभारियों को मादक पदार्थाे की तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु अभियान चलाया जाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये है। पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच श्री नवलसिंह सिसोदिया एवं एसडीओपी जावद सुश्री वैशालीसिंह के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी रतनगढ श्री बी.एस. गोरे के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा पीकअप वाहन से 30 काले रंग के प्लास्टिक के कट्टों में भरा अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा कुल वजनी 600 किलोग्राम मय पीकअप वाहन कुल कीमति 23 लाख रूपयें का जप्त कर 01 तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। थाना रतनगढ पर जरिये मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि सफेद रंग की पिकअप क्रमांक आरजे 49 जीए 2227 में अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा परिवहन किया जा रहा है, सूचना प्राप्त होने पर उक्त सूचना पर कार्यवाही करते हुए विघुत ग्रिड के पास दुधतलाई, रामनगर आम रोड पर नाकाबन्दी की गई, नाकाबन्दी के दौरान सफेद रंग की पिकअप वाहन क्रमांक आरजे 49 जीए 2227 क...

*अवैध शराब के विरुध्द कसा शिकंजा 08 पेटी बियर के साथ 01 बाल अपचारी सहित कुल 02 आरोपी को किया गिरफ्तार..*

जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  नीमच । पुलिस अधीक्षक  अंकित जयसवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया, एसडीओपी मनासा  विमलेश ऊइके के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुकडेश्वर उपनिरीक्षक जयदीप राठौर के नेतृत्व में अवैध शराब के विरुध्द कुकडेश्वर पुलिस टीम द्वारा की गई कार्यवाही एक बाल अपचारी सहित कुल दो आरोपियों को 08 पेटी बियर के साथ किया गिरफ्तार । घटना का संक्षिप्त विवरण - थाना कुकडेश्वर पर दिनांक 03.03.2024 को अवैध शराब की धरपकड़ करते हुये थाना प्रभारी कुकड़ेश्वर उनि जयदीप राठौर के नेतृत्व में प्रआर 142 विरेन्द्र सिंह राठौर एवं पुलिस टीम द्वारा आरोपी अनिल पिता मदनलाल दायमा जाति बंजारा उम्र 22 साल नि बांगरेड सहित एक अन्य बाल अपचारी को मोटर सायकल हीरो एचएफ डीलक्स से 08 पेटी अग्रेंजी शराब बियर का परिवहन करते हुए पकडा सराहनीय कार्य उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कुकडेश्वर जयदीप राठौर सहित पुलिस टीम सउनि दिलीप कुमार, प्रआर 142 विरेन्द्रसिंह राठौर, प्रआर 296 बाबूलाल, आर. 373 सुनील भूरिया, आर. 645 पंकज भलवाड़ा, आर. जीतेन्द्र गुर्जर एवं आर 447 संजय कुमार की सराहनीय भूमिक...